Lifestyle
क्या दूध के सेवन से बढ़ जाता है कोलेस्ट्रॉल इसे कम करने के लिए करे इन चीजों का सेवन
एक नए अध्ययन के मुताबिक दूध का नियमित सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल में वृद्धि नहीं होती है।
कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा-सा पदार्थ होता है, जो रक्त के अंदर पाया जाता है। कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) दो तरह का होता है खराब कोलेस्ट्रॉल और अच्छा कोलेस्ट्रॉल। बॉडी को कोलेस्ट्रॉल की जरूरत कोशिकाओं को हेल्दी रखने के लिए और नई कोशिकाओं के निर्माण के लिए होती है। खराब कोलेस्ट्रॉल का कंट्रोल रहना बेहद जरूरी है। अगर इसे कंट्रोल नहीं किया जाए तो दिल के रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण:
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए अनुवांशिक कारक भी जिम्मेदार होते हैं। आमतौर पर कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के लिए खराब लाइफस्टाइल को ही जिम्मेदार माना जाता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बॉडी में लक्षण दिखना शुरू हो जाते हैं। लगातार मितली आना, जबड़ों और बाहों में दर्द होना, सांस लेने में परेशानी होना और ज्यादा पसीना आना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं।
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना हैं तो डाइट का ध्यान रखना जरूरी है। डाइट में कुछ फूड्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। दूध एक ऐसा फूड है जिसे लेकर अक्सर लोगों की धारणा रहती है कि ये खराब कोलेस्ट्रॉल को तेजी से बढ़ाता है। क्या सच में दूध का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। अगर आप भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहते हैं तो आप क्या खाते पीते हैं उसपर ध्यान देना शुरू कर दें।

Lifestyle
डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे
डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए मल्टीग्रेन आटा का सेवन करें।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो तनाव, खराब डाइट और बिगड़ते लाइफस्टाइल की वजह से पनपती है। ये बीमारी तब पनपती है जब पैंक्रियाज इंसुलिन का उत्पादन करना कम या फिर बंद कर देता है। इंसुलिन का कम उत्पादन होने से ब्लड में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। बाबा रामदेव के मुताबिक अगर डायबिटीज को कंट्रोल नहीं किया जाए तो किडनी, लंग्स और आंखों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है।
देश और दुनिया में डायबिटीज की बीमारी तेजी से पनप रही है। दुनिया में हर साल इस बीमारी की वजह से 10 लाख लोगों की मौत होती है। भारत डायबिटीज का हब है यहां शुगर के मरीजों की तादाद में इज़ाफा हो रहा है। डायबिटीज को कंट्रोल करना है तो खान-पान को सुधारना होगा। गर्मी में डायबिटीज के मरीज डाइट में आयुर्वेदिक डाइट चार्ट को अपनाएं दवाई के बिना भी ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल रहेगा। आइए बाबा रामदेव से जानते हैं कि शुगर कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीज कैसा डाइट चार्ट फॉलो करें।
डायबिटीज कंट्रोल करेगा ये जूस: डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए खीरा, करेला और टमाटर का जूस पीएं। बाबा रामदेव के अनुसार ब्लड में शुगर का स्तर कंट्रोल करने के लिए रोजाना इस जूस का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। खीरा, करेला और टमाटर बॉडी को हाइड्रेट रखेंगे, साथ ही शुगर को भी कंट्रोल करेंगे।
इस जूस का सेवन आप खाली पेट कर सकते हैं। रोजाना सुबह इस जूस का सेवन करने से इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होगी साथ ही कई हेल्थ प्रोब्लम का भी उपचार होगा। करेले में प्रचुर मात्रा में एंटी- ऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन के होता है जो बॉडी को हेल्दी रखता है।
मल्टीग्रेन आटा का सेवन करें: डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए मल्टीग्रेन आटा का सेवन करें। गेहूं, बाजरा, मूंग, चावल, रागी और मकई से मिक्स आटा का सेवन करने से डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचेगा। इस आटा से बनी रोटी शुगर को कंट्रोल करेगी। मल्टीग्रेन आटा से बनी रोटी बॉडी में पोषक तत्वों की पूर्ति करती है। मल्टीग्रेन आटा में आपके शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से भी निजात दिलाता है।
डायबिटीज को कंट्रोल करने में असरदार है नाशपाती समेत फाइबर रिच ये फल, जानिये क्या कहते हैं एक्सपर्ट
डायबिटीज के मरीज फ्रूट जूस को पीएं: डायबिटीज के मरीजों के लिए फ्रूट का सेवन बेस्ट है। लेकिन कभी आप जूस पीना चाहते हैं तो नारंगी, सेब और संतरा का जूस पी सकते हैं। डायबिटीज के मरीज गर्मी में जामुन का सेवन करें। जामुन का सेवन करने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। आम,लीची,अंगूर और केला का सेवन कम करें।
सूखे मेवे खाएं: डायबिटीज के मरीज शुगर को कंट्रोल करने के लिए सूखे मेवे खाएं। सूखे मेवे में बादाम,अखरोट और अंजीर ज्यादा खाएं आपको फायदा होगा।
थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाएं: डायबिटीज के मरीज एक बार में भरपेट खाना नहीं खाएं बल्कि थोड़ा-थोड़ा बार-बार खाएं। साल 2018 में डायबिटीज एंड मेटाबॉलिज्म पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार डायबिटीज के मरीजों के लिए थोड़ी थोड़ी देर बाद खाते रहना सेहत के लिए बेहतर होता है।
Lifestyle
Relationship Tips: आप भी अपने पार्टनर के साथ करते है ये गलतिया तो हो जाइये सावधान, नहीं तो हो सकता है ब्रेकअप
दो खूबसूरत रिश्तो में लड़ाई होना स्वभाविक सी बात है, लेकिन अगर यही लड़ाई पार्टनर के बीच ज्यादा हो जाए तो यह आपके रिश्ते को बिखरने की वजह बनने लगती है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते में होने वाले बार-बार लड़ाई के बारे में खास ध्यान रखना चाहिए और इसे कम करने के बारे में सोचना चाहिए कि कैसे आप अपने रिश्ते को सुधार सकते हैं और इसे और अधिक खूबसूरत बना सकते हैं। ऐसा क्या करें जिससे आपके बीच में लड़ाई कम और अधिक प्यार बना रहे आइए जानते हैं।
बेहतर रिश्ते के लिए न करें ये गलतियां
पुरानी बातें दोहराएं
हर कोई जीवन में कभी न कभी गलती करता है। जाहिर है ऐसा आपके पार्टनर के साथ भी हुआ होगा और उन्होंने उस गलती के लिए आपसे माफी जरूर मांगी होगी। इसके बावजूद कुछ लोग मौका मिलने पर पुरानी गलती का जिक्र करना नहीं भूलते। हालांकि पुरानी बातों को लेकर अपने पार्टनर को बार-बार ताना मारना न सिर्फ आपके पार्टनर को नुकसान पहुंचाता है बल्कि इससे आपका रिश्ता भी कमजोर होता है।
अपशब्दों से दूर रहें
दांपत्य जीवन में लड़ाई-झगड़े के दौरान ज्यादातर लोग गुस्से में आकर अपने पार्टनर से बहुत अच्छे-बुरे शब्द बोलते हैं। लेकिन, ध्यान रहे कि विवाद के दौरान भूलकर भी अपशब्दों का प्रयोग न करें। इससे आप अपने पार्टनर का अपमान करने के साथ-साथ उनका दिल भी दुखा सकते हैं। साथ ही आपके कटु वचन आपके रिश्ते की मजबूती को प्रभावित कर सकते हैं।
पार्टनर को दें पूरा सम्मान
कुछ लोग अक्सर जाने-अनजाने में दूसरों के सामने अपने पार्टनर का मजाक उड़ाने लगते हैं। वहीं ऐसा करने से न सिर्फ आपके पार्टनर की छवि खराब होती है, बल्कि दूसरे भी आपके पार्टनर की खिल्ली उड़ाने से पीछे नहीं हटते हैं. इसलिए हमेशा अपने पार्टनर को सम्मान देने की कोशिश करें। साथ ही उन पर अपना पूरा विश्वास रखें।
छोटी-छोटी बातों में खुशी ढूंढो
जिंदगी में खुश रहने के बड़े मौके रोज नहीं मिलते। ऐसे में खुश होने के लिए किसी बड़े मौके का इंतजार न करें। जाहिर है आपका पार्टनर आपको हर दिन बड़ा सरप्राइज नहीं दे सकता। इसलिए छोटी-छोटी बातों में भी खुश रहना सीखिए। वहीं आप अपने पार्टनर को छोटा लेकिन खास सरप्राइज दे सकते हैं, अपने पार्टनर का पसंदीदा ब्रेकफास्ट बनाने से लेकर गिफ्ट में फूल और चॉकलेट तक।
पार्टनर के लिए समय निकालें
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में ज्यादातर लोग अपने काम में व्यस्त रहते हैं और उन्हें अपने पार्टनर के लिए कम ही समय मिलता है। हालांकि इससे आपके रिश्ते में दूरियां पैदा होती हैं। इसलिए रोजाना अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकालकर अपने पार्टनर के साथ बिताएं। इससे आपकी बॉन्डिंग मजबूत होगी।
Lifestyle
Makeup Remover Tricks: इस तरीके से क्लीन करे अपना चेहरा, मेकअप हटने के बाद भी रहेगा ग्लो
Makeup Remover Tricks: अगर मेकअप को सही तरीके से क्लीन ना किया जाये तो चेहरे पर कील-मुंहासे और स्किल एलर्जी भी हो सकती है. आज सिंपल मेकअप रिमूवर ट्रिक्स बता रहे हैं जिनसे चेहरा साफ और ग्लो करेगा.
Benefits of Homemade Makeup Remover: मेकअप में चेहरे पर फाउंडेशन और आईमेकअप की कई लेयर होती हैं जिनको सोने से पहले क्लीन करना जरूरी है. वैसे तो मार्केट में कई तरह के मेकअप(Makeup) रिमूवर मिलते हैं लेकिन आप चाहें तो घर के सामानों से भी मेकअप रिमूव(makeup remover) कर सकते हैं. इनमें ना कोई ज्या खर्च है, ना कोई केमिकल है जिससे चेहरे को कोई नुकसान नहीं पहुंचता. इन ट्रिक्स से मेकअप क्लीन करने से चेहरा हाइड्रेट रहता है और उसको पूरा नरशिमेंट भी मिलता है जिसकी वजह से मेकअप क्लीन करने के बाद भी चेहरा भी चमकता है.
कैसे रिमूव करें मेकअप?
सबसे पहले तो ये याद रखें कि मेकअप अप्लाई किये हुऐ रात को नहीं सोना है ये स्किन के लिये बेहद अलहेल्दी है. मेकअप को क्लीन करने के लिये रेडीमेड कॉटन पैड आते हैं आप वो खरीद सकते हैं. या सिंपल कॉटन भी ले सकते हैं.
नारियल तेल से करें क्लीन
अगर वर्जिन कॉकोनट ऑयल है तो बेस्ट है वरना नॉर्मल कोकोनट ऑयल(Coconut Oil) से कॉटन पैड को सोक करें और धीरे धीरे पहले चेहरे को रब करें. हल्के हाथ से करने से ही ऑयल के साथ मेकअप की पूरी लेयर उतर जायेगी. दूसरे कॉटन बॉल(Cotton Ball) पर फिर ऑयल लें और आई मेकअप को क्लीन करें. आईमेकअप साफ करते वक्त आंखों को बंद रखें. पूरी तरह मेकअप( Makeup) क्लीन करने के बाद बिल्कुल नॉर्मल पानी से फेसवॉश करें. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो किसी फेसवॉश से चेहरा साफ कर सकते हैं.
क्रीम से क्लीन करें मेकअप
मेकअप(makeup) क्लीन करने के लिये बेबी क्रीम, मॉइश्चराइजर, या नॉर्मल कोई भी क्रीम ले सकती हैं. उसे भी कॉटन पैड पर लेकर पहले चेहरे का मेकअप क्लीन करना है और फिर आंखों का. मेकअप हटाने के बाद चेहरा सादा पानी या फेसवॉश से धो सकती हैं. इससे भी चेहरा एकदम साफ हो जायेगा और चमकेगा.
गुलाबजल से करें क्लीन
गुलाबजल भी अच्छे मेकअप क्लीनिंग एजेंट( Cleaning Agent) की तरह काम करता है. थोड़ा सा गुलाबजल कॉटन पैड में सोक करें और धीरे धीरे पहले चेहरे को रब करें. कॉटन बॉल पर फिर गुलाबजल(Gulabjal) लें और आई मेकअप को क्लीन करें. आई मेकअप साफ करते वक्त आंखों को बंद रखें. पूरी तरह मेकअप क्लीन करने के बाद बिल्कुल नॉर्मल पानी से चेहरा धो सकती है. इससे चेहरे पर ऑयल भी नहीं रहता और चेहरे को पोषण भी मिल जाता है.
-
Tech & Auto5 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
Tech & Auto5 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब5 days ago10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब4 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
Tech & Auto6 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
Tech & Auto6 days agoTata Nexon का पॉपुलर एसयूवी इंजन के साथ नया मॉडल लॉन्च,मिल रही है सस्ती कीमत पर
-
जॉब4 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन
-
Tech & Auto5 days agoSolar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
-
Tech & Auto5 days agoSOLAR COOKING STOVE: बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, आज ही घर लाये.. साथ में मिल सकती है सब्सिडी, जाने कितनी है इसकी कीमत…
-
जॉब2 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…


































You must be logged in to post a comment Login