5 जनवरी को रायपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त जैन युवक युवतियों का वृहद परिचय सम्मेलन

भारतीय जैन संगठना छत्तीशगढ़ ने आगामी 5 जनवरी 2020 को रायपुर में उच्च शिक्षा प्राप्त जैन युवक युवतियों के एक वृहद परिचय सम्मेलन करने का निर्णय लिया है।शैलेन्द्र नगर रायपुर स्थित समता मुकीम भवन में आयोजित संगठना की ऐतिहासिक बैठक में ओरिचाय सम्मेलन के आयोजन के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर एक रूपरेखा तैयार की गई।आज के व्यस्त जीवन मे शादी ब्याह के मामले को ले कर समाज मे आ रही अड़चनों पर गहन विचार करते हुए तैयारिया करने पर आम सहमति बनी। संगठना के आधार स्तंभ रहे वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित कर उनका मार्गदर्शन लिया गया।
राष्ट्रीय सचिव संजय सिंगी जी ने परिचय सम्मेलन को आज की जरूरत बताते हुए परिचय सम्मेलन की उपयोगिता विस्तार से बताई।
बैठक में पूर्व राज्याध्यक्ष संपत झाबक, वरिष्ठ समाज सेवी इंदरचंद धाड़ीवाल, FJEI के पूर्व राज्य अध्यक्ष प्रकाशचंद चोपड़ा, राज्य महासचिव ज्ञानचंद बाफना, राज्य सचिव मंजरी जैन, परिचय सम्मेलन राज्य प्रभारी उत्तम बरडिया, राज्य कार्यकारणी सदस्य रविन्द्र लुनिया ने अपनी बात रखी।सभी ने सर्वसहमति से राज्य उपाध्यक्ष पंकज चोपड़ा को कार्यक्रम प्रभारी बनाया।
राज्य उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी पंकज चोपड़ा ने परिचय सम्मेलन कराने की विस्तृत रूपरेखा रखते हुए समाज के सभी वर्गों को एकजुट हो कर रायपुर में लगभग 15 वर्षो बाद होने वाले परिचय सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के अपील की। उन्होंने परिचय सम्मेलन के मार्गदर्शको के साथ साथ सभी समितियों का गठन भी सर्वसम्मति से किया।कार्यक्रम के संचालन रायपुर जोन अध्यक्ष ममता जैन ने किया एवं कार्यक्रम के अंत मे रायपुर जोन सचिव रीनू गोलछा ने आभार व्यक्त किया।आज के कार्यक्रम में रायपुर के सभी शाखाओं से 100 से ज्यादा सदस्य उपस्थित थे।

job
रियल स्टेट में बनाये अपना कॅरिअर, जाने डिटेल्स
Real Estate Industry Jobs: अगर आप रियल एस्टेट बिजनेस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके अंदर अंग्रेजी बोलने के साथ अच्छी कम्युनिकेशन स्किल का होना बहुत जरूरी है। यहो हम आपको इस फील्ड में आने के लिए एजुकेशन और स्किल की पूरी जानकारी देंगे।
Real Estate Industry Jobs: कोरोना महामारी के बाद एक बार फिर से इन्फ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट का क्षेत्र बूम पर जा रहा है। माना जाता है कि इस फील्ड में कभी मंदी तो कभी तेजी आती रहती है, लेकिन यहां जॉब और करियर की संभावनाएं हर समय बनी रहती हैं। यहां पर एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है, जिसके कारण इस फील्ड में करियर बनाने का यह सबसे अच्छा समय है। यहां हम आपको बताएंगे कि इस सेक्टर में करियर बनाने के लिए आपको किस तरह की एजुकेशन और स्किल की जरूरत पड़ेगी और कहां पर जॉब ऑप्शन मिलेगा।
जानें, रियल एस्टेट बिजनेस को
यह एक ऐसा बिजनेस है जहां पर लाभ होने के प्रतिशत बहुत ज्यादा होते है। हालांकि कई बार मंदी में नुकसान भी उठाना पड़ता है। जिसका जॉब व करियर पर भी फर्क पड़ता है। अगर सीधे शब्दों में कहा जाए तो यह बिजनेस जमीन, घर, ऑफिस, फ्लेट आदि के खरीदने बेचने से संबंधित है। इसे आप खुद करने के अलावा पार्टनरशिप या फिर किसी कंपनी के साथ जुड़कर कर सकते हैं।
एजुकेशन व जरूरी स्किल
इस क्षेत्र में अच्छी पोजिशन पर जाने के लिए कम से कम किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। साथ ही आपमें अंग्रेजी लैंग्वेज व कम्युनिकेशन स्किल का होना भी बहुत जरूरी है। इसके अलावा कुछ और स्किल की बात करें तो लोगों से जान-पहचान बढ़ाने की कला, सेलिंग स्किल और लोगों की बातों को समझने की क्षमता होनी चाहिए। इन्फ्रास्ट्रक्चर इंडस्ट्री मुख्यतः दो चीज़ों पर निर्भर करती है।
यहां बना सकते हैं करियर
रियल एस्टेट बिजनेस में जाने के लिए तकनीकी ज्ञान काफी फायदेमंद होता है। अगर आपके पास सिविल अथवा कंस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग है तो आप बहुत आगे तक जा सकते हैं। इसके अलावा यहां पर सेल्स और मार्केटिंग अथवा इंटरनेशनल रिलेशंस में एमबीए करके या बिजनेस कम्युनिकेशंस की डिग्री लेकर भी किसी कंस्ट्रक्शन कम्पनी के साथ अपने करियर की शुरूआत की जा सकती है। इस क्षेत्र में काम करने वाली विभिन्न कंपनियां कार्य के आधार पर सेल्स मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कंस्ट्रक्शन एग्जीक्यूटिव जैसे पदों पर लोगों को हायर करती रहती हैं।
जॉब ऑप्शन
रियल-एस्टेट व इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में अगर हाई लेवल जॉब की बात करें तो यहां पर सेल्स एग्जीक्यूटिव, एस्टेट मैनेजर, आईटी मैनेजर, प्रॉपर्टी मैनेजर, रियल एस्टेट जैसे पद मिल सकते हैं। इसके अलावा आज के समय में कंइ्र कंपनियां ऑनलाइन भी इस क्षेत्र में काम कर रही हैं। यदि आप सिविल इंजीनियर या एक आर्कीटेक्ट हैं तो आप कंस्ट्रक्शन टीम का भाग बन सकते हैं। वहीं अगर इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र से आते हैं तो सिविल इंजीनियर, स्टोर या वेयरहाउस मैनेजर, इन्फ्रास्ट्रक्चर मैनेजर तथा इन्वेंटरी एग्जीक्यूटिव्स के जॉब प्रोफाइल पर कार्य किया जा सकता है।
Tech & Auto
बेस्ट डिस्काउंट सेल: बड़े ऑफर्स में मिल रहे है Xiaomi की ये स्मार्टफोन, 108 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा, जाने डिटेल्स
अमेज़न ग्रेट फ्रीडम सेल का आज तीसरा दिन है, और सेल में ग्राहक शियोमी के स्मार्टफोन को भी बड़े ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं सेल में शियोमी के स्मार्टफोन को कितने सस्ते में खरीदा जा सकता है.
अमेज़न ग्रेट फ्रीडम सेल का आज (8 अगस्त) तीसरा दिन है. सेल में टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप जैसे गैजेट्स को कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. सेल में कई तरह के बैंक कार्ड पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. सेल में ग्राहक शियोमी के स्मार्टफोन को भी बड़े ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं सेल में शियोमी के स्मार्टफोन को कितने सस्ते में खरीदा जा सकता है.
Redmi Note 11 Pro+ 5G:
इस फोन को सेल में 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन में 120Hz सुपर AMOLED स्क्रीन मिलती है. कैमरे के तौर पर इसमें 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
Xiaomi 11T Pro 5G Hyperphone को सेल में 14,000 रुपये के डिस्काउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है, जो कि इसके असल कीमत 49,999 रुपये पर है. अमेज़न ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल में फोन में 35,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस फोन में 6.67 इंच का FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलता है.
Xiaomi 12 Pro 5G:
सेल में इस फोन को 62,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. Xiaomi 12 Pro 5G में AdaptiveSync Pro के साथ 6.73-इंच WQHD+ 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 प्रोसेसर और 120W का हाईपर चार्जर मिलता है, जो कि 4600mAh बैटरी को सिर्फ 18 मिनट में चार्ज करने का दावा करता है.
Xiaomi 11 Lite NE 5G
अमेज़न सेल में इस फोन को 24,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जो कि इसपर 7,000 रुपये डिस्काउंट के बाद की कीमत है. इस फोन की सबसे खास बात इसका 64 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा है. इसमें मेन सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 5 मेगापिक्सल का सुपर मैक्रो सेंसर है.
जॉब
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में निकली नौकरी, जल्द ही करे अप्लाय
Sarkari Naukri 2022 TSPSC Recruitment 2022: उम्मीदवार दिए गए इन सभी महत्वपूर्ण बातों को गौर से पढ़कर आवेदन करें. साथ ही जो भी उम्मीदवार ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट (Transport Department) में नौकरी (Govt Jobs) करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.
TSPSC Recruitment 2022: लोक सेवा आयोग (Public Service Commission) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए TSPSC ने तेलंगाना राज्य परिवहन विभाग में असिस्टेंट मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (AMVI) के पदों (TSPSC Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (TSPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे TSPSC की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (TSPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर है.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक
https://www.tspsc.gov.in/website के जरिए भी इन पदों (TSPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक TSPSC AMVI Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (TSPSC Recruitment 2022) को देख सकते हैं. इस भर्ती (TSPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 113 पदों को भरा जाएगा
TSPSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 5 अगस्त
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 5 सितंबर
TSPSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण
कुल पदों की संख्या- 113
TSPSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग (3 साल का कोर्स) में डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही भारी मोटर वाहन (परिवहन वाहन) ड्राइविंग के लिए अधिकृत वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.
TSPSC Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 21 से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित श्रेणियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.
TSPSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क 200 रुपये है और परीक्षा शुल्क 120 रुपये है. सरकार के सभी कर्मचारियों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है. शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जाएगा.
TSPSC Recruitment 2022 के लिए चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित भर्ती परीक्षा (CBRT) / ऑफलाइन OMR आधारि
-
Tech & Auto6 days agoलेटेस्ट फीचर्स के साथ आया वॉशिंग मशीन,कपड़े धोने के बाद सिकुड़ेंगे नहीं,जानें इसकी क़ीमत
-
जॉब6 days agoप्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
देश6 days agoउत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता,मिलेगा एरियर,पढ़िये पूरी ख़बर
-
व्यापर6 days agoकिसानों के लिए खुशखबरी : तारबंदी योजना सरकार दे रही है सब्सिडी के साथ,पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ,ऐसे उठाए लाभ
-
ज्योतिष7 days agoनाग पंचमी के दिन करे ये उपाय, राहु केतु के दोषो से पाए मुक्ति
-
देश7 days agoमंकीपॉक्स से 23 साल के युवक की मौत,बढ़ रहा है वायरस का खतरा
-
जॉब5 days agoप्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर की निकली बड़ी भर्ती,जानें आवेदन की तिथि
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,युवाओं के लिए सुनहरा मौका,22 अगस्त तक करें अप्लाई
-
Tech & Auto6 days agoअगर आप भी खरीदना चाहते है Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC तो,मिल रहा है 19 हजार रुपए की छुट के साथ
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च की गई ये 483 किलोमीटर चलने वाली Optibike R22 Everest ई-बाइक, जाने क्या है इस ई-बाइक की कीमत



































You must be logged in to post a comment Login