क्राइम न्यूज़
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस- हुए हादसे में एक परिवार के 7 लोगों हुई मौत, 2 की हालत गंभीर..

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के हुए हादसे में एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई। 2 की हालत गंभीर है। मृतकों में बुजुर्ग दंपति, उनके दो बेटे, दोनों की पत्नियां और 6 साल का पोता है। बुजुर्ग दंपति का एक बेटा और 3 साल का एक पोता गंभीर घायल है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में परिवार के 9 लोग सवार थे।
ये सभी हरदोई के संडीला इलाके के रहने वाले थे। अभी नोएडा के सदकपुर इलाके में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि ये सभी शादी में शामिल होने के लिए हरदोई आए थे, यहां से वापस जाते समय हादसा हुआ। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पुलिस को आशंका है कि झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। तेज रफ्तार से चल रही वैगन आर गाड़ी आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। पुलिस जब पहुंची तो मौके पर और कोई दूसरा वाहन नहीं था। हादसा नौहझील क्षेत्र में हुआ है।
काफी देर कार में ही तड़पते रहे घायल
पुलिस ने बताया कि सुबह एक वाहन चालक ने डायल-112 को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को क्षतिग्रस्त कार से निकाला। टक्कर में कार का अगला हिस्सा पिचक गया था। ऐसे में कटर से कार को काटकर घायलों को निकाला गया। इस मशक्कत में काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे।
पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और 1 बच्चा है। पुलिस ने बताया कि कार का नंबर UP 16 DB 9872 है।
दो शादियों में शामिल होने गया था परिवार
मृतक संजय की बहन सविता ने बताया कि 28 अप्रैल को नोएडा से परिवार मथुरा गया था। हरदोई में दो शादियों में लोगों को शामिल होना था। 30 अप्रैल और 2 मई को सकलडीहा के बागलपुर क्षेत्र में दोनों शादियां थीं। इसके बाद शुक्रवार देर रात सभी एक ही कार से नोएडा के लिए निकले थे।
हरदोई से नोएडा जा रहे थे कार सवार
मथुरा में हादसे का शिकार हुआ परिवार हरदोई के बहादुरपुर-संडीला का रहने वाला था। पूरा परिवार हरदोई में शादी समारोह में शामिल होने के बाद नोएडा वापस जा रहा था। पुलिस ने बताया कि गाड़ी में राजेश, लल्लू, श्रीगोपाल, संजय, निशा, छुटकी, नंदनी, 6 साल का धीरज और 3 साल का कृष सवार था। राजेश, श्रीगोपाल और संजय सगे भाई हैं।
हादसे में लल्लू और उनकी पत्नी छुटकी सहित दो बेटे राजेश और संजय, दो बहू निशा और नंदनी और 6 साल के पोते धीरज की मौत हो गई। लल्लू का एक बेटा श्रीगोपाल और 3 साल का पोता कृष गंभीर घायल है। मथुरा के इस दर्दनाक हादसे में सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

क्राइम न्यूज़
शादी का झासा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार..
छत्तीसगढ़ में युवती को शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। युवक उसे झांसे में लेकर पिछले 3 साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। बाद में उसने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दूसरी लड़की से शादी करने वाला था। मगर इसकी जानकारी युवती को लग गई, तब उसने पूरे मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। मामला बलौदा थाना क्षेत्र का है।
पहरिया गांव के संदीप साहू(23) का एक युवती से पिछले 3 साल से प्रेम संबंध था। दोनों काफी बातें भी करते थे। इसके बाद संदीप ने उस युवती को शादी का वादा किया था। फिर उससे शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। बाद में कई बार उसने युवती से संबंध बनाया। इस बीच जब कुछ समय पहले युवती ने संदीप से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं तो उसने इनकार कर दिया था।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसने कई बार संदीप से कहा कि चलो शादी कर लेते हैं। मगर वह पहले तो आज कर करता था। बाद में उसने मना कर दिया था। युवती ने बताया कुछ समय बाद मुझे पता चला कि संदीप किसी और से शादी करने वाला है। उसकी शादी लग चुकी है। जिसके बाद मैंने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत केस दर्ज किया था।
क्राइम न्यूज़
बैंक के बाहर हुई चोरी, 50 लाख की राशि लेके हुए फरार, जिले भर मे की गई नाकाबंदी..
हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने व्यापारी के चालक को गोली मार कर 50 लाख रुपए लूट लिए। आसपास के लोगों ने चालक श्रवण कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। लूट की सूचना के बाद SP कमलदीप गोयल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा था।
हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह बदमाशों ने व्यापारी के चालक को गोली मार कर 50 लाख रुपए लूट लिए। आसपास के लोगों ने चालक श्रवण कुमार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। लूट की सूचना के बाद SP कमलदीप गोयल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए जिले भर में नाकाबंदी कर दी। समाचार लिखे जाने तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा था।
बताया गया है कि मंगलवार सुबह प्रोफेसर कॉलोनी निवासी व्यापारी अजय बंसल ने अपने ड्राइवर श्रवण कुमार निवासी हमीदा को लगभग 50 लाख बैग में डालकर HDFC बैंक में जमा करवाने के लिए दी। श्रवण कुमार HDFC बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए गया था। वह बैंक के सामने इनोवा से उतरा। उसी समय उसका पीछा कर रहे अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी। लुटेरे रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद SP कमलदीप गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे।
क्राइम न्यूज़
महिला के साथ मंदिर के पुजारी ने किया कथित रूप से दुष्कर्म

हरियाणा के हिसार में समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां मंदिर के पुजारी ने एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म किया. आजाद नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पुजारी अश्लील वीडियो बनाकर भी धमकी दे रहा है. साथ ही उसने एक लाख 15 हजार रुपये और गहने भी ठग लिए. यह घटना हिसार के आजाद नगर थाने की है. आरोपी पुजारी का नाम नरेश बताया जा रहा है, जो पीड़िता के पड़ोस में रहता है. आरोपी ने पास में ही एक प्लॉट खरीदकर मकान बनाना शुरू किया था.
इसी दौरान वह पीड़िता के घर आने-जाने लगा. पीड़िता का कहना है कि एक दिन वह मुझे और मेरी सास को मंदिर में लेकर गया. उसने कहा कि तुम्हारे परिवार को कष्ट है. पूजा-पाठ से कष्ट दूर हो सकता है. इसके बाद मेरे घर में उसका आना-जाना बढ़ गया.
एक दिन उसने मेरे साथ रेप कर अश्लील वीडियो भी बना लिया.पीड़िता ने पुलिस को अपने बयान में कहा कि उसका पति सीआरपीएफ में कार्यरत हैं. वह दूसरे राज्य में तैनात हैं. इसका फायदा उठाकर पुजारी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया. उसने धमकी भी दी कि शोर मचाया या शिकायत की तो जान से मार दूंगा.
वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख 15 हजार रुपए ले लिए. हिसार के आजाद नगर थाना प्रभारी सदानंद आजाद ने कहा कि पुजारी के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.इस में घटना में रेप सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. जादू-टोने का भय दिखाकर रुपये भी ऐंठ लिए गए है. इस पर भी कार्रवाई की जा रही है.
-
जॉब6 days agoबिजली विभाग में निकली भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता… जल्द करें अप्लाई
-
जॉब6 days agoभारतीय खाद्य निगम में निकली भर्ती,ग्रेजुएट पास के लिए बेहतरीन मौका…
-
जॉब6 days agoयहां NTPC में निकली बंपर भर्ती,जाने..आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoSBI में निकली बंपर भर्ती,जल्द करे आवेदन,जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoडाक विभाग मे निकली विभिन्न भर्तीया, जल्द ही करे आवेदन, 10 वी पास उमीदवार करे अप्लाई..
-
जॉब5 days agoबिजली विभाग में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब6 days agoलेक्चरर की निकली भर्ती,16 मई तक करे आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
-
जॉब6 days agoयहाँ निकली शिक्षक पदों पर भर्ती,20 मई तक करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoशिक्षक पदों पर निकली भर्ती,आवेदन 20 मई तक…
-
जॉब6 days agoडाटा एंट्री ऑपरेटर की निकली भर्ती, 22 मई तक करे आवेदन…
































You must be logged in to post a comment Login