अनलॉक में भी तेजी से बढ़ रहे मरीज, अंतिम संस्कार के बाद खुले में फेंक रहे PPE किट
कोरोना का संक्रमितों का मामला हर दिन सामने आ रहा, इसके बावजूद भी लापरवाही जारी है। खुले में मास्क फेंकना और अंतिम संस्कार करने के बाद खुले में पीपीइ किट फेकने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा अधिक है। दरअसल, कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत के बाद प्रशासन द्वारा बकायदा प्रोटोकाल का पालन करते हुए शवों को पीपीइ किट में पैक करके परिजनों को सौंपा जाता है। वहीं अंत्येष्टी के लिए साथ जाने वाले परिजनों को भी पीपीइ किट दिए जाते हैं। परिजन मुक्तिधाम में अत्येष्टी के बाद इन पीपीइ किट को वहां मुक्तिधाम में फेंककर चले जाते हैं। इससे यहां आने वालों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। खुले में पड़े पीपीइ किट से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा बना रहता है। पहले ही जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। उसके बाद लोग इस तरह की लापरवाही बरत रहे हैं जो कई लोगों के लिए खतरा साबित हो सकती है। अत्येष्टी करने जाने वालों की ऐसी हरकतों पर प्रशासन का ध्यान भी नहीं जा रहा है।
जिले में 17 लोगों रिपोर्ट आई पाजिटिव
जिले में सोमवार की देर रात को 17 और व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव लोगो की संख्या बढकऱ 98 8 हो गई है। इसमें से 8 52 लोग उपचार के बाद अपने घर वापस चले गए है। वहीं अब 126 लोगों का उपचार बड़वानी, सेंधवा एवं इंदौर के अस्पताल में चल रहा है। जिले में अब तक 10 लोगों की मृत्यु कोरोना से हुई है। सोमवार की देर शाम को जिन 17 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उसमें लिंगवा की 6 0 वर्षीय महिला, अंजड़ का 6 0 वर्षीय पुरूष, 34 वर्षीय पुरूष, निवाली की 40 वर्षीय महिला, बड़वानी की 52 वर्षीय महिला, 6 0 वर्षीय महिला, 20 वर्षीय युवक, 50 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवा, 18 वर्षीय युवती, टिटगारिया का 53 वर्षीय पुरूष, सेगवाल का 44 वर्षीय पुरूष, पलसूद का 47 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय पुरूष, सेंधवा का 22 वर्षीय पुरूष, राजपुर की 40 वर्षीय महिला सम्मिलित है।
कोरोना पॉजिटिव को इलाज के बाद मिली छुट्टी
जिले के 9 कोरोना वायरस पॉजिटिव को उपचार के बाद मंगलवार को आइसोलेेशन वार्ड से छुट्टी मिल गई। वहीं जिले से भेजे गए सैंपल में से 111 लोगों की रिपोर्ट और निगेटिव प्राप्त हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन अनुसार अभी तक जिले से 14,6 51 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इसमें से अभी तक 12,990 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव और 98 8 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। वहीं 8 75 लोगों की रिपोर्ट अभी प्राप्त होना शेष है। बड़वानी कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा का कहना है कि इस संबंध में सीएमओ को निर्देश दिए हैं। जो लोग इस तरह से कर रहे हैं, उनका ध्यान रखा जाएगा।

देश - दुनिया
हाइपरटेंशन या हाई ब्लडप्रेशर से मिर्गी का बढ़ता है खतरा, शोध में दावा,पिछले 19 सालों से उच्च रक्तचाप की समस्या

एक नए शोध के मुताबिक उच्च रक्तचाप (हाईपरटेंशन या हाई ब्लडप्रेशर) से किसी भी वयस्क में मिर्गी के लक्षण विकसित होने का खतरा दोगुना हो सकता है। यह शोध जरनल एपिलेप्सिया में प्रकाशित हुआ है।
58 साल के औसत आयु वर्ग के 2,986 लोगों के समूह पर किए शोध में मिर्गी के 55 नए मामले पाए गए हैं। इन सभी लोगों को पिछले 19 सालों से उच्च रक्तचाप की समस्या थी। विज्ञानियों ने इस शोध के नतीजों के आधार पर निष्कर्ष निकाला कि लंबे समय तक उच्च रक्तचाप बढ़ा होने से या फिर इसे रोकने वाली दवाइयां खाने से उस मरीज में मिर्गी होने का भी खतरा दोगुना हो जाता है।
बोस्टन यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ मेडिसिन में हुए शोध के अनुसार प्रतिभागियों को सामान्य रक्तचाप के साथ छोड़कर उन्हें एंटीहाईपरटेंशन दवा पर रखने के बाद उनमें मिर्गी के लक्षण दिखने का खतरा करीब 2.44 गुना बढ़ गया। हालांकि इस शोध में केवल इन दोनों बीमारियों का आपस में संबंध बताया गया है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह होता कैसे है।

छत्तीसगढ़
CM भूपेश बघेल का ऐलान, जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष को मिलेगा सरकारी वाहन

सीएम भूपेश बघेल ने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि सरपंच के लिए नए संशोधित एच ओ आर जल्द लागू होगा, सरपंचों को रुपए पांच लाख तक के स्वीकृति का अधिकार दिया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने सरपंचों का मानदेय 2000 से बढ़ाकर 4000 करने का भी ऐलान किया है।
सीएम ने कहा कि जिला पंचायत के CEO को सीआर के बारे में अभिमत देने का अधिकार होगा और जिला पंचायत और जनपद पंचायत के अध्यक्ष को सरकारी गाड़ी भी दी जाएगी।
वहीं प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कि केंद्र सरकार उत्कृष्टता का अपना आकलन करती है, अधिकांश पुरस्कार छत्तीसगढ़ लेकर आता है, पंचायत प्रतिनिधियों की मेहनत और सहयोग के चलते ऐसा हो पाता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय पंचायती राज सम्मेलन में भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार के हर योजना में छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा अवार्ड हासिल करता है। राजीव गांधी न्याय योजना के तहत रुपए 9000 प्रति एकड़ से कभी कम नहीं होगा।

देश - दुनिया
बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की कार पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे नव दंपति

प्रदेश की राजधानी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब देर रात अज्ञात बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी पर फायरिंग कर दी। हालांकि इस घटना में दूल्हा-दुल्हन को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन एक बड़ी घटना टल गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र की है, जहां गुरुवार देर रात दूल्हा-दुल्हन गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उनकी कार पर फायरिंग कर दी। इस घटना में दूल्हा-दुल्हन दोनों बाल-बाल बच गए।

-
जॉब6 days agoITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी
-
जॉब6 days ago10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया3 days agoकर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान
-
देश6 days ago7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता
-
छत्तीसगढ़6 days ago4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट
-
देश - दुनिया6 days agoसिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे
-
छत्तीसगढ़6 days agoछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन
-
जॉब6 days agoहाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये
-
जम्मू-कश्मीर4 days agoबैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन
-
देश - दुनिया6 days agoपंजाब में 36000 कर्मचारियों की नौकरी होगी नियमित, कम से कम 10 साल सेवा करने वालों को मिलेगा लाभ





























You must be logged in to post a comment Login