Connect with us

Up चुनाव

Up चुनाव : पहले चरण का मतदान जारी,जानें अब तक कितने फीसदी हुए मतदान

Published

on

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक कुल 35 फीसदी लोगों ने अपने वोट डाल चुके थे। औसतन सबसे ज्यादा 22.83 फीसदी मतदान शामली में हो चुका है, जबकि सबसे कम 17.91 फीसदी अलीगढ़ में हुआ। इस बीच समाजवादी पार्टी सुबह मतदान शुरू होने के बाद से लगातार अनियमितता का आरोप लगा रही है। पार्टी ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा है कि आगरा के बाह सीट के एक बूथ पर एक बुजुर्ग पार्टी के चुनाव निशान साइकिल पर वोट देना चाह रहा था, लेकिन वहां मौजूद कर्मचारियों ने उससे जबरन कमल पर बटन दबवा दिया। कहा कि ईवीएम में खराबी लाने और कुछ लोगों को मतदान करने से रोकने का काम सत्ता पक्ष की ओर से जानबूझकर किया जा रहा है। सुबह बागपत से एक फर्जी वोटर भी पकड़ा गया है। जी न्यूज के मुताबिक उसे स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।

दूसरी तरफ बुलंदशहर के अनूपशहर के बूथ नंबर 421 पर ईवीएम खराब हो गई है। इससे वहां मतदान रुका हुआ है। इसी तरह अलीगढ़ के खैर विधानसभा के धूमरा गांव में ईवीएम खराब होने से काफी देर से मतदान रुका हुआ है। इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग से अपील की है कि जहां भी ईवीएम खराब है या जानबूझकर मतदान धीमा कराए जाने के आरोप लग रहे हैं, वहां तत्काल कार्रवाई करें।

वोटिंग शुरू होने के बाद समाजवादी पार्टी ने ट्वीट करके कई केंद्रों में अनियमितता, मतदाताओं को डराने-धमकाने, ईवीएम खराब होने और मतदाता सूची में नाम न होने की वजह से मतदान करने से रोकने की शिकायत की है। पार्टी की ओर से बताया गया है कि बुलंदशहर जनपद की विधानसभा सिकंदराबाद 64, बूथ नंबर 227 एम एस इंटर कॉलेज में मतदान कक्ष में अंधेरा है। मतदाताओं को मतदान में परेशानी हो रही है। इसी तरह शामली जिले की कैराना-8 विधानसभा के ग्राम डुंडुखेड़ा के बूथ संख्या 347,348,349,350 पर गरीब वर्ग के मतदाताओं को डरा धमकाकर, कतारों से हटाकर वापस भेजे जाने का आरोप लगाया गया है।

पहले चरण के चुनाव में कुल 623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 58, बसपा 58, कांग्रेस 58, आम आदमी पार्टी 54, राष्ट्रीय लोक दल 29, समाजवादी पार्टी 28, एआईएमआईएम 16, निर्दलीय 172 तथा 150 दूसरे उम्मीदवार शामिल हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Up चुनाव

Up चुनाव: दूसरे चरण में 165 सीटों पर मतदान,दोपहर 1 बजे तक 39.07% मतदान

Published

on

 

आज उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा की कुल 165 सीटों पर मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण में 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है। वहीं उत्तराखंड में आज सभी 70 सीटों पर मतदान हो रहा है। गोवा की 40 सीटों पर भी उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज ईवीएम में कैद हो जाएगा। 1 बजे तक उत्तर प्रदेश में 39 फीसदी वोट पड़े हैं। गोवा में 11 बजे तक 44 फीसदी मतदान हुआ है। उधर तीसरे चरण का प्रचार भी चल रहा है।

सपा, बसपा समर्थित कांग्रेस शासन के दौरान हमारे जवानों का सिर काटे जाते थे: अमित शाह
सपा, बसपा समर्थित कांग्रेस शासन के दौरान, कोई भी टॉम, डिक और हैरी पाकिस्तान से भारत में प्रवेश करता था और हमारे जवानों का सिर काट देता था। सरकार में कुछ करने की हिम्मत नहीं थी। दूसरी ओर पुलवामा हमले के बाद मोदी जी ने सीमा पार हवाई हमला किया: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 39.07% मतदान

Continue Reading

Up चुनाव

Up चुनाव: भाजपा घोषणापत्र जारी,युवाओं और महिलाओं के साथ ही किसानों पर फोकस;जानिए ख़ास बातें

Published

on

By

उत्‍तर प्रदेश विधानसभ चुनाव 2022 के पहले चरण के तहत गुरुवार को वोटिंग होनी है. इससे पहले 8 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से ‘लोक कल्‍याण संकल्‍प पत्र’ के नाम से चुनावी घोषणापत्र जारी की गई. भाजपा के इस बार के घोषणापत्र में किसानों के लिए हजारों करोड़ रुपये की लागत से कई योजनाएं चलाने का वादा किया गया है।
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गुरुवार को पहले चरण के तहत वोटिंग होगी. इससे पहले ही प्रदेश में सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोक कल्‍याण संकल्‍प पत्र के नाम से अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया।
किसानों के लिए 37,000 करोड़ रुपये की लागत से योजनाएं शुरू करने का वादा
बीजेपी के घोषणापत्र में युवाओं और महिलाओं के साथ ही किसानों पर फोकस किया गया है. BJP ने किसानों के लिए अपने घोषणापत्र में 37,000 करोड़ रुपये की लागत से योजनाएं शुरू करने का वादा किया है. बता दें कि इनमें अनुदान, मुफ्त बिजली, रियायती दर पर लोन आदि के मद में होने वाला खर्च शामिल नहीं है. दिलचस्‍प है कि विपक्षी दल इस बार के चुनाव में किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा पर हमलावर है।
किसानों के हित में कई तरह की योजनाएं शुरू करने का वादा किया
भाजपा ने इस बार के चुनावी घोषणापत्र में किसानों के हित में कई तरह की योजनाएं शुरू करने का वादा किया है. भाजपा सरकार में वापस आने पर अगले 5 वर्षों में प्रदेश के सभी किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्‍ध कराने का वादा किया है. गेहूं और धान की न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (MSP) पर खरीद की व्‍यवस्‍था को और मजबूत बनाने की बात भी कही गई है. साथ ही गन्‍ना किसान को 14 दिन के अंदर भुगतान सुनिश्चित कराने का वादा किया गया है.भाजपा ने अपने ‘संकल्‍प पत्र’ में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप मुहैया कराने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सौर ऊर्जा से उत्‍पन्‍न अतिरिक्‍त बिजली को बेचने की उचित व्‍यवस्‍था करने का वादा किया गया है।
25,000 करोड़ रुपये की लागत से सरदार वल्‍लभ भाई पटेल एग्री-इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर मिशन योजना शुरू करने का वादा किया
बीजेपी ने सत्‍ता में वापसी करने पर 25,000 करोड़ रुपये की लागत से सरदार वल्‍लभ भाई पटेल एग्री-इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर मिशन योजना शुरू करने का वादा किया है. इसके तहत प्रदेश भर में छंटाई एवं ग्रेडिंग यूनिट, कोल्‍ड चेन चैम्‍बर्स, गोदाम, प्रोसेसिंग सेंटर आदि का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा 5000 करोड़ रुपये की लागत से मुख्‍यमंत्री कृषि सिंचाई योजना शुरू करने की बात भी कही गई है. इसके तहत छोटे और सीमांत किसानों को बोरवेल, ट्यूबवेल आदि के लिए अनुदान देने की प्‍लानिंग है।
Continue Reading

Up चुनाव

ममता बनर्जी ने कहा, Cm योगी को नोबेल प्राइज देना चाहिए ? जानें…..क्या पूरा मामला

Published

on

By

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मंच पूरी तरह से सज चुका है. सभी राजनीतिक दलों ने अपनी बातें जनता के समक्ष रख दी हैं. अब जनता की बारी है. पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. इससे पहले लखनऊ में मंगलवार को विभिन्‍न दलों के दिग्‍गज नेताओं का जमावड़ा लगा. मंगलवार को जहां एक तरफ भाजपा ने ‘लोक कल्‍याण संकल्‍प पत्र’ के नाम से अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी  ने समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि उत्‍तर प्रदेश में भी ‘खेला होबे’ और ‘अखिलेश यादव जीतबे’. बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान ‘खेला होबे’ का नारा काफी लोकप्रिय रहा था. इस ममता बनर्जी ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के ‘गर्मी निकालने’ वाले बयान पर भी तंज कसा. उन्‍होंने कहा कि ऐसे में तो योगी जी को नोबेल प्राइज देना चाहिए.पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को उत्‍तर प्रदेश पहुंचकर सपा नेता अखिलेश यादव के प्रति समर्थन जताया. इस दौरान ममता बनर्जी फुटबॉल पर भी हाथ आजमाया. इस मौके पर ममता बनर्जी पर कहा, ‘खेला ओबे और अखिलेश जीतबे. जैसे पश्चिम बंगाल में हमने किया वैसा ही उत्‍तर प्रदेश में होगा. अखिलेश यादव अकेले लड़ (चुनाव) रहे हैं, जिसकी हम प्रशंसा करते हैं।

सीएम ममता बनर्जी से जब असदुद्दीन ओवैसी के बारे में पूछा गया तो उन्‍होंने कहा, ‘कौन है यह? इसको मैं पहचानती ही नहीं.’ इस दौरान उन्‍होंने बीजपी पर भी करारा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा तो इमर्जेंसी (आपातकाल) का बाप हो गया है. बाप ही नहीं ग्रैंडफादर हो गया है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनका साथ देने का ऐलान किया है.सपा प्रमुख अखिलेश यादव के समर्थन का ऐलान करते हुए मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि इस चुनाव में वामदल भी अखिलेश यादव का समर्थन कर रहे हैं. मेरी उनसे बात हुई है. साथ ही ममता बनर्जी ने अखिलेश के लिए ‘इस बार 300 पार’ का नारा भी दिया. ममता बनर्जी ने अन्‍य दलों से अपील करते हुए कहा कि यदि वे लोग साथ आ जाएं तो बीजेपी भाग जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

क्राइम न्यूज़16 mins ago

CG News: प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत….

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रहने वाले प्रेमी जोड़े ने बालोद में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। दोनों 14...

Breaking60 mins ago

CG News: टैक्स वसूली न होने से कई निगमों में रुका कर्मियों का वेतन…

रायपुर। राज्य के कई नगर निगमों में बकाया कर वसूली न होने के कारण जनवरी का वेतन रूक गया है।...

Knowledge2 hours ago

सिर्फ बुखार, खांसी ही नहीं हैं कोरोना वायरस के लक्षण, यह परेशानियां दिखें तो हो जाएं सतर्क…

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। हर देश इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए संघर्ष...

छत्तीसगढ़3 hours ago

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है।...

Cgnews21 hours ago

CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव

  • Breaking6 days ago

    शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

  • खेल7 days ago

    पिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर… 

  • Breaking6 days ago

    भारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • Lifestyle6 days ago

    Health Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा… 

  • जॉब6 days ago

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी 

  • Trending3 days ago

    खुशखबरी: सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…

  • जॉब3 days ago

    खुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी… 

  • जॉब7 days ago

    यहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…