देश - दुनिया
UPI ट्रांजक्शन हो गया फेल तो बैंक देगा 100 रुपये का हर्जाना, ऐसे करे शिकायत
नए वित्त वर्ष के पहले दिन देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद थे. बैंक बंद होने की वजह लेनदेन के लिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन बढ़ गया. इस दौरान NEFT, IMPS और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर करने में ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा.
अगर आपका यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है और अकाउंट से कटे पैसे तय समय वापस नहीं आए, तो बैंक आपको रोजाना 100 रुपए का हर्जाना देगा.
बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सितंबर 2019 में फेल्ड ट्रांजैक्शन को लेकर नया सर्कुलर जारी किया था. इसके तहत पैसे के ऑटो रिवर्सल को लेकर टाइम फ्रेम सेट किया गया है.
समयसीमा के अंदर ट्रांजैक्शन का सेटलमेंट या रिवर्सल न होने पर बैंक को ग्राहकों को मुआवजा देना होगा. सर्कुलर के मुताबिक, समयसीमा खत्म होने के बाद 100 रुपए रोज के हिसाब से मुआवजा देना होगा.
सर्कुलर के मुताबिक, अगर यूपीआई ट्रांजैक्शन फेल हो जाता और ग्राहक के अकाउंट से पैसे कट जाते हैं, लेकिन बेनिफिशियरी अकाउंट में पैसा क्रेडिट नहीं होता है, तो ऑटो-रिवर्सल ट्रांजैक्शन की तारीख से T+1 दिन में पूरा हो जाना चाहिए.
यहां करें शिकायत
अगर आपका यूपीआई ट्रांजैक्शन करने पर पैसा वापस नहीं आता है तो आप इसकी शिकायत सर्विस प्रोवाइडर से कर सकते हैं. आपको रेज डिस्प्यूट पर जाना होगा. रेज डिस्प्यूट पर अपनी शिकायत दर्ज करा दें. प्रोवाइडर आपकी शिकायत को सही पाने पर पैसा लौटा देगा. अगर शिकायत करने बावजूद बैंक से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता है तो आप आरबीआई के डिजिटल ट्रांजैक्शन, 2019 के ओम्बड्समैन स्कीम के तहत शिकायत कर सकते हैं.

देश - दुनिया
मास्टर – ब्लास्टर क्रिकेट के देवता सचिन तेंदुलकर का आज है जन्मदिन…

आज क्रिकेट के भगवान का जन्मदिन है। सचिन तेंदुलकर आज यानी 24 अप्रैल 2022 को 49वां जन्मदिन मना रहे हैं। मुंबई में जन्मे छोटे कद के इस खिलाड़ी ने करियर में इतने बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं कि उनकी बराबरी करना कई खिलाड़ियों के लिए सपने जैसा है।
16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ क्रीज पर उतरे तेंदुलकर ने 24 साल तक मैदान पर अपना जलवा बिखेरा। आईए आपको क्रिकेट के इस महान खिलाड़ी की लाइफ स्टोरी फोटोज के जरिए बताते हैं।
देश
कर्मचारियों को लगा ज़ोरदार झटका : डीए पर हो सकती है ब्रेक, ये रही वजह..

7th Pay Commission Latest News : पहले डीए रिवीजन का ऐलान मार्च में हो चुका है. जुलाई में इसे फिर से रिवाइज किया जाएगा. इस बीच महंगाई भत्ते के आंकड़े आने लगे हैं.अब तक जारी आंकड़ों से यही लग रहा है कि अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की संभावना बहुत कम है.सरकार की तरफ से पिछले दिनों को केंद्रीय कर्मचारियों को डीए हाइक का तोहफा दिया गया है. इस ऐलान के साथ ही सरकार ने डीए को 31 प्रतिशत से बढ़ाकर 34 प्रतिशत कर दिया. वित्त मंत्रालय की तरफ से डीए एरियर भी मंजूरी दे दी गई. अब कर्मचारियों को जुलाई में बढ़ने वाले डीए का इंतजार है.
बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं
आपको बता दें केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता साल में दो बार रिवाइज किया जाता है. पहला रिवीजन जनवरी से जून तक के लिए होता है. दूसरा जुलाई से दिसंबर के लिए होता है. पहले डीए रिवीजन का ऐलान मार्च में हो चुका है. जुलाई में इसे फिर से रिवाइज किया जाएगा. इस बीच महंगाई भत्ते के आंकड़े आने लगे हैं. अब तक जारी आंकड़ों से यही लग रहा है कि अगले महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने की संभावना बहुत कम है. अभी जनवरी और फरवरी AICPI इंडेक्स के आंकड़े आए हैं. इनमें दिसंबर 2021 के मुकाबले गिरावट दिख रही है.
0.3 अंक की गिरवाट
दिसंबर 2021 में AICPI का आंकड़ा 125.4 पर था. जनवरी 2022 में 0.3 अंक की गिरवाट के साथ यह 125.1 पर आ गया. इसके बाद फरवरी में भी 0.1 अंक की गिरावट आई. लगातार दो महीने गिरावट से यह आशंका है कि जुलाई में शायद ही महंगाई भत्ते में इजाफा हो. अगर यह आंकड़ा इससे भी नीचे जाता है तो DA में बढ़ोतरी नहीं होगी. 124 से नीचे जाने पर भी DA को स्थिर रखा जा सकता है.
All India Consumer Price Index (AICPI) के आंकड़े श्रम और रोजगार मंत्रालय देश के 88 औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण केंद्रों में स्थित 317 बाजारों से एकत्रित खुदरा कीमतों (Retail Prices) के आधार पर पर तय होते हैं. इंडेक्स को 88 केंद्रों और पूरे देश के लिए तैयार किया गया है. AICPI का यह आंकड़ा हर महीने की आखिरी वर्किंग डे को जारी किया जाता है.
देश - दुनिया
देश का ऐसा मंदिर जो प्रेमी जोड़े के लिए है प्रसिद्ध, यहां विराजमान भोलेनाथ… आइये जानते है इस मंदिर के बारे में कुछ बाते…

मंदिर हर किसी के लिए होता है। मंदिर में न तो किसी जाति, लिंग और उम्र का भेद होता है और न ही अमीर गरीब या किसी वर्ग विशेष का अधिकार। लेकिन भारत में एक ऐसा मंदिर भी है, जहां प्रेमियों को आसरा मिलता है। दरअसल भारत में प्रेम के कई दुश्मन होते हैं, जाति, धर्म, उम्र, अमीरी-गरीबी और अब लिंग के नाम पर दो प्यार करने वालों के बीच आ जाते हैं। जब समाज प्रेमियों के मुहब्बत को नहीं समझता, परिवार उनके प्यार को स्वीकार नहीं करता तो अक्सर ही प्रेमियों को घर छोड़कर भागना पड़ता है। ऐसे में सवाल होता है कि कपल परिवार से दूर भागकर जाएं कहां? लेकिन भारत में एक ऐसा मंदिर है, जो इन प्यार करने वालों को शरण देता है और समाज से सुरक्षित रखता है। मान्यता है कि यह मंदिर प्रेमियों की रक्षा करता है। चलिए जानते हैं कपल को शरण देने वाले इस मंदिर के बारे में, आखिर क्या है इस मंदिर से जुड़ी मान्यता?
प्रेमियों का मंदिर कहां स्थित है?
दो प्यार करने वालों को शरण देने वाला प्रेमियों का मंदिर हिमाचल प्रदेश में स्थित है। हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध है। इसी खूबसूरत नजारों के बीच कुल्लू के शांघड़ गांव में एक पुराना शिव मंदिर स्थित है। शंगचुल महादेव के नाम से मशहूर यह शिव मंदिर लगभग 128 बीघा क्षेत्र में फैला है।
शंगचुल महादेव मंदिर का इतिहास
शंगचुल महादेव मंदिर के आसपास चीड़ के घने पेड़ लगे हैं, जो इस मंदिर की खूबसूरती और अधिक आकर्षक बना देते हैं। मान्यता है कि शंगचुल महादेव मंदिर महाभारत काल के दौर का है। अज्ञातवास के दौरान पांडव इस गांव में आए थे। जब कौरवों ने उनका पीछा किया तो भगवान शिव ने पांडवों की रक्षा करते हुए कहा कि जो मंदिर की सीमा तक आएगा, उसकी रक्षा वह खुद करेंगे।
शंगचुल महादेव मंदिर क्यों प्रसिद्ध है?
हिमाचल में स्थित यह शिव मंदिर प्रेमियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां वह प्रेमी आकर बस सकते हैं, जिनके प्यार को समाज और परिवार स्वीकार नहीं करते। मान्यता है कि भगवान शिव प्रेमी जोड़ों की रक्षा करते हैं। इस मंदिर में बिना किसी जाति, उम्र या समाज के अन्य रीति-रिवाजों को भुला कर प्रेमी जोड़े आसानी से शादी कर सकते हैं। यहां के लोग प्रेमी जोड़े को मेहमान समझ कर उसका स्वागत करते हैं और उनकी रक्षा करते हैं।
मंदिर में कब तक रह सकते हैं प्रेमी जोड़े
प्रेमी जोड़े, जो मंदिर में आश्रय लेने आते हैं, वह यहां शादी कर सकते हैं और तब तक रह सकते हैं, जब तक प्रेमियों के दोनों तरफ के परिवारों के बीच सुलह नहीं हो जाती। तब तक कपल के लिए यहां रहने और खाने पीने की पूरी व्यवस्था की जाती है। इस मंदिर में आने वाले प्रेमी जोड़ों के लिए पुलिस भी दखलंदाजी नहीं कर सकती।
मंदिर में निषेध हैं ये चीजें
इस मंदिर में सदियों से परंपरा चली आ रही है, जिसे गांव के लिए भगवान शिव का आदेश मानकर पूरा करते हैं। प्रेमी जोड़े या कोई भी भक्त जो मंदिर में जाना चाहता है, वह बिना किसी हथियार के ही गांव में प्रवेश कर सकता है। हथियार होने पर उन्हें गांव में ही प्रवेश की अनुमति नहीं होती। इसके अलावा शराब, सिगरेट, चमड़े का सामान लेकर भी इस मंदिर में प्रवेश नहीं किया जा सकता। मंदिर में झगड़ा या तेज आवाज में बात करने की भी मनाही है। साथ ही कोई भी भक्त या प्रेमी जोड़ा मंदिर में घोड़ा लेकर भी नहीं आ सकता।
-
Tech & Auto5 days ago2 मिनट में कर देगा घर को AC जैसा टांडा यह कूलर, जाने क्या है इसकी कीमत….
-
Knowledge7 days agoवास्तु शास्त्र: क्या आप भी करते है सोने के समय ऐसी गलतिया, तो जल्द सुधारे नही तो हो सकता है आपको भी भारी नुकसान…
-
Tech & Auto4 days ago2 मिनट में घर को करेगा AC जैसा ठंडा यह कूलर,जानें कीमत…गर्मी से मिलेगी छुटकारा..
-
देश5 days agoअगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…
-
Tech & Auto4 days ago800 रुपये से कम कीमत पर मिल रही है BSNL का धमाकेदार प्लान! मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी;जानें और Benefits…
-
देश - दुनिया7 days agoCorona Update: देश मे कोरोना के मरीजो की संख्या में तेजी से हो रही बढ़ोत्तरी… जानिए क्या है नए मामले…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है घरो में कलेश, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago14 साल की मासूम बच्ची से किया सामूहिक दुष्कर्म, नदी के किनारे दिया घटना को अंजाम…
-
जॉब2 days agoपंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 145 स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्तियां निकाली हैं।78,230 रुपए तक मिलेगी सैलरी
-
देश5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…



























You must be logged in to post a comment Login