Connect with us

Tech & Auto

Motorola का E32s स्मार्टफ़ोन लॉन्च,जानें कीमत और फीचर्स

Published

on

मोटोरोला ने आज भारत में अपना नया बजट फोन Moto E32s लॉन्च कर दिया है. कंपनी के मुताबिक, Moto E32s 6.5 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट, 5000mAh की बैटरी, Android 12 और 16MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप है. फोन की कीमत भी 9 हजार रुपये से कम है. अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम है तो यह फोन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है.

आइए जानते हैं Moto E32s की कीमत और फीचर्स.Moto E32s JioMart, JioMart Digital, Reliance Digital, और Flipkart पर 60,000+ रिटेल स्टोर पर केवल 8,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगा. Motorola India के अनुसार, Moto E32s 6 जून 2022 से उपलब्ध होगा.

ब्रांड ने कहा कि Moto E32s 3GB + 32GB वेरिएंट 8,999 रुपये की विशेष प्रारंभिक कीमत पर उपलब्ध होगा  और Moto E32s 4GB + 64GB वेरिएंट सिर्फ 9,999 रुपये में उपलब्ध होगा. यह दो कलर ऑप्शन- स्लेट ग्रे और मिस्टी सिल्वर में आएगा.

15W चार्जिंग

Moto E32s सेगमेंट का पहला Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम जो एक सहज यूजर एक्सपीरियंस सुनिश्चित करता है, एक शानदार 16MP AI-पावर्ड ट्रिपल कैमरा सिस्टम, एक विशाल 5000mAh की बैटरी जिसमें 15W चार्जिंग क्षमता है. कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 40 घंटे तक चलती है और नॉर्मली यूज करते हैं तो 2 दिन तक चल जाएगी.

स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ क्लास लीडिंग सिक्योरिटी फीचर्स और परफॉर्मेंस और एलपीडीडीआर4एक्स रैम के साथ मीडियाटेक का लेटेस्ट ऑक्टा-कोर हेलियो जी37 प्रोसेसर है जो अपने सेगमेंट के लिए असाधारण परफॉर्मेंस प्रदान करता है. यह डिवाइस 3GB + 32GB और 4GB + 64GB वेरिएंट में दो सिम स्लॉट और 1TB तक एक समर्पित माइक्रोएसडी स्लॉट के साथ आता है. यह सबसे अनुकूलित ब्रॉडबैंड और 4G कनेक्टिविटी के लिए डुअल बैंड वाईफाई और 2X2 MIMO सहित सेगमेंट की सर्वश्रेष्ठ कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ आता है.

Moto E32s में ट्रिपल रियर कैमरा

Moto E32s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें f / 2.2 लेंस के साथ 16MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP मैक्रो शूटर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ है. सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, Moto E32s फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा सेंसर के साथ आता है, जिसमें f/2.0 लेंस है. Moto E32s में कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G LTE, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, USB टाइप-C और एक 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

पोको C40 स्मार्टफोन जल्द होगी लांच,जानें इसके दमदार फीचर्स

Published

on

पोको ने अपने नए फोन पोको C40 की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है. ये फोन कंपनी का किफायती स्मार्टफोन हागा, जिसे ग्लोबल इवेंट में 16 जून को पेश किया जाएगा. आने वाला नया C40, पोको C सीरीज़ का एंट्री लेवल स्मार्टफोन होगा, और इसे ऑनलाइन इवेंट के ज़रिए ही पेश किया जाएगा. पोको ने आने वाले फोन की फोटो शेयर की है, जिसमें फोन का डिज़ाइन देखा जा सकता है. देखने से मालूम होता है कि इसका कैमरा स्क्वैर शेप में होगा, साथ ही ये भी देखा जा सकता है कि फोन की बॉडी का कलर और कैमरे के साइड का कलर अलग-अलग है.पोको C40 के बैक साइड पर फिंगरप्रिंट देखा जा सकता है।

कहा जा रहा है कि ये फोन, पोको के सिग्नेचर कलर येलो में आ सकता है. इसके अलावा कई रिपोर्ट में ये भी कहा जा रहा है कि पोको C40 का डिज़ाइन रेडमी 10C से काफी मिलता-जुलता है. कीमत का हुआ खुलासा इसके अलावा ये भी बात सामने आई है कि इस फोन को ग्लोबल लॉन्च से पहले ही वियतनाम में लॉन्च कर दिया गया है. कंपनी ने इस फोन को 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ सिंगल वेरिएंट में पेश किया है।

वियतनाम में इसकी कीमत VND 3,490,000 (करीब 11,700 रुपये) है. फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इसे भारत में कब लॉन्च किया जाएगा.कैसे हैं स्पेसिफिकेशंस पोको के इस फोन में 720×1560 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 60Hz के रिफ्रेश रेट और 400 निट्स की पीक ब्राइटनेट के साथ आता है।

कैमरे के तौर पर इसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है. वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. पावर के लिए इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी फोन के साथ 10 वॉट का ही चार्जर दे रही है।

Continue Reading

Tech & Auto

इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go जल्द होगा लांच,जानें कीमत और फीचर्स

Published

on

इलेक्ट्रिक स्कूटर Honda U-Go को पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था और इसके तुरंत बाद, जापानी निर्माता ने भारत में भी स्कूटर के लिए एक पेटेंट दायर किया। पेटेंट 2021 के अगस्त में रजिस्टर किया गया था और अब इसे जर्नल किया गया है।

गौरतलब है कि गुआंगज़ौ मोटर्स ग्रुप कंपनी और जापान होंडा मोटर द्वारा स्थापित एक संयुक्त उद्यम, वूयांग-होंडा मोटर्स (गुआंगज़ौ) कंपनी के माध्यम से इलेक्ट्रिक स्कूटर को बनाया जा रहा है।आइए आगे आपको चीन में लॉन्च हो चुके U-Go Electric Scooter की खासियत के बारे में जानकारी देते हैं।जापान की यह दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा पिछले साल चीन में लॉन्च किए गए U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडिया लाने वाला है।कंपनी ने इसका पेटेंट इंडिया में दर्ज कराया है, जिसके बाद यह कयास लगने शुरू हो गए हैं।

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज में 65 किमी की रेंज का दावा करात है। जो अभी भारत में उपलब्ध ज्यादातर प्रमुख ईवी की तुलना में थोड़ा कम है। दूसरा बैटरी पैक जोड़कर रेंज को दोगुना कर 130 किमी किया जा सकता है।

स्लिम टॉप सेक्शन में टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। U-Go का प्रोफाइल दिखने में साधारण है और यह उपयोगितावादी नजर आता है। हालांकि, इसमें स्मार्ट अलॉय व्हील्स मिलते हैं और इसमें आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है।

Continue Reading

Tech & Auto

HONDA जल्द लॉन्च करने जा रहा अपना NEW इलेक्ट्रिक SCOOTER TVS iQube, जाने क्या है इसकी शुरवाती कीमत…

Published

on

 

 

 

भारत में तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता को देखते हुए तमाम कंपनियों ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल बाजार में लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं। इसमें नया नाम जुड़ने वाला है टू व्हीलर निर्माता कंपनी होंडा का जो बहुत जल्द भारत में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है।

होंडा जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने वाली है रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका नाम होंडा यू गो (Honda YUGo) होगा, इस स्कूटर के दो वेरिएंट कंपनी चाइना में लॉन्च कर चुकी है जिसे अब भारत में पेश किया जाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी ने इस स्कूटर को लंबी रेंज के लिए डुअल बैटरी सेटअप के साथ हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाला बनाया है ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं के बीच इस स्कूटर को पहुंचाया जा सके।

होंडा यूगो इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और पावर की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इसमें 48V, 30Ah क्षमता वाला रिमूवेबल लिथियम आयन बैटरी पैक देने वाली है। जिसके साथ बीएलडीसी तकनीक पर आधारित मोटर को जोड़ा जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़11 hours ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

छत्तीसगढ़3 days ago

तेल कंपनियों ने जारी किये पेट्रोल डीजल के दाम, जाने अपने शहरों के दाम..

  आज दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 96.72रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: भिलाई में ओवरब्रिज से दो बहनों ने लगाई छलांग हादसे में 1 की मौत और 1 की हालत गंभीर…

  भिलाई के मरोदा ओवरब्रिज से दो बहनों ने छलांग लगा दी। इसमें से एक की मौत हो गई, जबकि...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News: भिलाई के स्टील प्लांट में हुआ बड़ा हादसा, कनवर्ट 3 में ब्लास्ट होने से 3 कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसे…

    भिलाई स्टील प्लांट के अंदर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। दो दिन पहले ब्लास्ट फर्नेस...

छत्तीसगढ़6 days ago

गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, वही 75 साल बाद मई में सबसे ठंडी रात देखने को मिली…

    राजस्थान में इस साल मई में जहां गर्मी ने कई रिकॉर्ड तोड़े, वहीं लोगों को ठंडक का अहसास...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी, वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • जॉब6 days ago

    प्रोफेसर बनने का शानदार मौक़ा,निकली भर्ती;जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि …

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घरो में आइनों को गलत दिशा में रखने से हो सकता है क्लेश, वास्तु के अनुसार जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी,वरना हो सकती है ये बड़ी परेशानी…

  • जॉब5 days ago

    यहां 12वी पास के लिए ITBP में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    कांस्टेबल की 1660 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब6 days ago

    यहां बिजली विभाग में निकली ग्रेजुएट पास के लिए बंपर भर्ती,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब5 days ago

    रेलवे में निकली 10 वीं पास के लिए भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा बंफर सैलरी…

  • जॉब5 days ago

    भारतीय वायु सेना में निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…