Connect with us

शासकीय आई.टी.आई. में सत्र अगस्त 2020-21 एवं 2020-22 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 25 अगस्त

Published

on

रायपुर(etoi news) 18 अगस्त 2020

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित प्रदेश के समस्त शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं एवं विशेष (आदिवासी) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में सत्र अगस्त 2020-21 एवं 2020-22 में प्रवेश के लिए इच्छुक आवेदक 25 अगस्त तक ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन (आवेदन) करा सकते हैं। संचालक रोजगार एवं प्रशिक्षण, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है।

जारी सूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ स्थित शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीव्हीटी/एससीव्हीटी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए इच्छुक छत्तीसगढ़ के मूल निवासी आवेदक, स्वयं अथवा छत्तीसगढ़ स्थित किसी भी लोक सेवा केन्द्र (च्वाइस सेंटर) के माध्यम से संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण की वेबसाईट cgiti.cgstate.gov.in के ’ऑनलाईन एप्लिकेशन 2020’ पर क्लिक कर अपना पंजीयन एवं प्रवेश हेतु व्यवसाय का चयन कर सकते हैं। आवेदकों के पंजीयन के लिए वेबसाईट पर यूजर मैन्यूवल दिया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

पंजीयन के पूर्व, प्रवेश विवरणिका जो कि cgiti.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है, जिसमें छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास विभाग के अधीन संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में संचालित विभिन्न व्यवसायों में सत्र अगस्त 2020-21 एवं 2020-22 में प्रवेश हेतु निर्धारित संस्थावार/व्यवसायवार सीटों एवं आवश्यक शैक्षणिक अर्हता एवं अन्य समस्त जानकारी दर्शित है, उसे डाउनलोड कर आवेदक उसका सावधानी पूर्वक अध्ययन कर लें।

छत्तीसगढ़ शासन के विद्यमान नियमों एवं नीति के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2020 तक निर्धारित है। आवेदक को ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन (पंजीयन) के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदक को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुल्क 40 रूपए तथा पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के आवेदक को 50 रूपए देना होगा। वेबसाईट पर पंजीयन के दौरान रजिस्ट्रेशन शुल्क लोक सेवा केन्द्र (च्वाइस सेंटर) में नगद अथवा स्वयं ऑनलाईन पेमेंट द्वारा शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। ऑनलाईन भुगतान हेतु निम्न सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं। इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम सह डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या अन्य किसी ऑनलाईन पेमेंट माध्यम से शुल्क का भुगतान किया जा सकता है। एक बार आवेदन रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात अपने आवेदन में मोबाइल नम्बर को छोड़कर आवेदन भरने की अंतिम तिथि तक सुधार कर सकते हैं। यदि आवेदक ने अनुसूचित जाति या जनजाति के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा किया है और सुधार के पश्चात अनारक्षित (सामान्य) या अन्य पिछड़ा वर्ग करना चाहता है तो उसे आवेदन शुल्क के अंतर की राशि जमा करनी होगी। व्यवसाय ड्रायवर कम मैकेनिक में प्रवेश के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2020 को 18 वर्ष एवं शेष व्यवसायों के लिए 14 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उच्चतम आयु सीमा का बंधन नही है। प्रवेश हेतु स्थानों की संख्या परिवर्तनीय है। चूंकि चयन संबंधी जानकारी एसएमएस के माध्यम से भेजी जाती है, अतः ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन के समय आवेदक अपना मोबाइल नम्बर एवं ई-मेल आईडी की जानकारी अवश्य दें, ताकि प्रवेश हेतु चयन संबंधी जानकारी एस.एम.एस. के माध्यम से प्राप्त हो सके। आवेदक का चयन होने पर आवेदक को संबंधित संस्था में आवश्यक समस्त अभिलेखों, प्रमाण पत्रों एवं निर्धारित शुल्क सहित स्वयं उपस्थित होकर प्रवेश लेना होगा। आवेदन हेतु वेबसाईट का लिंक इस प्रकार है-

https://slcm.cgstate.gov.in/ITI_OnlineApplication/

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश - दुनिया

PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन कराना है जरूरी, घर बैठे ऐसे बना सकते हैं नॉमिनी, जानें प्रोसेस

Published

on

नौकरीपेशा लोगों के लिए जरूरी खबर है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अब ईपीएफओ की वेबसाइट epfindia.gov.in पर लॉग इन करके ईपीएफ, ईपीएस नामांकन डिजिटल रूप से जमा कर सकता है. दरअसल, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) सभी ईपीएफओ सदस्यों को भविष्य निधि (PF) नामांकन सुविधा दे रहा है. जहां आप आसानी से ऑनलाइन तरीके से EPF, ईपीएस नामांकन जमा कर सकते हैं.

Mint में छपी खबर के अनुसार, अब एक ईपीएफओ ग्राहक को अपने पीएफ नॉमिनी को बदलने के लिए ईपीएफओ से पूछताछ करने की जरूरत नहीं है. पीएफ खाताधारक नया पीएफ नॉमिनेशन दाखिल करके स्वयं पिछले नॉमिनी को बदल सकते हैं.

जानिए क्या है प्रोसेस?

1- ऑनलाइन पीएफ नॉमिनेशन करने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की official website — epfindia.gov.in पर लॉगिन करना होगा.
2- इसके बाद ‘Service’ में जायें और ‘For Employees’ tab पर क्लिक करें.
3- उसके बाद Services में ‘Member UAN/Online Service (OCS/OTCP)’ में चेक करें.
4- आपके UAN and Password से लॉगिन करें.
5- ‘Manage’ tab के तहत ‘E-Nomination’ को सिलेक्ट करें.
6- अपने फैमिली डिक्लरेशन को अपडेट करने के लिए ‘Yes’ पर क्लिक करें.
7- ‘Add Family Details’ पर क्लिक करें.
8- रकम के कुल हिस्से को डिक्लेयर करने के लिए ‘Nomination Details’ पर क्लिक करें.
9- डिक्लरेशन के बाद ‘Save EPF Nomination’ पर क्लिक करें.
10- OTP प्राप्त करने के लिए ‘E-sign’ पर क्लिक करें.
11- आपके आधार कार्ड से लिंक हुए मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जायेगा.
12- OTP डालें.
13- इसके साथ ही EPFO पर आपका E-nomination रजिस्टर हो गया.

Continue Reading

जब 9 महीने पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था- नोट कर लीजिए, मोदी सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेना ही पड़ेगा

Published

on

By

कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के ऐलान के बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि किसानों ने अहंकार का सिर झुका दिया. जय हिंद, जय हिंद का किसान. मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने आज सुबह नौ बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की।

पीएम मोदी ने कहा कि ये कानून कृषि सुधार के लिए लाए गए थे, लेकिन हम कुछ किसानों को समझा नहीं सके. ऐसे में हमने कृषि कानूनों को वापस लेने का फैसला किया है.  गोवा से बरामद हुई रांची से गायब हुई लड़की पीएम नरेंद्र मोदी के इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ”देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया. अन्याय के खिलाफ़ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!” उन्होंने साथ में पुराना वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि किसानों को मेरा पूरा समर्थन है. मुझे उन पर बहुत गर्व है. मेरे शब्दों को मार्क कर लीजिए, सरकार को किसान विरोधी कानूनों को वापस लेना ही पड़ेगा।

सीएम अशोक गहलोत: ‘मोदी सरकार ने भय के कारण वापस लिए तीनों कृषि कानून’ वहीं, कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि टूट गया अभिमान, जीत गया मेरे देश का किसान. सपा के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब 600 किसानों की इस कृषि कानून के धरना प्रदर्शन में मौत हो गई. प्रधानमंत्री का कभी ध्यान नहीं गया. कभी उन किसानों के बारे में नहीं सोचा. लेकिन जब एहसास हो गया कि उत्तर प्रदेश में उनकी सत्ता जा रही है, किसान उनके विरोध में खड़ा है और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 340 किलोमीटर का सफर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर किया।

प्रधानमंत्री जी और भारतीय जनता पार्टी ने देखा कि लाखों का हुजूम रात भर उनके स्वागत के लिए खड़ा रहा. अब एहसास हो गया कि सत्ता जा रही है तो सत्ता जाने का डर सताने लगा. कृषि कानून भी वापस ले लिया. यह होता है लोकतंत्र की ताकत. इसलिए भारतीय जनता पार्टी भूल जाए तानाशाही. हिंदुस्तान में तो सिर्फ लोकतंत्र ही चलेगा. Also Read – प्राइम मॉल में लगी भीषण आग, देखें वीडियो पिछले साल केंद्र सरकार ने तीन नए कृषि कानून बनाए थे, जिसके बाद से ही किसान आंदोलन कर रहे थे. यह आंदोलन एक साल से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर चल रहा है।

किसानों की मांग तीनों कानूनों को रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने की है. वहीं, अब जब कानूनों को वापस लेने का ऐलान कर दिया गया है, किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि तुरंत आंदोलन वापस नहीं होगा. वह उस दिन का इंतजार करेंगे, जिस दिन संसद में कानूनों को रद्द किया जाएगा. साथ में एमएसपी और अन्य मुद्दों पर भी बात करने की मांग की।

Continue Reading

क्राइम न्यूज़

गेस्ट हाउस में ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, 3 महिलाएं पकड़ीं, तीन एजेंट गिरफ्तार

Published

on

By

नोएडा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गुरुवार शाम सेक्टर-49 थाना क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में चले रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ऑनलाइन और वॉट्सऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करते थे।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुरारा हमीरपुर निवासी अनुराग, दानवेंद्र और उमरी भिंड मध्य प्रदेश निवासी शैलेंद्र यादव के रूप में हुई है।आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और 3500 रुपये बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-49 थाने में संबंधित धाराओ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हिरासत में ली गई युवतियों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। इस दौरान फरार हुए आरोपी सेक्टर-51 निवासी अर्जुन की तलाश करने में जुटी है। गिरफ्तार लोगों से उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि ये लोग गूगल और वॉट्सऐप नंबर के माध्यम से लोगों से बात करते थे। बात करने के दौरान यदि किसी ग्राहक से डील होती थी तो ये लोग लड़कियों के माध्यम से देह व्यापार करवाते थे।
इसकी एवज में ग्राहकों से 3000 रुपये प्रति ग्राहक तक वसूली की जाती थी। 1000 रुपये लड़कियों को प्रति ग्राहक दिए जाते थे। शहर में इससे पहले भी देह व्यापार का खुलासा हो चुका है।
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

व्यापम और पीएससी की परीक्षा एक ही दिन, एनएसयूआइ ने जमकर विरोध किया

एनएसयूआइ ने व्यापम और पीएससी द्वारा आयोजित होने जा रही दो बड़ी एवं मुख्य परीक्षा को एक ही दिन में...

छत्तीसगढ़2 hours ago

छत्तीसगढ़ में भी सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, सरकार कर रही वैट घटाने की तैयारी…

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में कटौती सियासी मुद्दा बन गया है। केंद्र सरकार ने दीपावली के पहले एक्साइज ड्यूटी कम करते...

छत्तीसगढ़19 hours ago

कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, 25 नवंबर तक करें आवेदन

जिले में संचालित 9 स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के पदों को प्रतिनियुक्ति एवं संविदा भर्ती के माध्यम से...

छत्तीसगढ़24 hours ago

धमतरी : भीषम सड़क हादसा, तेज रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर , मौके पर 3 युवकों की मौत

धमतरी नगरी स्टेट हाईवे केरेगांव थाना से पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को ठोकर मार दी। दुर्घटना...

छत्तीसगढ़1 day ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत : बिजली बिल में अतिरिक्त सुरक्षा निधि हुई आधी

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं को अब अतिरिक्त सुरक्षा निधि में बड़ी राहत दी है। उनके बिल...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    ITBP में बिना एग्जाम के ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, 82000 से अधिक होगी सैलरी

  • जॉब6 days ago

    10वीं पास भारतीय रेलवे में बिना परीक्षा के पा सकते हैं नौकरी, जल्द करें आवेदन

  • देश6 days ago

    7वां वेतन आयोग: इन ढाई लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 31 प्रतिशत की दर से बढ़ा हुआ महंगाई भत्‍ता

  • देश - दुनिया3 days ago

    कर्मचारियों को नए साल पर मिलेगी खुशखबरी! सैलरी बढ़ने के साथ हो सकते हैं ये बड़े ऐलान

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    4 साथियों को मारने वाले CRPF जवान का कबूलनामाः ‘हां, मैंने चलाई गोली, पत्नी पर करते थे कमेंट

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, 67 हजार रुपये महीना मिलेगा वेतन

  • देश - दुनिया6 days ago

    सिर्फ एक महीने मेथी का पानी पीने से सेहत में होता है गजब का सुधार, जानें इसके फायदे

  • देश - दुनिया7 days ago

    कक्षा आठवीं पास के लिए 708 पदों पर निकलीं हैं नौकरियां, पढ़िए डिटेल्स

  • जॉब6 days ago

    हाईकोर्ट में 700 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां,8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन,जानिये

  • जम्मू-कश्मीर4 days ago

    बैंक में निकली हैं क्लर्क और पीओ की नौकरियां, इस तारीख से पहले करें आवेदन