ज्योतिष
Vastu Tips: नवरात्रि पर आजमाये वस्तु के ये आसान उपाये…

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. नवरात्रि के इन 9 दिनों को माता दुर्गा की पूजा आराधना के लिए सबसे शुभ दिन माना गया है. वैसे तो यदि भक्त भगवती की सच्चे मन से पूजा और आराधना करे तो भी उसे सुख समृद्धि और मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है. फिर भी कई लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं. नवरात्रि के ये 9 दिन वास्तु के लिहाज से भी बहुत अहम माने गए हैं. आज हम आपको वास्तु के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं. जिनसे इस नवरात्रि में आप अपने घर व जीवन में मां दुर्गा की कृपा पा सकते हैं.
वास्तु उपाय-
– नवरात्रों के दौरान घट स्थापना के समय कलश को ईशान कोण यानी उत्तर पूर्व की तरफ स्थापित करना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण पूजा पाठ के लिए सबसे शुद्ध और उत्तम दिशा मानी गई है. इस प्रकार से घट स्थापना करने से घर में सुख समृद्धि आती है.
– यदि आप भी मां दुर्गा के लिए अखंड ज्योत प्रज्वलित करते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार इस ज्योत को आग्नेय दिशा मतलब दक्षिण पूर्व दिशा की तरफ रखें. वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे घर के सभी दोष दूर होते हैं साथ ही घर के सदस्यों की बीमारियां भी ठीक होती हैं, और शत्रु पर विजय मिलती है.
– नवरात्रों के दौरान अपने घर के मुख्य दरवाजे पर माता लक्ष्मी के चरण घर के अंदर की तरफ आते हुए कुमकुम से बनाने चाहिए. ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और घर में धन वैभव की कभी कमी नहीं होती.
सप्ताह के सातों दिन करें ये 7 उपाय, नहीं होगी धन की कमी
– नवरात्रि के 9 दिन पूर्ण होते ही हर व्यक्ति को जिसने अपने घर में घट स्थापना की हुई है. उसे कन्या भोजन अवश्य कराना चाहिए. साथ ही कन्याओं को सम्मान पूर्वक भोजन कराकर सामर्थ्य के अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए. ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं.

ज्योतिष
Vastu Tips:घर में न रखे गलत दिशा में आईने,नई तो हो सकती है बड़ी परेशनी;जानें सही दिशा में रखने के अचूक उपाय…
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे शीशे का किस्मत से खास कनेक्शन है. अगर दर्पण को सही दिशा में नहीं रखा जाए तो व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वहीं अगर शीशे को सही दिशा में लगाया जाए तो घर-परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बरकरार रहती है.
आइए जानते हैं कि आईने से जुड़े वास्तु टिप्स
आईने से जुड़े ये वास्तु टिप्स हैं खास -वास्तु शास्त्र के मुताबिक ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण की तरफ चलती है. ऐसे में शीशे को पूरब या उत्तर की दीवार पर इस तरह से लगाना चाहिए ताकि देखने वाले का चेहरा पूरब या उत्तर की ओर रहे. वास्तु शास्त्र के मुताबिक दर्पण लगाने के लिए सबसे अच्छी दिशा पूरब, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा मानी गई है.
इस दिशा में आईना लगाने से घर में खुशहाली और सुख-समृद्धि आती है.वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की तिजोरी या आलमारी के सामने दर्पण लगाने से धन में बरकत होती है.आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह कहीं से भी टूटा हुआ नहीं हो. दरअसल ऐसा आइना निगेटिव एनर्जी उत्पन्न करता है.वास्तु के मुताबिक बेडरूम में आईना कमरे के तरफ ही लगाना चाहिए. सोते वक्त शरीर का कोई भी हिस्सा आईने में नहीं दिखाई देना चाहिेए.
क्योंकि इससे सेहत से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं. -अगर कमरा छोटा होने के कारण आईना बेड से सामने ही है तो रात को सोते वक्त उस आईने को किसी कपड़े से ढक दें. इससे नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है. -वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के दक्षिण या पश्चिम दिशा में आईना नहीं लगाना चाहिए.
क्योंकि ऐसा करने घर में क्लेश बढ़ने लगते हैं. इसके अलावा कमरे की दीवारों पर शीशा आमने-सामने नहीं रखना चाहिए. इससे घर में तनाव उत्पन्न हो सकता है.
ज्योतिष
Astrology : इन 3 राशियों को मिलेगा मलामाल पैसा,खुलेंगे नसीब!ये रही राशि…

Venus Transit April 2022: आने वाले 27 अप्रैल को शुक्र ग्रह राशि बदलकर मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. मीन में पहले से ही गुरु मौजूद हैं. ऐसे में 2 शुभ ग्रहों की युति 3 राशि वालों को खूब लाभ देगी.ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और गुरु ग्रह को बहुत अहम माना गया है क्योंकि शुक्र धन के दाता है. वहीं गुरु ग्रह भाग्य वृद्धि कराने वाले ग्रह हैं. ये दोनों शुभ ग्रह अब युति करने जा रहे हैं. जिसका बहुत ही शुभ प्रभाव 3 राशि वाले जातकों पर देखने का मिलेगा. यह युति मीन राशि में होगी. 27 अप्रैल को शुक्र देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जबकि गुरु यहां पहले से ही मौजूद हैं. यह युति 23 मई तक रहेगी और तब तक ये 3 राशि वाले जमकर चांदी कांटेंगे.
इन राशि वालों को होगा महालाभ
वृष राशि : वृष राशि वालों के लिए शुक्र-गुरु की युति आय में बढ़ोतरी कराएगी. बढ़ी हुई आय आर्थिक स्थिति मजबूत करेगी. कर्जों से निजात दिलाएगी. करियर में सफलता मिलेगी. लग्जरी जीवन का आनंद लेंगे.
मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को यह युति करियर में तरक्की दिलाएगी. नई जॉब मिल सकती है. प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है. व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा. बॉस की तारीफ सुनने को मिलेगी.
कर्क राशि : कर्क राशि वालों के लिए गुरु और शुक्र ग्रह की युति विदेश यात्रा का मौका दे सकती है. विदेश से धन लाभ भी हो सकता है. आय बढ़ने के प्रबल योग हैं. जो लोग परीक्षा-इंटरव्यू में हिस्सा लेने वाले हैं, उन्हें सफलता मिलेगी.
ज्योतिष
खत्म हुआ खरमास, अब 15 जून से शुरू होंगे विवाह के शुभ मुहूर्त.. देखे पूरी लिस्ट…

खरमास का समापन 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करने के बाद हो गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 17 अप्रैल से विवाह के लिए शुभ मुहूर्त शुरु हो गया है। इस महीने 5 दिन शादी संपन्न हो पाएंगे। सबसे अधिक विवाह मुहूर्त मई में 15 और जून में 12 दिन है। आइए जानते हैं 2022 में शादी के लिए शुभ मुहूर्त
अप्रैल में शादी के शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार 17 अप्रैल, 19, 21, 22, 23 और 28 अप्रैल शादी के लिए शुभ है।
मई के शुभ मुहूर्त
मई में शादी के कुल 13 शुभ मुहूर्त है। जो 2, 3, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 20, 25, 26 और 31 मई है।
जून में विवाह के शुभ मुहूर्त
जून में विवाह के लिए 9 मूहूर्त है, जो 6, 8, 12, 13, 14, 15, 16, 21 और 22 जून है।
जुलाई में शादी के मुहूर्त
इस महीने शादी के लिए 3, 5, 6 और 8 जुलाई को मुहूर्त है।
नवंबर में शादी के शुभ मुहूर्त
नवंबर में 21, 24, 25 और 27 तारीख विवाह के शुभ है।
दिसंबर में शादी के मुहूर्त
दिसंबर माह में शादी के लिए कुल 5 शुभ योग है। जो 2, 7, 8, 9 और 14 को है।
कब लगेगी शुभ कार्यों पर रोक
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…






















You must be logged in to post a comment Login