Connect with us

क्राइम न्यूज़

दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को रौंदा, दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई..

Published

on

 

 

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो बच्चों को रौंद दिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर लगने के बाद दोनों बच्चे करीब 10 फीट दूर जा गिरे। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और फरार हो गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जाम लगा दिया। घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर जाकर चालक और अंदर बैठे लोग कार छोड़कर भाग निकले।जानकारी के मुताबिक, चांपा क्षेत्र के ग्राम महुदा में सबरिया डेरा निवासी मनोज गोंड़ (10) पुत्र रतन गोंड और राजू गोंड़ (9) पुत्र जगदीश गोंड शुक्रवार सुबह जांजगीर-कोरबा रोड पर आम तोड़ने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान चांपा से कोरबा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने उच्चभिट्ठी गांव के पास दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में कार का बोनट भी अंदर दब गया और नंबर प्लेट भी टूटकर वहीं गिर गई। घटना का पता चलते ही डेरे के सारे लोग सड़क पर एकत्र हो गए। उन्होंने जांजगीर-कोरबा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों के मनाने के लिए प्रशासनिक अफसर भी पहुंच गए। काफी समझाइश के बाद डेरे के लोग माने और करीब एक घंटे बाद जाम खत्म किया।कार की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। साथ ही कोरबा के उरगा थाने को सूचना दी। इस पर कोरबा पुलिस ने घटनास्थल से करीब 6 किमी दूर सड़क पर खड़ी कार को बरामद किया। उसके बोनट के ऊपर का हिस्सा भी दबा हुआ था, ऐसे में आशंका है कि टक्कर के बाद बच्चे उछलकर उस पर गिरे होगे। अब कार चालक और उसके मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

क्राइम न्यूज़

Crime News : 20 साल की युवती से कराया मां समेत कई रिश्‍तेदार गलत काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Published

on

Bareilly News: बरेली के सुभाषनगर थाने में 20 साल की युवती ने अपनी मां और मामाओं समेत कई रिश्‍तेदारों के खिलाफ जबरन देह व्यापार में धकेलने का मामला दर्ज कराया है. यही नहीं, युवती ने पुलिस को बताया है कि उसके दोनों मामा भी उसे पैसों के लिए उसे दुबई में किसी के हाथों बेचना चाहते थे.बरेली.उत्तर प्रदेश के बरेली के सुभाषनगर इलाके की एक युवती ने अपनी मां और रिश्तेदारों पर पैसे के लिए उसे जबरन देह व्यापार में धकेलने का आरोप लगाया है।

हाल ही में मुंबई से अपने गृहनगर बरेली लौटी 20 वर्षीय युवती ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके दो मामाओं ने उसके साथ दुष्‍कर्म किया और उसे देह व्यापार जारी रखने के लिए मजबूर करने की कोशिश की.युवती की शिकायत पर बरेली के सुभाषनगर थाने में उसकी मां, मौसी, चाचा और मामा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस बारे में बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि युवती के आरोपों की जांच की जा रही है.जिला प्रोवेशन अधिकारी ने बताई पूरी कहानी बरेली की जिला प्रोवेशन अधिकारी नीता अहिरवार ने बुधवार को बताया कि युवती बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

युवती की तहरीर के अनुसार, पिछले साल उसकी मां ने एक अंजान व्‍यक्ति से पैसे लेकर उसे युवती के साथ दुष्‍कर्म करने दिया और बाद में रोजाना पैसों के लिए उसे लोगों के साथ यौन संबंध बनाने को मजबूर करने लगी. आरोप है कि युवती के विरोध करने पर मां, मौसा और मौसी ने बहाने से उसे मुंबई उसके दो सगे मामाओं के पास भेज दिया।

अहिरवार के मुताबिक, युवती ने आरोप लगाया है कि उसके दोनों मामा ने उसे मुंबई के एक डांस बार में काम करने को मजबूर किया और मना करने पर उसे पीटा. उसने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले उसके दोनों मामा ने उसे देह व्यापार में धकेल दिया।

युवती ने आरोप लगाया है कि 16 मई को जब उसने देह व्यापार का विरोध किया तो उसके दोनों मामा ने उसके साथ दुष्कर्म किया.जबकि उसके दोनों चाचा पैसों के लिए उसे दुबई में किसी के हाथों बेचना चाहते थे।

युवती ने बताया क‍ि वह मौका मिलने पर मुंबई से भागकर बरेली आ गई और अहिरवार से मिली. अहिरवार ने पीड़ित युवती की मुलाकात एसएसपी से कराई और उनके निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

बागसेवनिया में रहने वाली 11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्‍महत्‍या..

Published

on

By

Bhopal Suicide News: बागसेवनिया में स्कूल छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी की - Bhopal Suicide News School student commits suicide by hanging in Bagsewaniya

 

 

आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। पिता पुजारी। रात में खाना खाने के बाद कमरे में गई और लगाई फांसी। नहीं मिला सुसाइड नोट।

बागसेवनिया के अमराई इलाके में रहने वाली र ली। पुलिस को मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसलिए फिलहाल खुदकुशी की वजह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकी है। वह आठ भा11वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्‍महत्‍या कई बहनों में चौथे नंबर की थी। पुलिस के जांच अधिकारी का कहना है कि मुस्‍कान विश्‍वकर्मा नामक छात्रा इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। रात में परिवार के सभी लोगों ने साथ में बैठकर खाना खाया था। उसके बाद छात्रा अपने कमरे में सोने चली गई थी। रात में जब उसकी मां कमरे में बच्चों को देखने पहुंची तब उसने सबसे पहले बेटी को फांसी पर लटके देखा था। इस घटना के बाद से परिवार के लोग सदमे में हैं और फिलहाल कुछ बताने की स्‍थिति में नहीं हैं।

बागसेवनिया थाने के एसआई सुरेश सिंह के मुताबिक 18 साल की मुस्कान दसवीं क्लास पास करने के बाद 11वीं कक्षा में आई थी। उसके पिता मनोज विश्वकर्मा एक मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार रात में मुस्कान ने पूरे परिवार के साथ खाना खाया। उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थी। उसके चेहरे और बर्ताव को देखकर एक बार भी नहीं लगा था कि वहां ऐसा कोई कदम उठाने वाली है। बुधवार देर रात जब उनकी पत्नी माला बच्चों को कमरे में देखने पहुंची, तब मुस्कान फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। यह देखकर माला ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया और परिवार के सभी लोग कमरे में आ गए। बच्ची को फांसी के फंदे से उतारा और पास के ही अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसआइ सुरेश सिंह का कहना है कि मुस्कान ने कभी कोई परेशानी अपने परिजनों को नहीं बताई थी। परिवार के लोगों के गमजदा होने के कारण उनके बयान अभी विस्तार से दर्ज नहीं किए जा सके हैं। बयान दर्ज होने के बाद मुस्कान के खुदकुशी का कारण सामने आ सकता है। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

प्रेमिका ने शादी करने से किया इनकार, तो युवक ने ब्लेड से अपनी ही प्रेमिका का काट दिया गला..

Published

on

By

Ghaziabad News : Man slit girlfriedn throat with knife for refusing to marry accused arrested - प्रेमिका का चाकू से गला रेतने वाला सनकी आशिक गिरफ्तार, पुलिस के सामने बोला- वो बार-बार

 

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बुधवार देर शाम एक युवक ने ब्लेड से अपनी प्रेमिका का गला रेत दिया। युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी ने लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन उसने इनकार कर दिया। इसके चलते वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था। मामला मणिपुर चौकी क्षेत्र का है।

बलरामपुर निवासी स्वपनिल ठाकुर अंबिकापुर में अपनी नानी के साथ रहती है और गोयल मेडिकल स्टोर में काम करती थी। उसी मेडिकल स्टोर में सूरजपुर निवासी उदय मंडल निवासी भी काम करता है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 9 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को उदय ने वाट्सऐप पर मैसेज कर स्वपनिल को मिलने बुलाया था।

बातचीत के बाद विवाद हुआ तो निकाली ब्लेड

शाम करीब 7.30 बजे स्वपनिल उससे मिलने के लिए गरीबपारा में तालाब के पास पहुंची। वहां दोनों के बीच पहले बातचीत हो रही थी, फिर विवाद शुरू हो गया। उदय ने जेब में रखी ब्लेड निकाल ली और स्वपनिल को पकड़ कर उसका गला रेतने लगा। इस पर स्वपनिल ने शोर मचाया तो थोड़ी दूर स्थित मेडिकल स्टोर पर खड़े लोग भागकर मौके पर पहुंचे।

दोनों के बीच पैसे का भी लेन-देन था

लोगों ने उदय को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद स्वपनिल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला है कि लड़की के शादी से इनकार करने पर युवक ने हमला किया। यह भी बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसे का भी लेन-देन था। आशंका है कि लड़का हत्या की नीयत से ही गया था।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़2 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़2 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़2 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

छत्तीसगढ़4 days ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़6 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    STATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता… 

  • जॉब7 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    लाइब्रेरियन की निकली बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    GDS पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 5 जून,जल्द करें आवेदन…

  • जॉब4 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब6 days ago

    STATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता… 

  • जॉब4 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता