प्रदेश
पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला

गुरुग्राम के सोहना में एक पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची के पड़ोस में ही रहने वाला आरोपी युवक कथित तौर पर मासूम को बहाने से घर से ले गया था और पास ही में खेत में बच्ची से दरिंदगी की और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित परिवार ने वारदात से एक दिन पहले शनिवार की शाम धूमधाम से बच्ची का जन्मदिन मनाया था।
पुलिस को दी शिकायत में बच्ची के पिता ने बताया कि वह मूलरूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाला है। बीते सात आठ सालों से वह गुरुग्राम के एक गांव में किराये के मकान में रहता है और मजदूरी करता है। उसने बताया कि उसके दो लड़के और एक लड़की है। रविवार सुबह वह मजदूरी करने के लिए घर से गया था। घर पर उसकी पत्नी और बच्चे थे।
कुछ देर बाद उसकी पत्नी ने उसे फोन कर बताया कि पड़ोस में रहने वाला राजा उनकी बेटी को घर से कुछ खाने की चीज दिलाने के लिए ले गया था और काफी देर होने के बाद भी उनकी बेटी घर नहीं आई।पिता ने बताया कि जब उसकी पत्नी और पड़ोसी बच्ची को ढूंढने के लिए उनके मकान के पीछे खेत में पहुंचे, तो वहां उन्होंने देखा कि मासूम बच्ची जमीन पर पड़ी थी और आरोपी भी वहीं खड़ा था। उन्हें देख वह वहां से भाग गया। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस ने अभी हत्या कैसे की गई है, इसका खुलासा नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार बच्ची के गले पर चोट के निशान हैं।
शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
मृतक के परिजनों की मांग पर पुलिस ने बच्ची के शव को शाम को गुरुग्राम के शवगृह में भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार डॉक्टरों के बोर्ड से सोमवार को बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
आरोपी शराब पीने का आदी :
बिहार के दरियापुर का रहने वाला आरोपी राजा एक निजी कंपनी में काम करता है। पड़ोसियों ने बताया कि राजा शराब पीने का आदी है। वह हर दिन घर पर शराब पीकर ही रहता है। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई है। राजा अपनी मां के साथ रहता है।
आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सुभाष बोकन पुलिस प्रवक्ता
मृतक बच्ची का शनिवार की शाम परिजनों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया था
मृतक बच्ची का शनिवार की शाम परिजनों ने धूमधाम से जन्मदिन मनाया था। बच्ची के जन्मदिन का केट कटने के दौरान राजा भी वहीं पर था। उसने बच्ची के जन्मदिन की खुशी में खूब शराब भी पी थी। जन्मदिन से अगले दिन ही बच्ची की मौत से परिवार आहत है। वहीं आस-पड़ोस के लोगों में काफी गुस्सा है। गुस्साए कुछ लड़कों ने गुरुग्राम-सोहना मार्ग को जाम करने की कोशिश भी की, लेकिन सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम की योजना बना रहे युवकों को सड़क से दूर करते हुए जाम नहीं लगने दिया।


प्रदेश
ऑनलाइन गेम ने तीन बहनों के इकलौते भाई को छीना, तीन पत्ती गेम में 10 लाख गंवाने के बाद ट्रेन के आगे लेटा
मध्यप्रदेश के राजगढ़ में ऑनलाइन गेम ने युवक की जिंदगी छीन ली। युवक ने ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी। उसका सिर और धड़ अलग हो गए। युवक ऑनलाइन गेम तीन पत्ती खेलता था। इसमें वह 10 लाख रुपए हार गया था। उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। इस वजह से दबाव में था और एक महीने से वह गुमसुम रहता था।
घटना रविवार की रात आठ बजे ब्यावरा के पास पडोनिया गांव की है। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा था। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। शव की पहचान विनोद दांगी (30) के रूप में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कुछ कहना संभव होगा।विनोद दांगी (30) शादीशुदा था, उसके दो बेटे भी हैं।
10 लाख रुपए गंवा चुका था
विनोद को जानने वालों के मुताबिक युवक को तीन महीने पहले मोबाइल पर 3 पत्ती गेम खेल रहा था। उसे उसकी लत लग गई थी। तीन बत्ती गेम खेलने के लिए उसने अपनी कॉम्प्लेक्स के दुकानदारों से रुपए लिए थे। इसमें वह 10 लाख रुपए भी गंवा चुका था। वह दुकान पर बैठकर दिनभर गेम खेलता रहता था।
पहले भी फांसी का कर चुका है प्रयास
विनोद तीन बहनों में इकलौता भाई था। विनोद शादीशुदा था, उसके दो बेटे भी हैं। कुछ दिन पहले वह घर में फांसी लगाने का प्रयास कर चुका है, लेकिन परिवार वालों की नजर पड़ गई तो उसे बचा लिया गया।
पिता बडे़ किसान, ब्यावरा में कॉम्प्लेक्स
विनोद के पिता हेमराज दांगी बड़े किसान हैं। साथ ही ब्यावरा में भोपाल रोड पर सरपंच ढाबे के पास उनका बड़ा कॉम्प्लेक्स है। इसमें 7 से 8 दुकानें हैं। सभी किराए पर हैं। विनोद यह कॉम्प्लेक्स देखता था। यहां वह दिनभर बैठा रहता था। ऑनलाइन तीन पत्ती गेम खेलने की लत यहीं से पड़ी। वह गेम में रकम हारता गया और दुकानदारों से लेता गया। तीन महीने में ही उसने 10 लाख रुपए हार गए। इसमें आधा से ज्यादा कर्ज लिए हुए था। ब्यावरा देहता थाना प्रभारी आदित्य सोनी ने इस संबंध में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस मंगलवार को पीएम कराएगी। परिवार का बयान लिया जाएगा।

प्रदेश
धर्मांतरण को लेकर जमकर हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीटा

सतना में धर्मांतरण के शक में बवाल हो गया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने थाने के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। दो कार्यकर्ताओं को जमीन पर लिटा-लिटाकर पीटा। इसके बाद टांग पकड़कर घसीटते हुए थाने में ले गए। रविवार देर रात तक पिटाई के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने के सामने प्रदर्शन करते रहे। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच कराने की बात कही, तब जाकर मामला शांत हुआ। धक्का-मुक्की के बीच एक गर्भवती कॉन्स्टेबल को चोट लग गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पिटाई में बजरंग दल के पांच कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
यहां से शुरू हुआ विवाद
सतना में नवरंग पार्क के सामने चर्च ऑफ गॉड है। उसके फादर बीजू थॉमस हैं। सुबह कुछ लोगों ने सूचना दी कि धर्मांतरण किया जा रहा है। इसके बाद यहां बजरंग दल के करीब 50 कार्यकर्ता पहुंच गए। सूचना के बाद सब-इंस्पेक्टर शैलेन्द्र पटेल भी फोर्स के साथ पहुंच गए। चर्च में देखा तो प्रार्थना चल रही थी। इसके बाद पुलिस ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को बाहर कर दिया। सीएसपी और कोलगवां टीआई भी आए, तो बातचीत शुरू हुई। फादर ने कहा कि हर रविवार 9 से 11 बजे तक प्रार्थना होती है। हम वही कर रहे हैं। वहां मौजूद लोगों से भी पूछताछ की, तो पता चला कि सभी स्वेच्छा से आए हैं।
गर्भवती कॉन्स्टेबल को चोट लगी
सीएसपी ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को वहां से चलता कर दिया। इसके बाद शाम को थाने में बयान होने लगे। वहां मौजूद कुछ लोग सकड़ पर टायर जलाकर चक्काजाम करने लगे। बयान दे रहे लोग भी सड़क पर आ गए। पुलिस की समझाइश के बाद भी नहीं माने, तो धक्का-मुक्की कर लगे। धक्का-मुक्की के दौरान गर्भवती कॉन्स्टेबल प्रियंका सिंह पटेल को चोट लग गई।
इस दौरान बजरंग दल के राजबहादुर मिश्रा, सचिन शुक्ला, सौरभ सिंह, ऋषभ शुक्ला, अनंत मिश्रा भी घायल हो गए। इन्हें कोलगवां थाना पुलिस ने रात को एसपी धर्मवीर सिंह के सामने पेश किया गया। एसपी ने मामले की जांच एडिशनल एसपी एसके जैन को सौंपी है।
देर रात तक चला प्रदर्शन
घटना से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कोलगवां थाना के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। बजरंगी सतना सीएसपी महेंद्र सिंह चौहान और कोलगवां टीआई डीपी सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रदेश
पेट्रोल-डीजल पर एमपी के मंत्री बोले, जनता की आमदनी बढ़ रही है,तो थोड़ी महंगाई भी स्वीकार करनी होगी
![]()
जनता की आमदनी बढ़ रही है तो थोड़ी महंगाई भी स्वीकार करनी होगी। यह जनता को समझना चाहिए कि जब तनख्वाह बढ़ रही है, व्यापारियों को उत्पादों की बिक्री में लाभ ज्यादा मिल रहा है तो फिर पेट्रोल-डीजल 10 साल पुरानी कीमतों पर कैसे मिल सकता है। हर चीज सरकार मुफ्त में नहीं दे सकती है। सरकार का राजस्व भी इसी से आता है और विकास योजनाओं पर खर्च होता है। यह बात प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर कही।
उन्होंने रविवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि किसानों के लिए केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाएं हैं, जिनका सीधा फायदा उन्हें मिल रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ कमियां भी हैं।विभाग में भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए हम आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री पद की शपथ लेने के बाद मैंने अफसरों को कहा था कि हर पंचायत में एक मैदान, एक मुक्तिधाम और एक स्कूल भवन होना चाहिए। काफी हद तक हम सफल भी रहे। खाद को लेकर जहां किल्लत है, वहां समस्या सप्ताह भर में दूर की जाएगी।

-
देश - दुनिया6 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया6 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया6 days agoनवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया7 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया4 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया3 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती
-
देश - दुनिया6 days agoपीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया4 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला
-
देश - दुनिया5 days agoशाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद
-
देश - दुनिया5 days agoपति को ढूंढ रही थी 5 राज्यों की पुलिस, पत्नी ने जीता पंचायत का चुनाव



















You must be logged in to post a comment Login