छत्तीसगढ़
भाजपा के आंदोलन पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी जी ने आंदोलन जीवी कहकर पहले ही छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर इशारा कर दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 2 साल के कार्यकाल के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा मुद्दा विहीन हो चुकी।भाजपा अब आंदोलन जीवी बनने के राह पर चल चुकी है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता अगर वास्तव में किसानों का भला चाहते हैं तो अपने 9 सांसदों से कहें कि वह केंद्र सरकार से किसानों के हित में एफसीआई में 60 लाख मैट्रिक टन चावल लेने की सैद्धांतिक सहमति का अनुमति प्रदान कराएं। किसानों के हित में नए कृषि कानून को वापस छत्तीसगढ़ के साथ भेदभावपूर्ण बर्ताव बंद करें और छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता सांसद और विधायक जनता के द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जब यूपीए सरकार थी, उस दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ते रहे हैं, तब देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में आंशिक वृद्धि होती थी, तब यही भाजपा नेत्रियां आलू प्याज की माला पहनकर, खाली गैस टंकी और चूल्हे को रखकर मोटरसाइकिल और मोपेड को धक्का मारकर पेट्रोल-डीजल के दामों के वृद्धि का विरोध करते थे। अब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत 2014 के पहले के मुकाबले निम्न स्तर पर है और जब देश की जनता को वर्तमान कीमत से आधे दाम में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस मिलनी चाहिए। ऐसे समय में मोदी सरकार देश की जनता का जेब खाली करने में तुली हुई है। पेट्रोलियम पदार्थों में मुनाफाखोरी कर रही है और मोदी सरकार के मंत्री कहते हैं कि पेट्रोल-डीजल की कमाई से सड़क बनेंगे, ब्रिज बनेंगे, पुल बनेंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर चलने वाले वाहनों से बेतहाशा टोल टैक्स वसूला जा रहा है। हाइवे में चलने पर प्रत्येक किलोमीटर में कार चालक, ट्रांसपोर्ट्स को 5 रु. से लेकर 50 रु. तक प्रति किलोमीटर की दर से टोल टैक्स चुकाने पड़ रहे।जिसके कारण महंगाई और बढ़ रही है।

छत्तीसगढ़
Weathar update: यहां आज फिर हो सकती है बरसात, इन प्रदेशो में हल्की बारिश की संभावना…

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हवा की दिशा बदली है। पूर्व की ओर से आ रही हवाएं बंगाल की खाड़ी से अच्छी-खासी नमी ला रही हैं। इसकी वजह से बुधवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बरसात की संभावना बन रही है। वर्षा का क्षेत्र सरगुजा और बिलासपुर संभाग होगा।मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त, गर्म हवा आने के कारण बुधवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभावित है। नमी युक्त हवा आने के कारण से आंशिक रूप से बादल छाने की भी संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पढ़े की सम्भावना बन रही है। प्रदेश में वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ ही रहने की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को रायपुर में पूरवी हवा 1.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बह रही थी। जबकि दुर्ग में हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी थी। वहीं रफ्तार 3.6 किमी प्रति घंटा दर्ज हुई। अंबिकापुर, बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, जगदलपुर और राजनांदगांव जैसे केंद्रों में हवा शांत है। हवा में नमी की मात्रा 62 से 78% तक मापी गई है। एक सप्ताह पहले भी इन क्षेत्रों में बरसात हुई थी। उसके बाद शीतलहर की स्थिति वापस लौटी। हालांकि मौसम में इस बदलाव के बाद तापमान में अधिक गिरावट की संभावना कम बताई जा रही है। मौसम का यह बदलाव एक-दो दिन ही असर दिखाएगा। उसके बाद स्थिति सामान्य होती जाएगी।
एक-दो डिग्री तक गर्म हुआ न्यूनतम तापमान
हवा की दिशा बदलने के साथ मौसम गर्म हो गया है। एक दिन के भीतर न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़त देखी जा रही है। मंगलवार-बुधवार की रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा जाे बलरामपुर में दर्ज हुआ। एक दिन पहले यह 8 डिग्री के आसपास था। रायपुर में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया जो सबसे अधिक था। बिलासपुर, पेण्ड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से कम है।
रायपुर के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्द-गर्म रही रात
रायपुर में दिन का तापमान तेजी से बढ़ा है। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों अधिकतम तापमान 29.2 से 29.8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। लेकिन रात के तापमान में मामूली बढ़त देखी गई। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र पर न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस मापा गया। एक दिन पहले यह 15.8 डिग्री था। माना हवाई अड्डे के पास न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री रहा। एक दिन पहले यहां तापमान 14.6 डिग्री मापा गया था। कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि एक दिन पहले यहीं पर 12.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था।
Cgnews
CG News: BSP के सिंटर प्लांट के पास ऊंचाई से गिरा मजदुर, मौत…

भिलाई | इस्पात संयंत्र में काम करने वाले एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। वो सिंटर प्लांट तीन की मशीन -1 की बिल्डिंग के ऊपर से गिरा है। हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं है कि ये कोई घटना है या आत्महत्या। भट्ठी पुलिस इसे आत्महत्या का ही मामला मान रही है। लेकिन, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।पुलिस के मुताबिक उक्त घटना शनिवार की सुबह नौ बजे की है। ग्राम खोपली उतई निवासी रोशन कुमार साहू (30) की ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई। उसकी लाश सिंटर प्लांट तीन के मशीन-1 बिल्डिंग के पास मिली। उसके साथ काम करने वाला व्यक्ति उसी बिल्डिंग के अंदर था। वो ऊंचाई पर क्या करने गया, ये किसी को पता नहीं है। मृतक टेक्नो केयर इंजीनियर्स में काम करता था।मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट या मोबाइल पर कोई ऐसा चैट नहीं मिला है। जिससे ये स्पष्ट हो सके कि उसने आत्महत्या ही की है। मामला संदिग्ध है। घटना की जानकारी लगने पर भट्ठी पुलिस और फोरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है और ये निष्कर्ष निकाला है कि ये घटना आत्महत्या का है। अभी मृतक के परिवार वालों से पूछताछ नहीं की जा सकी है। इसलिए घटना का कारण स्पष्ट नहीं है।ये मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभी परिवार वालों का बयान नहीं हो सका है। इसलिए इसका कारण पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
छत्तीसगढ़
सचिन तेंदुलकर ने बप्पी लहरी को याद कर कहा- ये…

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बप्पी लहरी के गानों के मुरीद हैं। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और गायक बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ में कहा था कि हर बार जब वह मैदान पर कुछ तनाव में होते थे तो वह बप्पी लहरी का गाना- याद आ रहा है, सुनते थे।सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, ‘मैंने वास्तव में बप्पी दा के संगीत का खूब आनंद लिया, विशेष रूप से याद आ रहा है इस गाने को ड्रेसिंग रूम में कई बार सुना। उनकी प्रतिभा वास्तव में अद्भुत थी। आप हमेशा हमें याद रहोगे बप्पी दा।’
‘बप्पी दा भी थे सचिन के फैन
वहीं बप्पी दा से भी जब यह सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि वह सचिन के फैन हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं सचिन तेंदुलकर से प्यार करता हूं। मैं एक क्रिकेट प्रेमी हूं और बचपन से इस खेल को पसंद करता रहा हूं। सचिन क्रिकेट के भगवान हैं।’
सचिन की तारीफ को बताया था सबसे बड़ा उपहार
बप्पी लहरी ने सचिन के तारीफ किए जाने को सबसे अहम उपहार बताया था। उन्होंने कहा था, ‘यह मेरे लिए बहुत बड़ा उपहार है। मैं बहुत प्रभावित और खुश हूं कि सचिन तेंदुलकर ने मेरे गीत की सराहना की है।’
डिस्को म्यूजिक को बनाया लोकप्रिय
बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी ने डिस्को म्यूजिक को भारतीय सिनेमा में लोकप्रिय बनाया। उनका जन्म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। 1980 के दशक में अपने संगीत और गानों के जरिये वे लोगों के दिलों पर छा गए थे। उनके गाने डिस्को डांसर, शराबी और नमक हलाल जैसी सुपरहिट फिल्मों में गाए गए थे।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…
















You must be logged in to post a comment Login