व्यापर
शेयर बाजार में बना एक साल में 50 हजार का 1.11 करोड़,मिल रही है बम्फर रिटर्न..

शेयर बाजार में जोखिम जरूर होता है लेकिन प्रॉफिट भी जबरदस्त होता है. पेनी स्टॉक में सबसे ज्यादा रिस्क होता है लेकिन अगर कोई स्ट्रॉंग फंडामेंटल वाला स्टॉक मिल जाए तो निवेशक झटके में मालामाल हो जाते हैं.
आइए आज जानते हैं एक ऐसे ही पेनी स्टॉक के बारे में जिसने महज एक साल के भीतर निवेशकों को करोड़पति बना दिया. एक साल में 50 हजार को बना दिया 1.11 करोड़ आज हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने महज एक साल में अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है.
जबरदस्त रिटर्न देने वाले इस शेयर का नाम है- कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड. यह वित्तीय वर्ष 2022-2023 के आशान्वित मल्टीबैगर शेयरों में से है. कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर ने महज एक साल में 22,219 फीसद से ज्यादा का रिटर्न दिया है.
अब भी इस शेयर में दम दिख रहा है क्योंकि इस शेयर ने इस साल भी अब तक 2,651 फीसद से ज्यादा का रिटर्न दिया है. आइए जानते हैं इस शेयर की प्राइस हिस्ट्री कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर की हिस्ट्री शानदार है. 5 मई 2021 को बीएसई (BSE) पर यह प्रति शेयर 36 पैसे पर था जबकि अभी ये 80.35 रुपये पर है. यानी इस अवधि मे इसने 22,219.44% का तगड़ा रिटर्न दिया है.
अब बात करते हैं पिछले छह महीने की तो इस शेयर ने 44 पैसे (18 अक्टूबर 2021 को बीएसई पर बंद भाव) से बढ़कर 80.35 रुपये तक का सफर तय किया है. इस दौरान इस शेयर ने 18,161.36% का रिटर्न दिया. अब भी है दम अब बात इस साल की करें तो अब तक इसने 2,651.71% का रिटर्न दिया है. पिछले एक महीने में भी इस शेयर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 33.70 (17 मार्च 2022 BSE का बंद भाव) से बढ़कर 80.35 रुपये पर आ गया.
यानी एक महीने में इसने 138.43% का रिटर्न दिया है. इतना ही नहीं, अगर आप अब भी इसमें दांव लगाना चाहते हैं तो लगा सकते हैं क्योंकि पिछले पांच ट्रेडिंग सेशंस में यह शेयर 21.37% ऊपर गया है. निवेशकों हुए मालामाल कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर प्राइस के हिस्ट्री के अनुसार, अगर किसी ने सालभर पहले इस स्टॉक में 36 पैसे के हिसाब से 50 हजार रुपये का निवेश किया होता तो आज यह रकम 1.11 करोड़ रुपये होती. वहीं, अगर किसी ने इसमें 6 महीने पहले 50 हजार रुपये का निवेश 91.30 लाख रुपये हो जाता.
यहां तक कि किसी निवेशक ने इस शेयर में इस साल 50 हजार रुपये लगाया होता या लगाया होगा तो उसकी रकम आज 13 लाख रुपये हो गई होगी. जानिए इस कंपनी के बारे में अब जानते हैं इस कंपनी के बारे में. सितंबर, 1993 में मुंबई में इस कंपनी की स्थापना हुई थी, और 15 मार्च, 1995 को कंपनी को कैसर प्रेस लिमिटेड नाम से पब्लिक लिमिटेड कंपनी में पहचान मिली थी.
इसके बाद, 5 नवंबर 2013 को कंपनी का नाम बदलकर ‘कैसर कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ कर दिया गया. यह कंपनी लेबल, स्टेशनरी आर्टिकल्स, पत्रिकाओं और कार्टन का काम करती है. इसके अलावा, यह इंजीनियरिंग सामान, इलेक्ट्रिक और मैकेनिकल हीट ट्रेसिंग और टर्नकी परियोजनाओं में भी काम करती है.

व्यापर
अमेज़न दे रही है 15 हजार जितने का शानदार मौक़ा,बस करें ये…

क्विज़ अमेज़न के मोबाइल ऐप पर मौजूद है. जानकारी के लिए बता दें कि ये डेली क्विज़ हर दिन सुबह 8 बजे शुरू होता है और रात 12 बजे तक चलता रहता है. क्विज़ में सामान्य ज्ञान (GK) और करंट अफेयर्स के पांच सवाल होते हैं.
हम यहां आज के Amazon App Quiz के पांच सवालों और साथ ही उनके जवाब भी आपको बता रहे हैं, जिससे आप ढेरों इनाम जीत सकते हैं…अगर आपके फोन में Amazon App नहीं है तो क्विज़ खेलने के लिए सबसे पहले आपको इसे डाउनलोड करना होगा.
हम यहां आज के क्विज के पांच सवालों और साथ ही उनके जवाब भी आपको बता रहे हैं. इसलिए जाइए खेलिए और जीतिए 15,000 Amazon Pay Balance.
व्यापर
मात्रा रोजाना 7 सेविंग करके पाएं 60 हजार पेंशन!ये रही डिटेल…

Atal Pension Scheme: अगर आप भी अपना बुढ़ापा सिक्योर करना चाहते हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत काम की है. आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में जिसमें आपको मामूली निवेश कर 60 हजार रुपये सालाना पेंशन मिलेगी. महंगाई के इस दौर में बुढ़ापे के खर्चे की चिंता हर किसी को होती है.
अगर आपको भी अपना बुढ़ापा सिक्योर करना है तो ये खबर जरूर पढ़ लें. आज हम यहां आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बता रहे हैं, जिसमें निवेश कर आप मासिक पेंशन हासिल कर सकते हैं. ये योजना है- अटल पेंशन योजना.आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से.अटल पेंशन योजना साल 2015 में शुरू हुई थी.
पहले ये योजना असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों के लिए शुरू की गई थी, लेकिन अब 18 से 40 वर्ष का कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में निवेश कर सकता है. इस योजना में 60 साल के बाद जमाकर्ताओं को पेंशन मिलना शुरू होती है. इस योजना के तहत आपको कम से कम 1,000 रुपये, 2000 रुपये, 3000 रुपये, 4000 रुपये और अधिकतम 5,000 रुपये मासिक पेंशन मिल सकती है. यह एक ऐसी सरकारी योजना है जिसमें आपका निवेश सुरक्षित है.
अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके लिए आपके पास सेविंग्स अकाउंट, आधार नंबर और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए.
सरकार की इस शानदार योजना में आप जितनी जल्दी निवेश करेंगे आपको उतना अधिक फायदा मिलेगा. अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र में अटल पेंशन योजना से जुड़ता है तो उसे 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5000 रुपये मासिक पेंशन के लिए बस प्रति माह 210 रुपये जमा करने होंगे. यानी इस योजना में निवेश करने के लिए समय का विशेष ध्यान रखें.
5,000 रुपये की मिलेगी मासिक पेंशन
अब बात करते हैं इस योजना के लाभ की. इस योजना में अगर आप हर दिन 7 रुपये जमा करते हैं तो आप प्रति माह 5000 रुपये पेंशन पा सकते हैं.
– वहीं, इसमें आप हर महीने 42 रुपये जमा करते हैं तो 1000 रुपये की मासिक पेंशन मिलेंगे.
-अगर आप 2000 रुपये पेंशन चाहते हैं तो आपको 84 रुपये निवेश करना होगा.
– अगर आप 3000 रुपये मासिक पेंशन चाहते हैं तो आपको 126 रुपये मासिक निवेश करना होगा.
– अगर आप 4000 रुपये मासिक पेंशन पाना चाहते हैं तो हर महीने 168 रुपये जमा करने होंगे.
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला टैक्स बेनीफिट. अटल पेंशन योजना में निवेश करने वाले लोगों को इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक का टैक्स बेनिफिट मिलता है. दरअसल, इसमें से टैक्सेबल इनकम को घटा दिया जाता है. इसके अलावा कुछ मामलों में 50,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा टैक्स बेनिफिट मिलता है. यानी कुल मिला कर इस योजना में 2 लाख रुपये तक का डिडक्शन मिलता है.इस योजना के तहत अगर किसी निवेशक की मृत्यु 60 साल से पहले हो जाती है तो फिर उसकी पत्नी/पति इस योजना में पैसे जमा करना जारी रख सकते हैं और 60 साल के बाद हर महीने पेंशन पा सकते हैं. एक विकल्प यह भी है कि उस व्यक्ति की पत्नी अपने पति की मौत के बाद एकमुश्त रकम का दावा कर सकती है. अगर पत्नी की भी मौत हो जाती है तो एक एकमुश्त रकम उनके नॉमिनी को मिलती है.
व्यापर
SBI ग्राहकों को लगेगा जोरदार झटका, होम लोन सहित कार लोन भी हुआ महंगा…

देश के सबसे बड़े बैंक SBI से 15 अप्रैल से MCLR पर होम लोन, कार लोन और अन्य लोन लेना महंगा हो गया है. इसकी वजह ये है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट पर लिए जाने वाले सभी अवधि के लोन पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी का इजाफा कर दिया है.
बैंक की वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिफिकेशन में कहा गया है कि MCLR में यह बढ़ोतरी 15 अप्रैल से प्रभावी होगी. बैंक ने एक दिन, एक महीने और तीन महीने के MCLR को 6.65 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दिया है. वहीं, छह महीने के लिए MCLR को 6.95 फीसदी से बढ़ाकर 7.05 फीसदी कर दिया गया है. देश के सबसे बड़े लेंडर ने एक साल के MCLR को सात फीसदी से बढ़ाकर 7.10 फीसदी कर दिया है.
दो साल के एमसीएलआर को 7.20 फीसदी से बढ़ाकर 7.30 फीसदी और तीन साल के एमसीएलआर को 7.30 फीसदी से बढ़ाकर 7.40 फीसदी कर दिया है. इसी बीच, बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी सभी अवधि के लोन पर MCLR में 0.05 फीसदी का इजाफा कर दिया है. यह बढ़ोतरी 12 अप्रैल से प्रभावी हो गई है.
पब्लिक सेक्टर बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दी. बैंक ने बताया कि एक साल की अवधि के लिए MCLR को बढ़ाकर 7.35 फीसदी कर दिया गया है. वहीं, एक दिन, एक माह, तीन माह और छह माह के MCLRs को बढ़ाकर क्रमशः 6.50 फीसदी, 6.95 फीसदी, 7.10 फीसदी और 7.20 फीसदी कर दिया है.
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…


















You must be logged in to post a comment Login