CG News: भिखारी बना भगवान, 20 फीट गहरी उफनती नदी में कूदकर 4 बच्चो को बचाया

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रविवार दोपहर अरपा नदी के तेज बहाव में आकर 4 बच्चे डूबने लगे। यह देखकर वहां लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन बहाव से बच्चों को बचाकर लाने की हिम्मत कोई नहीं दिखा पा रहा था। इसी बीच एक अधेड़ भिखारी आया और उसने उफनती नदी में छलांग लगा दी। फिर 20 फीट गहराई से रस्सी के सहारे बच्चों को बाहर निकाल लाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और बच्चों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, तालापारा के चार लड़के आकाश दिवाकर (15), इरफान (16), आर्यन (11) और आशुतोष पटले (11) रविवार दोपहर खेलते-खेलते गोंडपारा के रिवर व्यू की तरफ चले गए। वहां नदी किनारे जाकर चारों बच्चे मछली पकड़ रहे थे। तभी नदी में तेज बहाव आया और चारों बच्चे डूबने लगे। पुल से लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो भीड़ लग गई। भीड़ शोर मचाती रही, पर कोई बच्चों को बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधेड़ ने लगाई छलांग इसी दौरान वहां से रतनपुर क्षेत्र के परसौड़ी परसदा में रहने वाले रमेश कुमार सूर्यवंशी भी गुजर रहे थे। रमेश भीख मांगकर गुजारा करते हैं। बच्चों को बीच नदी में फंसे देख रमेश ने छलांग लगा दी। वह तैरते हुए बच्चों तक पहुंचे और उन्हें रस्सी के सहारे नदी से निकालकर किनारे तक लाए। खबर मिलते ही पुलिस के साथ ही संजीवनी 108 की टीम भी वहां पहुंच गई थी। बच्चों को अस्पताल भेजा गया, जहां जांच के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया।अधेड़ ग्रामीण की सक्रियता से टल गया बड़ा हादसा बच्चों को नदी के बीच बहाव में फंसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए। इसी दौरान राहगीर रमेश ने बच्चों को तेज बहाव में फंसे देखा। उसे तैरना आता था। ऐसे में बिना समय गंवाए वह सीधे नदी में कूद गए। उनकी सक्रियता से चारों लड़के सुरक्षित बाहर निकल गए।बच्चों को सुरक्षित देख परिजनों ने ली राहत की सांस बच्चों के नदी के बहाव में फंसने की जानकारी मिलते ही परिजन भी घबराते हुए वहां पहुंच गए थे। हालांकि, तब तक अधेड़ ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया था। बच्चों को सही सलामत देखकर परिजनों ने भी राहत की सांस ली।


इंडोनेशिया की दानी जनजाति में अंगुली काटने की प्रथा प्रचलित है. जब परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो महिलाओं को अपनी अंगुली का थोड़ा सा हिस्सा काटना पड़ता है. हालांकि, पिछले कुछ साल से यह प्रथा यहां प्रतिबंधित कर दी गई है, लेकिन यहां के कुछ बुजुर्ग लोग अब भी इन परंपराओं को मानते हैं. महाराष्ट्र में बारिश न होने या कम होने पर एक बड़ा ही अजीब सा उपाय निकाला जाता है. यहां वर्षा कराने के लिए इंद्र देवता को प्रसन्न करने हेतु मेंढकों की शादी करवा कर उन्हें तालाब में छोड़ दिया जाता है. चीन में पति को अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर जलते हुए कोयले पर नंगे पैर चलना होता है. माना जाता है कि ऐसा करने से डिलिवरी आसानी से होती है. दक्षिणी केन्या उत्तरी तंजानिया में मसाकी नामक जंगली जनजाति के लोग विभिन्न शुभ अवसरों पर गाय का खून पीते हैं. बच्चे के जन्म और शादी ब्याह में ऐसा देखने को मिलता है. यहां पहले ये लोग गाय को एक तीर से घायल करते हैं और फिर चूसकर उसका खून पीते हैं. इस दौरान गाय की मौत नहीं होनी चाहिए, इस बात का खास ख्याल रखा जाता है.
मलेशिया और इंडोनेशिया में तिदोंग जनजाति में शादी से जुड़ा एक विचित्र रिवाज है. नए दंपती को तीन दिनों तक बाथरूम के इस्तेमाल पर रोक होती है. यानी इस दौरान न वे पेशाब न शौच करने जाते हैं औ न नहाते हैं. ऐसी मान्यता है कि इससे वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहती है.
जापान में पीनिस फेस्टिवल खासा प्रचलित है. इस उत्सव को कानामारा मात्सुरी के नाम से भी जाना जाता है. श्रद्धालु लिंग के आकार की एक प्रतिमा को लेकर कावासाकी, जापान की गलियों में परेड निकालते हैं. यह त्योहार हर साल अप्रैल के पहले रविवार को मनाया जाता है.
तिब्बत में किसी के मरने के बाद शव को घसीटकर एक विशेष पर्वत पर ले जाते हैं और उसको टुकड़ों में काटकर पंचतत्च में विलीन होने के लिए छोड़ देते हैं. बौद्ध धर्म का पालन करने वाले यहां के लोगों का मत है कि मृत्यु के बाद व्यक्ति का शरीर किसी काम का नहीं रहता. इसलिए बेहतर है कि इसे जानवरों का भोजन बनाकर दयालुता का धर्म निभाया जा सके.
कम्बोडिया में पिता अपनी बेटियों के लिए वह करते हैं जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते. लड़कियों के पीरिएड्स शुरू होते ही यानी 13 से 15 साल की उम्र में उनके लिए अलग झोपड़ियां बना दी जाती हैं. इसे लव हट कहा जाता है. परिवार वाले लड़की को अपना पति चुनने के लिए लड़कों से संबंध बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. जब तक पसंद का लड़का मिल नहीं जाता तब तक लड़की किसी लड़के से संबंध बना सकती है.
मेडागास्कर की मालागासी जनजाति में ‘फामादिहाना’ नाम का रिवाज पाया जाता है. हर सात साल पर वहां इसे मनाया जाता है. वे अपने पूर्वजों के शव को निकालकर उसको नए कपड़े में फिर से लपेटते हैं. फिर संगीत के बीच कब्र के चारों तरफ नाचते हैं. माना जाता है ऐसा करने से उनके पूर्वज उन्हें सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं.
अफ्रीका के इथोपिया में मुर्सी जनजाति के लोगों में शादी के लिए अजीब नियम है. शादी के लिए यहां लोग आपस में खूनी लड़ाई लड़ते है. ये लड़ाई डंडों से होती है. जब तक अगले की मौत ना हो जाए ये लड़ाई चलती है. इसमें जो लड़का लड़ाई जीतना है उसकी सबसे सुंदर लड़की से शादी होती है. इसके पीछे इनका मानना है कि ये हक की लड़ाई है.
अफ्रीका के इथोपिया में मुर्सी जनजाति के लोगों में शादी के लिए अजीब नियम है. शादी के लिए यहां लोग आपस में खूनी लड़ाई लड़ते है. ये लड़ाई डंडों से होती है. जब तक अगले की मौत ना हो जाए ये लड़ाई चलती है. इसमें जो लड़का लड़ाई जीतना है उसकी सबसे सुंदर लड़की से शादी होती है. इसके पीछे इनका मानना है कि ये हक की लड़ाई है.
मेडागास्कर की मालागासी जनजाति में ‘फामादिहाना’ नाम का रिवाज पाया जाता है. हर सात साल पर वहां इसे मनाया जाता है. वे अपने पूर्वजों के शव को निकालकर उसको नए कपड़े में फिर से लपेटते हैं. फिर संगीत के बीच कब्र के चारों तरफ नाचते हैं. माना जाता है ऐसा करने से उनके पूर्वज उन्हें सुखी और संपन्न रहने का आशीर्वाद देते हैं.
जॉब
IOCL में निकली जूनियर ऑपरेटर पदों पर भर्ती,29 जुलाई लास्ट डेट

IOCL Recruitment 2022: IOCL ने जूनियर ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है. जिसके लिए उम्मीदवारों से आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.IOCL Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, IOCL ने जूनियर ऑपरेटर पदों पर भर्ती निकाली है।
जिसके लिए उम्मीदवारों से आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू है एवं अप्लाई करने की लास्ट डेट 29 जुलाई 2022 निर्धारित है. ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द पदों के लिए अप्लाई कर लें.कुल 39 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसमें तेलंगाना के लिए 5, कर्नाटक के लिए 6 एवं तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए 28 पद शामिल हैं।
शैक्षिक योग्यता
पदों के लिए कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवार के पास भारी वाहन चलाने का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. शैक्षिक योग्यता संबंधी अधिक जानकारी नोटिफिकेशन से देखी जा सकती है।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा एवं स्क्रीन टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. लिखित परीक्षा के संभावित तिथि 21 अगस्त 2022 है. वहीं फिजिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन एवं स्क्रीन टेस्ट 6 सितंबर 2022 को आयोजित किया जा सकता है. उम्मीदवार नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर भर्ती का नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।
जॉब
असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती,मिलेगा 182000 हजार तक सैलरी

DU Assistant Professor Recruitment 2022: DU के अंतर्गत पीजीडीएवी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं.दिल्ली विश्वविद्यालय, DU के अंतर्गत पीजीडीएवी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती निकली है. जिसके तहत उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार पीजीडीएवी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट pgdavcollege.edu.in पर जाकर पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं. ध्यान दें आवेदन की अंतिम तिथि 5 अगस्त है.
भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 80 पद भरे जाएंगे. जिसमें वाणिज्य के 14, कंप्यूटर साइंस के 5, अर्थशास्त्र के 7, अंग्रेजी के 9, हिंदी के 9, इतिहास के 5, गणित के 11, शारीरिक शिक्षा के 2, राजनीति विज्ञान के 12, संस्कृत के 7 एवं सांख्यिकी के 4 पद शामिल हैं.
सैलरी
पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतनमान आयोग के तहत 57,700 से लेकर ₹1,82,400 तक का मासिक वेतन प्रतिमाह दिया जाएगा.
योग्यता
उपरोक्त पदों के लिए संबंधित विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ पीएचडी अथवा यूजीसी नेट परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया
पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा.
आवेदन शुल्क
पदों के लिए सामान्य वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा. वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं महिला वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा. इसके अलावा भर्ती का नोटिफिकेशन चेक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें.
-
जॉब6 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
Tech & Auto4 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
देश2 days agoकेंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
-
5 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
3 days agoमारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु
-
देश - दुनिया5 days agoNEET EXAM: शर्मसार करने वाली बाते, इनरवियर हाथ में लो फिर जाओ, NEET की छात्रा ने सुनाई आपबीती, पढ़े पूरी खबर…
-
Tech & Auto6 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
5 days agoFish Farming: मछली पालन का व्यवसाय शुरू करने पर सरकार दे रही है 60 प्रतिशत की सब्सिडी, ऐसे उठाये लाभ…
-
व्यापर6 days agoPM KISAN YOJANA : किसानो के लिए किस्त के बाद आया ये सबसे बड़ी खुशखबरी…जानिए
-
ज्योतिष6 days agoVastu Tips : घर मे रखें है मनी प्लांट तो न इस प्रकार की गलती वरना,अमीर नहीं ! बना देगा भिखारी …
































You must be logged in to post a comment Login