Connect with us

योगी सरकार ने किया 7 PPS अफसरों को किया जबरन रिटायर

Published

on

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. इसके तहत सरकार ने सात पीपीएस अफसरों को जबरन रिटायर कर दिया है. शासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सरकारी सेवाओं में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्रान्तीय पुलिस सेवा संवर्ग के सात अफसरों, जिनकी उम्र 31 मार्च, 2019 को 50 वर्ष या उससे अधिक थी, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्त (रिटायरमेंट) किए जाने की स्क्रीनिंग कमेटी पर शासन ने निर्णय लिया है.

अधिकतर अफसर थे पीएसी में तैनात

निर्णय के तहत अरुण कुमार, सहायक सेनानायक, 15वीं वाहिनी पीएसी, आगरा, विनोद कुमार गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक, फैजाबाद को जबरन रिटायर कर दिया गया है. वहीं आगरा के डीएसपी नरेंद्र सिंह राणा, झांसी में पीएसी के सहायक सेनानायक रतन कुमार यादव, तेजवीर सिंह यादव, 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर को जबरन रिटायर कर दिया गया है.

इनके अलावा संतोष कुमार सिंह मंडल अधिकारी, मुरादाबाद और पीएसी गोंडा में सहायक सेनानायक पद पर तैनात तनवीर अहमद खां को भी जबरन रिटायर किया गया है.

दो साल में 600 से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों पर कार्रवाई

बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती से अमल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दो साल में 600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है. इनमें से 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को योगी सरकार ने जबरन रिटायर किया है जबकि 400 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को वृहद दंड दिया गया है.

इसी साल जुलाई में सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि योगी सरकार ने पिछले दो वर्षों के दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वो देश में अब तक किसी भी प्रदेश सरकार द्वारा उठाए गए कदम से बहुत बड़ी है. राज्य सरकार ने 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को जबरन रिटायरमेंट दी है. इतना ही नहीं 100 से अधिक अधिकारी अभी भी सरकार के रडार पर हैं.

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

जॉब

स्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,फटाफट करें आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता

Published

on

By

Sarkari Naukri 2022 : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन सभी आवश्यक बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही जो भी उम्मीदवार BARC में नौकरी  करना चाहते हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अप्लाई कर सकते हैं.भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र , मुंबई में नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छा मौका है. इसके लिए BARC ने स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट और ड्राइवर के पदों के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे BARC की आधिकारिक वेबसाइट barc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों पर उम्मीदवार 31 जुलाई तक या उससे पहले अप्लाई कर सकते हैं.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक barc.gov.in/careers/recruitment के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं.इस भर्ती  प्रक्रिया के तहत कुल 89 पदों भरा जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि – 01 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 31 जुलाई 2022

रिक्ति विवरण

कुल – 89 पद

विज्ञापन

वर्क असिस्टेंट-ए – 72

यू.आर.-20
एससी-15
एसटी-12
ओबीसी-15
ईडब्ल्यूएस-3)
ड्राइवर – 11

यूआर-4
एससी-2,
एसटी-2
ओबीसी-2
ईडब्ल्यूएस-1

स्टेनोग्राफर ग्रेड- III – 6

यूआर-3
एससी-1
ओबीसी-1
सेंट-1

योग्यता मानदंड

वर्क असिस्टेंट – किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होनी चाहिए.
स्टेनो – न्यूनतम 50% अंकों के साथ कक्षा 10वीं पास होना चाहिए और न्यूनतम 8 शब्द प्रति मिनट अंग्रेजी स्टेनोग्राफ में और टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होना चाहिए.
ड्राइवर – 10वीं पास और वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए.

आयु सीमा

वर्क असिस्टेंट – 18 से 27 वर्ष
स्टेनो -18 से 27 वर्ष
ड्राइवर – 18 से 27 वर्ष

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर रु. 100/- रुपये का भुगतान करना होगा.

वेतन

स्टेनो – रु. 25,500/-
ड्राइवर – रु. 19,000/-
कार्य सहायक – रु. 18,000/-

इसे भी पढ़िये:-

इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

Continue Reading

Tech & Auto

लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

Published

on

 

 

 

सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। इस फोन की टक्कर मोटोरोला फ्रंटियर और शाओमी 12T प्रो से होगी। कंपनी इस फोन में 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देने वाली है।

स्मार्टफोन्स की दुनिया में सैमसंग (Samsung) बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी आजकल अपनी नई सीरीज Galaxy S23 पर काम कर रही है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इस नई सीरीज में बहुत कुछ खास मिलने वाला है। टिपस्टर IceUniverse के अनुसार Samsung Galaxy S23 Ultra में कंपनी 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर ऑफर करने वाली है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला 200MP कैमरे वाले मोटोरोला फ्रंटियर (Motorola Frontier) और Xiaomi 12T Pro से होगा। मोटो का यह फोन सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा और शाओमी 12T प्रो से पहले मार्केट में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इन डिवाइसेज की लॉन्च डेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

सैमसंग और मोटो के फोन में एक जैसा कैमरा सेंसर  
टिपस्टर के अनुसार सैमसंग ने अभी यह नहीं बताया है कि गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में ऑफर किया जाने वाला 200MP कैमरा सेंसर कौन सा होगा। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें मोटोरोला फ्रंटियर वाला कैमरा सेंसर ही ऑफर कर सकती है। मोटोरोला फ्रंटियर में लगे 200MP कैमरा सेंसर को सैमसंग ने ही तैयार किया है। इस सेंसर का नाम 200MP Samsung ISOCELL HP1 है। रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी भी अपने नए फोन Xiaomi 12T Pro में 200MP कैमरा ऑफर कर सकती है।

सैमसंग ने लॉन्च किया एक नया कैमरा सेंसर
सैमसंग ने हाल में 200MP वाले ISOCELL HP3 सेंसर को भी पेश किया है। इसमें मिलने वाले कैमरा मॉड्यूल का एरिया HP1 सेंसर से करीब 20 पर्सेंट कम है और ऐसा 12 पर्सेंट छोटे पिक्सल्स के कारण संभव हो पाया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी S23 सीरीज में कंपनी नवंबर में लॉन्च होने वाला स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर ऑफर कर सकती है।

फ्रंट कैमरा भी शानदार
सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के फ्रंट कैमरा को लेकर भी काफी चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी सीरीज के स्मार्टफोन्स में 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे सकती है। सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को लेकर यूजर्स में काफी एक्साइटमेंट है। उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी S22 अल्ट्रा की तरह नई S23 सीरीज का कैमरा भी जबर्दस्त होगा।

Continue Reading

जॉब

इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता

Published

on

By

Sarkari Naukri: शिक्षा मंत्रालय के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकतम रिक्तियां (900) हैं, इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (622), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (532), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (498) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (326) हैं.सरकारी नौकरी  की तलाश कर रहे युवाओं के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है. इसके लिए देश भर के कई विश्वविद्यालयों में फैकल्टी के पदों पर भर्ती  की जाएगी. PTI के अनुसार इसके लिए शिक्षा मंत्रालय (MoE) ने आंकड़ा भी जारी किए हैं. इस आंकड़ें के मुताबिक देश भर के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 6,500 से अधिक फैकल्टी के पद खाली हैं, जिनमें से अधिकांश दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय, BHU और AMU में हैं।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने लोकसभा में एक लिखित प्रश्न के जवाब में डेटा शेयर किए थे. MoE के अनुसार केंद्रीय विश्वविद्यालयों में कुल 6,549 फैकल्टी पद खाली हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय में अधिकतम रिक्तियां (900) हैं, इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय (622), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (532), अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (498) और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (326) हैं।

सरकार ने कहा, “रिक्तियों का होना और उन्हें भरना एक सतत प्रक्रिया है. रिक्तियां सेवानिवृत्ति, इस्तीफे और छात्रों की बढ़ी हुई संख्या के कारण अतिरिक्त आवश्यकताओं के कारण उत्पन्न होती हैं. संस्थान छात्रों के अध्ययन को सुनिश्चित करने के लिए फैकल्टी की कमी को दूर करने के लिए विभिन्न उपाय अपना रहे हैं. प्रभावित नहीं हैं, जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ, शोधार्थियों को नियुक्त करना, अनुबंध करना, पुन: नियोजित, सहायक और गेस्ट फैकल्टी शामिल हैं।

सरकार ने कहा, “शिक्षा मंत्रालय ने सभी केंद्रीय उच्च शिक्षण संस्थानों से मिशन मोड में 5 सितंबर, 2021 से शुरू होने वाले एक वर्ष की अवधि में रिक्तियों को भरने का अनुरोध किया है.” उन्होंने आगे कहा कि अगस्त 2021 से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में 4,807 पदों का विज्ञापन किया गया है, जिसके लिए चयन प्रक्रिया जारी है।

Sarkari Naukri: 100 से अधिक रिक्त पदों वाले केंद्रीय विश्वविद्यालय

जामिया मिलिया इस्लामिया – 223 पद
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय- 231 पद
विश्व भारती- 194 पद
नॉर्थ ईस्टर्न हिल्स विश्वविद्यालय -179 पद
त्रिपुरा विश्वविद्यालय 146 पद
हैदराबाद विश्वविद्यालय- 163 पद
पांडिचेरी विश्वविद्यालय- 156 पद
ओडिशा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 137 पद
मणिपुर विश्वविद्यालय- 127 पद
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय- 125 पद
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय- 120 पद
कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय- 116 पद
राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय- 101 पद

ये डाटा PTI के अनुसार लिया गया है.

इसे भी पढ़िये

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

क्राइम न्यूज़20 hours ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़4 days ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

छत्तीसगढ़5 days ago

CG News: गोबर के बाद अब गौ मूत्र खरीदेगी छत्तीसगढ़ सरकार, हरेली तिहार के दिन से होगी शुरवात 

      मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य के गौठानों में गौ-मूत्र की खरीदी की तैयारी शुरू...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    Work From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी,  इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…

  • जॉब7 days ago

    10वीं पास के लिए निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • Tech & Auto7 days ago

    लॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत

  • जॉब6 days ago

    AIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन

  • Tech & Auto7 days ago

    Solar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…   

  • जॉब4 days ago

    10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • छत्तीसगढ़6 days ago

    CG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

  • देश - दुनिया6 days ago

    राशन कार्ड वालो के लिए खुशखबरी: सरकार इन राशन कार्ड वालो को फ्री दे रही है गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इसका लाभ…

  • 3 days ago

    MARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू 

  • जॉब7 days ago

    India Post भर्ती,करें अप्लाई मिलेगा नौकरी