हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने खोया आपा

- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उस समय अपना आपा खो बैठे जब रैली के दौरान एक समर्थक ने उन्हें मुकुट पहनाने की कोशिश की। उस समय खट्टर के हाथ में एक फरसा था। रैली के वीडियो में नाराज खट्टर को’ गर्दन काट दूंगा तेरी बोलते हुए सुना जा सकता है। बुधवार को इस वीडियो को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट किया।
- वीडियो पर जवाब देते हुए खट्टर ने कहा कि पार्टी ने सत्ता में आने के बाद ऐसी संस्कृति को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा, ” अगर कोई भी, खासतौर पर पार्टी कार्यकर्ता मुझे चांदी का मुकुट पहनाने की कोशिश करता है तो मैं गुस्सा हो जाता हूं और इसे नजरअंदाज नहीं कर सकता। सत्ता में आने के बाद हमने यह संस्कृति खत्म कर दी है। पार्टी कार्यकर्ता को भी इसको लेकर बुरा
ग़ुस्सा और अहंकार सेहत के लिए हानिकारक हैं!
खट्टर साहेब को ग़ुस्सा क्यों आता है?
फरसा लेकर अपने ही नेता को कहते हैं –
“गर्दन काट दूंगा तेरी”
फिर जनता के साथ क्या करेंगे?
- वीडियो क्लीप जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान की है। इसमें खट्टर मिनी ट्रक के ऊपर खड़े दिखाई दे रहे हैं और एक अज्ञात समर्थक की ओर से मुकुट पहनाने की कोशिश करने पर नाराज होते दिख रहे हैं। जनता के बीच से किसी द्वारा दिया गया फरसा मुख्यमंत्री के हाथ में है और वह कार्यकर्ता को यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि ‘ गर्दन काट दूंगा तेरी।
- सुरजेवाला ने खट्टर पर कटाक्ष करते पूछा कि वह नाराज क्यों है। उन्होंने ट्वीट किया, गुस्सा और अहंकार सेहत के लिए खराब है। वह अपने ही समर्थक को कह रहे हैं कि गला काट दूंगा। जनता उसके बाद क्या करेगी।


प्रदेश
ऑनलाइन गेम ने तीन बहनों के इकलौते भाई को छीना, तीन पत्ती गेम में 10 लाख गंवाने के बाद ट्रेन के आगे लेटा
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ऑनलाइन गेम ने युवक की जिंदगी छीन ली। युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। उसका सिर और धड़ अलग हो गए। युवक ऑनलाइन गेम तीन पत्ती खेलता था। इसमें वह 10 लाख रुपए हार गया था। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। इस वजह से दबाव में था और एक महीने से वह गुमसुम रहता था।
घटना रविवार की रात आठ बजे ब्यावरा के पास पडोनिया गांव की है। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव की पहचान विनोद दांगी (30) के रूप में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।विनोद दांगी (30) शादीशुदा था, उसके दो बेटे भी हैं।
10 लाख रुपए गंवा चुका था
विनोद को जानने वालों के मुताबिक युवक को तीन महीने पहले मोबाइल पर 3 पत्ती गेम खेल रहा था। उसे उसकी लत लग गई थी। तीन बत्ती गेम खेलने के लिए उसने अपनी कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों से रुपए लिए थे। इसमें वह 10 लाख रुपए भी गंवा चुका था। वह दुकान पर बैठकर दिनभर गेम खेलता रहता था।
पहले भी फांसी का कर चुका है प्रयास
विनोद तीन बहनों में इकलौता भाई था। विनोद शादीशुदा था, उसके दो बेटे भी हैं। कुछ दिन पहले वह घर में फांसी लगाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन परिवार वालों की नजर पड़ गई तो उसे बचा लिया गया।
पिता बडे़ किसान, ब्यावरा में कॉम्प्लेक्स
विनोद के पिता हेमराज दांगी बड़े किसान हैं। साथ ही ब्यावरा में भोपाल रोड पर सरपंच ढाबे के पास उनका बड़ा कॉम्प्लेक्स है। इसमें 7 से 8 दुकानें हैं। सभी किराए पर हैं। विनोद यह कॉम्प्लेक्स देखता था। यहां वह दिनभर बैठा रहता था। ऑनलाइन तीन पत्ती गेम खेलने की लत यहीं से पड़ी। वह गेम में रकम हारता गया और दुकानदारों से लेता गया। तीन महीने में ही उसने 10 लाख रुपए हार गए। इसमें आधा से ज्यादा कर्ज लिए हुए था। ब्यावरा देहता थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस मंगलवार को पीएम कराएगी। परिवार का बयान लिया जाएगा।

देश - दुनिया
नवाब मलिक ने पत्नी की फोटो जारी की, तो भड़के देवेद्र फडणवीस, बोले- दिवाली बाद बम हम फोड़ेंगे

मुंबई ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई पर पहले दिन से सवाल उठाने वाले उद्धव ठाकरे सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिका ने सोमवार को नया बवाल खड़ा कर दिया। नवाब मलिक ने जयदीप राणा नामक शख्स के साथ भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी की फोटो जारी कर दी। नवाब मलिक के मुताबिक, जयदीप राणा ड्रग्स का धंधा करता है। इसके बाद भाजपा भड़क गई। खुद देंवेंद्र फडणवीस सामने आए और सफाई दी कि नवाब मलिक ने जो फोटो जारी की है वो 4 साल पुरानी है और यदि जयदीप ने कुछ गलत किया है तो पुलिस और एनसीबी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र हैं। फडणवीस ने यह भी कहा कि नवाब मलिक ने गलत हरकत कर दी है। अब वे नवाब मलिक के अंडरवर्ल्ड से संबंंध उजागर करेंगे। बकौल देवेंद्र फडणवीस, नवाब मलिक ने फुलझड़ी छोड़ी है, दिवाली बाद बम हम फोड़ेंगे।
नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस पर लगाए गंभीर आरोप
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के वरिष्ठ मंत्री नवाब मलिक ने दावा किया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े मुंबई में चल रहे ड्रग्स रैकेट के सरगना थे। मीडिया को संबोधित करते हुए मलिक ने दावा किया कि समीर वानखेड़े को एनसीबी में ट्रांसफर करने के पीछे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का हाथ था। मलिक ने कथित ड्रग तस्कर जयदीप राणा की अमृता फडणवीस (देवेंद्र फडणवीस की पत्नी) के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की और कहा कि उनके पूर्व मुख्यमंत्री के साथ संबंध हैं।
नवाब मलिक ने कहा, नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल में बंद जयदीप राणा का संबंध पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस से है। वह पूर्व सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस के प्रसिद्ध रिवर सॉन्ग का फाइनेंसर था।
देवेंद्र फडणवीस का पलटवार
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने वाले फडणवीस ने नवाब मलिक के आरोपों को निराधार बताया। फडणवीस ने कहा कि अंडरवर्ल्ड से संबंध रखने वालों को दूसरों के बारे में नहीं बोलना चाहिए। मीडिया को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, मैं अंडरवर्ल्ड के साथ नवाब मलिक के संबंधों के सबूत पेश करूंगा। मैं दिवाली के बीतने का इंतजार कर रहा हूं। भाजपा नेता ने कहा कि यह महाराष्ट्र में अवैध ड्रग्स के कारोबार से संबंधित मामला है और मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग की।
देश - दुनिया
पत्रकार के सवाल पर भड़के इस देश के राष्ट्रपति, सिक्योरिटी गार्ड ने कर डाली धुनाई

अपने अजीबोगरीब बयानों के लिए कुख्यात ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो इस बार पत्रकार के साथ बदसलूकी को लेकर चर्चा में हैं. आरोप है कि राष्ट्रपति की मौजूदगी में उनके सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकार के साथ मारपीट की. दरअसल, पत्रकार ने जैसे ही राष्ट्रपति बोल्सोनारो से G-20 समिट में भाग नहीं लेने का कारण पूछा, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी भड़क गए और पत्रकार पर लात-घूसों की बरसात कर दी.
Fake News का लगाया आरोप
घटना के लिए माफी मागने के बजाये राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो जो हुआ, उसे सही ठहराने की कोशिश करते नजर आए. उन्होंने कहा कि संबंधित पत्रकार उनके साथ लंबे समय से गलत व्यवहार करता आया है और फर्जी खबर भी चलाता है. राष्ट्रपति ने कहा कि इस तरह से आप किसी व्यक्ति की छवि को खराब नहीं कर सकते.
बोल्सोनारो ने कहा कि G20 इवेंट के वीडियो को भी तोड़मरोड़ कर पेश किया गया, जिसमें कोई सच्चाई नहीं थी. रोम में कोरोना महामारी से निपटने के लिए उनकी कड़ी आलोचना की गई. आलोचकों ने उन्हें नरसंहारक तक कह डाला, यह कैसी पत्रकारिता है? अखबार ‘ओ ग्लोबो’ ने बताया कि राष्ट्रपति से सवाल पूछने के बाद टीवी ग्लोबो के प्रसारण पत्रकार लियोनार्डो मोंटेरो के पेट में घूंसा मारा गया और सुरक्षाकर्मियों द्वारा धक्का दिया गया.
Bolsonaro ने नहीं लगवाई वैक्सीन
पत्रकार ने बस यह सवाल किया था कि राष्ट्रपति रविवार को किसी भी G-20 कार्यक्रम में शामिल क्यों नहीं हुए? इसी बात पर सुरक्षाकर्मी भड़क गए और पत्रकार की जमकर पिटाई कर दी. गौरतलब है कि ब्राजील में कोरोना से छह लाख से अधिक लोग मारे गए हैं, जो संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. हालांकि इन मौतों के बावजूद बोल्सोनारो ने कोरोना महामारी की गंभीरता पर सवाल उठाते रहे हैं. उन्होंने वैक्सीन नहीं लगवाई है और कोरोना नियमों की भी धज्जियां उड़ाते रहे हैं.

-
देश - दुनिया6 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया6 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया6 days agoनवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया7 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया4 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया6 days agoपीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया3 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती
-
देश - दुनिया4 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला
-
देश - दुनिया5 days agoशाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद
-
देश - दुनिया6 days agoमहज 24 साल की उम्र में 21 बच्चों की मां बनी ये महिला,देखभाल के लिए रखी हैं 16 नैनी




























You must be logged in to post a comment Login