अलीगढ़ में बिल गेट्स की पत्नी की कंपनी बता कर करोड़ों की धोखाधड़ी

अलीगढ़ – अलीगढ़ में माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स की पत्नी की कंपनी बताकर एक व्यक्ति शहर के कई व्यापारियों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हो गया. आरोपित ने व्यापारियों से सामान उधार लेकर रामघाट रोड स्थित जमीन पर शॉपिंग सेंटर खोला था. सात जगहों पर स्पा, कैफे अस्पताल खोलने की तैयारी चल रही थी. लेकिन व्यापारियों ने रुपए मांगे तो सभी जगह काम बंद हो गया सेंटर भी बंद मिला, वहीं 2 दिन तक आरोपित का कुछ पता ना लगने पर गुस्साए व्यापारियों ने शॉपिंग सेंटर पर हंगामा कर दिया.
बाद में व्यापारियों ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है. रामघाट रोड स्थित जीएम इलेक्ट्रॉनिक्स के संचालक मुकेश गुप्ता ने बताया कि एलियास जेसिमन नाम के शख्स ने मानव महाजन कि रामघाट रोड स्थित जमीन पर सॉफ्टन बाजार शॉपिंग सेंटर खोलने के लिए करीब एक माह पहले उनकी दुकान से 35 हजार रुपये का सामान लिया भुगतान कुछ दिनों के बाद करने को कहा. इलियास ने कहा कि सॉफ्टन बिल गेट्स की पत्नी की कंपनी है.
देशभर में इसके आउटलेट खोले जा रहे हैं. इसी तरह दर्जनों व्यापारियों से भी कंस्ट्रक्शन का सामान के अलावा करोड़ों का सामान लिया. व्यापारियों ने भाजपा नेता की प्रॉपर्टी होने के नाते सामान उधार दे दिया धनतेरस पर शॉपिंग सेंटर का शुभारंभ कर दिया गया. इसी बीच व्यापारियों ने कई बार रुपए मांगे लेकिन इलियास टालता रहा वहीं आज सुबह एलियास ने सभी व्यापारियों का पैसा देने का वादा किया. लेकिन सुबह देखा तो शॉपिंग सेंटर बंद था. एलियास से फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका तो व्यापारियों को अपनी ठगी का एहसास हुआ. मामले में एसपी क्राइम अरविंद कुमार ने बताया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.


ज्योतिष
आज का राशिफल: इस राशि के जातको का नौकरी और परिवार में हो सकती है मनमुटाव, संपति में भी हो सकती है परेशानी, देखे कौन सी है आपकी राशि…

मेष राशिफल
आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की ज़रूरत है. आपका क्रोध किसी भी काम या संबंध को बिगाड़ने का कारण बन सकता है. शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा. मानसिक अस्वस्थता की स्थिति में मन कोई काम करने के लिए प्रेरित नहीं होगा. किसी धार्मिक या मांगलिक प्रसंग में आपकी उपस्थिति रहेगी. तीर्थ यात्रा पर जाना हो सकता है. नौकरी-व्यवसाय के स्थान या घर पर मनमुटाव होगा.
वृष राशिफल
हाथ में लिए हुए काम समय पर पूरा न होने पर हताशा का अनुभव होगा. कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा. खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब होगा. नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है. यात्रा में विघ्न आएंगे. ऑफिस या व्यवसाय में अत्यधिक काम के कारण कार्यभार से थकान अनुभव होगा. योग साधना और आध्यात्मिकता आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी.
मिथुन राशिफल
मौज-मस्ती और मनोरंजन की प्रवृत्तियों में आपको विशेष रुचि होगी. परिजन, दोस्तों या प्रिय व्यक्ति के साथ बाहर घूमने-फिरने का आयोजन होगा. सार्वजनिक जीवन में मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. प्रेम संबंधों में सुधार होगा. सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा. आप दान-धर्म आदि काम करेंगे.
जॉब
नौकरी की बात: इन 5 विभागों में होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जल्द पढ़े पूरी खबर…

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने 10 लाख सरकारी पदों पर भर्तियों की घोषणा की है. ये भर्तियां अगले डेढ़ साल में की जाएंगी. पीएम मोदी ने मिशन मोड पर इस काम को अंजाम देने का निर्देश मंत्रालयों और विभागों को दिया है. किसमें कितने पदों पर भर्ती होगी, इसका विस्तृत खुलासा अभी होना है. लेकिन माना जा रहा है कि इसमें से सबसे ज्यादा भर्तियां रेलवे, सिविल डिफेंस, गृह, डाक और राजस्व विभाग में हो सकती हैं. वजह ये कि इन्हीं 5 विभागों में सबसे ज्यादा खाली पद हैं. सबसे ज्यादा सरकारी कर्मचारी भी इन्हीं विभागों में काम करते हैं. आंकड़ों के मुताबिक, कुल सरकारी कर्मचारियों में से लगभग 92 फीसदी इन्हीं 5 विभागों में हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में कर्मचारियों की स्थिति की समीक्षा की थी. इसके बाद उन्होंने अगले डेढ़ साल में 10 लाख भर्तियां करने का निर्देश दिया. पीएम मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया था कि इस दौरान सभी विभागों में भर्तियां की जाएंगी. विभागों से कह दिया गया है कि वो भर्ती अभियान जल्द से जल्द शुरू करें
बिजनेस स्टैंडर्ड के अनुसार, वेतन एवं भत्तों पर व्यय विभाग की ताजा सालाना रिपोर्ट बताती है कि केंद्र सरकार के नियमित नागरिक कर्मचारियों की कुल संख्या 1 मार्च 2020 तक 31.91 लाख थी. जबकि स्वीकृत पदों की संख्या 40.78 लाख थी. इसका मतलब लगभग 21.75 प्रतिशत पद खाली थे. इसमें केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रीय कर्मचारियों के पद भी शामिल हैं. केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 58 हजार रिक्तियां हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार के कुल कर्मचारियों में से 92 फीसदी 5 मंत्रालयों और विभागों में हैं. ये विभाग हैं- रेलवे, सिविल डिफेंस, गृह, डाक और राजस्व. केंद्र शासित प्रदेशों के 58 हजार कर्मचारियों को निकाल दें तो बाकी 31.33 लाख एंप्लॉइज में से 40.55 प्रतिशत रेलवे विभाग में काम करते हैं. केंद्र सरकार ने 40 लाख से अधिक पद स्वीकृत किए हैं, लेकिन कर्मचारियों की संख्या 32 लाख से कम ही है. सबसे ज्यादा रिक्तियां डाक, डिफेंस (सिविल), रेलवे और राजस्व जैसे बड़े मंत्रालयों और विभागों में हैं.
गृह मंत्रालय की बात करें तो वहां स्वीकृत 10.8 लाख पदों के मुकाबले करीब 1.3 लाख रिक्तियां हैं. TOI की एक रिपोर्ट बताती है कि 1 मार्च 2020 को खाली 8.72 लाख पदों में से सबसे ज्यादा करीब 7.56 लाख ग्रुप सी के पद खाली हैं. उसके बाद ग्रुप बी में 94,842 और ग्रुप ए में 21,255 पदों को भर्तियों का इंतजार है.रेलवे में लगभग 15 लाख स्वीकृत पद हैं जबकि लगभग 2.3 लाख पद खाली पड़े हैं. इसी तरह रक्षा (नागरिक) विभाग में लगभग 6.33 लाख कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के मुकाबले लगभग 2.5 लाख रिक्तियां हैं. डाक विभाग में कुल स्वीकृत पदों की संख्या 2.67 लाख है जबकि लगभग 90,000 पद खाली पड़े हैं. इसी तरह राजस्व विभाग में 1.78 लाख कर्मचारियों के लिए स्वीकृत पद हैं, जिनमें से लगभग 74,000 पदों को भरने का इंतजार है.
जॉब
12वी पास उम्मीदवार के लिए निकली RPSC में बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

RPSC Recruitment 2022: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है. इसके लिए RPSC ने ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट के पदों (RPSC Recruitment 2022) को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (RPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (RPSC Recruitment 2022) पर उम्मीदवार 19 जून तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rpsc.rajasthan.gov.in/ पर क्लिक करके इन पदों (RPSC Recruitment 2022) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://rpsc.rajasthan.gov.in/Static/RecruitmentAdvertisements के जरिए आधिकारिक नोटिफिकेशन (RPSC Recruitment 2022) देख सकते हैं. इस भर्ती (RPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 24 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत: 20 मई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 19 जून 2022
रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 24
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट (नॉन टीएसपी): 22
व्यावसायिक चिकित्सक (टीएसपी):02
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से साइंस विषय के साथ कक्षा 12वीं (जीव विज्ञान / गणित) या इसके समकक्ष सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से व्यावसायिक चिकित्सा में डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का वर्किंग नॉलेज और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए.
आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.
लिए वेतन
उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर पे मैट्रिक्स लेवल-11 (ग्रेड पे-4200/-) दिया जाएगा.
-
जॉब7 days ago10वी और 12वी के लिए BSF में SI और कांस्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब7 days ago10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए
-
जॉब7 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
देश - दुनिया6 days agoPM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…
-
छत्तीसगढ़7 days agoफ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…
-
जॉब7 days agoयहां खान निरीक्षक की निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1 लाख तक सैलरी, योग्य उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoपशुधन विकास बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन का अंतिम तिथि 10 जून
-
जॉब6 days ago5वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल…




























You must be logged in to post a comment Login