Lifestyle
डिप्रेशन मरीजों के लिए बेहद फयदेमंद हो सकती है ये जेनेटिक टेस्टिंग, जानिए
Genetic Testing: बीते कुछ वक्त में डिप्रेशन के शिकार मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है. इसे लेकर लगातार स्टडी की जा रही हैं. हाल ही में हुई एक स्टडी में जेनेटिक टेस्टिंग के नतीजे काफी उत्साहजनक मिले हैं.
: तेजी से बदल रही लाइफस्टाइल और गलाकाट प्रतिस्पर्धा ने लोगों को तेजी से डिप्रेशन का मरीज बनाया है. बीते कुछ दशकों में ही डिप्रेशन के शिकार पेशेंट्स काफी बढ़ गए हैं. लोगों को डिप्रेशन से उबारने के लिए लगातार स्टडीज़ की जा रही हैं. हाल ही में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफे़यर्स की स्टडी में कहा गया है कि फार्माकोजेनोमिक टेस्टिंग से एंटी-डिप्रेशन मेडिकेशन को अवॉइड किया जा सकता है. बता दें कि एंडी-डिप्रेशन मेडिकेशन से मरीजों में कई बार अनचाहे नतीजे भी देखने को मिल जाते हैं.
जानें क्या है फार्माकोजेनोमिक्स
फार्माकोजेनोमिक्स (Pharmacogenomics) दवाइयों के प्रति हमारे जींस (Genes) किस तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं इसकी स्टडी है. इस नई स्टडी के नतीजे हाल ही में जरनल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में भी प्रकाशित किए गए हैं. स्टडी के दौरान रिसर्चर्स ने ये भी पाया कि जिन मरीजों पर जेनेटिक टेस्टिंग (Genetic Testing) की गई है उनके परिणाम, सामान्य केयर वाले मरीजों की तुलना में बेहतर मिले हैं. स्टडी के दौरान 24 हफ्तों तक मरीजों का इलाज किया गया, जेनेटिक टेस्टिंग वाले ग्रुप में 12 हफ्तों के बाद डिप्रेशन के लक्षणों में कमी नजर आई.
पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करते हैं त्वचा का पीला पड़ना, तलवे में जलन समेत ये लक्षण
स्टडी में शामिल सभी मरीजों को गंभीर डिप्रेसिव डिसऑर्डर था. इनमें अनिद्रा, भूख में कमी, उदासी और दु:ख का अनुभव होना और आत्महत्या करने जैसे विचार आने के लक्षण मौजूद थे. इस स्टडी को लीड करने वाले मेंटल इलनेस, रिसर्च, एजुकेशन एवं क्लिनिक सेंटर (MIRECC) के डायरेक्टर डॉ. डेविड ऑस्लिन के अनुसार स्टडी के नतीजे सभी को फार्माकोजेनोमिक टेस्टिंग को लेकर प्रेरित करेंगे. मरीजों की अनुमति से किये जाने वाली इस टेस्टिंग से किस तरह का इलाज देना है इसका निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी.
जींस की कमर्शियल बैटरी का किया यूज
डॉ. डेविड ऑस्लिन और उनकी टीम ने जींस की कमर्शियल बैटरी जो कि CYP450 सिस्टम पर फोकस करती है का यूज किया. ये बैटरी 8 जीन्स (Genes) को टेस्ट करती थी, इनमें से 6 टेस्ट लिवर के एंजाइम के वेरिएंट के लिए थे. जींस का एंटी-डिप्रेशेंट्स से क्या लेना देना है? इस सवाल पर ऑस्लिन कहते हैं ‘हमने जिन जींस को टेस्ट किया वास्तव में उनका डिप्रेशन से ताल्लुक नहीं था. हमने शरीर में दवाई जाने के बाद व्यक्ति उसके कैसे मेटाबोलाइज करता है इसे रिलेट किया. इनमें से कुछ जींस ने मेडिकेशन को मेटाबोलाइज़ सामान्य की अपेक्षा तेजी से किया. वहीं दूसरी ओर दूसरे सामान्य की तुलना में धीमी गती से ड्रग्स को मेटाबोलाइज करते हैं, इसका सीधा मतलब है कि शरीर में ढेरा सारा मेडिकेशन होना.’
डॉ. डेविड ऑस्लिन कहते हैं कि इस स्टडी के दौरान सिग्निफिकेंट ड्रग-जीन इंटरेक्शन या मॉ़डरेट ड्रग जीन इंटरेक्शन को मेडिकेशन से दूर रखने में उल्लेखनीय बदलाव देखा गया. जेनेटिक टेस्टिंग ग्रुप के 26 प्रतिशत कंट्रोल ग्रुप के मुकाबले 59 प्रतिशत मरीजों को बिना किसी ड्रग-जीन इंटरेक्शन को प्रिडिक्ट किए बिना मेडिकेशन किया गया था. रिसर्चर्स के अनुसार डइस दौरान ‘सांख्यिकीय तौर पर महत्वपूर्ण और क्लीनिकली मीनिंगफुल’ अंतर पाया गया था.

Lifestyle
क्या आप गले के इंफेक्शन से परेशान है तो इस्तेमाल करे ये मुलेठी, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका
Benefits of Mulethi: गले की कोई भी समस्या हो तो आप इससे निपटने के लिए मुलेठी का उपयोग कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप कैसे मुलेठी का उपयोग कर गले से जुड़ी हर समस्या के निजात पा सकते हैं.
मौसम का बदलाव का असर सबसे पहले आपको गले में खराश (Throat Infection) की वजह से दिख जाता होगा. जिसकी वजह से सर्दी, खासी, जुकाम और गले में दर्द होना आम समस्या बन जाती है. इससे बचने के लिए आप घर पर कई उपाय करते होंगे पर किसी का भी असर देखने को नहीं मिलता होगा जिसके बाद मजबूरन आपको अस्पताल के चक्कर काटने पड़ते हैं.
यहां हम आपको हर्बल प्रोडक्ट मुलेठी (Mulethi) के बारे में बता रहे हैं. जो नेचुरल भी है और गले से जुड़े सभी समस्याओं का निवारण भी. आइए जानते हैं कि कैसे आप इसका उपयोग(How to Use Mulethi) कर गले से जुड़ी समस्या से निवारण पा सकते हैं.
जानें कैसे करें मुलेठी का उपयोग
गले के इंफेक्शन की वजह से गला अगर बैठ जाए तो आप मुलेठी को मुंह में रख कर चूस सकते हैं. ऐसा करने से कुछ ही समय में गले को आराम मिलेगा.
वहीं अगर आपको गले में खराश महसूस होने लगे तो मुलेठी के पाउडर को शहद के साथ लें इससे तुरंत आराम मिलेगा. इसके सेवन से माइग्रेन के दर्द में भी आराम मिलता है.
मुलेठी के जड़ के पाउडर को तुलसी के पत्ते के रस के साथ उबाल लें और इसे छानकर शहद मिलाकर पिएं इससे गले के दर्द में आराम मिलेगा.
गले की तकलीफ के लिए आप मुलेठी की चाय भी पी सकते हैं. इसके लिए मुलेठी को अदरक(Ginger) के साथ उबाल लें इसके बाद इसे छान कर पिलें. इसे आप दिन में दो बार पी सकते हैं.
Lifestyle
कोरियन लड़कियों जैसी ग्लास की तरह चमकती हुई स्किन चाहिये तो इस्तेमाल करे ये प्रोडक्ट
Pilgrim Skin Product: अमेजन पर मिल रहे Pilgrim पीलिंग सॉल्यूशन से सिर्फ 10 मिनट में बिना हाथ लगाये करके ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं. इंस्टेंट निखार पाने के लिये इससे बेहतर प्रोडक्ट आपको नहीं मिलेगा.
Pilgrim Skin Product On Amazon: अमेजन पर हाल में लॉन्च हुए हैं Pilgrim स्किन प्रोडक्ट जिन पर 25% तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है. इन प्रोडक्ट की खासियत है कि इनको लगातार यूज करने से आप कोरियन लोगों जैसी स्किन पा सकते हैं. दरअसल कोरियन लड़कियों की स्किन एकदम फ्लॉलेस होती है और उस पर कोई दाग-धब्बा नहीं दिखता.
Pilgrim के स्किन प्रोडक्ट भी ये क्लेम करते हैं कि इनको इस्तेमाल करने से चेहरे से दाग, धब्बे और डेड स्किन क्लीन हो जाती है. इन प्रोडक्ट में पीलिंग सॉल्यूशन, 24 कैरेट ऑयल, नाइट सीरम और डे क्रीम है जो कोरियन स्किन केयर से इंस्पायर्ड हैं.
सबसे ज्यादा यूजफुल ये पॉलिंग सॉल्यूशन जिसकी कीमत है 545 रुपये लेकिन ऑफर में खरीद सकते हैं 485 रुपये में. इसको लगाने के लिये सिर्फ चेहरे पर ये लिक्विड लगाना है, 10 मिनट के लिये छोड़ना है और फेसवॉश कर देना है. सिर्फ 10 मिनट में ये चेहरे पर फेशियल वाला ग्लो ला देगा.
कोरियन लोगों जैसी ग्लास स्किन चाहिये तो ये स्टेप फेशियल जरूर ट्राई करें. इसमें एक 24K गोल्ड फेसमास्क है जिसके 10 मिनट तक लगाना है. इसके बाद मास्क को क्लीन करके 24K गोल्ड ब्यूटी ऑयल लगाना है और उससे हल्की मसाज करनी है. सिर्फ इन दो प्रोडक्ट से चेहरा खिल उठेगा. इस किट की कीमत है 1,040 रुपये लेकिन ऑफर में मिल रही है 780 रुपये में. इस किट के साथ एक फ्री जूट बैग भी मिल रहा है.
एंटी एजिंग क्रीम के लिये Vitamin C वाली क्रीम खरीद सकते हैं 578 रुपये में. इसकी कीमत है 650 रुपये लेकिन ऑफर में 11% का डिस्काउंट मिल रहा है. रिंकल फ्री स्किन पाने के लिये इसे नाइट में लगा सकते हैं और ये ऑल टाइप स्किन के लिये है.
अच्छी डे क्रीम चाहिये जिसमें सनस्क्रीन भी तो हो ये डे क्रीम खरीदना ना भूलें. इसमें SPF 50 है जो स्किन के लिये जरूरी सन प्रोटेक्शन है. इसकी कीमत है 500 रुपये लेकिन ऑफर में मिल रही है 440 रुपये में.
Lifestyle
क्या आपको भी आता है जरूरत से ज्यादा पसीना, तो न करे इसे अनदेखा, हो सकते है गंभीर बीमारी का संकेत
Sweating Excessively: ज्यादा पसीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इस बीमारी को हाइपरहाइड्रोसिस (Hyperhydrosis) कहा जाता है. हाइपरहाइड्रोसिस ऐसी बीमारी होती है जिसमें बहुत ज्यादा पसीना आता है.
Are You Sweating Exessively, Be Alert: हमारा शरीर कई तत्वों से मिलकर बना है. इसमें बहुत सारी क्रियाएं एक साथ होती रहती हैं. उसी तरह की एक क्रिया है पसीना आना आमतौर पर शरीर से पसीना (Sweating) आना एक स्वस्थ शरीर का संकेत होता है. पसीना हमें किसी भी काम पर मेहनत करने के बाद आता है लेकिन कुछ लोगों को बिना कुछ करे ही पसीना आ जाता है.
ज्यादा पसीना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. इस बीमारी को हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है. हाइपरहाइड्रोसिस ऐसी बीमारी होती है जिसमें बहुत ज्यादा पसीना आता है.
बीमारियों का संकेत ज्यादा पसीना
जरूरत से ज्यादा पसीना आने की कई वजह हो सकती हैं. बीमारियां भी कई प्रकार की हो सकती हैं जैसे दिल के वॉल्व में सूजन, हड्डियों से जुड़े इंफेक्शन और एचआईवी इंफेक्शन भी हो सकते हैं. ज्यादा पसीना दिल की बीमारियो का संकेत भी हो सकता है कई बार तनाव भी पसीना आने की वजह हो सकता है.
पसीने को रोकने के उपाय
पसीने को रोकने के लिए आप बहुत सारे उपाय कर सकते हैं.
आप अपनी डाइट में नमक और अल्कोहोल का सेवन कम कर दें.
वही प्रेगनेंसी में ज्यादा पसीना आता है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.
पौष्टिक खाने की चीजों को अपनी डाइट में जोड़ें, जो विटामिन्स से भरपूर हों.
सबसे बेस्ट तरीका है खूब पानी पिएं. इससे पसीने की दुर्गंध से बचा जा सकता है
कॉटन के कपड़े पहने ताकि आपको ज्यादा गरमी न लगने लगे.
नींबू पानी पिएं, अगर नींबू पानी से दिक्कत है तो ज्यादा से ज्यादा ग्रीन टी पिएं. और ज्यादा तनाव न लें.
इन सब चीजों को फॉलो करकर आप पसीने से निजात पा सकते हैं. और एक सुझाव हम आपको देना चाहेंगे कि बीमारियों को हल्के में नही लेना चाहिए अगर आपको लग रहा है कि बीमारी आपके लिए घातक हो सकती हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलना सही होगा.
इसे भी पढ़िए
परिवाहन विभाग में बड़ी भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,मिलेगा बंफर सैलरी
यहाँ निकली नर्सिंग ऑफिसर सहित कई पदों भर्ती,अंतिम तिथि 11 अगस्त
असिस्टेंट सर्जन पदों पर भर्ती,नोटिफिकेशन जारी,जानें आवेदन की तिथि
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
Tech & Auto3 days agoElectric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें
-
3 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
देश7 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
जॉब3 days agoतहसीलदार, बीडीओ और ट्रेजरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती,अंतिम मौक़ा आज
-
Tech & Auto4 days ago19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स
-
व्यापर4 days agoGold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम
-
2 days agoLPG Safety Tips: किचन में गैस सिलेंडर के पास भूलकर भी न करे ये गलतियां, नही तो हो सकता है बड़ा हादसा…
-
जॉब3 days agoकेंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,549 पदों पर निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता































You must be logged in to post a comment Login