रायपुर : शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा, गुड़ाखू मिश्रण की टंकी में गिरकर 3 मजदूरों की मौत
छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुड़ाखू बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. रायपुर के सदर बाजार इलाके की गुड़ाखू फैक्ट्री में 3 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना इलाके के सदर बाजार में शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री संचालित है. जहां कर्मचारी काम कर रहे थे.
छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुड़ाखू बनाने वाली फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है. रायपुर के सदर बाजार इलाके की गुड़ाखू फैक्ट्री में 3 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना इलाके के सदर बाजार में शर्मा गुड़ाखू फैक्ट्री संचालित है. जहां कर्मचारी काम कर रहे थे. फैक्ट्री में स्थित गुड़ाखू की टंकी में भी काम किया जा रहा था
. इसी दौरान टंकी में कर्मचारी के गिरने की बात सामने आ रही है. जिसमें 3 कर्मचारियों की मौत हो गई है. वहीं कुछ कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.


देश - दुनिया
पुनीत के निधन से फैंस को लगा शॉक, किसी ने की आत्महत्या, तो किसी को आया अटैक

पुनीत राजकुमार साउथ सिनेमा का जाना माना नाम, अब हमारे बीच नहीं रहा. शुक्रवार (29 अक्टूबर) को उनके आकस्मिक निधन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर के रख दिया. 46 साल की उम्र में पुनीत राजकुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. शुक्रवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन के जानकारी के बाद से उनके फैंस सदमे में है. पुनीत के निधन से सदमा फैंस को ऐसा लगा कि उनके एक डाईहार्ट फैन ने तो इस गम में आत्महत्या कर ली और दो अन्य लोगों को मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई.
पुनीत राजकुमार के निधन का गम फैंस झेल न सके. कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के मारो गांव में एक 30 साल के शख्स ने जैसे ही इस खबर को सुना तो उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मुनियप्पा के रूप में हुई है जो एक किसान था और अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है.
वहीं, एक अन्य फैन का निधन बेलगावी के शिंदोली गांव में दिल का दौरा पड़ने से हुआ. मृतक का नाम परशुराम देमन्नावर बताया जा रहा है, जो पुनीत राजकुमार का कट्टर प्रशंसक था. निधन की जानकारी मिलने के बाद से वह काफी दुखी थे और टीवी के सामने बस रोए जा रहे थे. रात 11 बजे अप्पा के फैन को दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई.
वहीं, बताया जा रहा है कि अभिनेता के एक और प्रशंसक ने उनके निधन की खबर आने के बाद आत्महत्या कर ली. घटना कर्नाटक के बेलगावी जिले के अथानी में हुई. मृतक की पहचान राहुल गादिवादारा के रूप में हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले उन्होंने पुनीत की फोटो को फूलों से सजाया और फिर अपने घर पर फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया.
ग्रामीणों के मुताबिक, मुनियप्पा ‘पावर स्टार’ पुनीत राजकुमार का डाईहार्ड फैन था. वह उनकी हर फिल्म को देखता था. जैसे ही मुनियप्पा ने पुनीत के निधन की खबर सुनी तो वह सन्न रह गया और टीवी पर ये खबर देखने के बाद खूब रोने लगा. इसी बीच उसके सीने में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गया. ग्रामीणों ने तुंरत उसे पोंनाची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें दिल का दौरा पड़ने के कारण मृत घोषित कर दिया.

देश - दुनिया
छुट्टी लेने के लिए कर्मचारी ने बनाया ऐसा बहाना कि गुस्से से लाल हुआ बॉस!

11 मुल्कों की पुलिस के लिए भी डॉन को पकड़ना आसान होगा मगर बॉस से छुट्टी लेना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है! आमतौर पर कर्मचारियों को किसी बेहद महत्वपूर्ण या गंभीर चीजों के लिए ही छुट्टी लेने को कहा जाता है. पर लोगों के जीवन में कई ऐसे काम भी होते हैं जो ऑफिस या बॉस के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण नहीं लगते मगर कर्चमारी के लिए वो काफी मायने रखते हैं. ऐसे में उन चीजों के लिए छुट्टी मिलना मुश्किल हो जाता है. तब कर्मचारी अजीबोगरीब बहाने बनाकर छुट्टी लेना चाहते हैं लेकिन एक शख्स ने छुट्टी लेने के लिए ऐसा बहाना ढूंढ निकाला जिसे सुनकर उसका बॉस आग-बबूला हो गया. यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी ये स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है और लोग भी दंग हैं कि कोई ऐसा बहाना कैसे बना सकता है.
इंग्लैंड के ब्रिस्टल में रहने वाले केन मोर ने हाल ही में अपने एक कर्मचारी को मैसेज कर के पूछा कि वो ऑफिस कब आएंगे. केन हमेशा चाहते हैं कि उनके कर्मचारी नियमित रूप से ऑफिस आएं. मगर कर्चमारी ने रिप्लाई किया कि वो साफ मोजे नहीं ढूंढ पा रहा है और उसकी गर्लफ्रेंड ने उसके गंदे मोजों को धुला नहीं है इसलिए वो ऑफिस नहीं आ पाएगा. साथ ही उसने कहा कि उसके जूतों में छेद है इसलिए वो बिना मोजों के जूता नहीं पहन सकता. इस मैसेज को पढ़कर केन गुस्सा हो गए मगर फिर भी उन्होंने खुद को काबू में रखते हुए कहा- “क्या तुम मजाक कर रहे हो! तुम इसलिए नहीं आ रहे हो क्योंकि तुम्हारे पास मोजे नहीं हैं! ये क्या मजाक है. चलो ठीक है, कल मिलते हैं, मगर तुम्हारी जगह कोई और होता तो मैं उसे दोबारा ऑफिस में घुसने नहीं देता.”
सोशल मीडिया पर लोगों ने खींची कर्मचारी की टांग!
केन का स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद से ही लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक ने कहा कि बैकपैकर्स एक ही मोजे को 6 महीने तक बिना धुले पहन लेते हैं. इसलिए वो भी गंदे मोजे पहन सकता था. जबकि एक दूसरे शख्स ने कहा कि जरूर उसने पिछली रात ज्यादा पार्टी कर ली होगी इसलिए वो ऑफिस ना आने का बहाना बना रहा है. दो लोगों ने बॉस को ही सलाह देते हुए कहा कि केन को शख्स से कहना चाहिए कि वो ऑफिस आ जाए, और केन अपनी तरफ से उसे मोजे दे देगा. फिर देखते हैं कर्मचारी क्या कहता है. दूसरे शख्स ने कहा कि केन खुद नए मोजे लेकर कर्मचारी के घर चला जाए जिससे उसे पता चल जाएगा कि असलियत क्या है.

देश - दुनिया
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पर गैरकानूनी तरीके से विदेश में पैसा छिपाने का आरोप

रायपुर की RAV लीगल फर्म ने पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से भारत रत्न वापस लेने के लिए राष्ट्रपति को पत्र लिखा है। तेंदुलकर पर गैरकानूनी तरीके से विदेश में पैसा छिपाने का आरोप लगा है। फर्म का दावा है कि सचिन ने टैक्स फ्री देश ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में करोड़ों रुपए जमा किए। RAV लीगल फर्म वरुण तन्खा की है।
कंपनी बनाकर विदेश में जमा कराए पैसे
RAV ने पत्र में बताया है कि तेंदुलकर ने अपनी पत्नी अंजली और ससुर आनंद मेहता की पार्टनरशिप में SAAS इंटरनेशनल नामक कंपनी खोली। इस कंपनी के जरिए ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड में करोड़ों रुपए जमा कराए गए। तेंदुलकर की कंपनी SAAS का पूरा काम एलगोकल लॉ फर्म के जरिए हो रहा था। यह फर्म टैक्स हैवन कहे जाने वाले पनामा देशों में विदेशी अरबपतियों की मदद करती है।
पैंडोरा पेपर्स में नाम आया तो बंद कर दी कंपनी
पैंडोरा पेपर्स में जब इस फर्म का भी नाम आया तो SAAS को बंद कर वहां जमा 60 करोड़ रुपए भारत लाए गए। पत्र में लिखा गया है कि तेंदुलकर ने इसके बाद अपने प्रवक्ता के माध्यम से बताया था कि उन्होंने एक सरकारी योजना LRAS का लाभ लिया था और सभी प्रकार के टैक्स चुकाए थे।
फैसला नहीं हुआ तो हाईकोर्ट जाने की तैयारी
RAV लीगल ने कहा कि शैल कंपनी के जरिए विदेशों में पैसा जमा करना भारत के कानून के साथ धोखा है। भारत अलंकरण से सम्मानित व्यक्ति का विदेशों में पैसा छिपाना गलत है। इससे पूरे देश में गलत संदेश जाता है। इसलिए उनसे भारत रत्न का सम्मान वापस लिया जाना चाहिए। फर्म ने कहा कि अगर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लेंगे तो हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की जाएगी।
क्या है पैंडोरा पेपर्स?
2016 में इंटरनेशनल कंसोर्टियम ऑफ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट्स (ICIJ) ने पनामा पेपर्स लीक किए थे। तब दुनिया को पता लगा था कि पनामा जैसे टैक्स हैवन देशों में अमीर लोग किस तरह अपनी काली कमाई इन्वेस्ट करते हैं। पनामा को लेकर ही पैंडोरा पेपर्स जांच के दस्तावेज सामने आए। इसमें सचिन तेंदुलकर, पॉप सिंगर शकीरा और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर समेत दुनियाभर के सैकड़ों सेलिब्रिटीज के बेनामी निवेश का दावा किया जा रहा है।

-
देश - दुनिया7 days agoबैंक पीओ के 4135 पदों पर भर्ती शुरू, जानें सभी जरुरी बातें
-
देश - दुनिया7 days ago
ब्रेन डेड था मरीज, सुअर की किडनी का सफल ट्रांसप्लांट
-
देश - दुनिया6 days ago12 साल की लड़की ने दोस्त के साथ मिलकर कर दी पिता की हत्या! वजह जानकर हर कोई रह गया दंग
-
देश - दुनिया7 days agoसस्ते में घर खरीदने का मौका! PNB करने जा रहा सस्ते घरों की नीलामी, चेक करें सभी डिटेल
-
देश - दुनिया5 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया6 days agoबिना कुछ किए भी अमीर बन सकते हैं! बस अपनाने होंगे ये टिप्स
-
देश - दुनिया6 days agoमहिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! अब हर महीने मिलेगी 2 दिन की पीरियड लीव
-
देश - दुनिया7 days agoहरियाणा में IAS अफसर अशोक खेमका का 30 साल में 54वीं बार ट्रांसफर
-
देश - दुनिया6 days agoअब गहलोत ने किया राहुल गांधी से मुलाकात से इनकार, जानिये क्या कहा?
-
छत्तीसगढ़7 days agoCM भूपेश बघेल ने ‘एलियन’ सा दिखने वाले शैलेन्द्र से की मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल


















You must be logged in to post a comment Login