ज्योतिष
06/01/2021 का पंचांग एवं राशिफल


- रायपुर (etoi news) 05.01.2021
- दिनांक 06.01.2021 का पंचाग
- शुभ संवत 2077 शक 1942 सूर्य दक्षिणायन का …पौष मास कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि … रात्रि को 02 बजकर 07 मिनट तक … दिन … बुधवार … हस्त नक्षत्र … शाम को 05 बजकर 10 मिनट तक … आज चंद्रमा … कन्या राशि में … आज का राहुकाल दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 01 बजकर 31 मिनट तक होगा …
आज के राशियों का हाल तथा ग्रहों की चाल-
मेष राशि –

मेष राशि वाले जातकों के…काम में व्यवधान, आकस्मिक हानि तथा चित्त में एकाग्रता की कमी संभव….विवाद की आषंका…. राहु से संबंधित दोषों की निवृत्ति के लिए निम्न उपाय करें तो लाभ होगा-
- ऊॅ रां राहवे नमः का एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें..
- मूली का दान करें..
- सूक्ष्म जीवों को आहार दें..
वृषभ राशि –

वृषभ राशि वालें जातकों के….चोट की संभावनाएं, परिवार में आकस्मिक हानि परंतु राज्य, विशिष्ठ लोगों तथा विद्धानों से सम्मान की प्राप्ति..सेहत का ध्यान रखें
केतु के बुरे प्रभाव से उत्पन्न कष्ट की शांति के लिए –
- ऊॅ कें केतवें नमः का जाप कर दिन की शुरूआत करें…
- हल्दी, नारियल का दान करें…
मिथुन राशि –

मिथुन राशि वाले जातकों के…..शासन तथा शासनाधिकारियों का सहयोग उत्तम, मनोबल में वृद्धि तथा रूके हुए काम पूरे होंगे…मित्रों, सहयोगियों का ध्यान रखें एवं भरोसा करें…..सूर्यजन्य दोषों को दूर करने के लिए –
- प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर…. अध्र्य देते हुए….. ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें…..
- गुड़.. गेहू…का दान करें..
- आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें…
- आटे का प्रसाद चढ़ाकर वितरित करें….
कर्क राशि –

कर्क राशि वाले सभी जातकों के…..काम को लेकर एकाग्रता में वृद्धि, दोस्तो से विवाद, व्यवहार में चिडचिडापन हो सकता है, धैर्य से काम लें…..चंद्रमा से संबंधित कष्टों से बचाव के लिए –
- उॅ नमः शिवाय का जाप करें…
- दूध, चावल का दान करें…
- सफेद मिष्ठान का दान कुवारी कन्याओं को करें….
सिंह राशि –

सिंह राशि वाले सभी जातकों के….चतुर्थेश के अष्टम होने से सामाजिक कार्यो में व्यस्तता, भूमि, वाहन आदि में धन तथा समय का व्यय….कामों में निर्रथक व्यवधान….मंगल से संबंधित दोषों से बचने के लिए निम्न उपाय करने चाहिए –
- ऊॅ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें….
- मंदिर में लड्ड़ का भोग लगायें….
कन्या राशि –

कन्या राशि वाले सभी जातकों के… जीवन साथी का स्वास्थ्य चिंताजनक, पारिवारिक कारणो से मन की शांति भंग….. धैर्य तथा पारिवारिक सहयोग से बिगड़े काम बनेंगे…. हानि से बचने के लिए बृहस्पति के निम्न उपाय आजमायें-
- ऊॅ बृं बृहस्पतयै नमः का एक माला जाप करें….
- पुरोहित को केला, नारियल का दान करें….
- साई जी के दर्शन कर दिन की शुरूआत करें….
तुला राशि –

तुला राशि वाले सभी जातकों के…. चित्त में कार्य के प्रति असावधानी, सारा दिन पार्टी और मौज-मस्ती में ध्यान, संतान के कैरियर को लेकर अनिश्चितता….धन से संबंधित बुरी खबर….परिवर्तन से लाभ, एवं छोटी यात्राए फलदायी….. अतः शुक्र कृत दोषों की निवृत्ति के लिए –
- ऊॅ शुं शुक्राय नमः का जाप करें…
- माॅ महामाया के दर्शन करें…
- चावल, दूध, दही का दान करें…
वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि वालें सभी जातकों के….मनोबल काफी अच्छा होगा, परिवार के किसी विशेष जिम्मेदारी का सफलता पूर्वक निवर्हन से आज मन प्रसन्न रहेगा, कार्य व्यवसाय में सफलता एवं बेहतर प्राप्तियां…..आज दिन में समाज के किसी प्रतिष्ठाजनक कार्यक्रम में शामिल होंगे….एलर्जी या सर्दी-खांसी से परेषान…शांति के लिए शनि के निम्न उपाय करें –
- ‘‘ऊॅ शं शनैश्चराय नमः’’ की एक माला जाप कर दिन की शुरूआत करें.
- तिल…गुड….से बने लड्डू का भोग लगायें….
धनु राशि –

धनु राशि वाले सभी जातकों के…पारिवारिक व्यक्ति के साथ काम करके लाभ….साथ ही जीवनसाथी का पारिवारिक दायित्व के निवर्हन में अच्छा सहयोग, अधिकारी तथा सत्तापक्ष से विशेष लाभ….थोड़ी पारिवारिक कलह की संभावना…बुध के शुभ प्रभाव में वृद्धि एवं कष्टों की निवृत्ति के लिए –
- ऊॅ बुं बुधाय नमः का एक माला जाप कर गणपति की आराधना करें
- दूबी गणपति में चढ़ाकर मनन करें,
- पौधे का दान करें…..
मकर राशि –

मकर राशि वाले सभी जातकों के….विवादों से मन अशांत होगा, गले में तकलीफ, पारिवारिक कलह से मानसिक अशांति अथवा सहयोगियों या पड़ोसियों के साथ विवाद….किंतु मनोबल तथा पराक्रम उॅचा होगा…. पूरे दिन उत्साह कायम रखने तथा विवाद से दूर रहने के लिए सूर्य के निम्न उपाय आजमायें –
- प्रातः स्नान के उपरांत सूर्य को जल में लाल पुष्प तथा शक्कर मिलाकर…. अध्र्य देते हुए….. ऊॅ धृणि सूर्याय नमः का पाठ करें…..
- गुड़.. गेहू…का दान करें..
- आदित्य ह्दय स्त्रोत का पाठ करें…
कुंभ राशि –

कुंभ राशि वाले जातकों के….आज वाहन, परिवार का साथ तथा सुख मिलेगा, यात्रा से अच्छे लाभ तथा किसी पुराने विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात संभव, ओवर बजट हो सकता है…. अतः शुक्र के जनित तनाव से निवारण के लिए –
- उॅ नमः शिवाय का जाप करें…
- दूध, चावल का दान करें…
- सफेद वस्त्र धारण करें……
मीन राशि –

मीनराशि वालों सभी जातकों के…पारिवारिक सदस्य के साथ धार्मिक कृत्य कर सकते हैं, सभी का साथ एवं किसी कीमती वस्तु की खरीदी भी संभव…लंबे समय से इच्छित कोई महत्वपूर्ण संपत्ति के क्रय से मन प्रसन्न….किंतु उतावलेपन से बचे तथा चोट से सावधान रहें…. मंगल की शांति के लिए –
- ऊॅ भौं भौमाय नमः का एक माला जाप करें….
- मंदिर में लड्ड़ का भोग लगायें….
- अपने वाहन में मंदिर का लाल कपड़ा बांधकर रखें……

ज्योतिष
राशि परिवर्तन: 12 साल बाद बना यह योग गुरु का मीन राशि में परिवर्तन, जानिए इन 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव
महान ग्रह बृहस्पति लगभग 12 वर्षों बाद 13 अप्रैल को 3 बजकर 48 मिनट पर अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश कर रहे हैं। इससे पहले ये मई 2010 से मई 2011 के मध्य मीन राशि में गोचर कर रहे थे, उसके उपरांत अब पुनः मीन राशि में आए हैं जिसके फलस्वरूप कई राशियों के लिए ‘हंस योग’का निर्माण होगा। इस राशि पर ये 23 अप्रैल 2023 तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। बृहस्पति का राशि परिवर्तन पृथ्वी वासियों पर सीधा असर दिखाई देता है अतः सभी राशियों के लिए इनका मीन राशि में गोचर काल कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई मायनों में बेहतरीन रहेगा। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा अथवा विदेशी नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। अत्यधिक खर्च के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे। जमीन जायदाद अथवा मकान वाहन में भी धन का निवेश करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।
बृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के प्रति जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपके लिए पद और गरिमा की वृद्धि कराएंगे। सरकारी विभागों में प्रतीक्षित कार्य तो संपन्न होंगे ही किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो वो भी अनुकूल रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल रहेगा। झगड़े विभाग तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्योन्नति तो होगी ही कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो वह भी आपके लिए सुपरिणाम दायक रहेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य भी करेंगे। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयुभाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति भी सावधान रहना होगा। आपके अपने ही लोग षड्यंत्र करते रहेंगे किंतु इन सबको परास्त करते हुए आप कीर्ति पताका फहराने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान करेगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी।
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपको कई तरह के सुखद आश्चर्य का सामना करवाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के साझा व्यापार करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी बृहस्पति का प्रभाव अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। सरकारी टेंडर के लिए भी आवेदन करना हो तो सफलता के योग।
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करवाएंगे। कार्य व्यापार की दृष्टि से तो बेहतर रहेगा किंतु,गुप्त शत्रुओं की अधिकता रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे यद्यपि वह सफल नहीं रहेंगे फिर भी आप सावधान रहें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। ननिहाल पक्ष से सुखद समाचार के योग। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
बृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो,नौकरी में परिवर्तन करना हो तो भी हर तरह से सफलता ही मिलेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। सम्मान वृद्धि होगी,सामाजिक कद बढ़ेगा।
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए गुरु कार्यक्षेत्र में कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएंगे। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान-वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह फल अनुकूल रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में पूर्ण सफल रहेंगे। यद्यपि सफलताओं का सिलसिला तो अनवरत चलता रहेगा किन्तु,किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति का सामना करेंगे।
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति आपमें अदम्य साहस और ऊर्जाशक्ति का भंडार भर देंगे। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग मिलेगा। आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। अपनी जुझारू प्रवृत्ति के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी।
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए बृहस्पति काफी दिनों से चले आ रहे आपके प्रतीक्षित संकल्प को पूर्ण करने में सहायक सिद्ध होंगे। विलासितापूर्ण तथा स्वर्ण-आभूषण जैसी वस्तुओं के खरीदने पर अधिक धन खर्च होगा। अपनी वाणी कुशलता के बलपर किसी भी परिस्थिति को आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। अचल संपत्ति प्राप्ति के योग। किसी भी तरह के विवादित मामले आपस में ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
मीन राशि
अपनी ही राशि में गोचर करते हुए बृहस्पति ‘हंस योग’ का निर्माण करेंगे इसलिए यह वर्ष आपके लिए पूर्णरूप से वरदान है। अपनी कार्यकुशलता और ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए बड़े से बड़ा संकल्प लेने से पीछे न हटें। नया कार्य भी आरंभ करना हो तो निर्णय लेने में विलंब न करें सफलता आपकी प्रतीक्षा में है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी निर्णय लेना हो तो उसमें भी पूर्ण सफल रहेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। संतान संबंधी चिंता भी दूर होगी। संतान प्राप्ति के भी योग।
ज्योतिष
रविवार के दिन करे ये छोटा सा उपाए, सूर्य देव होंगे प्रसन्न, जानिए क्या है ये उपाये…

सूर्य नारायण को रविवार का दिन समर्पित किया गया है. इस दिन सूर्य देव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है. वैसे तो सूर्य देव को नियमित रूप से अर्घ देने से मनुष्य की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है. परंतु समय के अभाव के चलते ऐसा संभव ना हो तो रविवार के दिन तो सूर्य देव को अर्घ देना ही चाहिए. सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले सूर्य देव को लाल फूल, चावल, तांबे के कलश में डालकर अर्घ देना शुभ माना जाता है, और भी कई पौराणिक उपाय हैं जिन्हें करके आप सूर्य देव को प्रसन्न कर सकते हैं. साथ ही अपनी कुंडली का सूर्य भी मजबूत कर सकते हैं.
स्नान के समय करें उपाय
यदि किसी जातक की कुंडली में सूर्य अनिष्ट कारक हो तो जातक को स्नान करते समय जल में खसखस या एक लाल फूल या फिर केसर डालकर नहाना शुभ माना जाता है. लाल फूल, केसर या खसखस यह सभी सूर्य की कारक वस्तु मानी जाती हैं. इन वस्तुओं से सूर्य के उपाय करने, अन्य अनिष्टों से बचाव करने के साथ ही व्यक्ति के रोगों से लड़ने की शक्ति का विकास भी होता है. मान्यता के अनुसार सूर्य की कारक वस्तुओं से स्नान करने पर सूर्य की वस्तुओं के गुण व्यक्ति के शरीर में प्रवेश कर जाते हैं. जिसकी वजह से उनके शरीर में सूर्य के गुणों की बढ़ोतरी होती है.
सूर्य की कारक वस्तुओं का दान
सूर्य देव के दुष्प्रभाव से बचने के लिए सूर्य की कारक वस्तुओं का दान देना चाहिए. इनमें तांबा, गुड़, गेहूं, मसूर दाल, दान कर सकते हैं. दान देने वाली वस्तुओं को प्रत्येक रविवार या फिर मकर सक्रांति के दिन दान करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा सूर्य ग्रहण के दिन भी इन वस्तुओं का दान लाभकारी होता है. अपने सामर्थ्य अनुसार वस्तुओं के वजन का दान पूरे श्रद्धा भाव के साथ कर सकते हैं.
मंत्र का जाप करें
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए उनके मंत्र का जाप करना भी फलदायक होता है. आप ‘ओम घूणि: सूर्य आदित्य:’ मंत्र का नियमित रूप से जाप कर सकते हैं. यदि आपके पास समय का अभाव है तो आप इस मंत्र का जाप प्रत्येक रविवार भी कर सकते हैं. यह मंत्र रविवार के दिन विशेष रूप से फल प्रदान करता है. इस मंत्र की संख्या 10-20 है या फिर 108 भी हो सकती है. आप इसे अपनी इच्छा अनुसार बढ़ा भी सकते हैं. मंत्र जाप के समय शुद्धता का पूरा ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा मंत्र जाप के समय सूर्य देव का ही ध्यान करना हितकारी होता है.
पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाएंगे वास्तु शास्त्र की ये आसान टिप्स
सूर्य यंत्र की स्थापना करें
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए तांबे के सूर्य यंत्र की स्थापना करना चाहिए. यदि आपके पास तांबे का सूर्य यंत्र नहीं है तो भोजपत्र या फिर कागज पर लाल चंदन, केसर, कस्तूरी से इन्हें स्वयं ही बना सकते हैं. इसको लिखने के लिए अनार की कलम का इस्तेमाल उत्तम बताया गया है. सूर्य यंत्र के ऊपर के तीन खानों में क्रमशः 6,1,8 संख्याएं अलग-अलग खानों में होनी चाहिए. बीच के खानों में क्रमशः 7,5, 3 संख्याएं लिखी जाती हैं. अंतिम खानों में 2,9,4 संख्याएं लिखी जाती है. सूर्य यंत्र की एक विशेषता होती है कि इनका किसी भी तरफ से योग किया जाए तो उसका योगफल 15 ही आता है.
सूर्य हवन कराएं
सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए या फिर कुंडली में जब सूर्य का दुष्प्रभाव प्राप्त हो रहा हो, अथवा सूर्य राहु केतु से पीड़ित हों, तो सूर्य से संबंधित हवन कराना चाहिए. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं
ज्योतिष
Today Horoscope: सिंह और कन्या राशि जातक के खुलने वाला है किस्मत का द्वार, जानिए अन्य राशि के हाल…

ज्योतिषशास्त्र में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिलेगा, जिसके कारण आप का मन दुखी रहेगा, लेकिन आपको अपने घर अथवा व्यापार में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से अपना काम आसानी से निकलवाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से यदि आप आज कुछ उम्मीदें लगा रहे थे, तो वह उन पर खरे उतरेंगे और उनका सहयोग व सानिध्य भी आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आप अपना कुछ धन दान पुण्य कार्य में लगाएंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।
वृष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए शांतिप्रिय रहेगा। यदि आपके आस-पड़ोस अथवा कार्यक्षेत्र में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसे भी आप अपने शांत स्वभाव के कारण ठीक करने में सफल रहेंगे। शासन सत्ता का भी आपको गठजोड़ लाभ मिलता दिख रहा है, जो लोग राजनीति की दिशा में हाथ आजमा रहे हैं, उनको आज सफलता अवश्य प्राप्त होगी, लेकिन विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर से मदद लेनी पड़ सकती है, तभी वह अपनी परीक्षा में सफलता हासिल कर सकेंगे। सायंकाल के समय आपको कुछ व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कुछ शत्रुओं से सावधान रहना होगा, क्योंकि वह आपकी मूल्यवान वस्तु को चोरी कर सकते हैं। व्यापार में यदि आपकी कुछ योजनाएं लंबे समय से लटकी हुई थी, तो आज उनको गति मिलेगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। सायंकाल के समय आप अपने किसी परिजन के घर विवाह, नामकरण जन्मदिन आदि में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपको लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहना बेहतर रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी किसी मकान दुकान आदि खरीदने की इच्छा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। रोजगार के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को सफलता मिलती दिख रही है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त होगी। मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको कोई महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हो सकती है। आपको किसी को धन उधार देने से बचना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उनमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी व आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी और आय के कुछ नए साधन ही प्राप्त होंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी की सौम्यता को बनाए रखना होगा, तभी वह आपको मान सम्मान दिलवाएगी। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं, तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको अपने माता जी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई नेत्र संबंधित समस्या हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों के कुछ नए स्त्रोत उत्पन्न होंगे।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आपका कोई कानूनी संबंधित कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें दोपहर बाद आपको जीत मिल सकती है। संतान को किसी नई नौकरी की सूचना आ सकती है, जिसमें उनको प्रमोशन भी मिल सकता है, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगा। आप अपना कुछ धन दान पुण्य अथवा गरीबों की सेवा में लगाएंगे। रोजगार ढूंढ रहे लोगों को अभी कुछ समय और इंतजार करना पड़ेगा, तभी उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। यदि जीवनसाथी को कोई नया बिजनेस कराएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। परिवार में भी यदि कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह समाप्त होगी और परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर लोगों से मिलते जुलते नजर आएंगे। यदि व्यापार के लिए पास अथवा दूर की यात्रा पर जाना पड़े, तो अवश्य जाएं। कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या समाप्त होगी। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसके कारण परिजनों का आना जाना रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य में कुछ समस्या लेकर आएगा, जिसके कारण आपका मन किसी भी कार्य को करने में नहीं लगेगा। यदि आपको पहले से भी कोई रोग था, तो उसमें कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है, लेकिन आपको आपका लम्बे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिसके कारण आपको अपनी आर्थिक स्थिति की चिंता नहीं होगी। यदि आप किसी की मदद के लिए आगे आएं, तो आपको उसमें ध्यान रखना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, लेकिन आपको कर्ज लेने से बचना बेहतर रहेगा।
धनु दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को यह देखकर हैरानी होगी कि उनके विरोधी भी उनकी प्रशंसा करते नजर आएंगे, लेकिन फिर भी उनको उन पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है। ससुराल पक्ष से आपको कोई धन संबंधित सूचना सुनने को मिल सकती है। सायंकाल के समय आप किसी सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। शासन व सत्ता का भी आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य की तरक्की देखकर किसी पार्टी को आयोजित करना पड़ सकता है।
मकर दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक व आर्थिक मामलों को सुलझाने के लिए परिवार के वरिष्ठ सदस्यों व भाइयों से मदद मांग सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से बातचीत करते समय उनकी बातों को सुनना और समझना होगा, नहीं तो कोई वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। यदि नौकरी से जुड़े जातकों को मन मुताबिक कार्य ना मिले, तो भी उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से परिवार में आज खुशी का माहौल रहेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज के दिन आपके लिए कुछ कष्टों से भरा रहेगा। आपके सुखों में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, क्योंकि व्यापार में आपको अपने शत्रुओं के कारण परेशानी होगी व आपको मन मुताबिक कार्य भी नहीं मिलेगा, लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है, क्योंकि आप अपने दैनिक खर्चे निकालने में कामयाब रहेंगे। यदि कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अक्समात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यदि ऐसा हो, तो किसी को साथ अवश्य लेकर जाएं। आपको किसी की भी धन संबंधित योजना में धन लगाने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत रास्ता दिखा सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।
मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी संतान के भविष्य की चिंता सता रही थी, तो आज आपको उनकी ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, लेकिन आपको अपने खर्च बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगानी होगी, नहीं तो बाद में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा व पुण्य कार्य में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। धन का लेनदेन करना आपके लिए चिंता का कारण बनेगा। यदि ऐसा किया, तो वह आपके रिश्तों को खतरे में डाल सकता है। आपको परिवार के सदस्यों की ओर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।
-
Tech & Auto6 days agoखुशखबरी: अब पेट्रोल के टेंशन से हो जाइए फ्री.. Hero के इस बाइक मे हुआ नया बदलाव…
-
देश - दुनिया5 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें, इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था, पढ़े पूरी खबर…
-
देश5 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
देश4 days agoएक बार फिर कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता ,सैलरी में होगी बम्फर बढ़ोतरी
-
Tech & Auto5 days agoHero के इलेक्ट्रिक स्कूटर एक चार्ज में देगी 140 किमी की रेंज,जानें कीमत..
-
देश - दुनिया4 days agoAyushman yojna: गोल्डन कार्ड धारक ध्यान दें,इलाज को लेकर अस्पतालो में शुरू हुई ये व्यवस्था..
-
Lifestyle6 days agoगर्मी में न खाए इन लोग तरबूज,हो सकती है बड़ी परेसानी…जानें वजह
-
जॉब5 days agoरेलवे में अपरेंटिस के 300 पदो पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि…
-
देश3 days agoकर्मचारियों के लिए खुशखबरी : DA के बाद बढ़ेगा HRA भत्ता,सैलरी में होगी बम्फर इजाफ़ा…
-
देश5 days agoरेल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी : बढ़ी सैलरी,जारी हुआ आदेश ; बढ़ कर आएगी सैलरी…




























You must be logged in to post a comment Login