छत्तीसगढ़
शासकीय सेवक बारी आने पर कोविड 19 का टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराएं, अन्यथा होगी कड़ी कार्रवाई-कलेक्टर श्री मौर्य
धमतरी 02 मार्च 2021
कलेक्टर श्री जय प्रकाश मौर्य ने आज समय सीमा की बैठक में साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि कोई भी शासकीय सेवक अगर बारी आने पर कोविड 19 का टीकाकरण नहीं कराता है, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर किसी को चिकित्सीय कारणों से छूट चाहिए, तो पीजी स्तर के डॉक्टर से प्रमाण पत्र लेकर प्रस्तुत करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहें। इसके साथ ही कलेक्टर ने सभी को संकल्प लेने कहा कि अगले दो माह में जिले के 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 45 से 59 वर्ष के को-मोर्बिड लोगों का कोविड 19 का टीकाकरण पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए लोगों को अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया। ज्ञात हो कि जिले में अगले दो माह में एक लाख को-मोर्बिड और 60 साल से अधिक आयु के लोगों को कोविड 19 का टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके साथ ही लोगों को कोविड 19 के टीकाकरण के संबंध में अधिक से अधिक जागरूक करने पर कलेक्टर ने बैठक में बल दिया है, जिससे कि आने वाले समय में आम लोगों के लिए जब कोविड 19 का टीका आएगा, तो जिलेवासी स्वयं आगे बढ़कर टीकाकरण कराने आएं।
इसके साथ ही कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर में अधिकारी गंभीरता से लोगों के आवेदनों को यथासंभव निराकृत करने की कोशिश करें। गौरतलब है कि पहला जिला स्तरीय जनचौपाल शिविर नगरी के वनांचल घठुला में आगामी छः मार्च को रखा गया है। बैठक में कलेक्टर ने नए शिक्षा सत्र के लिए जिला शिक्षा अधिकारी और आदिवासी विकास विभाग को शिक्षा के स्तर को बेहतर करने के लिए पहले से रूपरेखा तैयार करने पर जोर दिया है। बैठक में कुपोषण मुक्ति की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए समन्वित और लक्षित प्रयास करने के कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जल जीवन मिशन में जिले का प्रदर्शन हर हाल में बेहतरीन होना चाहिए। बैठक में गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी, वर्मी खाद तैयार करने की प्रगति की समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री और कलेक्टर जनचौपाल के लंबित आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक और समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मयंक चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर श्री दिलीप अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी और स्वान की वीडियो कॉन्फ्रेंस से ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
छत्तीसगढ़
CG News: हाथियों का फिर से बढ़ा आतंक, 11 साल की बच्ची और महिला को कुचलकर उतरा मौत के घाट…
नगरी वन परिक्षेत्र के तुमबाहरा में स्थानीय निवासी शेख साहू अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ जंगल में महुआ बीनने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक से हाथी आ गया। हाथी को देख दोनों वहां से भागने लगे। इसी दौरान सिमरन को ठोकर लगी और वह गिर गई। तभी हाथियों ने हमला कर दिया। इसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन 5वीं कक्षा में पढ़ती थी।
वहीं दूसरी घटना नगरी वनपरिक्षेत्र के ही चारगांव के जंगल में हुई। यहां संबलपुर निवासी एक महिला लकड़ी बीनने के लिए गई थी। इसी दौरान हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। महिला जान बचाकर भागी, लेकिन तब तक हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पटक दिया। अभी तक महिला का नाम नहीं पता चल सका है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही है।
24 घंटे में 3 लोगों की गई जान
हाथियों ने एक दिन पहले ही तीन लोगों की जान ली थी। इसमें 22 साल की युवती, महिला और पुरूष शामिल हैं। हाथी ने महिला को सूंड़ से उठाकर पटक दिया था। वह अन्य महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। वहीं युवती का शव उसकी झोपड़ी के बाहर मिला था। जांच के दौरान वनकर्मियों को घटना स्थन से करीब 200 मीटर दूर पांवद्वार डैम के पास एक और ग्रामीण का भी शव मिला था।
चार दिन से डेरा जमाए हैं हाथी
ओडिशा के सिकाशेर से आया 30 हाथियों का दल करीब 5 महीने से विचरण कर रहा है। 2 दिन पहले इस दल से 2 सदस्य एक हाथी व एक हथिनी अलग हो गए। यह दोनों ही चार दिन से सीतानदी रेंज, रिसगांव रेंज व अरसीकन्हार रेंज में घूम रहे है। फसल सहित कुछ घरों को भी तोड़ चुके हैं। 2 दिन पहले यह हथिनी सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के कक्ष क्रमांक 346 में थी।
छत्तीसगढ़
CG News: शोभायात्रा में शामिल होने गया युवक की हत्या…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वह घर से धमतरी शहर में रामनवमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने आया था। इसी दौरान भरी भीड़ में किसी ने उस पर हमला कर दिया और भाग गया। इसके बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
रामनवमी पर्व पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। सी शोभायात्रा में शामिल होने संबलपुर का रहने वाला सोनू नेताम(20) भी आया था। सभी रात के वक्त नाचने गाने में व्यस्त थे। सोनू भी सबके साथ नाच गा रहा था। इसी दौरान जब यात्रा चमेली चौक के पास पहुंची। उसी वक्त किसी ने सोनू पर एक के बाद एक 6 से 7 बार चाकू से वार किया और भाग गया।
रामनवमी के दिन था जन्मदिन
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, इस बात की सूचना युवक के परिजनों को भी दी गई थी। खबर लगते ही वह अस्पताल पहुंचे।
वहीं पुलिस को भी इस बात की सूचना दी गई थी। बताया गया कि रामनवमी पर्व के ही दिन सोनू का जन्मदिन भी था। अब इस केस में पुलिस ने सोनू के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। हालांकि पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।
छत्तीसगढ़
CG News: हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, युवती समेत 3 को कुचलकर उतरा मौत के घाट…
छत्तीसगढ़ के धमतरी में अब हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटे के दौरान हाथियों ने 22 साल की युवती सहित तीन लोगों की जान ले ली है। इसमें एक महिला भी शामिल है। हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पटक दिया। इसके अलावा कई मकान भी तोड़ दिए हैं। लोग जान बचाकर वहां से भाग रहे हैं। हाथियों का यह दल ओडिशा के सिकाशेर से आया है। आसपास के 8 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना के बाद वन विभाग को लेकर आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक, पांवद्वार डैम के पास बिरनासिल्ली में रामसिंह ने झोपड़ी बना रखी है। शनिवार देर रात करीब 12 बजे उसकी 22 साल की बेटी सुखबाई सोकर उठी और झोपड़ी से बाहर निकली। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद हाथियों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हाथी ने झोपड़ी को भी तोड़ डाला। इसके बाद परिजन अन्य लोगों को लेकर किसी तरह जान बचाकर भागे।
युवती की मौत सवालों में
हाथी के हमले में मारी गई 22 साल की युवती की मौत सवालों के घेरे में है। उसका नग्न शव बरामद हुआ है। आसपास कपड़े भी नहीं मिले हैं। ऐसे में घटना को लेकर संदेह है। आशंका है कि युवती के साथ कुछ गलत हुआ होगा, इसके बाद हाथी पहुंचे और हमला कर मार दिया। फिलहाल घटना की सूचना के बाद लोगों की काफी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई है। वहीं वन विभाग की टीम भी पहुंची है। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी जा रही है।
जंगल में लकड़ी बीनने गई महिलाओं को दौड़ाया
इससे पहले शनिवार को भी हाथियों ने महिलाओं सहित दो लोगों की जान ली थी। महिलाएं जंगल लकड़ी लेने गईं। तभी कक्ष क्रमांक 348 में महिलाओं को हाथियों ने दौड़ा लिया। महिलाएं वहां से भागी। उनमें शामिल पाइकभाठा निवासी भूमिका उर्फ सत्तो मरकाम (36) गिर पड़ी, तभी हाथी ने उसे पकड़ लिया और सूंड़ से उठाकर पटक दिया। फिर पैर से कुचलकर मार डाला। यह खबर ग्रामीणों को हुई तो घटना स्थल से कुछ दूरी पर भीड़ एकत्रित हो गई।
निरीक्षण के दौरान मिली दूसरी लाश
घटना की जानकारी उदंती-सीतानदी टाइगर के उप संचालक वरुण जैन, DFO मयंक पांडेय को हुई। वन विभाग के अफसर दलबल के साथ घटना स्थल पर करीब 3 बजे आए। उन्होंने महिला का शव देखा। इसके बाद आसपास निरीक्षण करने लगे। तभी वहां से करीब 200 मीटर दूर पांवद्वार डैम के पास एक और ग्रामीण का शव मिला। उसकी पहचान बुधलाल (45) पुत्र नवलसिंग नेताम के रूप में हुई। दोनों के शव ग्रामीणों ने कंधे पर लादकर बाहर निकाला।
तीन दिन से डेरा जमाए हैं हाथी, लापरवाह बने रहे अफसर
ओडिशा के सिकाशेर से आया से 30 हाथियों का दल करीब 5 महीने से विचरण कर रहा है। 2 दिन पहले इस दल से 2 सदस्य एक हाथी व एक हथिनी अलग हो गए। यह दोनों ही सीतानदी रेंज, रिसगांव रेंज व अरसीकन्हार रेंज में घूम रहे है। फसल सहित कुछ घरों को भी तोड़ चुके हैं। 2 दिन पहले यह हथिनी सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के कक्ष क्रमांक 346 में थी। लगातार 24 से 36 घंटे एक ही जगह पर बैठे रहने से वन विभाग के अफसर निश्चिंत थे। बीती रात अचानक रेंज से निकली।
8 गांव को किया अलर्ट, वन कर्मी हड़ताल पर
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जिलेभर के 250 वनकर्मी 20 दिन से हड़ताल पर है। इनके हड़ताल से वन्य प्राणियों के साथ जंगल की सुरक्षा खतरे में है। हथिनी द्वारा 2 लोगों को कुचलने के बाद अफसर घटना स्थल से लगे आसपास के 8 गांव को सतर्क किया है। इनमें पांवद्वार, घठुला, रतावा, पोड़ागांव, बिरनासिल्ली, पदमपुर, पाइकभाठा, विश्रामपुर शामिल है।
मृतक के परिजनों को 25-25 हजार रुपए दिए
उदंती-सीतानदी टाइगर के उप संचालक वरुण जैन ने बताया कि सिकाशेर दल के 30 हाथियों का झुंड 3 समूह में बट गया है। 48 घंटे पहले ही अलग हुए है। प्रारंभिक जांच में हथिनी ने 2 ग्रामीण को कुचलने की पुष्टि हुई है। मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए सहयोग राशि दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। 6-6 लाख रुपए मुआवजा मिलता है। हथिनी चंदा का दल बॉर्डर पर, कई मकान तोड़े हथिनी चंदा का दल शनिवार रात धमतरी रेंज के बॉर्डर नरहरपुर के पास पहुंच गया। मालवाड़ी में कई मकान तोड़ दिए। जिसके बाद ग्रामीणों को जान बचाकर भागना पड़ा। चंदा के साथ झुंड में 24 हाथी है। जिनमें 3 बच्चे भी शामिल है। इसलिए चंदा हथिनी का दल भी आक्रामक है।
-
Tech & Auto6 days ago
खुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days ago
Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days ago
एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश4 days ago
एक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto5 days ago
Hero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days ago
Ayushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days ago
गर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब5 days ago
रेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश5 days ago
रेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…
-
देश3 days ago
कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
You must be logged in to post a comment Login