देश - दुनिया
113 करोड़ रुपए के घोटाले में फारूक अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय कर रहा पूछताछ
नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को पूछताछ कर रहा है. उन पर 113 करोड़ रुपए की कथित धांधली का मामला है. ईडी द्वारा यह पूछताछ श्रीनगर में की जा रही है.
यह मामला 2012 में जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में करीब 113 करोड़ रुपए के गबन से जुड़ा है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अप्रैल 2002 से दिसंबर 2011 के दौरान जेकेसीए को यह रकम ट्रांसफर की थी, लेकिन फंड का कथित तौर पर गबन कर लिया गया. हाईकोर्ट ने 2017 में 9 मार्च को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपते हुए कहा कि पुलिस की जांच में तेजी और विश्वसनीयता का अभाव है.
इससे पहले साल 2019 में ईडी ने अगस्त में अनुच्छेद 370 के प्रावधान निरस्त करने से पहले फारूक से सवाल किए थे. फारूक को इस साल की शुरुआत में हाउस अरेस्ट से रिहा किया गया था, उसके बाद उनके बेटे उमर अब्दुल्ला और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती रिहा की गईं.

देश - दुनिया
SIDHU MOOSEWALA को याद कर रो पड़े नाइजीरिया के रैपर, उनके ही सिग्नेचर स्टाइल में दी श्रद्धांजलि, पढ़े पूरी खबर…

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिर्फ पंजाब ही नहीं बल्कि दुनिया में शोक की लहर है। ऐसा ही एक वीडियो नाइजीरिया के मशहूर रेपरका सामने आया है। लाइव शो के दौरान वह सिद्धू मूसेवाला का नाम लेते हुए भावुक हो गए। यहां तक कि उनका रोना निकल गया। उन्होंने बाद में मूसेवाला के सिग्नेचर स्टाइल में ही उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें जांघ पर हाथ मारकर हवा में लहराया। इस दौरान शो में मौजूद भीड़ भी भावुक हो गई।
मूसेवाला के साथ मिक्सटेप में कर रहे थे काम
सिद्धू मूसेवाला और नाइजीरियन रैपर बरना ब्वॉय मिक्सटेप में काम कर रहे थे। मूसेवाला की हत्या के बाद उन्हें गहरा दुख पहुंचा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी कि अब स्वर्ग में इस मिक्सटेप को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मूसेवाला ने मुझे प्रेरणा दी। एक लीजेंड की मौत हुई है। उन्होंने मूसेवाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे।
पिता ने भी सिग्नेचर स्टाइल में दी थी अंतिम विदाई
इससे पहले मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने भी बेटे को उनके सिग्नेचर स्टाइल में विदाई दी थी। 30 मई को मूसेवाला की शव यात्रा के दौरा पिता प्रशंसकों की भीड़ देख भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने गाड़ी में खड़े होकर मूसेवाला के अंदाज में प्रशंसकों को शुक्रिया कहा।
देश - दुनिया
AIRTEL रिचार्ज प्लान: 84 दिनों की वैधता के साथ मिल रहा है ये खास प्लान, DATA, अनलिमिटेड कॉलिंग, और OTT…

एयरटेल का 666 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 1.5GB डाटा मिल रहा है। प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।जा
इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको अमेजन प्राइम वीडियो का फ्री ट्रायल भी 30 दिनों के लिए मिल रहा है। इस प्लान में विंक म्यूजिक के सब्सक्रिप्शन के अलावा भी कई दूसरी सुविधाएं मिलती हैं।
एयरटेल का 839 रुपये का रिचार्ज प्लान
एयरटेल के इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना इंटरनेट उपयोग के लिए 2GB इंटरनेट डाटा मिलता है। इस रिचार्ज प्लान की वैधता कुल 84 दिनों की है। इसके अलावा प्लान में आपको रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिल रही है। इस प्लान को रिचार्ज कराने के बाद आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा आपको अमेजन प्राइम का 1 महीने का फ्री ट्रायल भी मिल रहा है।
देश - दुनिया
पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल और कैरोसिन के दाम 30 रुपए प्रति लीटर बढ़े, एवं बिजली के दामो में हो सकती बढ़ोतरी..

पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल और कैरोसिन के दाम 30 रुपए प्रति लीटर (पाकिस्तानी करंसी में) बढ़ा दिए गए हैं। फाइनेंस मिनिस्टर मिफ्ताह इस्माइल ने गुरुवार रात कहा- सरकार के पास इसके अलावा कोई चारा नहीं है। हमें IMF की शर्तों को भी पूरा करना है और मुल्क के हित भी देखने हैं। खास बात यह है कि सिर्फ 6 दिन पहले पाकिस्तान में फ्यूल रेट्स 30 रुपए प्रति लीटर बढ़ाए गए थे।
पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के साथ ही बिजली भी जबरदस्त झटका देने जा रही है। नेशनल इलेक्ट्रिक पॉवर रेग्युलेट्री अथॉरिटी (Nepra) ने भी ऐलान किया है कि अगले महीने से बिजली 7.91 रुपए प्रति यूनिट महंगी की जा रही है। अब एक यूनिट के बिजली के लिए 24.82 रुपए देने होंगे।
नए रेट आज रात से लागू
मिफ्ता इस्माइल ने कहा- पिछली सरकार ने हमारे खजाने में कुछ नहीं छोड़ा। वो जाते-जाते पेट्रोल और डीजल सस्ता कर गए। ये जानते हुए भी कि इसकी बहुत बड़ी कीमत इस मुल्क के आवाम को चुकानी पड़ेगी। लिहाजा, न चाहते हुए भी हमें सख्त कदम उठाने पड़ रहे हैं।
पाकिस्तान सरकार के ऊपर IMF का बेहद दबाव है। IMF ने बुधवार को कहा था- अगर पाकिस्तान को अपनी इकोनॉमी सुधारनी है तो उसे कई कदम उठाने ही होंगे। सिर्फ पेट्रोल, डीजल महंगा करने से काम नहीं चलेगा।
पाकिस्तान में फ्यूल के नए रेट
पेट्रोल : 209.86
डीजल : 204.15
केरोसिन : 181.94
लाइट डीजल : 178.31
(नोट : कीमतें पाकिस्तानी रुपए में प्रति लीटर के हिसाब से हैं। भारत का एक रुपए पाकिस्तान के 2.55 रुपए के बराबर है। एक डॉलर का मूल्य पाकिस्तान के 198 रुपए के बराबर है)
IMF से बातचीत बेनतीजा
इमरान खान की सरकार गिरने के बाद IMF ने पाकिस्तान को दी जाने वाली 8 अरब डॉलर के कर्ज की तीसरी किश्त रोक दी थी। दो किश्तों के तौर पर पाकिस्तान को करीब 2 अरब डॉलर मिल चुके थे, लेकिन ये तो इमरान के दौर में ही खर्च हो गए थे।
इसके बाद शाहबाज सरकार के फाइनेंस मिनिस्टर मिफ्ताह इस्माइल 12 लोगों की टीम लेकर IMF के दोहा ऑफिस पहुंचे। 18 से 25 मई तक, यानी 7 दिन बातचीत चलती रही। इस्माइल चाहते थे कि IMF किसी तरह दो महीने के लिए लोन की तीसरी किश्त जारी कर दे। कुल मिलाकर इकोनॉमी चलाने के लिए 2 अरब डॉलर चाहिए थे।
अब दोस्त भी कर्ज देने तैयार नहीं
IMF ने शाहबाज शरीफ सरकार से साफ कहा था कि सिर्फ पेट्रोल-डीजल के रेट्स बढ़ाने से काम नहीं चलेगा, बिजली के रेट्स भी बढ़ाओ। पाकिस्तान के फॉरेन रिजर्व महज 12 अरब डॉलर हैं। इसमें से 9.5 अरब डॉलर तो सऊदी अरब, चीन और UAE के फॉरेन डिपॉजिट हैं। सरकार इन्हें खर्च नहीं कर सकती। इससे भी बड़ी मुसीबत यह है कि ये सभी देश अब पाकिस्तान को कर्ज देने को तैयार नहीं हैं। इनका कहना है कि जब तक IMF गारंटी नहीं देता, तब तक वो पाकिस्तान को कर्ज नहीं दे सकते। जाहिर है, अब IMF की हर शर्त पाकिस्तान को माननी होगी।
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips : पर्स में न रखें इन चीजों को वरना हो सकती है,जिंदगी भर परेशानी…
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
ज्योतिष7 days agoVastu tips: घोड़े की नाल को घर में इस दिशा लगाए,वरना जिंदगी भर पड़ सकती है, भीख मांगना…
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…
-
ज्योतिष5 days agoVastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoमैनेजर पदों पर निकाली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…
-
ज्योतिष7 days agoVASTU TIPS: उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी न रखे ये चीजे नही तो घरो में उत्पन्न हो सकते है ये तमाम परेशानी…
-
क्राइम न्यूज़6 days agoबस हादसा, बस और ट्रक की भीषण टक्कर से 7 लोगों की हुई मौत, एवं 9 लोगों की हालत गंभीर…






























You must be logged in to post a comment Login