देश - दुनिया
1500 रुपये हर महीने जमा करने पर मिलेंगे 35 लाख रुपये

बाजार कई निवेश ऑप्शन्स से भरा हुआ है और इनमें से कई योजनाओं पर बताया जाने वाला रिटर्न बहुत ही आकर्षक भी होता है. हालांकि, इनमें कुछ में जोखिम भी शामिल होता है. काफी निवेश कम रिटर्न वाले सुरक्षित निवेश योजनाओं को अधिक पसंद करते हैं क्योंकि इनमें जोखिम कम होता है. अगर आप भी कम जोखिम वाले रिटर्न या निवेश विकल्प तलाश रहे हैं.
तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके काम आ सकती है. भारतीय डाक (द्वारा दी जाने वाली यह ग्राम सुरक्षा योजना एक ऐसा विकल्प है जिसमें कम जोखिम में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं. ग्राम सुरक्षा योजना के तहत बोनस के साथ सुनिश्चित राशि या तो 80 वर्ष की आयु प्राप्त करने पर या मृत्यु की स्थिति में उनके कानूनी उत्तराधिकारी नामित व्यक्ति को जो भी पहले हो मिल जाता है.
ये है नियम और शर्तें: 19 से 55 वर्ष की आयु के बीच का कोई भी भारतीय नागरिक इस बीमा योजना को ले सकता है. जबकि इस योजना के तहत न्यूनतम बीमा राशि 10,000 रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. इस योजना का प्रीमियम पेमेंट मासिक, त्रैमासिक, अर्ध वार्षिक या वार्षिक कर सकते हैं. ग्राहक को प्रीमियम का पेमेंट करने के लिए 30 दिनों की छूट दी जाती है. पॉलिसी अवधि के दौरान चूक की स्थिति में ग्राहक पॉलिसी को फिर से शुरू करने के लिए लंबित प्रीमियम का पेमेंट कर सकता है.
मिलता है लोन: बीमा योजना एक ऋण सुविधा के साथ आती है जिसका लाभ पॉलिसी खरीद के चार साल बाद लिया जा सकता है.
सरेंडर कर सकते हैं पॉलिसी: ग्राहक 3 साल के बाद पॉलिसी को सरेंडर करने का विकल्प चुन सकता है. हालांकि, उस स्थिति में आपको इसके साथ कोई लाभ नहीं मिलेगा. पॉलिसी का सबसे बड़ा आकर्षण इंडिया पोस्ट द्वारा दिया जाने वाला बोनस है और अंतिम घोषित बोनस प्रति वर्ष 65 रुपये प्रति 1,000 रुपये का आश्वासन दिया गया था.
मैच्योरिटी बेनेफिट: अगर कोई 19 साल की उम्र में 10 लाख की ग्राम सुरक्षा पॉलिसी खरीदता है. तो 55 साल के लिए मासिक प्रीमियम 1,515 रुपये, 58 साल के लिए 1,463 रुपये और 60 साल के लिए 1,411 रुपये होगा. पॉलिसी खरीदार को 55 साल के लिए 31.60 लाख रुपये, 58 साल के लिए 33.40 लाख रुपये का मैच्योरिटी बेनिफिट मिलेगा. 60 साल के लिए मैच्योरिटी बेनिफिट 34.60 लाख रुपये होगा.
यहां मिल जाएगी पूरी जानकारी: नामांकित व्यक्ति के नाम या अन्य विवरण जैसे ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर में किसी भी अपडेट के मामले में, ग्राहक इसके लिए निकटतम डाकघर से संपर्क कर सकता है. अन्य प्रश्नों के लिए, ग्राहक दिए गए टोल फ्री हेल्पलाइन 1800 180 5232/155232 या आधिकारिक वेबसाइट यानी www.postallifeinsurance.gov.in पर समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं.


देश - दुनिया
होटल से कपल ने चुराई 19वीं सदी की वाइन! रेस्टोरेंट को हुआ करोड़ों का नुकसान

जिन लोगों को वाइन पीना पसंद है उन्हें पता होगा कि दुनिया में कई ऐसी वाइन्स हैं जो बेहद कीमती होती हैं. कहते हैं कि वाइन जितनी पुरानी होती है उसका मूल्य उतना बढ़ जाता है. कई लोगों के लिए तो कीमती वाइन्स को कलेक्ट करना एक शौक बन जाता है. इसलिए कीमती वाइन्स की डिमांड भी बहुत होती है. जो इसे अफोर्ड कर सकते हैं वो खरीद लेते हैं जबकि कई लोग तो इसे चुराने के लिए भी तैयार हो जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ स्पेन में जहां एक कपल ने बेहद कीमती वाइन की बोतल चोरी कर ली.
स्पेन के कैसिरस शहर की एक खबर ने सभी को चौंका दिया है. यहां एट्रिओ नाम का एक प्रसिद्ध होटल है. होटल जितना अपने खाने और सर्विसेज के लिए जाना जाता है उससे कहीं ज्यादा अपने कीमती वाइन कलेक्शन के लिए मशहूर है. हाल ही में इस होटल से वाइन की करीब 45 बोतलें चोरी हो गईं. कुछ बोतलें 19वीं सदी की थीं. मगर एक वाइन की बोतल इतनी कीमती थी कि उससे होटल को भारी नुकसान हुआ है. 1806 की Chateau d’Yquem नाम की वाइन की कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा थी. ये वाइन फ्रांस के खास वाइन मेकर ने बनायी थी जो एट्रिओ होटल की खास वाइन्स में से एक थी.
होटल के मालिक जोस पोलो ने अंग्रेजी बोलने वाले एक कपल पर चोरी का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि कपल ने होटल में चेकइन किया था और होटल के ही मेशलिन रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे. जब महिला को होटल का स्टाफ खाना दे रहा था तब उसका पति धीरे से होटल के सेलर यानी वो जगह जहां शराब दी बोतलें रखी जाती हैं, में घुस गया और वहां से कीमती बोतलें चुरा लीं. चूंकि होटल का स्टाफ गेस्ट्स को अटेंड कर रहा था इसलिए सिक्योरिटी कैमरे पर भी किसी का ध्यान नहीं गया. दोनों ने होटल से फिर चेकआउट किया और चले गए. उनके जाने के बाद चोरी के बारे में पता चला. होटल के मालिक ने कहा कि दोनों ही प्रोफेशनल लग रहे थे. वो चोरी को अनजाम देने में जरा भी नहीं डरे. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सारी बोतलों की कीमत का भी हिसाब लगाया जा रहा है. हालांकि सबसे कीमती बोतल के चोरी होने से सभी हैरान हैं.

देश - दुनिया
रात को शौच के लिए निकली थी युवती सुबह में मदरसा में मिली लाश, रेप के बाद मर्डर की आशंका

बड़ी खबर बिहार के बेतिया से हैं जहां एक युवती की लाश मदरसा में मिली है. नरकटियागंज इलाके में हुई इस घटना के बाद परिजन युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहे हैं. पीड़िता के परिवार के मुताबिक उनकी बेटी रात को घर से शौच के लिए निकली थी जिसके बाद से लापता थी इसके बाद रविवार को उसकी लाश मदरसा से मिली.
नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के धोबहा गांव के समीप हसनापुर में 16 वर्षीय युवती की हत्या की खबर मिलते ही आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. गांव के लोग भी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं. युवती की लाश मदरसा इस्लामिया धोबहा के क्लास रूम में मिली. मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद शिकारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजा.
बताया जाता है कि युवती रात के दस बजे शौच के लिए निकली थी जिसके बाद वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद सुबह में ग्रामीणों द्वारा पता चला कि मदरसा में युवती का लाश है. पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है. मृतका के पिता ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है.

देश - दुनिया
जी-20 शिखर सम्मेलन का दूसरा दिन, पीएम मोदी समेत तमाम नेताओं ने ट्रेवी फाउंटेन का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी रोम में हैं, जहां जी-20 देशों का शिखर सम्मेलन चल रहा है। शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन सभी नेता रोम के विश्व प्रसिद्ध ट्रेवी फाउंटेन पर पहुंचे। यहां भी सभी ने एक साथ फोटो खिंचवाई। नीचे देखिए फोटो वीडियो। जी-20 यानी दुनिया के 20 ताकतवर देश। ये देश हैं – अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को G20 summit के पहले सत्र में हिस्सा लिया और कोरोना महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई के बारे में बताया। साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि यदि विश्व स्वस्थ्य संगठन भारत की कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देता है तो भारत 5 बिलियन डोज बनाकर दुनिया के विभिन्न देशों तक पहुंचा सकता है। G20 summit के दौरान पीएम मोदी कई देशों के राष्ट्र प्रमुखों से भी मिल रहे हैं।
G20 summit से पीएम मोदी की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उनसे साफ है कि दुनिया के इस सबसे शक्तिशाली राष्ट्रों के बीच भारत की छवि किस तरह एक मजबूत देश की है और इसमें प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका कितनी अहम है। तस्वीरें साफ बयां करती हैं कि इन ताकतवार राष्ट्राध्यक्षों के साथ पीएम मोदी की कैमेस्ट्री कैसी है। जाहिर तौर पर ये तस्वीरें देखकर पीएम मोदी और भारत के विरोधियों के सीने पर सांप लौटते होंगे।

-
देश - दुनिया5 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया6 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया5 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया7 days agoमहिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव
-
देश - दुनिया5 days agoनवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया6 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया6 days agoबेटी के बाप ने खुद को अविवाहित बताकर फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, फिर रचाई शादी, ऐसे खुली पोल
-
देश - दुनिया3 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया5 days agoपीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया3 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला





























You must be logged in to post a comment Login