Lifestyle
क्या आप बारिश के मौसम में रहते है बीमार तो अपनाये ये दादी नानी के नुस्खे, मिलेगा आराम
Dadi Nani ke Nuskhe: बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते लोग तेजी से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में आपको बता रहे हैं दादी नानी के बरसों से चले आ रहे वो नुस्खे जिनमें छिपा है हर बीमारी का इलाज.
: जिंदगी और जिंदगी जीने के तरीकों में बदलते वक्त ने बहुत बड़ा असर डाला है. बिगड़ती लाइफस्टाइल के चलते लोग तेजी से बीमारियों का शिकार हो रहे हैं. हमारे इर्द-गिर्द कई नई बीमारियों ने डेरा जमा लिया है. लेकिन कई ऐसी बीमारियां है जो बरसों से चली आ रही हैं और उसके इलाज के लिए आज हम बाजार में मिलने वाली कई ऐसी दवाइयों का सहारा लेते हैं जो कई बार फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाते हैं.
ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं दादी नानी के बरसों से चले आ रहे वो नुस्खे जिनके छिपा है सर्दी खांसी से लेकर चोट तक को ठीक करने का देसी उपाय.
इंस्टेंट कफ सिरप (Instant Cough Syrup)
बदलते मौसम में बच्चों को सर्दी-खांसी होने की सबसे ज्यादा आशंका रहती है. यही कारण है कि आपकी दादी उस कठोर खांसी को ठीक करने के लिए हमेशा अपने घरेलू नुस्खे के साथ तैयार रहती थीं. एक गिलास गर्म पानी, नींबू की कुछ बूंदों के साथ, एक चम्मच शहद और एक चुटकी दालचीनी में वो सब कुछ था जो हमें चुटकियों में सर्दी खांसी और जुकाम से छुटकारा दिला सकता है.
डार्क सर्कल्स से छुटकारा
आप में से ज्यादातर लोगों ने अपनी दादी-नानी को आंखों के नीचे बादाम का तेल लगाने की सलाह देते हुए देखा होगा, ताकि डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाया जा सके. बचपन में आपने सोचा होगा कि तेल की कुछ बूँदें उन काले धब्बों को कैसे मिटा सकती हैं. तो आपको इसके जादू का अहसास तब हुआ जब आपने अपनी जवानी में कदम रखा और खुद पर उसी उपाय का इस्तेमाल किया. बस बादाम के तेल की 2-3 बूंदें आंखों के नीचे लगाएं और रात भर के लिए छोड़ दें. आप सिर्फ 3-4 दिनों में उन गहरे काले घेरों को अलविदा कह सकते हैं.
कील मुंहासों की छुट्टी
आज के समय में बाजार में कई एंटी एक्ने प्रोडक्ट्स मौजूद हैं. कुछ साल रिवाइंड करें और अपने बचपन में वापस जाएं. मुँहासे के इलाज के लिए लगभग कोई मलहम, क्रीम या सीरम उपलब्ध नहीं होने के कारण, आपकी दादी के पास इसका इलाज करने के लिए अपना घरेलू इलाज था. बस 2 चम्मच दही लें, उसमें आधा चम्मच शहद मिलाएं और इसे मास्क की तरह लगाएं. अब इसे धोकर दो बार दोहराएं.
सर्दी खांसी का रामबाण इलाज
बचपन के दिनों में जरूरत से ज्यादा ठंड लगने की वजह से बच्चे ना तो खेलने बाहर जा पाते हैं और ना ही अपना पसंदीदा खाना खा पाते हैं. ऐसे में आपको अपनी दादी नानी का शुक्रिया अदा करना चाहिए. बाजार की ढेरों दवाइयों से दूर दादी नानी के बरसों से चले आ रहे सर्दी के नुस्खे का कोई तोड़ नहीं है. सर्दी ठीक करने के उनके नुस्खे में जीरा, कुटा हुआ गुड़ और एक चुटकी काली मिर्च के साथ एक गिलास गर्म पानी था. इसे दिन में दो-तीन बार पीने से सर्दी-जुकाम ठीक हो जाता है.
सिल्की सॉफ्ट बालों का देसी नुस्खा
क्या ये संयोग की बात नहीं है कि हमारी सभी दादी-नानी के रेशमी चिकने बाल थे? तब तो केमिकल से भरपूर ना तो शैंपू हुआ करते थे और ना ही कंडीशनर. तब अगर कुछ था तो दादी नानी का चमकदार बालों को पाने का अपना नुस्खा. घर की रसोई से निकले इस नुस्खे में बालों के तेल में नींबू की कुछ बूँदें मिलाएं और इसे अपने स्कैल्प पर मालिश करें. इसे 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें और गर्म पानी से धो लें. आश्चर्यजनक परिणाम पाने के लिए इसे सप्ताह में 1-2 बार दोहराएं.

Lifestyle
क्या आप गले के इंफेक्शन से परेशान है तो इस्तेमाल करे ये मुलेठी, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका
Benefits of Mulethi: गले की कोई भी समस्या हो तो आप इससे निपटने के लिए मुलेठी का उपयोग कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप कैसे मुलेठी का उपयोग कर गले से जुड़ी हर समस्या के निजात पा सकते हैं.
मौसम का बदलाव का असर सबसे पहले आपको गले में खराश (Throat Infection) की वजह से दिख जाता होगा. जिसकी वजह से सर्दी, खासी, जुकाम और गले में दर्द होना आम समस्या बन जाती है. इससे बचने के लिए आप घर पर कई उपाय करते होंगे पर किसी का भी असर देखने को नहीं मिलता होगा जिसके बाद मजबूरन आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं.
यहां हम आपको हर्बल प्रोडक्ट मुलेठी (Mulethi) के बारे में बता रहे हैं. जो नेचुरल भी है और गले से जुड़े सभी समस्याओं का निवारण भी. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसका उपयोग(How to Use Mulethi) कर गले से जुड़ी समस्या से निवारण पा सकते हैं.
जानें कैसे करें मुलेठी का उपयोग
गले के इंफेक्शन की वजह से गला अगर बैठ जाए तो आप मुलेठी को मुंह में रख कर चूस सकते हैं. ऐसा करने से कुछ ही समय में गले को आराम मिलेगा.
वहीं अगर आपको गले में खराश महसूस होने लगे तो मुलेठी के पाउडर को शहद के साथ लें इससे तुरंत आराम मिलेगा. इसके सेवन से माइग्रेन के दर्द में भी आराम मिलता है.
मुलेठी के जड़ के पाउडर को तुलसी के पत्ते के रस के साथ उबाल लें और इसे छानकर शहद मिलाकर पिएं इससे गले के दर्द में आराम मिलेगा.
गले की तकलीफ के लिए आप मुलेठी की चाय भी पी सकते हैं. इसके लिए मुलेठी को अदरक(Ginger) के साथ उबाल लें इसके बाद इसे छान कर पिलें. इसे आप दिन में दो बार पी सकते हैं.
Lifestyle
कोरियन लड़कियों जैसी ग्लास की तरह चमकती हुई स्किन चाहिये तो इस्तेमाल करे ये प्रोडक्ट
Pilgrim Skin Product: अमेजन पर मिल रहे Pilgrim पीलिंग सॉल्यूशन से सिर्फ 10 मिनट में बिना हाथ लगाये करके ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. इंस्टेंट निखार पाने के लिये इससे बेहतर प्रोडक्ट आपको नहीं मिलेगा.
Pilgrim Skin Product On Amazon: अमेजन पर हाल में लॉन्च हुए हैं Pilgrim स्किन प्रोडक्ट जिन पर 25% तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है. इन प्रोडक्ट की खासियत है कि इनको लगातार यूज करने से आप कोरियन लोगों जैसी स्किन पा सकते हैं. दरअसल कोरियन लड़कियों की स्किन एकदम फ्लॉलेस होती है और उस पर कोई दाग-धब्बा नहीं दिखता.
Pilgrim के स्किन प्रोडक्ट भी ये क्लेम करते हैं कि इनको इस्तेमाल करने से चेहरे से दाग, धब्बे और डेड स्किन क्लीन हो जाती है. इन प्रोडक्ट में पीलिंग सॉल्यूशन, 24 कैरेट ऑयल, नाइट सीरम और डे क्रीम है जो कोरियन स्किन केयर से इंस्पायर्ड हैं.
सबसे ज्यादा यूजफुल ये पॉलिंग सॉल्यूशन जिसकी कीमत है 545 रुपये लेकिन ऑफर में खरीद सकते हैं 485 रुपये में. इसको लगाने के लिये सिर्फ चेहरे पर ये लिक्विड लगाना है, 10 मिनट के लिये छोड़ना है और फेसवॉश कर देना है. सिर्फ 10 मिनट में ये चेहरे पर फेशियल वाला ग्लो ला देगा.
कोरियन लोगों जैसी ग्लास स्किन चाहिये तो ये स्टेप फेशियल जरूर ट्राई करें. इसमें एक 24K गोल्ड फेसमास्क है जिसके 10 मिनट तक लगाना है. इसके बाद मास्क को क्लीन करके 24K गोल्ड ब्यूटी ऑयल लगाना है और उससे हल्की मसाज करनी है. सिर्फ इन दो प्रोडक्ट से चेहरा खिल उठेगा. इस किट की कीमत है 1,040 रुपये लेकिन ऑफर में मिल रही है 780 रुपये में. इस किट के साथ एक फ्री जूट बैग भी मिल रहा है.
एंटी एजिंग क्रीम के लिये Vitamin C वाली क्रीम खरीद सकते हैं 578 रुपये में. इसकी कीमत है 650 रुपये लेकिन ऑफर में 11% का डिस्काउंट मिल रहा है. रिंकल फ्री स्किन पाने के लिये इसे नाइट में लगा सकते हैं और ये ऑल टाइप स्किन के लिये है.
अच्छी डे क्रीम चाहिये जिसमें सनस्क्रीन भी तो हो ये डे क्रीम खरीदना ना भूलें. इसमें SPF 50 है जो स्किन के लिये जरूरी सन प्रोटेक्शन है. इसकी कीमत है 500 रुपये लेकिन ऑफर में मिल रही है 440 रुपये में.
Lifestyle
क्या आपको भी आता है जरूरत से ज्यादा पसीना, तो न करे इसे अनदेखा, हो सकते है गंभीर बीमारी का संकेत
Sweating Excessively: ज्यादा पसीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इस बीमारी को हाइपरहाइड्रोसिस (Hyperhydrosis) कहा जाता है. हाइपरहाइड्रोसिस ऐसी बीमारी होती है जिसमें बहुत ज्यादा पसीना आता है.
Are You Sweating Exessively, Be Alert: हमारा शरीर कई तत्वों से मिलकर बना है. इसमें बहुत सारी क्रियाएं एक साथ होती रहती हैं. उसी तरह की एक क्रिया है पसीना आना आमतौर पर शरीर से पसीना (Sweating) आना एक स्वस्थ शरीर का संकेत होता है. पसीना हमें किसी भी काम पर मेहनत करने के बाद आता है लेकिन कुछ लोगों को बिना कुछ करे ही पसीना आ जाता है.
ज्यादा पसीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इस बीमारी को हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है. हाइपरहाइड्रोसिस ऐसी बीमारी होती है जिसमें बहुत ज्यादा पसीना आता है.
बीमारियों का संकेत ज्यादा पसीना
जरूरत से ज्यादा पसीना आने की कई वजह हो सकती हैं. बीमारियां भी कई प्रकार की हो सकती हैं जैसे दिल के वॉल्व में सूजन, हड्डियों से जुड़े इंफेक्शन और एचआईवी इंफेक्शन भी हो सकते हैं. ज्यादा पसीना दिल की बीमारियो का संकेत भी हो सकता है कई बार तनाव भी पसीना आने की वजह हो सकता है.
पसीने को रोकने के उपाय
पसीने को रोकने के लिए आप बहुत सारे उपाय कर सकते हैं.
आप अपनी डाइट में नमक और अल्कोहोल का सेवन कम कर दें.
वही प्रेगनेंसी में ज्यादा पसीना आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
पौष्टिक खाने की चीजों को अपनी डाइट में जोड़ें, जो विटामिन्स से भरपूर हों.
सबसे बेस्ट तरीका है खूब पानी पिएं. इससे पसीने की दुर्गंध से बचा जा सकता है
कॉटन के कपड़े पहने ताकि आपको ज्यादा गरमी न लगने लगे.
नींबू पानी पिएं, अगर नींबू पानी से दिक्कत है तो ज्यादा से ज्यादा ग्रीन टी पिएं. और ज्यादा तनाव न लें.
इन सब चीजों को फॉलो करकर आप पसीने से निजात पा सकते हैं. और एक सुझाव हम आपको देना चाहेंगे कि बीमारियों को हल्के में नही लेना चाहिए अगर आपको लग रहा है कि बीमारी आपके लिए घातक हो सकती हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलना सही होगा.
इसे भी पढ़िए
परिवाहन विभाग में बड़ी भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,मिलेगा बंफर सैलरी
यहाँ निकली नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों भर्ती,अंतिम तिथि 11 अगस्त
असिस्टेंट सर्जन पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto4 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
व्यापर5 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब4 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto5 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश2 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : केंद्र सरकार का बड़ा फैसला,अब मिलेगा ये भी,जानिए
-
3 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब4 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता


































You must be logged in to post a comment Login