ज्योतिष
आज का राशिफल : 22अप्रैल को धनु राशि वालो को धन की प्राप्ति होगी और मकर राशि वालो को भी लाभ की प्राप्ति हो सकती है
22 अप्रैल, शुक्रवार को सिद्ध और वर्धमान नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिससे मेष राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कर्क और कुंभ राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों की तरक्की के योग हैं। धनु राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। इनकम सोर्स बढ़ेंगे। मकर राशि वालों को उपलब्धि मिलने के योग हैं। इनके अलावा वृष राशि वालों को सावधान रहना होगा। नुकसान के योग हैं। गैर जरूरी खर्चों के कारण तनाव रहेगा। वहीं, अन्य राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष – पॉजिटिव- आज आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य संपन्न होने वाला है। और आप बहुत अधिक मानसिक शांति अनुभव करेंगे। पारिवारिक तथा आर्थिक गतिविधियों को समझाने में ही व्यस्तता बनी रहेगी। कठिन से कठिन कार्य में आप अपने दृढ़ निश्चय से पूरा करने की क्षमता रखेंगे।
नेगेटिव- ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है, दूसरों से मदद लेने की अपेक्षा खुद पर ही भरोसा रखकर कार्य करें। तभी सफलता मिलेगी। अपने निकट संबंधियों और मित्रों के साथ संबंध मधुर रखे परंतु अपनी व्यक्तिगत गतिविधियां सीक्रेट ही रखें।
व्यवसाय- आपकी योग्यता और उचित कार्य प्रणाली के वजह से नई पार्टियों के साथ संपर्क बनेंगे और बिजनेस में नए अनुबंध मिलेंगे। जो कि आर्थिक नजरिये से फायदेमंद साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि व प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए अभी स्थिति यथावत ही रहेगी।
लव- सभी सदस्यों का आपस में बेहतरीन तालमेल होने से घर में खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी सरसता बनी रहेगी।
स्वास्थ्य- थोड़ी बहुत खांसी जुकाम जैसी परेशानी महसूस हो सकती है। जरा सी सावधानी से बचाव संभव है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3
वृष – पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद अपने मन मुताबिक तथा रचनात्मक कार्यों में रूचि रहेगी। घर में नवीनीकरण व साज सज्जा से संबंधित परिवर्तन करेंगे। साथ ही बच्चों की तरफ से उन कैरियर संबंधी शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी आपका स्पष्ट शब्दों में बोलना संबंधों में दरार में डाल देता है। अतः बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। अन्य गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने के कारण आपके खुद के कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी किसी भी काम में लापरवाही न करें। क्योंकि किसी प्रकार की नुकसान होने की संभावना दिख रही है। कर्मचारियों की गतिविधियों पर ध्यान रखें। सरकारी ऑफिस में कुछ लोग राजनीति जैसा माहौल बनाने की कोशिश करेंगे।
लव- परिवार में माहौल बहुत ही सौहार्दपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनाकर रखें क्योंकि कुछ अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
स्वास्थ्य- कब्ज और पेट से संबंधित कुछ परेशानी रहेगी। तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1
मिथुन – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से आज राहत पाने के लिए मनोरंजन और अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में कुछ समय जरूर व्यतीत करें। लोगों के साथ मेल मिलाप रखने से नई-नई जानकारियां भी हासिल होंगी। विद्यार्थियों को किसी विदेश संबंधी परीक्षा में शुभ परिणाम मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- ध्यान रखें किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। इसलिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना अति आवश्यक है। कोई भी बड़ा निवेश करते समय पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल अवश्य कर लें। तथा किसी भी प्रकार की यात्रा को स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में हर काम पर नजर रखना जरूरी रहेगा। इस समय गैर जरूरी खर्चे ज्यादा होने से तनाव रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार अभी लाभ नहीं मिलेगा। ऑफिस में दूसरों के मामले में बिन मांगे सलाह ना दें।
लव- पति-पत्नी में मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंगों में भी नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- लापरवाही की वजह से गैस और जोड़ों में दर्द जैसी समस्या उठ सकती है। तुरंत ट्रीटमेंट लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 9
कर्क – पॉजिटिव- बच्चों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हो सकता है। कहीं से कोई रुका हुआ या उधार दिए हुए पैसे की वापसी संभव है इसलिए उस पर अपना ध्यान केंद्रित करें। बातचीत करके येन केन प्रकारेण आप अपना काम निकालने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- पैसा आने के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। कभी कभी मन में निराशाजनक व नकारात्मक विचारों की स्थिति रहेगी। ध्यान रखें किसी छोटी सी बात की वजह से नजदीकी मित्र से भी संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। तथा मेहनत के भी परिणाम प्राप्त होंगे। निवेश जैसी आर्थिक गतिविधियों में कार्य करने का उचित समय है। सरकारी सेवारत व्यक्तियों के लिए कुछ शुभ समाचार मिलने की स्थिति बन रही है।
लव– घरेलू जीवन में एक के बाद एक परेशानी आएगी।परंतु स्थितियों को संभालने का दायित्व भी आपको ही निभाना पड़ेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ईमानदार रहें।
स्वास्थ्य- मानसिक तनाव की वजह से हारमोंस संबंधी बदलाव महसूस करेंगे। योगा मेडिटेशन पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4
सिंह – पॉजिटिव- जीवन के प्रति आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए मान प्रतिष्ठा वर्धक रहेगा। आपका रहन-सहन व बोलचाल का तरीका लोगों का ध्यान आकर्षित करेगा। साथ ही समाज में आप की छवि में और अधिक निखार आएगा।
नेगेटिव- कोई बहुमूल्य वस्तु अथवा भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त करते समय ध्यान रखें किसी प्रकार का नुकसान संभव है। साथ ही धन संबंधी लेनदेन मैं सावधानी रखें किसी प्रकार का विश्वासघात होने की आशंका है। माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य जरूर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपनी उपस्थिति अनिवार्य रखें।आज कुछ नए ऑर्डर मिलने की संभावना है। साथ ही आपके सामान की उत्तम क्वालिटी काम के साथ-साथ लाभ के मार्ग भी प्रशस्त कर रही है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं।
लव- अपने व्यस्त समय में से कुछ समय परिवार व जीवन साथी के साथ व्यतीत करें। उनके साथ मनोरंजन आदि का भी प्रोग्राम बनाएं।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान और आराम का ध्यान जरूर रखें। कुछ आंतरिक कमजोरी की वजह से टांगों में दर्द जैसी परेशानी महसूस हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या – पॉजिटिव- आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य भी संपन्न होने संबंधी योजना बनेगी। कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर कार्य करें जीत अवश्य होगी।
नेगेटिव- इस समय ग्रह स्थिति कुछ ऐसी बनी हुई है कि कुछ नकारात्मक क्रियाओं की ध्यान आकर्षित हो सकता है इन चीजों से दूर ही रहे तो अच्छा है। साथ ही संतान की किसी गतिविधि से मन परेशान रह सकता है। युवाओं को अपने कैरियर के प्रति ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा आपका प्रभाव बना रहेगा। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। कोई कर्मचारी आपकी गतिविधियों को लीक कर सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की राय आपके लिए भाग्योदय दायक साबित होगी।
लव- जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। अतः आपका दायित्व है कि व्यस्तता के बीच परिवार के लिए भी समय निकालें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु वर्तमान नकारात्मक स्थितियों की वजह से लापरवाही भी नाम बरतें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9
तुला – पॉजिटिव- पारिवारिक अथवा सामाजिक मामलों में आपकी सलाह को भी महत्व दिया जाएगा। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास करेंगे जो कि सकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को भी अपनी प्रतियोगिताओं मे मेहनत अनुरूप उचित प्रणाम हासिल होंगी।
नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखें कि कोई आपके नजदीकी मित्र या रिश्तेदार आपको धोखा दे सकते हैं। भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय ना लें। किसी को भी पैसा उधार ना दें क्योंकि वापसी मिलने की संभावना नहीं है। साथ ही कटु वाणी पर भी कंट्रोल रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन करने की आवश्यकता है। अपने प्रयत्नों में बिल्कुल भी कमी ना आने दे क्योंकि इस समय की गई मेहनत का भविष्य में उचित परिणाम हासिल होगा। आर्थिक मामलों पर मनन और चिंतन करने की जरूरत है।
लव- जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता रह सकती हैं। उन्हें अपना साथ और भरपूर सहयोग दें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- आज अपने अंदर ऊर्जा की कुछ कमी महसूस करेंगे इसलिए कुछ समय अपने आराम के लिए भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक – पॉजिटिव- वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको उचित मार्गदर्शन प्राप्त होगा। खास तौर पर आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। आप हर परिस्थिति का मुकाबला हिम्मत व साहस से करेंगे। कुछ नई योजनाएं बनेंगी, जो कि आने वाले समय में लाभदायक साबित होगी।
नेगेटिव- कार्यभार की अधिकता रहेगी परंतु अपनी क्षमता का भी ध्यान रखें। काम के साथ-साथ आराम भी लेना आवश्यक है। कुछ पुरानी नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वर्तमान में ही रहना सीखें।
व्यवसाय- स्थितियां अनुकूल रहेंगी। बिजनेस संबंधी विभागीय जांच चल रही है तो उसका नतीजा आपके पक्ष में आएगा। जिसकी वजह से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को तरक्की मिलने के अवसर बन रहे हैं।
लव- दांपत्य जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम और विश्वास की भावना बनी रहेगी। परन्तु प्रेम संबंधों के उजागर होने से कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है।
स्वास्थ्य- रक्त व पैरों से संबंधित परेशानी ही रह सकती हैं। अपनी जांच करवाएं तथा उचित इलाज ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8
धनु – पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। अपना वर्चस्व दिखाने का यह उत्तम समय है। प्रॉपर्टी अथवा किसी निवेश संबंधी कार्य की योजना बन रही है, तो उचित सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना भी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज तथा राजनीतिक कार्यों में महत्व बढ़ेगा।
नेगेटिव- इस समय किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखना उचित रहेगा। क्योंकि समय और पैसे का नुकसान ही होगा। बच्चों को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से तनाव रहेगा, उनका मनोबल बनाकर रखें। साथ ही अजनबी लोगों पर भरोसा ना करे।
व्यवसाय- व्यापारिक गतिविधियों में सुधार होगा। नई योजनाएं बनेंगी। सिर्फ थोड़े से सूझबूझ से काम लेने की जरूरत है। साथ ही सहयोगियों और कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा और आय के स्त्रोतों में भी वृद्धि होगी।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों की सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी जैसी कुछ परेशानी हो सकती है जिसकी वजह से पेट में इन्फेक्शन जैसी समस्या भी हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2
मकर – पॉजिटिव- मन को शांत रखने के लिए अध्यात्म और अध्ययन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। घर मे नजदीकी लोगों के आगमन से खुशनुमा वातावरण बना रहेगा। साथ ही आपसी वार्तालाप द्वारा किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा।
नेगेटिव- आलस और बहुत अधिक सोचने विचारने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित हो सकती है। इसलिए आत्मविश्वास द्वारा तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें। साथ ही अपनी योजनाओं और गतिविधियों के बारे में किसी से चर्चा ना करें।
व्यवसाय- योजनाबद्ध तरीके से कार्यप्रणाली व्यवस्थित रखने से गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न होती जाएंगी। इस समय ग्रह स्थिति अनुकूल और उपलब्धियों वाली है। व्यवसायिक कार्यों में अधिक ध्यान लगाएं। साथ ही आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी।
लव– वैवाहिक संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज कर दें। प्रेम संबंध भी भावना प्रधान रहेंगे।
स्वास्थ्य- छाती में कुछ दर्द जैसी स्थिति महसूस हो सकती है। परंतु यह मौसमी बदलाव की वजह से ही है इसलिए अपनी जीवन शैली को सुव्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ – पॉजिटिव- कुछ खास लोगों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। जो कि बहुत ही सकारात्मक भी रहेगा। किसी निकट संबंधी के विवाह का प्रस्ताव आने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आ सकती है परंतु समय अनुसार सब व्यवस्थित भी होना शुरू हो जाएगा।
नेगेटिव- अजनबी व अपरिचित व्यक्तियों से व्यवहार करते समय सावधानी बरतें, क्योंकि किसी षड्यंत्र या साजिश का शिकार हो सकते हैं। इस समय बहुत ही धैर्य और संयम रखना जरूरी है क्योंकि इससे परिस्थितियां बिगड़ सकती है।
व्यवसाय- ज्यादातर व्यवसाय को कार्य फोन ओर संपर्कों के माध्यम से ही सब कार्य हो जाएंगे। जिससे आप व्यवसाय संबंधी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। कुछ नई योजनाएं भी बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को अचानक अच्छी खबर मिलने के योग बन रहे हैं।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। तथा पारिवारिक सदस्यों के बीच उचित तालमेल से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। विवाहेत्तर सम्बन्धों से दूरी बनाकर ही रखे, तो अच्छा है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और माइग्रेन जैसी परेशानी उभर सकती है। बादी और बासी खाने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
मीन – पॉजिटिव- नजदीकी मित्रों तथा संबंधियों के साथ रिश्तो में मधुरता आएगी तथा चल रही गलतफहमियां भी दूर होंगी। आपकी कार्यकुशलता द्वारा उम्मीद के अनुरूप लाभ भी प्राप्त होगा। परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रह सकता है साथ ही बिना मतलब की बदनामी या झूठा आरोप लगने की संभावना भी दिख रही है। इसलिए आज किसी भी प्रकार के महत्वपूर्ण कार्यों को स्थगित ही रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई नई योजना को क्रियान्वित करने का प्लान है, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से भी सलाह मशवरा अवश्य करें। फिलहाल व्यवसाय में वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें। धन आगमन के मार्ग तो बनेंगे परंतु धीमी गति से। ऑफिस में आपको अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी।
लव- पति-पत्नी पारिवारिक समस्याओं को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं। अवश्य ही कोई उचित हल प्राप्त होगा। तथा जीवन साथी का घर में पूरा सहयोग रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी प्रकार की चिंता ना करें। परंतु गर्मी और लू से अपना बचाव रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

ज्योतिष
Vastu Tips: आईने को गलत जगह लगाने से घरो में हो सकती है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने आईने के आकार और किस दिशा में लगाना होता है शुभ…

Shastra For Mirror: वास्तु शास्त्र में आज इंदु प्रकाश से जानिए घर में आइना या शीशा लगाने की सही जगह कौन सी है। साथ ही इंदु प्रकाश ने यह भी बताया है कि घरों में किस शेप के शीशे लगाने से आपकी किस्मत चमक सकती है।
वास्तु दोष कम करता है शीशा
घर में आइने को सही दिशा में लगाने से शुभ फल मिलते हैं। वैसे तो आइना घर में सजने-संवरने के लिए होता है। लेकिन इसे सही दिशा में लगाने से यह आपकी किस्मत भी बदल सकता है। सही दिशा में आइना लगाने से घर से वास्तु दोष कम होता है।
आयताकार और वर्गाकार शीशे होते हैं अच्छे
घरों में साधारण रूप से आयताकार और वर्गाकार शीशे लगाये जाते हैं, जो कि वास्तु के अनुसार बिल्कुल ठीक हैं। जबकि घर में गोल आकार के और धार वाले शीशे का प्रयोग कभी नहीं करना चाहिए। गोल की जगह आप अष्टकोणीय, यानी आठ कोनों वाला आइना लगा सकते हैं। नुकीले आकार का आइना लगाने से घर में नकारात्मकता आती है और परेशानी बनी रहती है।
इस दिशा में लगाएं शीशा
घर में आइना लगाने के लिये दिशा के बारे में भी जानकारी जरूरी है। क्योंकि गलत दिशा में लगा हुआ शीशा आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। इसलिए शीशा लगाने के लिए उत्तर-पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में आइना लगाने से परेशानियां धीरे-धीरे अपने आप दूर होती चली जाती हैं।
ज्योतिष
Vastu Tips : मेहनत के बाद नहीं रुकता पैसा, अपनाये इन उपायों को , नहीं रहेगा तंगी
Vastu Tips: जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि तो हर कोई चाहता है, लेकिन कुछ लोग तमाम मेहनत के बाद भी इस बात से परेशान रहते हैं कि उनके हाथों में पैसे नहीं टिकते। पैसा तो खूब आता है, लेकिन टिकता नहीं, जिसकी वजह से परिवार को आर्थिक परेशानियों के अलावा और कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में यदि आप भी धन कमाना चाहते हैं तो वास्तु की मदद ले सकते हैं। वास्तु में कई लाभकारी उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से आप पैसों से जुड़ी समस्या को दूर कर सकते हैं।
वास्तु विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि किसी इंसान के जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानियां बनी रहती हैं या धन कमाने के साधनों में दिक्कतें आती रहती हैं, तो उसे अपने घर या आस-पास की कुछ चीजों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु के उन नियमों के बारे में जो आर्थिक तंगी को दूर करके धन आगमन के रास्ते खोलते हैं
तिजोरी का मुंह हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा की और रखना चाहिए
घर के मुख्य द्वार से हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जाओं का आवागमन होता
धन लाभ के लिए मुख्य द्वार की पूजा अर्चना करनी चाहिए
एक रथ में बंधे सात घोड़ों को सूरज की सवारी माना गया
ज्योतिष
Horoscope : इन राशि जातकों का चमकेगा किस्मत,जानें आज के राशिफल

-
जॉब6 days agoIndia Post Bharti : इंडिया डाक पोस्ट में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 69100 तक सैलरी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto6 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन,इसकी कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर4 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही खलबली मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन, जल्द ही घर लाइए इस बेहतरीन मशीन को…
-
देश7 days agoपेंशनर्स कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी,नियमों में किया बदलाव;जानिये
-
जॉब5 days agoनवोदय विद्यालय में निकली प्रिंसिपल सहित विभिन्न पदों पर भर्ती,मिलेगा 142000 तक सैलरी
-
Tech & Auto2 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoPOCO F4 5G का ये बेहतरीन स्मार्टफ़ोन आते ही मचा रही खलबली, देखे इसके जबरदस्त फीचर्स और कीमत…
-
व्यापर2 days agoएचडीएफसी का इंतजार खत्म ! होने जा रहा है विलय,जानें अब कस्टमर्स पर क्या पड़ेगा असर
-
जॉब6 days agoयुवाओं के लिए खुशखबरी : नवोदय विद्यालय में निकली शिक्षक के पदों भर्ती,जल्द करें आवेदन…

































You must be logged in to post a comment Login