केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान का नया क्षेत्रीय केंद्र स्थापित होगा

भारतीय हिमालय क्षेत्र के महत्व और इसके पारितंत्र के अध्ययन की जरूरत को देखते हुए केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने लद्दाख में जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान के नए क्षेत्रीय केंद्र स्थापित करने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दी।
लद्दाख नया केन्द्र शासित प्रदेश बना है। लद्दाख प्रशासन का संबंध संस्थान की शुरूआत से ही रहेगा। इस संबंध से दोनों को ही लाभ होगा :- i) संस्थान को नए प्रशासन से लाभ होगा (भूमि की उपलब्धता, प्रौद्योगिकी पार्क आदि) ii) प्रशासन की प्राथमिकताओं से संस्थान सीधे रूप से जुड़ा होगा।
नए क्षेत्रीय केन्द्र के निम्न उद्देश्य है :-
- शीत मरूस्थल समुदायों के लिए आजीविका के वैकल्पिक और नए अवसरों को बढ़ावा देना।
- शीत मरूस्थल निवास स्थानों तथा जैव-विविधता का संरक्षण।
- जल की कमी से संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए दृष्टिकोण/तरीकों को मजबूत करना।
- ट्रांस हिमालय क्षेत्र में जलवायु मित्र समुदायों को प्रोत्साहन देना।
जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालय पर्यावरण एवं सतत विकास संस्थान का मुख्यालय कोसी-कटारमल (उत्तराखंड) में है और इसके क्षेत्रीय केंद्र हिमाचल प्रदेश के मोहाल-कुल्लू में, श्रीनगर में, पंगथांग (गंगटोक) में तथा ईटानगर (अरूणाचल प्रदेश) में हैं। यह संस्थान पर्यावरण प्रबंधन, प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण तथा भारतीय हिमालय क्षेत्र में समुदायों के सतत विकास के लिए नीति निर्माण का कार्य करता है।
उल्लेखनीय है कि ट्रांस हिमालय क्षेत्र के अधिकांश भाग समुद्र तल से 3,000 एमएसएल पर स्थित है। यहां अत्यधिक ठंड पड़ती है और वर्षा नहीं के बराबर होती है। वर्ष के 300 से अधिक दिनों में आसमान खुला रहता है। इसे शीत मरूस्थल भी कहते है। यहां की संस्कृति में विविधता है और प्रकृति में भी जैव-विविधता मौजूद है। यहां बड़ी-बड़ी झीलें हैं। संस्थान का नया क्षेत्रीय केन्द्र पर्यावरण संरक्षण, आजीविका के साधन और सतत विकास के संबंध में रणनीतियां और कार्यान्वयन योजनाओं को विकसित करेगा।


देश
जानें कब मिलेगा भीषण गर्मी से राहत,जाने और कितना करना पड़ेगा इंतजार..ये रही पूरा अपडेट

पश्विमी, दक्षिणी-पश्चिमी, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और एनसीआर , फर्रुखानगर, कोसली (हरियाणा), गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद (यूपी) में अगले दो घंटे में हल्की बरसात या बूूंदाबांदी का अनुमान जाहिर किया गया है।पूरा देश इन दिनों भीषण गर्मी से जूझ रहा है। इसके साथ ही सभी लोग बस एक ही दुआ कर रहे हैं जल्द ही जल्द से जल्द बारिश। वहीं मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर पूर्वानुमान जाहिर किया है। इसके मुताबिक आज देर शाम दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में देर शाम हल्की से तेज बारिश या बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान
पश्विमी, दक्षिणी-पश्चिमी, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़), फर्रुखानगर, कोसली (हरियाणा), गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद (यूपी) में अगले दो घंटों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान बताया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली में सोमवार को पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं मंगलवार को भी इससे बहुत ज्यादा राहत नहीं मिली और अधिकतम तापमान 44 डिग्री तक रहा। इस बीच मौसम विज्ञान का अनुमान दिल्लीवासियों के लिए राहत लेकर आया है।
17 जून से बरसात
इससे पूर्व मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया था कि दिल्ली में 16 तो यूपी में 17 जून को बरसात हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक दावा है कि इस बार उत्तर प्रदेश में मॉनसून डायरेक्ट एंट्री मार सकता है। इसके मुताबिक दिल्ली में 16 जून से प्री-मॉनसून एक्टिविटी शुरू हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में भी 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान जाहिर किया गया है। लगातार हो रही है तपन
वहीं यूपी में भी पिछले दो दिनों में पारा लगातार 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। यहां पर 17 जून को बारिश होने का अनुमान जाहिर किया गया है। इससे पहले पूर्वोत्तर भारत, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, पूर्वी गुजरात, गोवा, पंजाब, छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में एक या दो जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान भी जाहिर किया गया है। इसके अलावा पूरे देश में अगले 24 घंटे के भीतर लू का प्रकोप बंद होने का भी अनुमान है।
ज्योतिष
VASTU TIPS : झाड़ू के इन टोटकों से आती है घर में समृद्धि,जानिये
वास्तु शास्त्र में एनर्जी को महत्व दिया जाता है. आपके घर में और आसपास के वातावरण में जिस प्रकार की एनर्जी होती है, वैसा ही प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है. घर या ऑफिस में साफ-सफाई के लिए हम झाड़ू का उपयोग करते हैं. हिंदू धर्म में झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं, इसलिए तो दीवाली या लक्ष्मी पूजन के दिन झाड़ू खरीदना शुभ होता है. झाड़ू से जुड़ी वास्तु की महत्वपूर्ण बातों के बारे में. जिनको नजरअंदाज करने से आर्थिक संकट और कई प्रकार की समस्याएं आती हैं.
झाड़ू के वास्तु उपाय
1. घर या ऑफिस में झाड़ू को कभी भी खड़ा नहीं रखना चाहिए, उसे पट करके रखना चाहिए. खड़ा झाड़ू अपशगुन और मुसीबतों की वजह मानते हैं.
2. झाड़ू को पैर नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इसे लक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं. ऐसा करना लक्ष्मी का अनादर करने जैसा है. इससे आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है. वैसे भी झाड़ू का संबंध सकारात्मकता और स्वच्छता से है, उसे पैर न लगाएं.
3. रात्रि के समय या कहें तो सूर्यास्त के बाद घर में झाड़ू नहीं लगाते हैं. धार्मिक मान्यता है कि ऐसेा करने से धन की हानि होती है.
4. घर की साफ सफाई करने के बाद झाड़ू को घर की दक्षिण-पश्चिम या दक्षिण दिशा वाले कमरे में रखें. यह दिशा इसके लिए अच्छी मानी जाती है. उत्तर-पूर्व दिशा में झाड़ू रखने से आय प्रभावित होता है.
5. टूटे हुए झाड़ू का उपयोग घर की साफ सफाई में नहीं करना चाहिए. इसे नकारात्मक माना जाता है. टूटे हुए झाड़ू का उपयोग करने से दरिद्रता आती है. नए झाड़ू का उपयोग करना है, तो इसके लिए शनिवार का दिन अच्छा माना जाता है.
6. घर की साफ सफाई के बाद झाड़ू को खुले में सबकी नजरों के सामने नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित होती है.
7. शाम के समय झाड़ू लगाते हैं, तो कूड़े को कचरे के डिब्बे में ही रखना चाहिए. अगले दिन सुबह बाहर फेंकना चाहिए. शाम को कूड़ा बाहर फेंकना अशुभ माना जाता है.
8. झाड़ू को अपने बेडरूम या किचेन में नहीं रखना चाहिए. इससे आर्थिक संकट पैदा हो सकता है.
ज्योतिष
Vastu Tips : घड़ी इस दिशा में लगाये, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगी हर चीज को रखने और लगाने के अपने कुछ नियम और कायदे होते हैं। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर घर में किसी भी चीज का इस्तेमाल किया जाए, तो इसके शुभ और फलदायी लाभ होते हैं और घर में सकारात्मकता आती है। इसी तरह घर की दीवारों पर घड़ी लगाने को लेकर भी कुछ नियम बताए गए हैं।
हम सभी के घरों में घड़ी लगी होती है। घरों में अक्सर हम घड़ी को उस जगह पर लगाते हैं जहां से हम आसानी से उसे देख सकते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त हम घड़ी की दिशा का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखते। दरअसल वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में सुख, शांति और समृद्धि के लिए सही दिशा में घड़ी का होना जरूरी है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में लगी घड़ी सेहत खराब करने के साथ ही नेगेटिव एनर्जी भी लाती है। इसका घर के लोगों स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
घर की दीवार पर लगी घड़ी सिर्फ समय बताने का कार्य ही नहीं करती बल्कि कई शुभ और अशुभ संकेत भी देती है. वास्तु नियमों के अनुसार अगर घड़ी का गलत तरह से इस्तेमाल किया जाए, तो ये नुकसान का कारण भी बन जाती है. जीवन पर घड़ी का प्रभाव पड़ता है. घर में रुकी हुई घड़ी नकारात्मकता तो फैलाती ही है. साथ ही, घर भी घड़ी की तरह निर्जीव हो जाता है।
आज हम आपको घर की दिवारों पर घड़ी लगाने को लेकर वास्तु शास्त्र के नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि घर में किस दिशा में और कैसे घड़ी लगी होनी चाहिए जिससे घर में साकारात्मकता का वास हो और सुख, शांति के साथ-साथ समृद्धि भी आए…
दीवारों पर इस दिशा में लगाएं घड़ी
– घर में खुशहाली और तरक्की चाहिए तो पूर्व दिशा में घड़ी लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी बेहद शुभ मानी जाती है- वास्तु के हिसाब से घर में घड़ी का दक्षिण दिशा में लगा होना शुभ नहीं होता है। इससे से स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है।
– कभी भी भूलकर भी घर में घड़ी को दक्षिण दिशा में ना लगाएं। इस दिशा में लगी घड़ी स्वास्थ्य पर प्रभाव डालने के साथ ही पैसों की किल्लत भी लाती है।
– वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे घर में रहने वाले लोगों की खुशियों को बुरी नजर लगती है।
– घर में खुशहाली और सुख समृद्धी बनाएं रखने के लिए पेंडूलम वाली घड़ी ना लगाएं। इसके साथ ही इस बात का ध्यान भी रखें कि आपके घर में लगी घड़ी बंद ना हो। इसके अलावा घड़ी पर धूल ना जमने दें।
इन बातों का जरूर रखें ध्यान
– घर में बंद पड़ी घड़ी ना रखें। वास्तु के अनुसार घड़ी के बंद होने पर आप पीछे रह जाते हैं और समय आगे निकल जाता है।
– घर में हरे और ऑरेंज कलर की घड़ी रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है।
– लिविंग रूम में चौकोर शेप वाली घड़ी लगाएं। इससे घर के लोगों में शांति और प्यार बना रहता है।
-
जॉब7 days agoराजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब7 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days ago10वी और 12वी के लिए BSF में SI और कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days ago10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर: DA और DR में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम ने पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान, जम्मू, हिमाचल एवं विभिन्न क्षेत्रों में निकली भर्तिया, जल्द ही करे आवेदन..
-
जॉब6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…





























You must be logged in to post a comment Login