LPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा

LPG Safety Tips: आज के समय में अगर आपको खाना बनाना है, तो आपको ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है और आप गैस चूल्हा ऑन करके आसानी से ये काम कर सकते हैं। गैस के आ जाने से खाना बनाने में आसानी तो हुई है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय काफी ध्यान देना पड़ता है नहीं तो कोई अनहोनी होने में देर नहीं लगती। जैसे- बीते शनिवार को बिहार के सासाराम में एक एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से तीन लोग गंभीर रूप से इसमें झुलस गए। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए ताकि सिलेंडर से होने वाले नुकसानों से बचा जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि रसोई गैस का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं…
इन बातों का रखना होगा ध्यान:-
दूरी जरूरी
गैस सिलेंडर और चूल्हा जितने काम की चीज हैं, उतना ही इनसे डर भी बना रहता है। आपको हमेशा ध्यान रखना है कि गैस सिलेंडर को चूल्हे से थोड़ा दूर ही रखना है। स्लैब में चूल्हे को ऊपर और गैस सिलेंडर को नीचे रखें, ताकि कुछ गड़बड़ी होने पर सिलेंडर में आग न लग पाए।
बच्चों की पहुंच से दूर
आपको अपने गैस सिलेंडर को बच्चों की पहुंच से दूर रखना है। कई बार बच्चे खेल-खेल में रेगुलेटर का या चूल्हे का स्विच ऑन कर देते हैं। ऐसे में हादसा होने की स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए गैस चूल्हे को बच्चों से दूर रखना ही बेहतर विकल्प है।
चेक करते रहिए
लोग एक बार जब गैस सिलेंडर को लगा देते हैं, तो फिर उसे चेक नहीं करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है आपको समय-समय पर पाइप को चेक करना है कि वहां से गैस तो लीक नहीं हो रही है। वहीं, रेगुलेटर को भी चेक करें कि कहीं वहां तो कोई लीकेज नहीं है।
लीकेज को हल्के में न लें
कई लोगों को जब लीकेज होने पर बदबू आती है, तो वो इसे हल्के में लेते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। लीकेज है, तो तुरंत घर के खिड़की-दरवाजे खोल दें और भूलकर भी माचिस या लाइट के स्विच ऑन न करें। फिर तुरंत एजेंसी से संपर्क करें।

PM FASAL BIMA YOJANA : फसल बर्बाद होने पर सरकार किसानो को दे रही मुआवजा, ऐसे उठाये इसका लाभ, ये रहा पूरा प्रोसेस…

PM Fasal Bima Yojana: केंद्र सरकार द्वारा देश के किसानों, जरूरतमंदों और गरीबों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन्हीं योजनाओं में से एक है फसल बीमा योजना। इस योजना के तहत सरकार किसानों को मौसम की मार के चलते बर्बाद हुई फसलों का मुवावजा देती है। सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा किसान इस योजना का लाभ लेकर प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई फसल की भरपाई कर सकें और कर्ज से बच सकें। इस समय बारिश का मौसम चल रहा है। कई शहरों में मानसून ने दस्तक भी दे दी है। कहीं बाढ़ तो कहीं अधिक बारिश की वजह से लाखों किसानों की फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। ऐसे में यदि आप भी मौसम की मार झेल रहे हैं, तो सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। इसी कड़ी में चलिए जानते हैं कि क्या है फसल बिमा योजना और इसके लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं। ये रही पूरी प्रक्रिया…
क्या है फसल बिमा योजना ?
इस योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना है, जिसमें फसल खराब होने या उसे नुकसान पहुंचने पर बीमा कवर मिलता है। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा 2016 में लागू किया गया था।
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत खेती योग्य जमीन का दस्तावेजभूमि कब्जा प्रमाण-पत्र/भूमि का मालिकाना के दस्तावेज आधार कार्ड बैंक खाते की पासबुक की फोटो कॉपी फसल बुआई प्रमाण-पत्र बंटाईदार किसानों या किराए पर ली गई जमीन पर भी बीमा की सुविधा है। ऐसे लोगों के लिए भूमि मालिक के साथ समझौता, किराया या पट्टा दस्तावेज की आवश्यकता होती है। ऐसे कर सकते हैं आवेदन फसल बीमा का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmfby.gov.in पर जाना होगा। फिर यहां पर ‘किसान कॉर्नर’ पर क्लिक करें।इसके बाद मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। यदि आपका यहां खाता नहीं है तो अतिथि किसान के रूप में आप यहां लॉगिन कर सकते हैं। फिर सभी जरूरी दस्तावेज नाम, आयु, राज्य और पता आदि दर्ज करें। आखिर में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
Tech & Auto
Google Pixel 6a स्मार्टफोनों पर हुआ बड़ी समस्या का खुलासा, अनरजिस्टर्ड फिंगर प्रिंट से भी हो रही है अनलॉक फ़ोन
Google Pixel 6a फोन के कुछ यूनिट्स में एक अजीब समस्या सामने आई है. समीक्षकों का कहना है कि Pixel 6a के यूनिट्स अनरजिस्टर्ड फिंगर प्रिंट से भी अनलॉक हो रहे हैं.
Google Pixel 6a फोन के कुछ यूनिट्स में एक अजीब समस्या सामने आई है. अगर यह समस्या आगे भी बनी रहती है, तो यह आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है. दरअसल, Pixel 6a के यूनिट्स अनरजिस्टर्ड फिंगर प्रिंट से भी अनलॉक हो रहे हैं. फिलहाल समस्या का कारण पता नहीं चल सका है. वहीं, कुछ समीक्षकों ने ट्विटर पर कहा है कि Pixel 6a फिंगर प्रिंट करने में अधिक समय लेता है.
समीक्षकों का कहना है कि Pixel 6a के यूनिट्स अनरजिस्टर्ड फिंगर प्रिंट के साथ भी अनलॉक हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि Google सॉफ्टवेयर अपडेट करके इसे ठीक करने का प्रयास कर सकता है, लेकिन अगर यह एक हार्डवेयर समस्या है, तो 28 जुलाई को भारत में Pixel 6a की बिक्री से पहले इसे हल करने में कंपनी को एक बड़ी दिक्कत का समान करना पड़ सकता है.
समीक्षों को Pixel 6a पर भरोसा नहीं
एक समीक्षक गीकिरंजीत ने अपने एक ट्वीट में कहा कि ऐसा लगता है कि Google ने Pixel 6a की टेस्टिंग पर खराब काम किया है… ठीक इसी तरह Pixel 6 और 6 Pro में बहुत सारी समस्याएं थीं. इसके बाद मैं इस डिवाइस के फिंगर प्रिंट पर भरोसा नहीं कर सकता. वहीं, बीबॉम ने अपने वीडियो में Google Pixel 6a को कई अनरजिस्टर्ड प्रिंटों के साथ अनलॉक करते हुए दिखाया है.
कुछ ही यूनिट्स में मिली है समस्या
फिलहाल समस्या का कारण स्पष्ट नहीं है और यह समस्या केवल कुछ रिव्यू यूनिट्स में ही पाई गई है. इंडिया टुडे टेक को ब्रीफ टेस्टिंग के दौरान ऐसी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा. इंडिया टुडे ने पाया कि फिंगरप्रिंट स्कैनर काफी तेज है.अगर समस्या बनी रहती है, तो Google को भारतीय बाजार में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
फोन की कीमत
कुछ यूजर्स ने ट्विटर और इंडिया टुडे के यूट्यूब टेक चैनल्स (फाइबर और फाइबर हिंदी) पर पहले ही इशारा कर दिया है कि उन्हें Pixel 6a ज्यादा महंगा लगता है. बता दें कि भारत में इसकी बिक्री 28 जुलाई से शुरू होगी. इसकी कीमत 43,999 रुपये है और ग्राहक चाक, चारकोल और सेज कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं. कंपनी एक्सिस बैंक कार्ड पर 4,000 रुपये की तत्काल छूट जैसे बिक्री ऑफर भी दे रही है.
AYUSHMAN BHARAT YOJANA: सरकार दे रही है 5 लाख रूपये की फ्री इलाज, आवेदन करते समय इन दस्तावेजों का रखे ध्यान, ये रहा प्रोसेस…

Ayushman Bharat Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना है। स्कीम के अंतर्गत लोगों को 5 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जा रहा है। इस योजना की शुरुआत साल 2018 में की गई थी। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश भर में 40 करोड़ो लोगों को कवर करना चाहती है। आयुष्मान भारत योजना में आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन करने का विकल्प मिलता है।
ये भारत सरकार की एक हेल्थ स्कीम है। योजना के तहत सरकार पात्र व्यक्तियों को आयुष्मान गोल्डन कार्ड दे रही है। इस स्कीम को खासतौर पर गरीब लोगों के लिए शुरू किया गया है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। स्कीम का लाभ पाकर आर्थिक रूप से पिछड़े लोग भी अपना इलाज आसानी से करवा सकते हैं।
अगर आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। इसके लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इस स्कीम में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको नेशनल हेल्थ मिशन की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
यहां विजिट करके आप आसानी से आयुष्मान भारत योजना में आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने से पहले आपको अपनी पात्रता की जांच करनी होगी। इसके अलावा आप आयुष्मान भारत योजना में ऑफलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जन सेवा केंद्र पर विजिट करना होगा। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने से पहले आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं है। ऐसे में आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास परिवार के सभी लोगों का आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र का होना जरूरी है।
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश4 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
5 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
व्यापर2 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
Tech & Auto2 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
5 days agoMINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…
-
जॉब4 days agoइन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता
-
Lifestyle6 days agoडायबिटीज कंट्रोल करने के लिए कारगर उपाय है ये बाबा रामदेव के घरेलू नुस्खे
-
Tech & Auto1 day ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto1 day agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें





























You must be logged in to post a comment Login