Connect with us

Cgnews

कोरोना मरीज की दाह संस्कार करने पहुंचे पुलिस वालों की क्षेत्रवासियों ने की जमकर पीटा!! 7 आरोपी गिरफ्तार

Published

on

भुवनेश्वर। कोरोना से हो रहे मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौते इतनी हो रही है कि अंतिम संस्कार को जगह कम पड़ जा रहा है। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओडिशा के सोनारीपोसी गांव के लोगों ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की पिटाई कर दी। दरअसल वे यहां किसी कोरोना मरीज का अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहे थे। इससे गांव वाले बुरी तरह से भड़क गए और उन्हें पीट दिया। मयूरभंज के एसपी स्मिथ परमार ने बताया कि ठाकुरमुंडा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सात लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Cgnews

CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

Published

on

By

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो सिंटर प्लांट तीन की मशीन -1 की बिल्डिंग के ऊपर से गिरा है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये कोई घटना है या आत्महत्या। भट्ठी पुलिस इसे आत्महत्या का ही मामला मान रही है। लेकिन, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस के मुताबिक उक्त घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है। ग्राम खोपली उतई निवासी रोशन कुमार साहू (30) की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। उसकी लाश सिंटर प्लांट तीन के मशीन-1 बिल्डिंग के पास मिली। उसके साथ काम करने वाला व्यक्ति उसी बिल्डिंग के अंदर था। वो ऊंचाई पर क्या करने गया, ये किसी को पता नहीं है। मृतक टेक्नो केयर इंजीनियर्स में काम करता था।मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या मोबाइल पर कोई ऐसा चैट नहीं मिला है। जिससे ये स्पष्ट हो सके कि उसने आत्महत्या ही की है। मामला संदिग्ध है। घटना की जानकारी लगने पर भट्ठी पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और ये निष्कर्ष निकाला है कि ये घटना आत्महत्या का है। अभी मृतक के परिवार वालों से पूछताछ नहीं की जा सकी है। इसलिए घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी परिवार वालों का बयान नहीं हो सका है। इसलिए इसका कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

Breaking

शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

Published

on

प्रदेश में एक बार फिर शिक्षकों की पदोन्नति का मामला न्यायालयीन विवाद में फंस गया है। मिडिल स्कूल के 16 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर रोक के बाद अब प्राइमरी स्कूल के 30 हजार शिक्षक और प्रधानपाठक की पदोन्नति पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। इससे अब प्राइमरी और मिडिल को मिलाकर प्रदेशभर के 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया पर फिलहाल इंतजार करना पड़ेगा। ऐसे में प्राइमरी स्कूलों में प्रधानपाठक और हाई-हायर सेकेंडरी स्कूलों में व्याख्याताओं की कमी से बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी।

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा संवर्ग 2019 के नियम 15 को लेकर कुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने अधिवक्ता अजय श्रीवास्तव के माध्यम से चुनौती दी थी। इसमें बताया था कि उक्त नियम के तहत पांच साल तक अनुभव रखने वाले सहायक शिक्षक प्रधानपाठक प्राइमरी स्कूल और शिक्षक के पद पर पदोन्नति के पात्र हैं। उक्त नियम को शिथिल कर अनुभव को तीन साल किया गया था।

नियमों में विसंगति का आधार बनाकर न्यायालय में चुनौती दी गई थी कि नियमों में एलबी कैडर की वरिष्ठता निर्धारण का कोई प्रविधान ही नहीं है। इससे अलग-अलग शिक्षा संभाग में अलग-अलग वरिष्ठता सूची का निर्धारण हो रहा है जो कि संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन है। सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश की डिवीजन बेंच ने आगामी आदेश तक शिक्षक और प्रधानपाठक प्राइमरी स्कूल की पदोन्नति पर रोक लगा दी है।

मिडिल स्कूल की पदोन्नति पर पहले ही रोक

हाई कोर्ट की ओर से इसके पहले मिडिल स्कूल के शिक्षकों के व्याख्याता और प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति पर रोक लगाई गई थी। इसमें करीब 16 हजार शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया रुक चुकी है। बता दें कि शिक्षक एलबी का जब संविलियन नहीं हुआ था तब वर्ष 2010 में शिक्षाकर्मियों के लिए विभागीय पदोन्नति का प्रविधान किया गया था।इस नियम के अनुसार शिक्षक एलबी को एक परीक्षा देकर मिडिल स्कूल का प्रधानपाठक बनाना था।

इनमें से कुछ की परीक्षा कराकर प्रधानपाठक बनाया गया था और उन्हें ई-कैडर में रखा गया था। सरकार ने शिक्षकों के पदोन्नति के नियमों में एक साल के लिए शिथिलता लगाई थी। इसके अनुसार पदोन्नति के लिए शिक्षकों के अनुभव की सीमा को पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष कर दिया गया था। इसी के तहत शिक्षकों के पदोन्नति के लिए प्रक्रिया चल रही थी।

शिक्षक संघों में रोषकुछ वरिष्ठ शिक्षकों ने मामले में उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। इसके बाद न्यायालय ने पदोन्नति की प्रक्रिया को रोकते हुए राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। मामले में शिक्षक संघों में भारी रोष है। उनका कहना है कि शिक्षा विभाग की कमी के कारण ही इस तरह अंतत: पदोन्नति में रोक लग गई है।

नियम न होने से डीईओ ने की मनमर्जी

शिक्षा विभाग की सबसे बड़ी पदोन्नति के लिए विभाग ने ठीक से कोई भी तैयारी नहीं की। 46 हजार पदोन्नति के लिए संयुक्त संचालक व जिला शिक्षा अधिकारियों को समय पर समुचित निर्देश देने कोई सक्षम एक नोडल अधिकारी तक नियुक्त नहीं किया गया, जिसके कारण संयुक्त व डीईओ ने अलग-अलग नियम की व्याख्या की और मनमर्जी की वरिष्ठता सूची बनाई।

– संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन

शिक्षा विभाग के कामकाज का तरीका अव्यवहारिक

शिक्षा विभाग के व्याख्याता, मिडिल प्रधानपाठक, शिक्षक व प्राइमरी प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति को लेकर शिक्षा विभाग के कामकाज का तरीका बेहद अव्यावहारिक है। इसके कारण हजारों शिक्षकों की पदोन्नति रुक गई है इससे कहीं न कहीं बच्चों का भी नुकसान हो रहा है।

– राकेश शर्मा, प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ

कोर्ट के निर्णय के बाद होगी प्रक्रिया

शिक्षकों के कुछ पदों के लिए पदोन्नति पर रोक लगाई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। सरकार शिक्षकों की पदोन्नति करना चाहती है। मामले में निर्णय होते ही पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Continue Reading

Accident

सड़क हदसा: डिवाइडर से  जा टकराया वाहन, छह महिलाओं की दर्दनाक मौत, पांच गंभीर रूप से हुए घायल…

Published

on

By

रायपुर। राजधानी के अभनपुर के केंद्री के पास तेज रफ्तार एसएयूवी वाहन डिवाइडर से टकरा जाने से छह महिलाओं की मौत हो गई। सभी मृतक महिलाएं भिलाई के सुभाष नगर के रहने वाली हैं। माघ पूर्णिमा पर राजिम में पुन्नी मेला में स्नान करने के लिए वाहन से महिलाएं जा रही थी।हादसे में गंभीर रुप से घायल पांच महिलाओं और ड्राइवर को गंभीर हालत में पुलिस ने अभनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक वाहन में 11 लोग सवार थे। जो भिलाई पावर हाउस से पुन्नी मेला के लिए निकले थे। तड़के 5 से 6 के बीच यह हादसा हुआ। जिसमें चार महिलाओं की की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक को इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। एक महिला की आबेंडकर अस्पताल में मौत गई।

हादसे में इन महिलाओं की हुई मौत

अभनपुर सड़क हादसे में सुचिता साहू (65), काजल (60), सविता दास (65), रीना चौधरी (75), रीना दास (75) शामिल है। जबकि अर्चना मोला (40) की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

Knowledge33 mins ago

सिर्फ बुखार, खांसी ही नहीं हैं कोरोना वायरस के लक्षण, यह परेशानियां दिखें तो हो जाएं सतर्क…

कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। हर देश इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए संघर्ष...

छत्तीसगढ़1 hour ago

Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है।...

Cgnews20 hours ago

CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो...

छत्तीसगढ़21 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने बप्पी लहरी को याद कर कहा- ये…

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बप्पी लहरी के गानों के मुरीद हैं। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और गायक बप्पी लहरी का...

Breaking22 hours ago

शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

प्रदेश में एक बार फिर शिक्षकों की पदोन्नति का मामला न्यायालयीन विवाद में फंस गया है। मिडिल स्कूल के 16...

#Exclusive खबरे

Calendar

February 2022
S M T W T F S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश7 days ago

    सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव

  • Breaking6 days ago

    शिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक

  • खेल7 days ago

    पिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर… 

  • Breaking6 days ago

    भारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • छत्तीसगढ़7 days ago

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन… 

  • Lifestyle6 days ago

    Health Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा… 

  • जॉब6 days ago

    सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी 

  • Trending3 days ago

    खुशखबरी: सुकन्‍या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…

  • जॉब7 days ago

    यहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब3 days ago

    खुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…