Connect with us

ज्योतिष

आज का राशिफल: 25अप्रैल सिंह और मिथुन राशि वालो को सितारों का मिलेगा साथ; कर्क राशि वाले रहे सावधान..

Published

on

Aaj ka rashifal 6 January 2022 Thursday Daily Horoscope in Hindi - India TV Hindi News

25 अप्रैल, सोमवार के ग्रह-नक्षत्र शुक्ल और शुभ नाम के योग बना रहे हैं। जिससे मिथुन और सिंह राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। वृश्चिक, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा मेष और कर्क राशि के लोगों को संभलकर रहना होगा। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। जिससे जॉब और बिजनेस करने वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- कोई भी गलत बात को बर्दाश्त ना करें तथा अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। यह व्यवहार आपको शुभ अशुभ दोनों पक्षों में बेहतर सामंजस्य बनाकर रखेगा। राजकीय मामलों में निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में निकट मित्रों की सलाह उपयोगी रहेगी।
नेगेटिव- दूसरों पर ज्यादा टोका टाकी करने या अधिकार जमाने से आपकी मानहानि भी संभव है। इसलिए वक्त के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया करें। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। फिजूल के खर्चे पर अंकुश लगाएं।
व्यवसाय- व्यवसाय में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से अच्छे संबंध रखने की कोशिश करें। इसके लिए उन्हें अपने काम पर और फोकस करना होगा।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और खुशनुमा रहेगा। तथा प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

वृष – पॉजिटिव- धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। आपका शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में सहायक रहेगा। बाहरी गतिविधियों तथा जनसंपर्क में भी इजाफा होगा।
नेगेटिव- बच्चों से समझ संबंधित कोई समस्या का समाधान निकालने में उनका सहयोग करें। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा।युवा वर्ग व्यर्थ की मौज मस्ती में समय नष्ट ना करें। वरना कोई उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें। सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों पर कोई नया कार्यभार आ सकता है। लेकिन अधिकारियों से मदद भी मिलती रहेगी।
लव- दांपत्य तथा प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। दांपत्य जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा जैसी बातों पर भी ध्यान दें। इससे इम्यूनिटी स्ट्रांग रहेगी।
भाग्यशाली रंग- हल्का लाल, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान तथा आत्म बल कमजोर नहीं पड़ने दें। इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। चुनौतियों का सामना करें तथा आर्थिक मामलों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करें।
नेगेटिव- दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें वरना संबंधों में खटास आ सकती हैं। काम की अधिकता के कारण कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। लाभ के मामलों में परिस्थितियां मध्यम रहेंगी। उचित समय का इंतजार करें। नई योजनाओं में निवेश न करें। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा।
लव- पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को अनुकूल बनाकर रखेंगे। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु ब्लड प्रेशर संबंधी जांच निमित्त करवाएं। लापरवाही करना ठीक नहीं है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, अब उनका फलीभूत होने का उचित समय आ गया है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में भी आपका रुझान रहेगा।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पूरा करने में और अधिक मेहनत करें। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। निकट संबंधी ही आप के खिलाफ कोई अफवाह फैला सकता है। इसलिए किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें।
व्यवसाय- मौजूदा समय बिजनेस के नजरिये से अधिक अनुकूल नहीं है। लेकिन कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का रास्ता खुलेगी। नौकरी पेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति लापरवाह ना रहे।
लव- घर में सुख शांति का माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में ज्यादा ध्यान देने की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों की अवहेलना ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसमी बीमारियों से अपना बचाव करते रहना है। सुव्यवस्थित व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। उचित समय पर उचित निर्णय लेना फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से शांति मिलेगी। आर्थिक योजना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- वाहन या प्रॉपर्टी को लेकर कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं। तो उस पर फिर से विचार जरूर करें। विरोधी आपके लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं। लेकिन निश्चित रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा।
व्यवसाय- व्यवसाय तथा मार्केटिंग से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। हालांकि आप की गंभीरता और संजीदगी से उस पर काम करना आपको परेशानियों से निकाल भी देगा। सरकारी सेवारत लोगों को किसी परेशानी से राहत मिलेगी।
लव- जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। उचित तालमेल बनाकर रखें। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- डायबिटिक रोगी नियमित जांच करवाएं। लापरवाही नुकसानदायक रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

कन्या – पॉजिटिव- प्रॉपर्टी या लेन-देन संबंधी कोई मामला किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे करने का अनुकूल समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा।
नेगेटिव- रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। भावुकता और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर विजय हासिल करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श करना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसाय में छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी मामलों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है। सरकारी मामलों में किसी भी ऑफिसर अथवा कर्मचारी के साथ बहस में ना उलझे। वरना कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ नोकझोंक की स्थिति रहेगी। विवाहेतर संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी। व्यवस्थित दिनचर्या रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

तुला – पॉजिटिव- राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इससे लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी संपन्न हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई पुरानी नकारात्मक बात वर्तमान में हावी होने से आप के मनोबल में कमी आ सकती हैं। अपना स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखें। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी लिए गए निर्णय सकारात्मक रहेंगे। आय की स्थिति भी बेहतर होगी। मार्केटिंग संबंधी कार्याे को निपटाने में ज्यादा ध्यान दें। नौकरी में किसी तरह के परिवर्तन अथवा तबादले की स्थिति बन रही हैं।
लव- प्रेम संबंधों को पारिवारिक सहमति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं बनेगी। पारिवारिक वातावरण भी खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- असंतुलित खानपान की वजह से गैस और पेट से संबंधित दिक्कतें आ सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का भी सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक – पॉजिटिव- समय बहुत ही शुभता वाला है। आपका विवेक और सूझबूझ से लिया गया निर्णय बहुत ही सकारात्मक रहेगा तथा हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। संतान संबंधी कोई शुभ काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा।
नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। अन्यथा आप की छवि खराब हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर उचित रूपरेखा बनाएं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में सहयोगी यों और कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे।साझेदारी संबंधी व्यवसाय आज गति पकड़ेंगे। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाना जरूरी है। नौकरी पेशा लोगों को अपना मनोनुकूल कार्यभार मिलेगा।
लव- पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ बदलते वातावरण की वजह से कुछ एलर्जी जैसी दिक्कत रहेगी।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- कुछ परेशानियां रहेंगे परंतु इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे।किसी आर्थिक समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा। इसमें भावनाओं की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि कभी-कभी आपका ध्यान आपको गलत कार्यों की तरफ प्रेरित भी कर सकता है। अपनी मनोस्थिति पर काबू रखें।किसी भी तरह के निवेश को फिलहाल टाल दें। आर्थिक दृष्टि से समय अभी ज्यादा अनुकूल नहीं है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में बदलाव करने का अभी अनुकूल समय नहीं है। फिलहाल इससे संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करें। व्यापारिक गतिविधियों में कोई भी निर्णय लेते समय परिजनों की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित समाधान मिलेगा। कोई ऑफिशियल यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। घर में मेहमानों की भी आवाजाही रहेगी।
स्वास्थ्य- मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं। अपनी आदतों में सुधार लाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।काफी दिनों से चल रही व्यस्तता के कारण आप थकान अनुभव कर रहे थे। इसलिए आज का दिन शांति और सुकून में व्यतीत करने की कोशिश करेंगे।
नेगेटिव- अनुभवी तथा वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन और सेना पर भी जरूर ध्यान दें। कभी-कभी मन में बेचैनी और गुस्से जैसी स्थिति रहेगी। अपनी इन कमियों पर काबू पाए। इस समय शेयर्स, सट्टा जैसे कार्यों से दूर रहे।
व्यवसाय- व्यवसाय की दृष्टि से समय अनुकूल है। दूसरों से सलाह लेने की अपेक्षा अपने विचारों को प्राथमिकता दें। अगर व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी योजना बन रही है तो उस पर ध्यान दें। जल्दी ही उचित परिणाम सामने आएंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों को स्थगित रखें।
लव- परिवार में सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का सहयोग आपकी काफी परेशानियों को हल करेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे।
स्वास्थ्य- काम के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक आराम की भी जरूरत है। कुछ समय मन बता भी गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- कुछ नजदीकी लोगों के साथ में मुलाकात के अवसर बनेंगे। और नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। भागदौड़ के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से कामों को निपटाने की कोशिश करें। इससे परिस्थितियां आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगे।
नेगेटिव- योजनाएं बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित भी करते चले। यह भी ध्यान रखें कि बहुत अधिक सोच-विचार करने से कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल भी सकते हैं। इसलिए योजनाएं बनाने के साथ-साथ में क्रियान्वित भी करते जाए।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में आ रही परेशानियों को धैर्य से सुलझाएं। तनाव लेना इसका हल नहीं है। अगर कर्ज लेने जैसी स्थिति बन रही है, तो अपनी क्षमता का जरूर ध्यान रखें। मार्केटिंग यात्रा संबंधी प्रोग्राम स्थगित रखें। छोटी सी बात पर वाद-विवाद होने जैसी स्थिति बन रही हैं।
लव- असमंजस की स्थिति में जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह अवश्य ले। निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- खानपान हल्का रखें। गले से संबंधित इंफेक्शन जैसी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। युवा वर्ग अपनी किसी कार्य में सफलता मिलने से राहत रहेगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से मानसिक सुकून रहेगा।
नेगेटिव- यह समय धैर्य और संयम रखने का भी है। फिलहाल आपको अपनी मेहनत द्वारा किए गए प्रयासों के मनोनुकूल परिणाम नहीं मिलेंगे। अगर कोई भूमि संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता में हल करने का प्रयास करें। निश्चित ही सफलता मिलेगी।
व्यवसाय- व्यावसायिक गतिविधियां पूर्ववत ही रहेंगी। युवा वर्ग जल्दी कामयाबी हासिल करने की लिए अनैतिक गतिविधियों में रुचि ले सकते हैं। परंतु सावधान रहें। संपर्क सूत्र तथा मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों ज्यादा ध्यान दें। भविष्य में लाभदायक रहेगा।
लव- परिवार जनों के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। परंतु प्रेम संबंध में किसी वजह से दूरियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य- तनाव और अवसाद जैसे स्वभाव से अपना बचाव रखें। योगा मेडिटेशन जैसी गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 4

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

ज्योतिष

Vastu Tips: आईने को गलत जगह लगाने से घरो में हो सकती है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने आईने के आकार और किस दिशा में लगाना होता है शुभ…

Published

on

Shastra For Mirror: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में आइना या शीशा लगाने की सही जगह कौन सी है। साथ ही इंदु प्रकाश ने यह भी बताया है कि घरों में किस शेप के शीशे लगाने से आपकी किस्मत चमक सकती है।
वास्तु दोष कम करता है शीशा

घर में आइने को सही दिशा में लगाने से शुभ फल मिलते हैं। वैसे तो आइना घर में सजने-संवरने के लिए होता है। लेकिन इसे सही दिशा में लगाने से यह आपकी किस्मत भी बदल सकता है। सही दिशा में आइना लगाने से घर से वास्तु दोष कम होता है।

आयताकार और वर्गाकार शीशे होते हैं अच्छे 

घरों में साधारण रूप से आयताकार और वर्गाकार शीशे लगाये जाते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार बिल्कुल ठीक हैं। जबकि घर में गोल आकार के और धार वाले शीशे का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। गोल की जगह आप अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आइना लगा सकते हैं। नुकीले आकार का आइना लगाने से घर में नकारात्मकता आती है और परेशानी बनी रहती है।

इस दिशा में लगाएं शीशा

घर में आइना लगाने के लिये दिशा के बारे में भी जानकारी जरूरी है। क्योंकि गलत दिशा में लगा हुआ शीशा आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। इसलिए शीशा लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में आइना लगाने से परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप दूर होती चली जाती हैं।

Continue Reading

ज्योतिष

Vastu Tips : मेहनत के बाद नहीं रुकता पैसा, अपनाये इन उपायों को , नहीं रहेगा तंगी 

Published

on

Vastu Tips: जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि तो हर कोई चाहता है, लेकिन कुछ लोग तमाम मेहनत के बाद भी इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके हाथों में पैसे नहीं टिकते। पैसा तो खूब आता है, लेकिन टिकता नहीं, जिसकी वजह से परिवार को आर्थिक परेशानियों के अलावा और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में यदि आप भी धन कमाना चाहते हैं तो वास्तु की मदद ले सकते हैं। वास्तु में कई लाभकारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप पैसों से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं।

वास्तु विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धन कमाने के साधनों में दिक्कतें आती रहती हैं, तो उसे अपने घर या आस-पास की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के उन नियमों के बारे में जो आर्थिक तंगी को दूर करके धन आगमन के रास्ते खोलते हैं

तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती। मान्यता है कि ऐसा करने से तिजोरी गहनों और पैसों से भरी रहती है। वहीं यदि आपने तिजोरी का मुंह पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखा है तो इससे आपको धन की हानि का सामना करना पड़ सकता है।

घर के मुख्य द्वार से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता

कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता है। ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए।  मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाने से घर में धन की कमी नहीं होती है।

धन लाभ के लिए मुख्य द्वार की पूजा अर्चना करनी चाहिए

वास्तु के अनुसार, धन लाभ के लिए मुख्य द्वार की पूजा अर्चना करनी चाहिए। मुख्य द्वार के कोने में गुलाल छिड़कना चाहिए। साथ ही शाम के समय घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक जलाते वक्त धन की कामना करें।

एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया

शास्त्रों के मुताबिक, एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया है। ऐसी तस्वीर को घर के पूरब दिशा में लगाने से उन्नति होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
दीवारों पर सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती तो बढ़ती
घर की दीवारों पर सुंदर तस्वीरें लगाने पर घर की खूबसूरती तो बढ़ती ही है, साथ ही धन दौलत में वृद्धि भी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दक्षिण और पूर्व दिशा की दीवारों में प्रकृति से जुड़ी चीजें की तस्वीर लगानी चाहिए।
Continue Reading

ज्योतिष

Horoscope : इन राशि जातकों का चमकेगा किस्मत,जानें आज के राशिफल   

Published

on

 

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।
आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। उनके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। राज्य से भी कोई विशेष सम्मान प्राप्त होता दिख रहा है। यदि आपको किसी मांगलिक उत्सव में जाने का मौका मिले,तो उसमें आपको किसी परिजन के सामने अपनी समस्याओं को रखने से बचना होगा,नहीं तो बाद में वह आपका मजाक बना सकते हैं। आपको आज कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है,इसलिए अत्यधिक तले और बाहर के खान-पान से परहेज रखें। आपको अपने कुछ पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बेहतर रहेगा। अपने व्यवसाय की कुछ रुकी हुई योजनाओं को फिर से शुरू करेंगे। बिजनेस कर रहे लोग यदि आज स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,तो यह उनके लिए लाभदायक रहने वाली है। आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं,जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा और कार्यक्षेत्र में भी वातावरण आपके अनुकूल रहेगा और साथी भी आपका पूरा सहयोग देंगे। आज कुछ उलझनों के बावजूद आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहेगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी रचनात्मक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको वही कार्य सौंपा जाएगा,जो आपको अत्यधिक प्रिय होगा। आपके दिमाग में कुछ नई योजनाएं आएंगी,जिन्हें आपको अपने सीनियर्स की मदद से आगे बढ़ाना होगा ताकि आप उनका लाभ उठा सके। आपका कोई प्रिय मित्र लंबे समय बाद आपसे मेल मिलाप कर सकता है। परिवार में आपकी द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी व आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियों का बोझ भी पड़ सकता है। परीक्षा की तैयारी में लगे विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम करना होगा तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए काफी सृजनात्मक रहेगा। ऑफिस में आप अपने विचारों से माहौल को खुशनुमा बनाने में कामयाब रहेंगे,जिससे प्रत्येक व्यक्ति आपसे मित्रता रखने की चेष्टा रखेगा,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में जो लोग कार्यरत हैं,उन्हें अपने साथियों से सावधान रहना होगा,नहीं तो वह उनकी चुगली लगाकर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आपको अपने अधूरे पड़े कार्यो को निपटाना होगा,नहीं तो बाद में वह आपके लिए सिर दर्द बनेंगे।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: घर के बहार खेलते वक्त 8 साल का मासूम बच्चा हुआ गायब, शक के दायरे में पिता, पुलिस ने दर्ज की FIR

रायपुर में बच्चे के किडनैप होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस भी दर्ज किया...

छत्तीसगढ़3 days ago

Corona Update : छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों में 132 नये मरीज

रायपुर, चार जुलाई छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 132 और लोगों के संक्रमित होने की...

छत्तीसगढ़4 days ago

weather update : मौसम विभाग ने रायपुर,बिलासपुर,समेत कई जिलों में किया अलर्ट, जारी

छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत लगभग सभी जिलों में बारिश सोमवार सुबह से ही शुरू है. आगामी 24 घंटे...

छत्तीसगढ़5 days ago

सरकार दे रही है महिलाओ को मुफ्त में सिलाई मशीन, जाने क्या आवेदन प्रकिया..

Free Silai Machine Yojana 2022: देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को...

छत्तीसगढ़1 week ago

1 जुलाई से सस्ते होंगे कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम, 198 रुपए की कमी आई…

1 जुलाई यानी आज से दिल्ली में कॉमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) की कीमतों में 198 रुपए की कमी आई...

#Exclusive खबरे

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    India Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि

  • Tech & Auto6 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…

  • व्यापर3 days ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • 5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…

  • देश6 days ago

    पेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये

  • जॉब5 days ago

    नवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी

  • Tech & Auto2 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने  क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto5 days ago

    POCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…

  • व्यापर1 day ago

    एचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए खुशखबरी : नवोदय विद्यालय में निकली शिक्षक के पदों भर्ती,जल्द करें आवेदन…