Tech & Auto
अब महिंद्रा भी अपनी एलेक्ट्रिक कार मार्किट में लानी वाली है .

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Mahindra (महिंद्रा) ने गुरुवार को एलान किया कि वह साल 2023 की तीसरी या चौथी तिमाही में भारत में XUV300 एसयूवी का फुल इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी।
साथ ही, घरेलू ऑटो निर्माता ने कहा है कि वह नजदीकी भविष्य में अपनी पूरी ईवी रणनीति का खुलासा करेगी। Mahindra XUV300 इलेक्ट्रिक एसयूवी घरेलू वाहन निर्माता प्रमुख के प्रमुख उत्पादों में से एक के रूप में आएगी।
अन्यों से पिछड़ गई
Mahindra को हमेशा से भारतीय ईवी स्पेस में सबसे पहले आना का फायदा मिला है। हालांकि, उत्पाद इनोवेशन और आक्रामकता की कमी ने कार निर्माता को सेगमेंट में पीछे धकेल दिया। जबकि टाटा मोटर्स, ह्यूंदै और एमजी मोटर जैसे अन्य ऑटोमोबाइल ब्रांडों ने बाजी मार ली। मारुति सुजुकी भी जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी WagonR EV (वैगनआर ईवी) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, नए इलेक्ट्रिक वाहन लाइनअप के साथ, महिंद्रा अपनी स्थिति फिर से हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
नसे होगा मुकाबला
एसयूवी बनाने के लिए मशबूर घरेलू वाहन निर्माता कंपनी ने कुछ साल पहले ऑटो एक्सपो में e-KUV100 (ई-केयूवी100) को पेश किया था। हालांकि, इस माइक्रो एसयूवी के इलेक्ट्रिक वैरिएंट का उत्पादन अभी शुरू नहीं हुआ है। Mahindra XUV300 EV जिसे 2023 में लॉन्च करने की घोषणा की गई है, वह Tata Nexon EV, MG ZS EV और Hyundai Kona EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी कारों को टक्कर देगी।
इस समय महिंद्रा अपनी e-Verito (ई-वेरिटो) कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक सेडान बेचती है। हालांकि, यह ईवी सरकारी एजेंसियों और फ्लीट ऑपरेटरों के लिए उपलब्ध है, लेकिन यह निजी व्यक्तिगत खरीदारों के लिए उपलब्ध नहीं है।
महिंद्रा समूह के प्रबंध निदेशक और सीईओ अनीश शाह ने भी कहा है कि वाहन निर्माता अब तक इलेक्ट्रिक थ्री और फोर-व्हीलर सेगमेंट पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक विस्तृत ईवी उत्पाद रणनीति की घोषणा जल्द ही की जाएगी। ऑटोमेकर ने कहा कि उसके आने वाले ईवीएस में कुछ मॉडल शामिल होंगे जो ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) वैरिएंट में उपलब्ध हैं। यह बताता है कि नजदीकी भविष्य में e-KUV100 लॉन्च की संभावना हो सकती है।
शाह ने अपने बयान में कहा, “हमने भारत में इलेक्ट्रिक कारों को लाने के बारे में अपनी योजना की घोषणा पहले ही कर दी थी। FY23 की तीसरी या चौथी तिमाही में, हम फुल इलेक्ट्रिक XUV300 लॉन्च करेंगे। हम भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के संबंध में अपनी पोर्टफोलियो योजना की घोषणा करने की प्रक्रिया में हैं और हम जल्द ही आपको इसके बारे में और बताएंगे।”

Tech & Auto
Poco M4 Pro 5G स्मार्टफोन हुआ लांच, जानिए क्या है इसके कीमत और फीचर्स…

Poco M4 Pro 5G Smartphone भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये स्मार्टफोन 3 वेरिएंट में आएगा जिसमें पोको M4 प्रो 5जी के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये, 6GB + 128GB वर्जन की कीमत 16,999 रुपये और 8GB +128GB वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये है।यह स्मार्टफोन 3 कलर ऑप्शन- पावर ब्लैक, कूल ब्लू और पोको येलो में उतारा गया है।यह नया स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट पर रिटेल होगा। पोको ने पिछले साल यूरोपीय बाजारों में इस फोन को पहले ही लॉन्च कर दिया था, और अब इसे भारतीय ग्राहकों के लिए मिड रेंज में उतार दिया गया है। यह टर्बो रैम के साथ 4GB, 6GB और 8GB के तीन वेरिएंट में आता है, जिसका मतलब है कि फोन की रैम को बढ़ाया जा सकता है।
प्रोसेसर
पोको ने M4 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया जिसमें MediaTek डाइमेंशन 810 6nm SoC, UFS2.2, 1TB एक्सपेंडेबल स्टोरेज, MIUI12.5 Android 11 पर आधारित है।
बैटरी
Poco M4 Pro 5G में 33W फास्ट चार्जर, टाइप-सी पोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की बैटरी को लेकर एक बड़ा दावा किया है जो यूजर्स के लिए खुशखबरी से कम नहीं है। आपको बता दें कि कंपनी ने दावा किया है कि है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी पूरे दो दिनों तक का बैकअप देने में सक्षम है। आपको बता दें कि यह स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है ऐसे में यूजर्स उसे फास्ट चार्जिंग की मदद से सिर्फ 23 मिनट के कम समय में ही 50 फीसद तक चार्ज कर सकते हैं। जो लोग समय की कमी के चलते स्मार्टफोन नहीं चार्ज कर पाते हैं उनके लिए ये एक दमदार ऑप्शन साबित हो सकता है जिसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ने वाली है।
डिस्प्ले
इसमें 6.6 इंच का डॉट डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है।
कैमरा
M4 Pro 50MP मुख्य लेंस, 8MP अल्ट्रा वाइड लेंस और 5MP मैक्रो लेंस के साथ आता है। इसमें 16MP का सेल्फी कैमरा है।
Tech & Auto
Instagram यूज़र्स के लिए ख़ुशख़बरी: कमेंट और डिलीट कर सकेंगे एक साथ;आई नई फीचर

इंस्टाग्राम ने यूज़र्स को पोस्ट, कमेंट और बाकी प्लेटफॉर्म एक्टिविटी को आसानी से डिलीट करने में मदद करने के उद्देश्य से नए फीचर पेश किए हैं. सुरक्षित दिवस पहल के हिस्से के रूप में इस फीचर को शुरू किया गया है. आप इन सुविधाओं को ‘Your Activity’ नाम के एक नए अनुभाग के तहत एक्सेस कर सकते हैं.
इंस्टाग्राम ने यूज़र्स को पोस्ट, कमेंट और बाकी प्लेटफॉर्म एक्टिविटी को आसानी से डिलीट करने में मदद करने के उद्देश्य से नए फीचर पेश किए हैं. सुरक्षित दिवस पहल के हिस्से के रूप में इस फीचर को शुरू किया गया है. आप इन सुविधाओं को ‘Your Activity’ नाम के एक नए अनुभाग के तहत एक्सेस कर सकते हैं.
इंस्टाग्राम यूजर्स अब पोस्ट, स्टोरीज, IGTV और रील जैसे कंटेंट को बल्क में डिलीट या आर्काइव कर सकते हैं. वे प्लैटफॉर्म पर की गई अपने कमेंट्स, लाइक, स्टोरी स्टिकर रिएक्शन आदि के साथ भी एक ही स्थान से ऐसा कर सकते हैं.
एक साथ कई इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट या आर्काइव करने का तरीका जानने के लिए, आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं…
- अपने एंड्रॉयड या आईओएस पर स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम ऐप खोलें.
- पेज के निचले दाएं कोने में स्थित आइकन पर टैप करके अपनी प्रोफाइल पर जाएं.
- ऊपरी दाएं कोने में तीन डॉट पर टैप करें.
- Menu में से, अपनी Activity पर टैप करें.
- दूसरे ऑप्शन – फोटो और वीडियो पर टैप करें.
- Posts पर टैप करें
- आप यहां अपनी सभी पोस्ट देख पाएंगे. आप सॉर्ट और फिल्टर विकल्प के माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार पोस्ट को सॉर्ट कर सकते हैं.
- आप यहां अपनी सभी पोस्ट देख पाएंगे. आप सॉर्ट और फ़िल्टर ऑप्शन के माध्यम से अपनी सुविधा के अनुसार पोस्ट को सॉर्ट कर सकते हैं.
- टॉप राइट कॉर्नर पर सेलेक्ट ऑप्शन पर टैप करें.
- टॉप राइट कॉर्नर पर सेलेक्ट ऑप्शन पर टैप करें.
- उन पोस्ट पर टैप करें जिन्हें आप डिलीट या आर्काइव करना चाहते हैं.
- एक बार जब आप पसंदीदा पोस्ट चुन लेते हैं, तो आर्काइव या डिलीट विकल्प पर टैप करें.
Tech & Auto
भारत सरकार ने चाइनीज ऐप्स के खिलाफ की बड़ी कार्यवाई, और 50 से ज्यादा ऐप्स किये बंद…

भारत सरकार ने एक बार फिर चाइनीज ऐप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 चीनी ऐप्स को बैन करने का आदेश जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटनाक्रम से वाकिफ अधिकारियों ने बताया कि भारतीयों की निजता और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए यह प्रतिबंध लगाए गए हैं। बैन किए गए 54 ऐप्स की लिस्ट में अधिकतर ऐप्स ऐसे थे जो चीन की दिग्गज कंपनियों- Tencent, Alibaba और NetEase chinese appsसे संबंधित थे। रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतर ऐप्स 2020 में बैन किए गए ऐप्स का “रीब्रांडेड या रीक्रिस्टेड अवतार” थे।ऐप्स प्रतिबंधित करने का आदेश इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय ने जारी किया है। मंत्रालय का कहना था कि ये ऐप चीन जैसे विदेशों में भारतीयों के संवेदनशील डेटा को सर्वर पर ट्रांसफर कर रहे थे। IT मंत्रालय ने गूगल प्ले स्टोर से इन एप्लिकेशन को ब्लॉक करने के भी निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने बताया, “54 ऐप्स को पहले ही प्लेस्टोर के जरिए भारत में एक्सेस करने से रोक दिया गया है।” ताजा आदेश में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत की गई है।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “Tencent और अलीबाबा के कई ऐप्स ने ऑनरशिप छिपाने के लिए अपना रूप बदल लिया था। उन्हें हांगकांग या सिंगापुर जैसे देशों से भी होस्ट किया जा रहा है, लेकिन आखिर में डेटा चीनी सर्वर पर जा रहा था। यहां तक कि बाइटडांस के स्वामित्व वाले टिकटॉक और टेनसेंट के वीचैट जैसे ऐप भी उपलब्ध थे। इन ऐप्स को APK फाइल्स जैसे माध्यमों से डाउनलोड करने की सुविधा मिल रही थी और सरकार ने इसका संज्ञान लिया है।”
Free Fire पर भी मंडराया खतरा
बता दें कि पॉपुलर मोबाइल गेम गरेना फ्री फायर पर भी बैन होने का खतरा मंडरा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, Google Play स्टोर और ऐप्पल ऐप स्टोर से यह गेम गायब हो गया था और ऐसा लगता है कि यह भारत में प्रतिबंधित ऐप्स की नई सूची में शामिल हो सकता है। हालांकि हम अभी तक गरेना इंटरनेशनल की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आई है। साथ ही, न तो Apple और न ही Google ने बैन होने से संबंधित कोई बयान जारी किया है।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…
















You must be logged in to post a comment Login