क्राइम न्यूज़
ट्रक हादसा, ट्रक ने 18 मजदूरों को कुचला, एवं 11 गंभीर रूप से घायल..
हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार सुबह एक ट्रक ने 18 मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें 5 लोगों को बहादुरगढ़ ट्रॉमा सेंटर तो 10 लोगों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया। मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात के थाना रसुलाबाद के गांव रेवरी इटली निवासी सुशील, कांति स्वरूप व मोनू के रूप में हुई है।
KMP पर आसौदा टोल के आसपास सड़क रिपेयरिंग का काम चल रहा है। देर रात तक मरम्मत का कार्य करने के बाद थक कर सभी 18 मजदूर सड़क किनारे अवरोधक लगाकर सो गए। सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उसके बाद ट्रक मौके पर ही पलट गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया है। घायलों में से 10 को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है, जबकि 5 घायलों का इलाज बहादुरगढ़ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। सूचना के बाद एसपी वसीम अकरम व एएसपी अमित यशवर्धन भी मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 5 से 6 बजे की बीच की है। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के वक्त कुछ मजदूर जगे हुए थे जिन्होंने घटना की पूरी जानकारी भी दी है।
उत्तर प्रदेश के रहने वाले है सभी मजदूर
हादसे में घायल अनीस और रजनीश ने बताया कि हादसे के शिकार सभी मजदूर केएमपी पर बने पुलों की रिपेयर का काम करते थे। देर शाम तक काम करने के बाद मजदूर थक पर सड़क किनारे सो गए थे। सोने से पहले सड़क के एक साईड की बैरिकेडिंग भी कर दी थी। रिफलेक्टर भी लगाए गए थे। सुरक्षा के लिए पानी का टैंकर और जेनसैट भी खड़ा किया था। लेकिन तेज रफ्तार, गफलत और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए आए एक शख्स ने सो रहे मजदूरों को कुचल दिया। हादसे के शिकार हुए मजदूर उत्तरप्रदेश के कानुपर के रहने वाले हैं और दो महीने से केएमपी पर काम कर रहे थे।

क्राइम न्यूज़
crime news: जयपुर में 11वीं क्लास की स्टूडेंट से छेड़छाड़..

जयपुर में 11वीं क्लास की स्टूडेंट से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घर से नहीं निकलने पर पड़ोसी युवक नाबालिग लड़की को कॉल कर भी परेशान करता है। करधनी थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसएचओ बनवारी लाल मीणा कर रहे है।
पुलिस ने बताया कि नागल जैसा बोहरा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसकी 17 साल की बेटी एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं क्लास में स्टडी करती है। आरोप है कि कॉलोनी में रहने वाला समीर नाम का युवक नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करता है। स्कूल आते-जाते समय बीच रास्ते में उसको रोककर छेड़ता है।
पिछले काफी समय से आरोपी समीर यह हरकतें कर रहा है। घर से नहीं निकलने पर बेटी को कॉल कर परेशान करता है। कई बार मना करने पर भी नहीं माना। परेशान होकर उसके परिवार से शिकायत की। शिकायत करने पर आरोपी के परिजनों ने उलटा उन्हें ही धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
क्राइम न्यूज़
पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, पत्नी ने गुस्से में आकर 9 महीने के बेटे के साथ खुद का भी गला काटा, फिर जाने क्या हुआ…
दही लाने की बात पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। गुस्से में महिला ने इलेक्ट्रिक कटर से 9 महीने के बेटे के साथ खुद का भी गला काट लिया। खून से लथपथ मां-बेटे को घरवाले हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मासूम का इलाज चल रहा है। मामला चूरू जिले के सरदारशहर इलाके का है।
घटना बुधवार शाम 6 बजे की बताई जा रही है। झालरिया कुआं गांव की रहने वाली आरती देवी (25) ने पहले अपने बच्चे मनु के गले पर वार किया और फिर खुद सुसाइड कर लिया।
घटना के दौरान महिला की सास घर में बनी आटा चक्की चला रही थी और पति रामलाल व ससुर मंदिर गए हुए थे। कुछ देर बाद पति व ससुर पहुंचे तो देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है और अंदर कटर चलने की आवाज आ रही है। पति रामलाल खिड़की से कमरे में गया तो बच्चा लहूलुहान हालत में रो रहा था और पत्नी बेसुध पड़ी हुई थी।
परिजन मां-बेटे को लहूलुहान हालत में बीकानेर रोड स्थित निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर सरदारशहर थाना अधिकारी सतपाल विश्नोई मौके पर पहुंचे। रात 12 बजे डीएसपी नरेंद्र कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
क्राइम न्यूज़
दर्दनाक हादसा, बिजली का तार गिरने से हुई 7 मजदूरो की मौत, एवं 1 की हालत गंभीर..
आंध्र प्रदेश के सत्यसाईं जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ऑटो पर हाईटेंशन वायर गिरने से उसमें आग लग गई। ऑटो में खेतों में काम करने जा रहे मजदूर बैठे थे। इनमें से 7 की झुलसकर मौत हो गई, एक की हालत गंभीर है। ड्राइवर और 5 अन्य सवारियों ने ऑटो से कूदकर अपनी जान बचाई।
पुलिस ने बताया कि पास के गांव के किसान ने मजदूरों को बुलाया था। ये सभी एक सेवन सीटर ऑटो में बैठकर जा रहे थे। अचानक बिजली का तार गिरा और ऑटो में आग लग गई।
खेतों पर काम करने जा रहे थे मजदूर
तड़ीमारी मंडल के चिल्लाकोंडायपल्ली गांव के पास हादसा हुआ, जब पुलिस पहुंची तो 7 लोग जिंदा जल चुके थे। पुलिस के मुताबिक, सभी मजदूर थे। खेतों पर काम करने जा रहे थे। लक्ष्मी नाम की एक महिला को बचा लिया गया है, लेकिन उसकी हालत नाजुक है। मरने वाले गुड्डमपल्ली गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई।
मृतक के परिजनों को 10 लाख का मुआवजा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
-
Tech & Auto7 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
Tech & Auto7 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto6 days agoINVERTER AC TIPS : इन्वर्टर या नॉन इन्वर्टर एसी में जाने कौन सी AC होती है खास, इसकी खूबियां जान आप भी हो जायेगे हैरान…
-
Tech & Auto5 days agoOnePlus Nord 2T का स्मार्टफ़ोन लांच,मिल रहा 12GB रैम के साथ दमदार फीचर्स
-
देश6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने वाला है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
देश5 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी : 1 जुलाई से बढ़ने जा रहा है DA में 6 फीसदी बढ़ोतरी,पढ़िये पूरी खबर
-
Tech & Auto5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में आते ही धूम मचा रही है ये पोर्टेबल मिनी वाशिंग मशीन कीमत जान आप भी हो जायेंगे हैरान…
-
देश - दुनिया6 days agoकाम की बात: इस दिन से बदल जायेंगे आधार-पैन कार्ड, SBI, RTO, TDS, से जुड़े नियम, जल्द देखे ये पूरे नियम…























You must be logged in to post a comment Login