Connect with us

व्यापर

प्राइवेट नौकरी में भी पा सकते हैं पेंशन, रिटायरमेंट के बाद नहीं होगी पैसों की दिक्कत

Published

on

NPS में निवेश करने की उम्र 18 से लेकर 70 साल है. आप इसमें अपनी सुविधा के अनुसार निवेश कर सकते हैं. एनपीएस की खास बात ये है कि इस स्कीम का फायदा आप रिटायरमेंट से पहले भी उठा सकते हैं.रिटायरमेंट के बाद जब शरीर साथ देना बंद कर देता है, नाते-रिश्तेदार दूरी बना लेते हैं, ऐसे में केवल आपका पैसा ही आपके काम आता है. इसलिए रिटायरमेंट के लिए शुरू से ही प्लान बनाकर चलना चाहिए. ऐसा नहीं है कि केवल सरकारी नौकरी वालों को ही रिटायरमेंट के बाद पेंशन का लाभ मिलता है, अगर आप प्राइवेट नौकरी में हैं या फिर किसी कारोबार में हैं तो आप खुद भी अपने लिए रिटायरमेंट प्लान तैयार कर सकते हैं.

रिटायरमेंट की प्लानिंग जिंदगी का एक बहुत ही अहम हिस्सा है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम- एनपीएस की शुरुआत की. राष्ट्रीय पेंशन योजना एक प्रकार से पेंशन के साथ-साथ इन्वेस्टमेंट स्कीम है. इस स्कीम में बाजार आधारित रिटर्न की गारंटी देती है. NPS एक सरकारी निवेश की स्कीम है. इस स्कीम को 2004 में सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू किया गया था. 2009 से यह स्कीम सभी कैटेगरी के लोगों के लिए खोल दी गई.

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) एक सरकारी निवेश की स्कीम है. इसे पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी रेगुलेट करता है. सबसे पहले यह योजना 2004 में सरकारी कर्मचारियों के लिए शुरू हुआ था. लेकिन 2009 में यह स्कीम सभी कैटेगरी के लोगों के लिए खोल दी गई. कोई भी व्यक्ति अपने नौकरी के दौरान पेंशन खाता खुलवा सकता है। NPS में निवेश करने की उम्र 18 से लेकर 70 साल है. आप इसमें अपनी सुविधा के अनुसार निवेश कर सकते हैं. एनपीएस की खास बात ये है कि इस स्कीम का फायदा आप रिटायरमेंट से पहले भी उठा सकते हैं. इस स्कीम में इन्वेस्ट की गई राशि का कुछ हिस्सा आप रिटायरमेंट से पहले निकाल सकते हैं.

आप रिटायरमेंट के समय कुल जमा राशि का 60 फीसदी निकाल सकते हैं और बची हुई 40 फीसदी पेंशन योजना में चली जाती है. इस दौरान अगर आप NPS अकाउंट बंद करवाना चाहें तो 3 साल बाद खाता बंद करवा सकते हैं। आप NPS अकाउंट में अपनी सुविधानुसार हर महीने या सालाना पैसा जमा कर सकते हैं. आप 1,000 रुपये से भी पत्नी के नाम पर NPS अकाउंट खोल सकते हैं. 60 वर्ष की उम्र में NPS अकाउंट मैच्योर हो जाता है.

दो तरह का खाता
नेशनल पेंशन स्कीम के तहत दो तरह से खाते खुलवाए जा सकते हैं. टीयर-1 अकाउंट में जो भी पैसे जमा करवाए जाएंगे उन्हें वक्त से पहले निकाले नहीं जा सकता. जब आप स्कीम से बाहर हो जाएंगे तब ही इसके पैसे आप निकाल सकते हैं.टीयर-2 अकाउंट को खोलने के लिए आपको टायर वन का अकाउंट होल्डर होना अनिवार्य है. आप इसमें अपनी इच्छा के अनुसार पैसे जमा या निकाल सकते हैं. यह अकाउंट सभी को खुलवाना अनिवार्य नहीं है.

  • National Pension Scheme के लाभ
    – रिटायरमेंट के बाद पेंशन मिलेगी.
    – Annuity की खरीद में निवेश पर कर में पूरी तरह से छूट मिलेगी.
    – 50,000 रुपये तक की अतिरिक्त छूट सेक्शन 80CCE के तहत क्लेम की जा सकती है.
    – नेशनल पेंशन स्कीम के अंतर्गत न्यूनतम निवेश की सीमा 6000 रुपये है.
    – न्यूनतम निवेश नहीं करने पर अकाउंट फ्रीज कर दिया जाएगा और 100 रुपये की पेनल्टी लगेगी.
    – निवेशक की मृत्यु 60 वर्ष से पहले हो जाती है तो पेंशन की राशि नॉमिनी को दी जाएगी.
    – इस स्कीम के तहत एक से ज्यादा अकाउंट नहीं खुलवाया जा सकता.
Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

व्यापर

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 3.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल: वित्त मंत्रालय

Published

on

By

वित्त मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ‘आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल को आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 17 दिसंबर 2021 तक 3,71,74,810 करोड़ से अधिक आईटीआर प्राप्त हुए हैं.’मंत्रालय के अनुसार इसमें आईटीआर1 (2.12 करोड़), आईटीआर2 (31.04 लाख), आईटीआर3 (35.45 लाख), आईटीएआर4 (87.66 लाख), आईटीआर5 (3.38 लाख), आईटीआर6 (1.45) लाख और आईटीआर7 (0.25 लाख) हमऊ से मैनपुरी तक… अखिलेश के करीबियों पर इनकम टैक्स का छापा, तलाशी जारी वित्त वर्ष 2020-21 के लिए अब तक 3.7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किए जा चुके हैं.

वित्त मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने कहा कि करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की बढ़ी हुई अंतिम तिथि 31 दिसंबर है.

देर से ITR फाइल करने के हैं कई नुकसान 
अगर किसी कारण से आप 31 दिसंबर, 2021 की समय सीमा से पहले अपना आईटीआर दाखिल नहीं कर पाते हैं तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है. नए लॉन्च किए गए आयकर पोर्टल पर कोरोनावायरस महामारी और गड़बड़ियों के कारण, सरकार ने Belated ITR दाखिल करने की नियत तारीख को भी 31 मार्च, 2022 तक बढ़ा दिया है.

लेट पर इनकम टैक्‍स छूट भी नहीं मिलती
आईटीआर दाखिल करने में देरी होने पर करदाता को जुर्माना तो भरना ही होता है साथ ही कई तरह की इनकम टैक्‍स छूट भी ऐसे लोगों को नहीं मिलती. जुर्माने के साथ ही साथ आयकर कानून की धारा-10A और धारा-10B के तहत मिलने वाली छूट भी नहीं मिल पाती है. वहीं, धारा-80IA, 80IAB, 80IC, 80ID और 80IE के अंतर्गत मिलने वाली छूट भी ऐसे लोगों को नहीं मिलती.साथ ही साथ देर से इनकम टैक्‍स रिटर्न दाखिल करने की वजह से करदाता को आईटी एक्ट की धारा-80IAC, 80IBA, 80JJA, 80JJAA, 80LA, 80P, 80PA, 80QQB और 80RRB के तहत मिलने वाले डिडक्शन का लाभ भी नहीं मिलता है.

Continue Reading

व्यापर

Paytm से बुक करें अपना गैस सिलेंडर, मिलेगा कैशबैक, जानिए कब तक है ऑफर?

Published

on

By

रसोई गैस की बढ़ती महंगाई के बीच आप सस्ते में एलपीजी सिलेंडर बुक कर सकते हैं। दरअसल पेटीएम के एक खास ऑफर के तहत LPG सिलेंडर की बुकिंग पर पर आप 2700 रुपए का फायदा पा सकते हैं। पेटीएम कंपनी की ओर से इस ऑफर के अलावा भी अन्य कई ऑपर पेटीएम यूजर्स को दिए जा रहे हैं। दरअसल इस ऑफर के तहत फायदा लेने के लिए आपको केवल ‘Paytm’ के माध्यम से गैस बुक करने की आवश्यकता नहीं है। आइए जानते हैं आपको कौन-कौन से ऑफर्स मिल रहे हैं और इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए क्या करना होगा।
पेटीएम से LPG बुकिंग पर बंपर कैशबैक
पेटीएम से LPG सिलेंडर बुक करते हैं तो आपको 2,700 रुपए का सीधा फायदा मिलेगा। दरअसल पेटीएम ने LPG सिलेंडर की बुकिंग पर कैशबैक और कई अन्य इनामों की घोषणा की है। हाल ही में पेटीएम ने ‘3 पे 2700’ कैशबैक ऑफर नाम से एक योजना शुरू की है। इस ऑफर का फायदा नए यूजर्स उठा सकेंगे। जिसमें उन्हें लगातार तीन महीने की पहली बुकिंग पर 900 रुपए तक का कैशबैक प्राप्त होगा।
इन नियमों व शर्तों का करना होगा पालन
पेटीएम के इस ऑफर के तहत कई नियम और शर्तें हैं। कैशबैक उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा, जिन्होंने पहली बार रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग की है। हर महीने 3 गैस सिलेंडर की बुकिंग करने पर पहली बुकिंग पर 900 रुपए तक का कैशबैक मिलेगा। यह कैशबैक 3 महीने के लिए मिलेगा। यह कैशबैक 10 रुपए से लेकर 900 रुपए तक हो सकता है। पेटीएम कंपनी ने ‘3 पे 2700 कैशबैक ऑफर’ सभी 3 प्रमुख एलपीजी कंपनियों – इंडेन, एचपी गैस और भारत गैस के सिलेंडरों की बुकिंग पर लागू किया है।
जानिए कैसे जमा होगा कैशबैक
सबसे पहले पेटीएम ऐप डाउनलोड करें, सिलेंडर बुकिंग पर जाएं। फिर अपनी गैस एजेंसी चुनें। इसमें आपको 3 विकल्प दिखाई देंगे- भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस। अपना रजिस्टर्ड नंबर या LPG आईडी या कस्टमर नंबर डालें। यह जानकारी भरने के बाद आप Proceed का बटन दबा कर पेमेंट कर सकते हैं।
Continue Reading

व्यापर

ओमिक्रोन की चिंताओं के बीच रेपो रेट में बदलाव के आसार नहीं,रिजर्व बैंक की एमपीसी बैठक फैसलों की जानकारी आज

Published

on

By

देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण की वजह से बनी चिंताओं के बीच नीतिगत ब्याज दर (रेपो रेट) को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक सोमवार से शुरू होगी. एमपीसी की यह बैठक 6-8 दिसंबर तक चलेगी.

संभावना यह जाहिर की जा रही है कि रिजर्व बैंक की ओर से ब्याज दरों के मोर्चे पर रेपो रेट में बदलाव के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं.विशेषज्ञों का कहना है कि रिजर्व बैंक की एमपीसी की इस हफ्ते होने वाली बैठक में ब्याज दरों कोई बदलाव होने की संभावना नहीं दिख रही है. इसकी वजह ओमिक्रोन के कारण दुनियाभर के बाजारों में अचानक फैली अनिश्चतता है. ऐसी स्थिति में एमपीसी रेपो रेट में बदलाव के लिए थोड़ा इंतजार करने का रुख अपनी सकती है.

बता दें कि रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अगुआई वाली एमपीसी की बैठक आज से शुरू होगी, जो 8 दिसंबर बुधवार तक चलेगी. इसमें लिए जाने वाले फैसलों की जानकारी 8 दिसंबर को दी जाएगी. केंद्रीय बैंक ने पिछले अक्टूबर में भी रेपो रेट को बरकरार रखा था. एसबीआई की एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक, एमपीसी की बैठक में रिवर्स रेपो दर में वृद्धि का फैसला होने की चर्चा अभी अपरिपक्व है. इसके अलावा रिवर्स रेपो दर बढ़ाने जैसा गैर-परंपरागत कदम केंद्रीय बैंक सिर्फ एमपीसी में ही नहीं लेना चाहेगा.

कोटक इकनॉमिक रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट पर उपजी अनिश्चितता के बीच रिजर्व बैंक रेपो रेट में बदलाव का फैसला करने से पहले शायद स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार करेगा. हालांकि, इसने फरवरी में होने वाली अगली मौद्रिक समीक्षा में रिवर्स रेपो दर में वृद्धि का अपना अनुमान बरकरार रखा है.संपत्ति सलाहकार फर्म एनारॉक ने भी कहा है कि आरबीआई रिवर्स रेपो दर में वृद्धि का फैसला मौजूदा हालात में शायद न करे.

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि ऐसी स्थिति में घर खरीदारों को सस्ती दरों पर आवास ऋण मिलना कुछ और समय तक जारी रहेगा. अगर रिजर्व बैंक बुधवार को नीतिगत ब्याज दरें अपरिवर्तित रखता है, तो यह लगातार नौंवां मौका होगा, जब दरों में कोई बदलाव नहीं होगा. रिजर्व बैंक ने आखिरी बार दरों में बदलाव 22 मई, 2020 को किया था.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़17 hours ago

खुद से वादा करना है आपको कहां जाना है, मंजिल मिल जाएगीः कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह

भविष्य दृष्टि-युवा सृष्टि कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कलेक्टर डा. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ राहुल देव ने...

छत्तीसगढ़20 hours ago

शीतलहर की चपेट में छत्तीसगढ़,अभी और बढ़ेगी ठंड,एक बुजुर्ग की ठंड से मौत

रायपुर। ठंड से कपकपाने लगा है लगभग पूरा छत्तीसगढ़ एकाएक बढ़े ठंड से लोगों का जनजीवन भी अब प्रभावित होने...

छत्तीसगढ़3 days ago

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में मतदान जारी,धूप तेज चढ़ते ही मतदान केंद्रों में बढ़ गई भीड़

छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के 370 वार्डों में चुनाव के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो...

छत्तीसगढ़4 days ago

रेलवे के अनारक्षित बोगी एवं मासिक पास बंद होने से यात्रियों की जेब ढीली हो रही

कोरोना संकट के नाम पर रेलवे ने मासिक पास की सुविधा बंद कर रखा है,जबकि सभी बड़ी ट्रेने पहले की...

छत्तीसगढ़5 days ago

रायपुर में चोर मचाये शोर : BMW के शोरूम से 8 लाख रुपये उड़ा ले गए चोर… पुलिस में मामला दर्ज

शातिर चोर एक के बाद एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। वही अब चोरो ने सरोना...

#Exclusive खबरे

Calendar

December 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4
5 6 7 8 9 10 11
12 13 14 15 16 17 18
19 20 21 22 23 24 25
26 27 28 29 30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब4 days ago

    ग्रेजुएट पास हैं तो करें आवेदन,आयकर विभाग में इन पदों पर बिना परीक्षा मिल सकती है नौकरी,होगी अच्छी सैलरी

  • जॉब7 days ago

    अपरेंटिस पदों पर भर्तियां : गेजुएशन, ITI और इंजीनियरिंग पास के लिए निकली हैं नौकरियां, जल्द करें आवेदन

  • 7 days ago

    बीएसएनएल में अप्रेंटिसशिप के पदों पर भर्ती का मौका, इस तारीख तक करें आवेदन

  • जॉब4 days ago

    यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, 8वीं और 10वीं पास के लिए बेहतरीन मौका

  • यूपी4 days ago

    सपा नेता राजीव राय बोले- 16 घंटे तक परिवार को बनाया बंधक, IT रेड में मिला 17 हजार कैश,पूरे मोबाइल का डाटा खंगाला

  • Tech & Auto4 days ago

    खत्म हुआ इंतजार! Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरू हुई डिलीवरी, जानें कीमत और खासियतें

  • क्राइम न्यूज़7 days ago

    जिंदा है शीना बोरा! इंद्राणी मुखर्जी ने किया इतना बड़ा दावा, पहले फिर रायगढ़ के जंगल में मिली लाश किसकी थी ,लाश को लेकर सस्पेंस

  • जॉब3 days ago

    10वीं पास DTC में इन पदों पर बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें अप्लाई,अंतिम तिथि 31 दिसंबर

  • Tech & Auto3 days ago

    वीवो ने अपने एक बजट स्मार्टफोन Vivo Y32 को किया लॉन्च,27 दिन चलेगी 5000mAh बैटरी!

  • देश7 days ago

    ओमीक्रोन: मुंबई में 16 दिसंबर से 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू