Connect with us

प्रदेश

राजस्थान: में धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव,दोनों ही पार्टियों के नेताओं के लिए हॉट सीट बनी हुई है

Published

on

राजस्थान में धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं। ऐसे में दोनों ही पार्टियों के बड़े नेता यहां अपना दमखम लगाते दिख रहे हैं। यहां तक कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं।

दरअसल, विधानसभा सीट धरियावद दोनों ही पार्टियों के नेताओं के लिए हॉट सीट बनी हुई है। यहां कांग्रेस अपनी जीत का खाता खोलना चाहती है तो बीजेपी अपना दबदबा बरकरार रखना चाहती है। पार्टी के लिए सीट की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वल्लभनगर और धरियावद में मौजूद रहेंगे।

यहां खास बात यह है कि मुख्यमंत्री की तीन जनसभा केवल धरियावद विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि केवल एक जनसभा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में हो रही है। इनमें लसाड़िया, झल्लारा, मुंगाणा और कुरावड़ शामिल है। ऐसे में माना जा रहा है कि धरियावद सीट को जीतना कांग्रेस के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

धरियावद से विधायक गौतमलाल मीणा के निधन से रिक्त हुई ये सीट पहले बीजेपी के पास थी। इसलिए भी कांग्रेस यहां अपने उम्मीदवार को जिताना चाहती है। वहीं, दूसरी ओर बीजेपी अपनी सीट को बचाने में दमखम लगा रही है। बीजेपी राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह सहित कई नेता यहां रणनीती बनाने में लगे हैं। गौरतलब है कि यहां से बीजेपी के उम्मीदवार खेत सिंह मीणा और कांग्रेस के प्रत्याशी नगराज में सीधी टक्कर है।

ल्लभनगर में 2 लाख से अधिक है ओटर 

वल्लभनगर और धरियावद दोनों विधानसभा सीटों पर आगामी 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 2 नवंबर को मतगणना होगी। दोनों विधानसभाओं में कुल 5 लाख 11 हजार 455 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। वल्लभनगर में 2 लाख 53 हजार 831 और धरियावद में 2 लाख 57 हजार 624 मतदाता मत डाल सकेंगे।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

प्रदेश

रमा एकादशी 2021: कार्तिक की रमा एकादशी में ग्वारीघाट पर उमड़ी भीड़

Published

on

कार्तिक माह की रमा एकादशी में ग्वारीघाट पर नजारा देखने लायक था। महिलाओं की टोली भजन—कीर्तन के साथ नाचती झूमती पूजन में लीन दिखी। ये किसी उत्सव की तरह नजर आया। कई महिलाएं तो सारी रात घाट किनारे भजन—पूजन में जुटी रही। वहीं सुबह चार बजे से घाट पर दूर—दूर से महिलाओं की भीड़ पहुंचने लगी थी।

कार्तिक माह में व्रत रहने वाली अधिकांश महिलाएं नर्मदा घाट पर स्नान और पूजन करने पहुंचती हैं। सुबह पहले नर्मदा स्नान करने के पश्चात घाट किनारे बैठकर महिलाएं कार्तिक पूजन करती है। इस दौरान भजन और संगीत की धुन पर महिलाएं झूमकर अपनी आस्था और समर्पण का प्रदर्शन करती दिखी।

ज्योतिषाचार्य पं.शिवनारायण उपाध्याय ने बताया कि कार्तिक रमा एकादशी में माताएं बहनें नदी सरोवर में प्रात:काल स्नान करती है। इसके पश्चात भगवान सूर्य को अर्ग देती है। रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ धन, ऐश्वर्य और वैभव की देवी माता लक्ष्मी की भी पूजा विधि विधान से की जाती है। इसके बाद दिवाली का त्योहार आता है। दिवाली से पूर्व माता लक्ष्मी की पूजा करने के लिए रमा एकादशी सबसे उत्तम दिन होता है। माता लक्ष्मी को रमा भी कहते हैं, कार्तिक एकादशी पर भगवान विष्णु संग रमा की भी पूजा होती है, इसलिए इसे रमा एकादशी कहते हैं।

ये भगवान विष्णु का महिना माना जाता है। इस दिन की पूजन—भक्ति का लाभ शीघ्र मिलता है। जीवन में आरोग्यता—स्वास्थ्यता, दामपत्य जीवन अच्छा होता है। सुख —समृद्वि मिलती है। मा लक्ष्मी का माह है इस माह दीपावली का पूजन होता है इसलिए इस माह का विशेष महात्वपूर्ण है। एकादशी होने के कारण नर्मदा स्नान के बाद दान पुण्य भी किया जाता है। घाट पर इस दौरान भारी संख्या में लोग चावल,दाल और नगद राशि का दान करते नजर आए। पूजन में सिर्फ महिलाएं ही नहीं युवा लड़कियां भी खूब बढ़चढ़कर आगे रही। ज्ञात हो कि माह भर कार्तिक पूजन महिलाएं घर मंदिर में एकसाथ करती है। लेकिन आज के दिन नदी—सरोवर के किनारे पूजन करने का ​विशेष महात्व होने के कारण ही गोपिकाएं नर्मदा तट पर आते हैं।

Continue Reading

प्रदेश

बाप ने ही ,13 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम द‍िया

Published

on

By

ह‍िमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज‍िले में बाप ने 13 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम द‍िया. किराए के मकान में रह रहे 47 वर्षीय बाप दुष्कर्म करने

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुरमें बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. पिता ने 13 साल की मासूम से रेप किया. किराए के मकान में रह रहा 47 वर्षी प्रवासी रेप करने के बाद फरार हो गया. मासूम बेटी ने अपनी मां को सारी बाते बताई. इसके तुरंत बाद मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया.

आरोपी बाप उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 378, 354 ए, 506 और 610 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

एसपी डॉ आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी कर दी है.

पीडिता की मां ने बताया कि मेरी बेटी ने बताया है कि पापा ने उसके साथ रेप किया है. उसने आज थाने में आकर सारी बात बताई है, मां ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपी पिता कहीं पर भाग गया है. मां ने कहा कि पुलिस को उसे जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए.

Continue Reading

प्रदेश

जबलपुर : जीआरपी ने जबलपुर रेलवे स्टेशन में पकड़े हवाला के 30 लाख नकद

Published

on

By

दिवाली से पहले ही एक बार फिर हवाला कारोबार जोरों पर शुरू हो गया है। जबलपुर से मुंबई और अहमदाबाद के लिए बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई और लाई जा रही है । इस काम के लिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की मदद ली जा रही है । जबलपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने देररात हवाला का काम करने वाले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। जांच के दौरान इस युवक के बैग में लगभग 30 लाख रुपए नगद मिले ।

जीआरपी के थाना प्रभारी आरके नेमा ने बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की जांच की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम नागराज पिल्ले बताया। व्यक्ति के पास रखे पिठ्ठू बैग की जांच की, जिसमें 30 लाख रुपए नकद मिले।

पंजू के पैसे लेकर जा रहा था मुंबई: जीआरपी ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पैसे लेकर हावड़ा-मुंबई मेल से मुंबई जाने के लिए स्टेशन पर आया था, उसके पास श्रीधाम से मुंबई जाने का यात्रा टिकट भी मिला है। पूछताछ में युवक ने बताया कि जब्‍त रकम तुलाराम चौक के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स-खिलौना व्यापार से जुड़े पंजू गोस्वामी नामक व्‍यापारी की है। जीआरपी ने स्टेशन से जब्‍त की गई रकम की जानकारी आयकर विभाग की अनुसंधान विंग को दे दी गई है, जिनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

इस कार्रवाई में जीआरपी जबलपुर के उप निरीक्षक एलपी कश्यप सहायक उपनिरीक्षक आर.एस. शुक्ला प्रधान आरक्षक राघवेंद्र, शिवेंद्र सिंह, कृष्ण कांत तिवारी आरक्षक अजय तिवारी, सुनील यादव, रविंद्र लोधी की भूमिका उल्लेखनीय रही है, जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक रेल विनायक वर्मा द्वारा की गई है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़3 mins ago

राजधानी रायपुर : पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतारने के बाद पत्‍नी की हत्‍या,और कर ली खुदकुशी

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपनी दो मासूम बेटियों को मौत...

छत्तीसगढ़2 hours ago

CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, स्कूलों में बच्चों को गाना होगा ‘रघुपति राघव राजा राम..’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने स्कूलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रार्थना के...

छत्तीसगढ़20 hours ago

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जीवंत माडल का, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी...

छत्तीसगढ़20 hours ago

रायपुर :बंजारी नगर को अस्थायी बस्ती से स्थायी करने को सर्वे, आयुक्त से प्रस्ताव बनाने की मांग

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 50 साल पुरानी बंजारी नगर बस्ती का शनिवार को डीडीनगर पार्षद मधु चंद्रवंशी और ईश्वरी...

छत्तीसगढ़20 hours ago

छत्तीसगढ़ : राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ के 21 लाख किसानों की दोगुनी होगी दिवाली की खुशी

राज्योत्सव के मौके पर एक नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    चीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर

  • देश - दुनिया6 days ago

    सोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें

  • देश - दुनिया4 days ago

    50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल

  • देश - दुनिया6 days ago

    नवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

  • देश - दुनिया7 days ago

    करोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार

  • देश - दुनिया6 days ago

    पीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा

  • देश - दुनिया3 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती

  • देश - दुनिया4 days ago

    हत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला

  • देश - दुनिया5 days ago

    शाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद

  • देश - दुनिया5 days ago

    पति को ढूंढ रही थी 5 राज्यों की पुलिस, पत्नी ने जीता पंचायत का चुनाव