छतीसगढ़
today corona update: देश में 4.31 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित से मिले, इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हुए, एवं नए मरीजों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर…

देश में कोरोना फिर डराने लगा है। बीते 24 घंटे में 4257 नए मरीजों की पहचान हुई है। यह आंकड़ा 8 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। तब 4575 केस आए थे। इस महीने यह दूसरा मौका है जब नए संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार के पार गया है। इससे पहले 2 जून को देश में 4041 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई धी।
शनिवार को 15 संक्रमितों की मौत हुई, जबकि 2612 ठीक हो गए। अभी 22,691 का इलाज चल रहा है। महामारी के इस दौर में देश में 4.31 करोड़ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 4.26 करोड़ ठीक हुए जबकि 5.24 लाख लोगों ने जान गंवाई।
केरल में हर 100 जांचों पर 10 संक्रमित मिल रहे
संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले केरल में आ रहे हैं। यहां शनिवार को 1465 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 7 मरीजों की मौत हुई, जबकि 667 ठीक हुए। अभी यहां 7427 एक्टिव केस हैं यानी इतने संक्रमितों का इलाज चल रहा है। राज्य में सबसे ज्यादा 9.87% पॉजिटिविटी रेट है यानी हर 100 जांचों पर करीब 10 लोग पॉजिटिव मिल रहे हैं।
नए मरीजों के मामले में महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर
देश में कोरोना मरीजों के मामले में अव्वल रहे महाराष्ट में फिर एक बार संक्रमण की रफ्तार तेज हुई है। यहां शनिवार को 1357 नए मरीज मिले, 595 ठीक हुए और एक संक्रमित की मौत हो गई। अब यहां 5888 एक्टिव केस हैं। बढ़ते केस को देखते हुए राज्या में फिर एक बार मास्क लगाना कंपलसरी कर दिया गया है।
दिल्ली में कोरोना कंट्रोल
दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 405 केस आए। 384 लोग ठीक हो गए। गनीमत रही कि इस महामारी से कोई मौत नहीं हुई। अब यहां 1467 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। पिछले महीने दिल्ली में नए केस डेढ़ हजार से अधिक आने लगे थे। दिल्ली में अब तक 19 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। 26 हजार 212 ने जान गंवाई है। अभी राजधानी में पॉजिटिविटी रेट 2.07% है।
CORBEVAX बूस्टर डोज को मंजूरी
ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने CORBEVAX वैक्सीन को कोरोना बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी दे दी है। कोवीशील्ड या कोवैक्सिन की दोनों डोज ले चुके 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग अब इमरजेंसी की स्थिति में CORBEVAX को बूस्टर डोज के रूप में ले सकेंगे।

छतीसगढ़
गर्मी में टुटा मौत का कहर, 4 डिग्री तापमान बढ़ने की आशंका..

इन दिनों गर्मी से राजस्थान सहित पूरा देश बेहाल है। ये स्थिति तो तब है जब देश में वर्ष 1991 से 2018 तक औसत तापमान में 0.7 डिग्री तापमान की वृद्धि हुई। माना जा रहा है कि 2022 में ये आंकड़ा 0.9 डिग्री बढ़ गया है। जरा सोचिए 31 साल में औसत तापमान में हुई 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी ने गर्मी से इतना बेहाल कर दिया है तो तब क्या होगा, जब औसत तापमान 4 डिग्री तक बढ़ जाएगा।
गर्मी में लोग पहाड़ी इलाकों का रुख करते हैं, लेकिन अब वहां भी राहत नहीं मिलेगी। शिमला जैसी जगह 1 साल में हीटवेव के दिन दोगुना हो गए।
ग्रीनपीस इंडिया की ओर से हाल ही में जयपुर सहित देश के 10 बड़े शहरों में मौसम में आए बदलाव को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट में कई डरावने खुलासे हुए हैं।
40 के बजाय अब साल में 100 दिन हीटवेव
भारत में 1950 में साल में 40 दिन हीटवेव चलती थी। 2020 में ये आंकड़ा 100 दिन तक पहुंच गया। रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि हीटवेव का कहर इसी तरह बढ़ता रहा तो सदी के अंत पर औसत तापमान 4 डिग्री बढ़ जाएगा। कोई भी इतनी गर्मी झेल नहीं पाएगा। फसलें तबाह हो जाएंगी। हीटवेव इंसानों और जानवरों की मौत का कारण बनेगी।
हीटवेव में भारत की रैंक 5वीं, 50 सालों में 17000 मौतें
रिपोर्ट के अनुसार हीटवेव के मामले में भारत दुनिया में पांचवें नंबर पर है। भारत में पिछले 50 सालों में हीटवेव से 17 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। वर्ष 1971 से वर्ष 2019 के बीच भारत में 706 दिन हीटवेव रही।
इस आधार पर तैयार की रिपोर्ट
रिपोर्ट में उन शहरों को शामिल किया गया, जहां जनसंख्या की वृद्धि सबसे तेजी से हो रही है। इन शहरों में अन्य शहरों के मुकाबले औद्योगिकरण भी बढ़ता जा रहा है। इनमें देश की राजधानी सहित राज्यों की राजधानियां शामिल हैं।
इन शहरों पर हीटवेव का प्रभाव जानने के लिए मौसम विभाग के ऑफिशियल डाटा का अध्ययन किया गया, जिनमें अप्रैल के रोजाना अधिकतम, न्यूनतम तापमान, ह्यूमिडिटी और मौसम विभाग के हीटवेव की चेतावनी शामिल हैं। इन शहरों में ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में वृद्धि हो रही है और ग्लोबल वार्मिंग में योगदान दे रहे हैं, जहां इन प्रभावों के चलते तापमान में अच्छा खासा उतार-चढ़ाव हो रहा है।
क्या है हीटवेव
मौसम विभाग के अनुसार जब पारा मैदानी इलाकों में 40 डिग्री या इससे अधिक हो जाए और पहाड़ों पर 30 डिग्री या इससे अधिक दर्ज हो तो हीटवेव की स्थिति कहलाती है।
छतीसगढ़
असम व मेघालय में भारी वर्षा, मेघालय में भू स्खलन से तीन लोगों की हुई मृत्यु..

भू स्खलन की घटना वेस्ट गारो हिल्स जिले के गाम्बेग्रे इलाके में हुई। वेस्ट गारो हिल्स जिला पुलिस के अनुसार बचाव व राहत कार्य जारी है।
असम व मेघालय में भारी वर्षा से तबाही की खबर है। असम के गुवाहाटी शहर के काहिलीपाड़ा, जटिया और हटिगांव समेत विभिन्न हिस्सों में जलजमाव हो गया है। मेघालय में भू स्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु हो गई।
भू स्खलन की घटना वेस्ट गारो हिल्स जिले के गाम्बेग्रे इलाके में हुई। वेस्ट गारो हिल्स जिला पुलिस के अनुसार बचाव व राहत कार्य जारी है।
छतीसगढ़
today weather update: अगले 2 दिन तक इन राज्यों में हीटवेव रहने की संभावना, एवं 16 जून से देश में आ सकता है मानसून..

देश में प्री-मानसून पूरी तरह आने से पहले ही रूठ गया है। देश के दक्षिणी भाग को छोड़ दें तो मध्य भारत के किसी भी राज्य में बरसात की शुरुआत नहीं हुई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक इन राज्यों में हीटवेव के रहने की संभावना जताई है।
इस बार अरब सागर की तरफ से उठने वाली पश्चिमी हवाओं ने दक्षिण भारत की ओर से आने वाली हवाओं को रोक लिया। यही कारण है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है।
16 जून से देश में आ जाएगा मानसून
हालांकि, 12 जून से शुरू होने वाली बारिश 16 जून तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ पूरे देश को कवर कर लेगी।
देश में हीटवेव के बढ़ने और मानसून के आने की जानकारी को समझने के लिए ऊपर जाकर वीडियो एक्सक्लूसिव पर क्लिक करें।
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब5 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoसरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days agoMINISTRY OF DEFENCE में जेआरएफ और साइंटिस्ट की पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उमीदवार जल्द करे आवेदन…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए


























You must be logged in to post a comment Login