देश - दुनिया
50 हजार से भी कम में मिल रही हैं देश की ये 2 सबसे सस्ती बाइक

कोरोनावायरस के चलते हुए लॉकडाउन के बाद भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। वायरस से सुरक्षा के चलते लोग सोशल डिस्टेंसिंग करने के लिए सार्वजनिक वाहनों से ज्यादा निजी वाहनों का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। अगर ऐसे में आप अपने लिए पहली बार कोई नई मोटरसाइकिल खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट कम है। हम आपको ऐसी दो बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जिनकी एक्स शोरूम कीमत 50 हजार रुपये से भी कम है।
Hero HF Deluxe कीमत: कीमत की बात की जाए तो Hero HF Deluxe BS6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 49,000 रुपये है। पावर और स्पेशिफिकेशन: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Hero HF Deluxe में 97.2 cc का एयर कूल्ड 4 स्ट्रॉक सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है जो कि 8000 Rpm पर 5.9 kW की पावर और 6000 Rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन वाली इस बाइक में किक स्टार्ट और सेल्फ स्टार्ट का फीचर है। सस्पेंशन: सस्पेंशन की बात की जाए तो HF Deluxe के फ्रंट में टेलिस्कॉपिक हाइड्रॉलिक शॉक एब्स्रॉबर सस्पेंशन और रियर में 2 स्टेप एडजेस्टेबल हाइड्रॉलिक शॉक एब्स्रॉबर सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम: ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो HF Deluxe के फ्रंट और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। डाइमेंशन: डाइमेंशन की बात की जाए तो Hero HF Deluxe की लंबाई 1965 mm, चौड़ाई 720 mm, ऊंचाई 1045 mm, सैडल ऊंचाई 805 mm, व्हीलबेस 1235 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 165 mm, फ्यूल टैंक कैपेसिटी 9.6 लीटर और वजन 109 किलो है।
Bajaj CT 100 कीमत: कीमत की बात की जाए तो Bajaj CT 100 BS6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 44,122 रुपये है। पावर और स्पेशिफिकेशन: पावर और स्पेशिफिकेशन की बात की जाए तो Bajaj CT 100 में 102cc का 4 स्ट्रॉक, सिंगल सिलेंडर इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है जो कि 7500 7.9 PS की पावर और 5500 पर 8.34 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। गियरबॉक्स की बात करें तो इंजन 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह बाइक 90 Kmph की रफ्तार से दौड़ सकती है। सस्पेंशन: सस्पेंशन की बात की जाए तो इस बाइक के फ्रंट में हाइड्रॉलिक टेलिस्कॉपिक, 125 mm ट्रैवल सस्पेंशन और रियर में स्प्रिंग इन स्प्रिंग (SNS), 100mm व्हील ट्रैवल सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम: ब्रेकिंग सिस्टम की बात की जाए तो CT 100 के फ्रंट में 130 mm ड्रम ब्रेक और रियर में 110 mm ड्रम ब्रेक के साथ CBS दिया गया है। डाइमेंशन: डाइमेंशन की बात की जाए तो CT 100 की लंबाई 1945 mm, चौड़ाई 752 mm, ऊंचाई 1072 mm, व्हीलबेस 1235 mm, ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm, वजन 115 किलो और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 10.5 लीटर है।


देश - दुनिया
बड़ी खबर: अब फोन पर नही सुनाई देगी covid-19 से जुड़ी कॉलर ट्यून, जाने क्यो? पढ़े पूरी खबर….

अब नहीं सुनाई देगी कोविड-19 से जुड़ी कॉलर ट्यून ANI ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी जानकारी हालात सामान्य होने की वजह से लिया गया फैसला
नई दिल्ली: कोरोना काल में जब भी लोग किसी को कॉल करते थे तो कोविड-19 की गाइडलाइंस से जुड़ी कॉलर ट्यून सुनाई देती थी। कई बार सोशल मीडिया पर लोगों ने इस बात पर आपत्ति भी जताई। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है कि अब कॉल करने पर कोविड 19 से जुड़ी कॉलर ट्यून नहीं आएगी।
हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितनी तारीख से कोविड 19 की गाइडलाइंस वाली कॉलर ट्यून बंद होगी, लेकिन जल्द ही ऐसा होने की संभावना है। देश में कोरोना की वजह से जो हालात बिगड़े थे, वह अब सामान्य हो चले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि बीते 2 सालों में इस कॉलर ट्यून ने जनता को काफी जागरुक किया है और अब हालात सामान्य होने पर इसकी जरूरत नहीं है।
बता दें कि देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1270 नए मामले सामने आए और 31 लोगों की मौत हुई। इस दौरान 1567 लोग कोरोना से ठीक भी हुए। इस समय देश में कोरोना के कुल मामले 4,30,20,723 हैं और सक्रिय मामले 15,859 हैं। इस दौरान कुल रिकवरी केस 4,24,83,829 हैं और कुल 5,21,035 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान वैक्सीनेशन की प्रक्रिया भी तेज है और अब तक 1,83,26,35,673 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
वहीं इससे पहले रविवार को देश में कोरोना के 1421 नए मामले सामने आए थे और 149 लोगों की मौत हुई थी। बता दें कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 4,32,389 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं कुल टेस्टिंग 78,73,55,354 हुई हैं। ये जानकारी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने दी है।
देश - दुनिया
बड़ी खबर: 6वीं बार फिर से बढ़ा पट्रोल और डीजल के दाम, पढ़े पूरी खबर…

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी एक हफ्ते में 6वीं बार ईंधन की कीमत बढ़ी दिल्ली में पेट्रोल 99.41 रुपए और डीजल 90.77 रुपए पहुंचा
नई दिल्ली: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। एक हफ्ते में 6वीं बार ईंधन की कीमत बढ़ी है। सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर 30 और 35 पैसे बढ़े हैं। जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमत आज 99.41 रुपए प्रति लीटर और 90.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 31 पैसे और 37 पैसे की वृद्धि हुई है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 114.19 रुपए और 98.50 रुपए हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 28 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे बढ़े हैं, जिसके बाद चेन्नई में पेट्रोल 105.18 रुपए और डीजल 95.33 रुपए पहुंच गया है।
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 108.85 रुपए (32 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 93.92 रुपए (35 पैसे की वृद्धि) पहुंची है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमत में 22 मार्च से अब तक बढ़ोतरी जारी है। इस बीच केवल 24 मार्च को कीमतें नहीं बढ़ीं।
इससे पहले 27 मार्च को ईंधन की कीमतों में 50 पैसा और 55 पैसा की बढ़ोतरी हुई थी और 26 मार्च को 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। 22 मार्च को भी कीमतों में 80 पैसे, 23 मार्च को 80 पैसे और 25 मार्च को 80 पैसे बढ़े।
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान भी सामने आया है। ठाकुर ने कहा कि दुनिया के एक भाग में युद्ध चल रहा है, जिसकी वजह से उसका प्रभाव दुनिया के बहुत सारे सेक्टर पर पड़ रहा है। दुनियाभर में कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं और इसका असर भी दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं पर पड़ा है। भारत के बाहर की स्थिति के कारण तेल के दाम बढ़े हैं। अनुराग ने ये बयान दुबई में दिया है।
देश - दुनिया
Btech की छात्रा ने नौकरी न मिल पाने से परेशान होकर.. की आत्महत्या…

घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद
उत्तर प्रदेश: नोएडा में नौकरी नहीं मिलने से परेशान एक छात्रा ने सेक्टर 56 में कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 62 में रहने वाली एक लड़की बी-टेक अंतिम वर्ष पढ़ाई कर रही थी। कॉलेज प्लेसमेंट में कई बार शामिल होने के बाद भी उसे नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इससे परेशान होकर उसने सुसाइड कर लिया।
घटनास्थल से मिला सुसाइड नोट
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 58 थाने के तहत आने वाले घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में छात्रा ने अपने परिजनों से क्षमा मांगी है। सुसाइड नोट में लिखा है- ‘वह प्लेसमेंट नहीं होने के कारण परेशान है, और इस वजह से वह आत्महत्या कर रही है।’ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अभी खथित रूप से यह मामला सुसाइड है, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है।
-
देश6 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश4 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, DA और DRD में 3% का हुआ इजाफा…
-
क्राइम न्यूज़6 days ago70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या
-
देश6 days agokitchen gas : इन पांच राज्यों में गैस सिलेंडर के दाम 1 हजार पार, ऐसे जानें अपने राज्य की क़ीमत
-
जॉब5 days agoकर्मचारी राज्य बीमा निगम में ऑफिसर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश3 days agoमिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में 3% का इजाफा
-
देश - दुनिया5 days agoखुशखबरी: किसान सम्मान निधि योजना, PM किसान की 11वी क़िस्त का इंतजार कर रहे है तो ऐसे चेक करे स्टेटस…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCG News : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी, कोरबा में मिल रहा सस्ता पेट्रोल-डीजल
-
जॉब4 days agoNMDC में बंपर पदो पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल… जल्द करे आवेदन…






























You must be logged in to post a comment Login