प्रदेश
ट्यूशन पढ़ने गई पांच साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न , 12 साल के बच्चे के साथ लगा आऱोप
दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद जिले के विजय नगर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए गई पांच साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न हुआ। यौन उत्पीड़न का आरोप ट्यूटर के ही 12 साल के बेटे पर है
गाजियाबाद का मामला
यह खबर क्राइम की है, चिंताजनक है, लेकिन उन सभी पैरेंट्स के लिए जरूरी है जो बेफिक्र होकर अपने बच्चों के हाथों में स्मार्टफोन थमा देते हैं। ऐसे पैरेंट्स को अब सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि कम उम्र में इंटरनेट तक बच्चों की पहुंच उन्हें गलत रास्ते पर ले जा रहा है। विजय नगर थाना क्षेत्र में भटकते बचपन का एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां ट्यूशन पढ़ने के लिए गई पांच साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न हुआ। यौन उत्पीड़न का आरोप ट्यूटर के ही 12 साल के बेटे पर है।
मंगलवार को बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे एमएमजी अस्पताल ले जाया गया था। वहां से देर रात इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की उम्र 12 साल ही है। ऐसे में बच्चे को जुवेनाइल बोर्ड के सामने पेश किया गया। वहां से उसे चाइल्ड लाइन भेजने की तैयारी है। नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अकेला पाकर किया बच्ची का उत्पीड़न
जानकारी के अनुसार, विजयनगर की कॉलोनी में रहने वाले एक शक्स की बेटी यूकेजी में पढ़ती है। वह उनकी ही बिल्डिंग में तीसरे फ्लोर पर रहने वाली एक महिला के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। बच्ची के पिता ने बताया कि महिला के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए उनकी बेटी और बेटा दोनों जाते हैं। मंगलवार को परिवार में एक कार्यक्रम था, इसलिए बेटे को कुछ सामान लेने के लिए भेजा था। इस वजह से वह ट्यूशन नहीं गया और बेटी को शाम को अकेली ट्यूशन जाना पड़ा। इस बीच महिला टीचर प्रसाद लेने नीचे आई, तो उसके 12 साल के बेटे ने बच्ची को अकेला पाकर उसका उत्पीड़न किया। कुछ देर बात बच्ची घर आई।
अस्पताल पहुंचने पर हुई उत्पीड़न की जानकारी
बच्ची ने घर आकर दर्द होने के बारे में बताया। उसके कपड़ों पर खून देखकर पैरंट्स उसे प्राइवेट अस्पताल लेकर गए। जहां से उन्हें एमएमजी अस्पताल जाने को कहा गया। अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टर ने बच्ची के साथ कुछ गलत होने के बारे में बताया। इसके बाद जब बच्ची से पूछा गया तो उसने पूरी घटना बताई। परिवार का आरोप है कि ट्यूटर ने अस्पताल पहुंचकर उनके परिचय वाले डॉक्टर से बेटी का इलाज करने का दबाव बनाया। जब उन्होंने इंकार कर दिया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई।
कुछ दिन से परेशान थी बच्ची, पर नहीं समझ सके
बच्ची के पिता ने बताया कि बीते कुछ दिनों से उनकी बेटी ट्यूशन जाने से बच रही थी। इसके बाद ट्यूटर का बेटा जब उसे खेलने के लिए बुलाता था तो वह परेशान होती थी। उन्होंने बताया कि करीब पांच दिन पहले वह बेटी को बुलाने आया था तो उसने जाने से मना कर दिया। हालांकि बच्ची के यह इशारे पैरंट्स समझ नहीं पाए और उन्होंने इस व्यवहार पर उससे बात नहीं की और यह घटना हो गई।


प्रदेश
बाप ने ही ,13 साल की मासूम बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में बाप ने 13 साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. किराए के मकान में रह रहे 47 वर्षीय बाप दुष्कर्म करने
हिमाचल प्रदेश: हमीरपुरमें बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है. पिता ने 13 साल की मासूम से रेप किया. किराए के मकान में रह रहा 47 वर्षी प्रवासी रेप करने के बाद फरार हो गया. मासूम बेटी ने अपनी मां को सारी बाते बताई. इसके तुरंत बाद मां ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया.
आरोपी बाप उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है, पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 378, 354 ए, 506 और 610 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
एसपी डॉ आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी कर दी है.
पीडिता की मां ने बताया कि मेरी बेटी ने बताया है कि पापा ने उसके साथ रेप किया है. उसने आज थाने में आकर सारी बात बताई है, मां ने बताया कि रेप करने के बाद आरोपी पिता कहीं पर भाग गया है. मां ने कहा कि पुलिस को उसे जल्द से जल्द पकड़ना चाहिए.

प्रदेश
जबलपुर : जीआरपी ने जबलपुर रेलवे स्टेशन में पकड़े हवाला के 30 लाख नकद

दिवाली से पहले ही एक बार फिर हवाला कारोबार जोरों पर शुरू हो गया है। जबलपुर से मुंबई और अहमदाबाद के लिए बड़ी मात्रा में नकदी ले जाई और लाई जा रही है । इस काम के लिए ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों की मदद ली जा रही है । जबलपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी ने देररात हवाला का काम करने वाले एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। जांच के दौरान इस युवक के बैग में लगभग 30 लाख रुपए नगद मिले ।
जीआरपी के थाना प्रभारी आरके नेमा ने बताया कि जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक की जांच की गई। पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम नागराज पिल्ले बताया। व्यक्ति के पास रखे पिठ्ठू बैग की जांच की, जिसमें 30 लाख रुपए नकद मिले।
पंजू के पैसे लेकर जा रहा था मुंबई: जीआरपी ने जब युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि यह पैसे लेकर हावड़ा-मुंबई मेल से मुंबई जाने के लिए स्टेशन पर आया था, उसके पास श्रीधाम से मुंबई जाने का यात्रा टिकट भी मिला है। पूछताछ में युवक ने बताया कि जब्त रकम तुलाराम चौक के समीप इलेक्ट्रॉनिक्स-खिलौना व्यापार से जुड़े पंजू गोस्वामी नामक व्यापारी की है। जीआरपी ने स्टेशन से जब्त की गई रकम की जानकारी आयकर विभाग की अनुसंधान विंग को दे दी गई है, जिनके द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
इस कार्रवाई में जीआरपी जबलपुर के उप निरीक्षक एलपी कश्यप सहायक उपनिरीक्षक आर.एस. शुक्ला प्रधान आरक्षक राघवेंद्र, शिवेंद्र सिंह, कृष्ण कांत तिवारी आरक्षक अजय तिवारी, सुनील यादव, रविंद्र लोधी की भूमिका उल्लेखनीय रही है, जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा पुलिस अधीक्षक रेल विनायक वर्मा द्वारा की गई है।

प्रदेश
पत्नी को नहीं हुए बच्चे, पति ने मांगा तलाक, पत्नी रहना चाहती है पति के साथ

कहते है कि पति-पत्नी के बीच जन्मांतरण का साथ है। सुख-दुख में एक दूसरे साथ हमेशा खड़े रहते हैं, लेकिन एक पति अपनी पत्नी को इसलिए छोड़ना चाहता है कि वह मां नहीं बन सकी है। कुटुंब न्यायालय में उसने तलाक का आवेदन पेश कर दिया, जबकि पत्नी ने साथ रहना चाहती है।
उसने कोर्ट में आवेदन पेश कर पति के साथ जाना चाहती है। पत्नी का कहना है कि पथरी के इलाज के लिए वह अपने मायके चली गई थी। उसके बाद पति लेने नहीं आया। वह पति के साथ रहना चाहती है। जबकि पति का कहना है कि उसकी पत्नी मां नहीं बन सकती है। उसे अपना वंश आगे बढ़ाना है। पति ने पहली पत्नी को तलाक देकर दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से भी इसी तरह की शिकायत थी। कोर्ट ने दोनों को जोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन पति मानने को तैयार नहीं है।
इंदर कुंमार(परिवर्तित नाम) ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था। तलाक के बाद उसने 13 अप्रैल 2015 को मुरार निवासी महिला से दूसरा विवाह किया। यह विवाह दोनों पक्षों के माता पिता की सहमति से हुआ। शादी में दान दहेज भी दिया। पत्नी ने दांपत्य जीवन का निर्वाहन किया, लेकिन सात साल में उन्हें बच्चा नहीं हो सका। इसको लेकर विवाद होने लगा।
पत्नी की किडनी में पथरी का दर्द होने लगा और पत्नी पिता के घर फरवरी 2021 में इलाज के लिए चली गई, लेकिन पति उसे लेने नहीं पहुंचा। जब पिता ने ससुराल भेजने की कही तो पति ने मना कर दिया कि अब भेजने की जरूरत नहीं है। उसे साथ नहीं रख सकता है। वह पढ़ी लिखी नहीं है। गृहस्थी के अलावा उसे कोई कार्य नहीं आता है। इसी बीच पति ने तलाक का अावेदन पेश कर दिया कि पत्नी मां नहीं बन सकती है। उसे अपना वंश आगे बढ़ाना है। जब पत्नी को तलाक की जानकारी मिली तो उसने वापसी के लिए आवेदन पेश किया है।
-
देश - दुनिया6 days agoचीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर
-
देश - दुनिया6 days agoसोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें
-
देश - दुनिया7 days agoरिजर्व बैंक ऑफ इंडियाने बैंक लॉकर नियमों में किया बदलाव,जान लें नए नियम
-
देश - दुनिया7 days agoकरोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार
-
देश - दुनिया4 days ago50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल
-
देश - दुनिया7 days agoबेटी के बाप ने खुद को अविवाहित बताकर फेसबुक पर युवती से की दोस्ती, फिर रचाई शादी, ऐसे खुली पोल
-
देश - दुनिया6 days agoनवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
-
देश - दुनिया6 days agoपीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा
-
देश - दुनिया3 days agoअसिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती
-
देश - दुनिया4 days agoहत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला



















You must be logged in to post a comment Login