जॉब
राज्यसभा सचिवालय में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,उम्मीदवार 30 तक करें आवेदन..

Rajya Sabha Secretariat : उम्मीदवार आवेदन करने से पहले इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार Rajya Sabha Secretariat में नौकरी हासिल कर सकते हैं.राज्यसभा सचिवालय में नौकरी पाने का सुनहरा मौका है. इसके लिए Rajya Sabha Secretariat ने पर्सनल असिस्टेंट और अन्य पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. उम्मीदवार जो इन पदों पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे Rajya Sabha Secretariat की आधिकारिक वेबसाइट rajyasabha.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है.इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://rajyasabha.nic.in/ के जरिए भी इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक https://rajyasabha.nic.in/rsnew/deputation_Advt_2022.pdf के माध्यम से आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 100 पदों को भरा जाएगा.
महत्वपूर्ण तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 30 अप्रैल (विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 45 दिनों के भीतर)
रिक्ति विवरण
विधायी/समिति/कार्यकारी/प्रोटोकॉल अधिकारी: 12 पद
सहायक विधायी/समिति/कार्यकारी/प्रोटोकॉल अधिकारी: 26 पद
सचिवालय सहायक: 27 पद
सहायक अनुसंधान/संदर्भ अधिकारी: 3 पद
अनुवादक: 15 पद
पर्सनल असिस्टेंट: 15 पद
ऑफिस वर्क असिस्टेंट: 12 पद
योग्यता मानदंड
उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.
आयुसीमा
उम्मीदवारों की आयुसीमा 56 वर्ष होनी चाहिए.

जॉब
10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट्स के लिए निकली बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द से जल्द करे आवेदन…

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. इसके जरिए दिल्ली जल बोर्ड, महिला एवं बाल विकास, दिल्ली आर्काइव्स, दिल्ली परिवहन निगम समेत कई अन्य विभागों में 168 रिक्त पद भरे जाएंगे. जिनमें मैनेजर, पंप ड्राइवर, फिटर, फिटर सुपरवाइजर, प्रोटेक्शन ऑफिसर, मोटरमैन समेत कई अन्य पद शामिल हैं.
पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे. ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 20 अप्रैल से 9 मई 2022 तक चलेगी. पदों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित है.
शैक्षिक योग्यता
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार असिस्टेंट आर्किविस्ट पदों के लिए आर्काइव्स कीपिंग में डिप्लोमा धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं दिल्ली परिवहन निगम में सिविल मैनेजर पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा, दिल्ली जल बोर्ड में शिफ्ट इंचार्ज पदों के लिए 10वीं पास के साथ इलेक्ट्रिकल में आईटीआई, दिल्ली परिवहन निगम में मैकेनिकल मैनेजर के लिए मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री एवं महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोटेक्शन ऑफिसर पदों के लिए सोशल वर्क अथवा सोशलॉजी में पीजी डिग्री की शैक्षिक योग्यता मांगी गई हैं.
आयु सीमा
उपरोक्त पदों के लिए न्यूनतम 18 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. हांलाकि अधिकतम आयु सीमा सभी पदों के लिए अलग-अलग है. जिसकी डिटेल भर्ती की अधिसूचना में देखी जा सकती है. अधिसूचना की डायरेक्ट लिंक नीचे दी गई है.
जॉब
आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी लाख रुपये सैलरी जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता….

आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के आंख, नाक और कान बनकर काम करना चाहते हैं तो आप खुफिया विभाग में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए आईबी यानी इंटेलिजेंस ब्यूरो की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इंटेलिजेंस ब्यूरो ने सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 के पदों पर भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईबी ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती के तहत साक्षात्कार, साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा 2022 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को गेट स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद साइकोमेट्रिक व एप्टीट्यूड परीक्षा आयोजित की जाएगी।
सात मई तक कर सकेंगे आवेदन
विभाग ने इंटेलिजेंस ब्यूरो भर्ती तकनीकी परीक्षा 2022 के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को आमंत्रित करते कुल 150 रिक्तियों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। आईबी एसीआईओ भर्ती 2022 के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट – mha.gov.in पर विजिट कर किए जा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 मई, 2022 तक है। उपरोक्त पदों के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक वेतनमान और अन्य भत्ते देय होंगे।
पात्रता मापदंड
सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, या कंप्यूटर साइंस और कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी, या कंप्यूटर साइंस या आईटी में इंजीनियरिंग की हो। साथ ही उम्मीदवारों के पास 2020, 2021 और 2022 का वैध गेट स्कोर भी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता के अलावा उम्मीदवारों पर आयु सीमा नियम भी लागू होंगे। योग्य उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम 27 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आईबी एसीआईओ भर्ती की रिक्तियों का विवरण
कुल रिक्त पदों की संख्या : 150
सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 (कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नोलॉजी) – 56 पद सहायक केंद्रीय खुफिया अधिकारी ग्रेड-2 (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन) – 94 पद
आवेदन शुल्क
इन रिक्तियों के लिए आवेदन शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित पुरुष उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये है। हालांकि, सभी अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, महिला उम्मीदवारों और पूर्व सैनिकों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। सभी आवेदकों को केवल ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा।
आवेदन कैसे करें?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – mharecruitment.in पर विजिट करें।
यहां होम पेज पर, How To Apply के लिंक टैब पर क्लिक करें।
अब प्रदर्शित किए जा रहे सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ लें।
इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के फॉर्म पर क्लिक करें।
अब मांगी गई जानकारी के अनुसार, सभी विवरण ध्यान से भरें और अपना पंजीकरण नंबर नोट करें।
इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
साथ ही आवेदन फॉर्म की जांच कर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद और आवेदन फॉर्म की प्रति भविष्य के संदर्भ के लिए संभाल कर रखें।
जॉब
CG News: तकनीकी विश्वविद्यालय विवेकानंद में ऑनलाइन फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाई गई.. परीक्षार्थी जल्द करे आवेदन…

छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय ने नंवबर-दिसंबर 2021 के सेमेस्टर के लिए आवेदन की तिथि 20 अप्रैल तक बढ़ा दी है। पहले इसकी अंतिम तिथि 16 अप्रैल तक रखी गई थी। इस दौरान कई परीक्षार्थी आवेदन करने से छूट गए थे। उनकी सुविधा के लिए उन्हें अंतिम अवसर प्रदान किया गया है, ताकि वह आवेदन करने और परीक्षा देने से वंचित ना हो पाएं। तकनीकी विवि ने परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ाई है। परीक्षार्थियों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
26 ब्रांचों के परीक्षार्थी भर सकेंगे फार्म, शेड्यूल जारी
तकनीकी विवि ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए अपना पोर्टल दोबारा खोला है। शासकीय और निजी अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में पढ़ रहे बीई, बीटेक, बी.आर्क और डिप्लोमा के प्रथम और सेकंड सेमेस्टर के परीक्षार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसमें डिप्लोमा इंजीनियरिंग (एचएमसीटी) के ओल्ड व न्यू कोर्स के अलावा एआईसीटीई फर्स्ट, एमबीए के फर्स्ट, एमसीए के पीसीई तथा एनआईटीटीटीआर के फर्स्ट एंड सेकंड आवेदन कर सकेंगे।
अंतिम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स ऑफलाइन भरेंगे फार्म
तकनीकी विवि से संबद्ध शासकीय और निजी अभियांत्रिकी महाविद्यालयों के ऐसे परीक्षार्थी जो नवंबर-दिसंबर 2016 और अप्रैल-मई 2021 के बीच अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं में उपस्थित नहीं हो पाए हैं, उन्हें दोबारा अवसर दिया जा रहा है। यह परीक्षार्थी केवल ऑफलाइन मोड पर आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन में नए और पुराने कोर्स के साथ एआईसीटीई, पीसीई और एनआईटीटीटीआर के बीई व अन्य में आवेदन कर सकते हैं।
पोर्टल में नाम नहीं आने पर कॉलेज से करें संपर्क
तकनीकी विवि ने परीक्षार्थियों से कहा कि यदि पोर्टल में उनके नाम नहीं आते हैं तो उन्हें अपने मूल कालेजों से संपर्क करना होगा। ऑफलाइन परीक्षा फार्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों द्वारा भरे गए ऑनलाइन परीक्षा फार्म को कालेजों को 21 अप्रैल को सत्यापित करना होगा। इसके बाद उसे तकनीकी विवि को भेजना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिर परीक्षार्थी आने वाले दिनों में होने वाली परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…



















You must be logged in to post a comment Login