इसरो में बम्पर भर्ती, 4 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित : 327 साइंटिस्ट, इंजीनियर पदों के लिए

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने 327 साइंटिस्ट / इंजीनियर के पर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये. योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 04 नवंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथियां
• Online आवेदन आरंभ होने की तिथि: 15 अक्टूबर 2019
• ऑनलाइन आवेदन समाप्त होने की तिथि: 4 नवंबर 2019
• परीक्षा की तिथि: 12 जनवरी 2020
पदों का विवरण
• साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) – 131 पद
• साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (मेकेनिकल) – 135 पद
• साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (कंप्यूटर साइंस) – 58 पद
• साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (इलेक्ट्रॉनिक्स) Autonomous Body – 3 पद
योग्यता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सम्बन्धित ट्रेड में न्यूनतम 65% अंकों के साथ बीई/बीटेक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए.
आयु सीमा: 35 वर्ष (Reserve श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट)
वेतनमान
चयनित और नियुक्त Candidates को सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल 10 (रु. 56, 100/- प्रतिमाह) के अनुसार मूल-वेतन दिया जाएगा. साथ ही, विभिन्न प्रकार के Applicable भत्ते, जैसे डियरनेस एलाउंस, हाउस रेंट एलाउंस और ट्रांसपोर्ट एलाउंस, भी दिये जाएंगे.
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और Interview में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा के आयोजन की तिथि 20 January 2020 प्रस्तावित है. लिखित परीक्षा देश भर के 12 विभिन्न शहरों – Ahmadabad, बेगलूरू, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नई दिल्ली और तिरूवनन्तपुरम में आयोजित की जाएगी. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को Merit के आधार पर इंटरव्यू के आमंत्रित किया जाएगा.
IINDIAN SPACE RESEARCH OSARGANITION का पीडीऍफ़ डाउनलोड
आवेदन प्रक्रिया
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इसरो की ऑधिकारिक वेबसाइट, isro.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन 04 नवंबर 2019 तक किये जा सकते हैं.
आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों को आवेदन के लिए रु. 100 के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा.

जॉब
HCL में निकली अपरेंटिस पदों पर भर्ती,उम्मीदवार 23 मई तक करें आवेदन..

HCL ने ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. उम्मीदवार पदों के लिए 23 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड, HCL ने ट्रेड अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. उम्मीदवार पदों के लिए 23 मई 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट hindustancopper.com पर जाना होगा.
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 18 अप्रैल को शुरू हुई थी.कुल 96 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें इलेक्ट्रिशियन, मकैनिक, वेल्डर, फिटर, टर्नर, सर्वेयर समेत कई अन्य पद शामिल हैं. विस्तृत वैकेंसी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखें.
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इससे संबंधित अधिक डिटेल अधिसूचना में देखें.
आयु सीमा
पदों के लिए अधिकतम 25 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं. हालांकि आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को इसमें छूट दी जाएगी.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं शारीरिक फिटनेस परीक्षण के माध्यम से किया जाएगा.
क्राइम न्यूज़
13 साल की नाबालिग की दर्दनाक दास्तान, 80 लोगों ने किया यौन शोषण…

आंध्र प्रदेश की एक 13 साल की नाबालिग की दर्दनाक दास्तान सामने आई है. इस छोटी बच्ची को 80 लोगों ने यौन शोषण का शिकार बनाया है.महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों से लड़ने के लिए कानून कड़ा करने की मुहिम कई साल से जारी है. कई बदलाव भी हुए हैं, लेकिन महिलाओं के खिलाफ होने वाली दर्दनाक घटनाएं आए दिन सामने आती रहती हैं. एक बार फिर 13 साल की मासूम को 1 या 2 नहीं पूरे 80 लोगों ने यौन शोषण का शिकार बनाया है.यह दिल दहला देने वाली घटना आंध्र प्रदेश के गुंटूर में हुई है.
जहां पुलिस ने इस मामले में 74 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 13 साल की बच्ची को पिछले आठ महीनों में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलग-अलग वेश्यालयों में भेजा गया था. यह शायद पहली बार है जब राज्य में एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के मामले में लगभग 80 लोगों को आरोपी बनाया गया है.आंध्र प्रदेश गुंटूर जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया.
इसके साथ ही सरगना, दलाल और ग्राहकों समेत गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या बढ़कर 74 हो गई है.इस बच्ची की कहानी इतनी दर्दनाक है कि सुनने वालों के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं.
खबर के अनुसार पुलिस ने बताया है कि नाबालिग लड़की को एक महिला द्वारा गोद लिया गया था. दरअसल जून 2021 में लड़की की मां को कोरोना हुआ था. जिसके कारण वह अस्पताल में भर्ती थी. महिला ने लड़की की मां से दोस्ती की थी.
लड़की की मां की मृत्यु कोविड -19 के कारण हुई और मुख्य आरोपी स्वर्ण कुमारी ने उसे गोद ले लिया.जिसके बाद उसकी उसने लड़की को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया.
अगस्त 2021 में लड़की के पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आई और लड़की को खोजा. अब भी इस मामले में 6 आरोपी फरार हैं.
छत्तीसगढ़
लाइट चालू करके सोने से सेहत को खतरा जानिए इनसे होने वाली बीमारियों के बारे में
सोने के कई तरीके होते हैं। जहां कुछ लोग पूरे अंधेरे में सोना पसंद करते हैं, वहीं कुछ थोड़ी रोशनी के साथ सोते हैं। हाल ही में अमेरिका में हुई एक नई रिसर्च के मुताबिक, लाइट में सोना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी फीनबर्ग स्कूल ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई एक स्टडी में पाया गया कि थोड़ी सी भी लाइट आंखों में घुसकर आपका हार्ट रेट और ब्लड शुगर लेवल बढ़ा सकती है। यानी इससे दिल की बीमारी और टाइप-2 डायबिटीज हो सकती है।
लाइट में सोने से दिल को खतरा, हो सकती है डायबिटीज
दिन में हमारा हार्ट रेट ज्यादा होता है और रात में आमतौर पर कम हो जाता है। मगर रिसर्च में शामिल लोग जब लाइट में सोए तो रात में भी उनका हार्ट रेट ज्यादा पाया गया। इससे भविष्य में जल्दी मौत होने का खतरा बढ़ जाता है। बता दें कि रात में हमारा दिमाग शरीर को रिपेयर करने में लगा रहता है इसलिए हार्ट रेट कम हो जाता है।
रिसर्च में सुबह उठकर लोगों में हाई ब्लड शुगर लेवल भी पाया गया। लॉन्ग टर्म में यह टाइप-2 डायबिटीज का कारण बन सकता है।
लाइट के इस्तेमाल से मोटापे का रिश्ता
इससे पहले हुई एक रिसर्च में वैज्ञानिकों ने कहा था कि रात में सोते समय आर्टिफिशियल लाइट का इस्तेमाल आपको मोटा कर सकता है। इससे वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है
नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी ने रिसर्च में सोने के दौरान लाइट कम करने के कुछ तरीके बताए हैं।
रात में लाइट बल्ब जलाकर न सोएं। यदि आपको लाइट की जरूरत है ही तो जमीन के पास कम से कम लाइट रखें।
लाइट के रंग पर ध्यान दें। रेड, ऑरेंज कलर की लाइट आंखों को ज्यादा प्रभावित नहीं करती। वहीं व्हाइट और ब्लू लाइट को हमेशा सोते हुए इंसान से दूर रखना चाहिए।
यदि आप बाहरी लाइट कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं तो आई मास्क का इस्तेमाल करें। अपने
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
जॉब7 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
छत्तीसगढ़5 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया6 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
जॉब7 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
जॉब6 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…






























You must be logged in to post a comment Login