Connect with us

झारखंड

झारखंड में बड़ा हादसा: पाकुड़ में गैस सिलेंडर भरा ट्रक बस को मारी टक्कर , मौक़े पर 15 लोगों की मौत,हादसे में कई घायल

Published

on

बुधवार सुबह झारखंड के पाकुड़ जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक बस व ट्रक की जबर्दस्त टक्कर में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। दुर्घटना अमरापाड़ा थाना इलाके के पड़ेर कोला गांव के पास घटी। यात्रियों से भरी एक बस और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई। ट्रक में गैस सिलेंडर लदे थे। पुलिस के अनुसार लिट्टीपाड़ा-अमरापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेर कोला की समीप निजी बस और सिलेंडरों से भरा ट्रक सामने से टकरा गए। अनियंत्रित ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मृतकों में अधिकांश लोग बस सवार हैं। जोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।आरंभिक सूचना के मुताबिक इस हादसे में 15 लोगों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। हताहत यात्रियों का अभी विवरण नहीं मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में पीड़ितों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

टक्कर ऐसी कि सड़क पर बिछ गई लाशें : बस साहिबगंज से दुमका जा रही थी। पाकुड़ के एसपी एचपी जनार्दन ने कहा है कि अब तक 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। बस के अंदर से लोगों को निकालने का काम जारी है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। कई लोग बस से मृत या घायल हालत में सड़क पर गिर गए तो कई लोग अंदर ही फंसे रह गए। बस में से घायलों व मृतकों को निकालने के लिए भारी मशक्कत करना पड़ी।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

झारखंड

मालगाड़ी की चपेट मे आने से जंगली हाथी की मौत

Published

on

झारखंड के गिरिडीह जिले में एक जंगली हाथी की मौत की खबर सामने आई है. मालगाड़ी की चपेट में आने से एक जंगली हाथी की मौत हो गई. यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी. एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि हाथी की मौत शुक्रवार और शनिवार की रात को धनबाद-गया मार्ग हुई. दरअसल 26 हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था. उसी दौरान चिचाकी और गरिया बिहार स्टेशन के बीच एक हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया.

इस हादसे में उसकी मौत हो गई. रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मालगाड़ी से टकराकर हाथी की मौत की वजह से करीब 6 घंटे तक रेल सेवाएं बाधित रहीं.वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान ट्रेनों की आवाजाही डाउनलाइन पर करीब छह घंटे तक प्रभावित रही. हालांकि घटना के तीन घंटे बाद अपलाइन पर सेवाएं फिर से बहाल हो गई थीं.

इस घटना के बाद छह एक्सप्रेस ट्रेनों को डायवर्ट भी किया गया था.धनबाद रेलवे डिवीजन के सीनियर वाणिज्यिक प्रबंधक अखिलेश कुमार पांडे ने पीटीआई को घटना की जानकारी दी. हजारीबाग (पूर्व) संभागीय वन अधिकारी सौरभ चंद्र ने बताया कि घटना वाला इलाका हाथी गलियारे के तहत आता है. उन्होंने बताया कि ट्रेनों की अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटे होती है. इस दौरान एक जंगली हाथी मालगाड़ी की चपेट में आ गया.

Continue Reading

झारखंड

विवाह में हो रही है देरी,तो करें ये टोटके,मिलेगी मनचाहा जीवनसाथी

Published

on

चैत्र माह की शुरुआत हो गई है। इस महीने नाकरण, मुंडन, विवाह आदि धार्मिक कार्यों के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। इस माह कई घरों में शहनाइयां बजेंगी। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिनकी विवाह की उम्र हो गई है इसके बावजूद भी उन्हें उचित वर या वधु नहीं मिल रहा है। लाख कोशिशों के बाद भी विवाह में कोई न कोई रुकावट आ रही है। या फिर विवाह दोष के कारण शादी होते-होते टूट जा रही है। ऐसे में आप चाहें तो कुछ ज्योतिष उपाय अपना सकते हैं। मान्यता है कि ज्योतिष उपाय के जरिए विवाह में आ रही रुकावटों को दूर किया जा सकता है। साथ ही इन उपायों को करने से मनचाहा जीवन साथी भी मिलता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में…

जल्दी विवाह के करें ये टोटके
लड़का या लड़की जिसके भी विवाह में देरी हो रही है, उसे शीघ्र विवाह के लिए भगवान शिव के मंदिर में जाना चाहिए और माता पार्वती के साथ शिवजी की भी पूजा करनी चाहिए। इससे आपको लाभ मिलेगा।घर में जब किसी की शादी हो रही हो तब दूल्हे का सेहरा लेकर कुंवारे लड़के के सिर पर रखने से उसकी भी शादी जल्दी होती है।

इसके अलावा कन्या को दुल्हन से सिर टकराना चाहिए। ऐसा करने से जल्द ही विवाह के लिए रिश्ते आने लगते हैं।इसके अलावा विवाह संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए छह मुखी रुद्राक्ष को धारण कर सकते हैं। मान्यता है कि इससे जल्दी भी लाभ मिलता है।यदि किसी लड़की की शादी में बाधाएं आ रही हैं, तो उसे रात में तांबे के पात्र में जल भरकर भगवान विष्णु की तस्वीर के सामने रखना चाहिए। सुबह ब्राह्ममुहूर्त में चुपचाप उस पात्र को लेकर खुले आकाश में चले जाएं।

इस पात्र में रखे जल से मांग भरें और पात्र को वापस भगवान के सामने रख दें। मान्यता है कि एक महीने तक ऐसा करने से विवाह के योग मजबूत हो जाते हैं।कहा जाता है कि विवाह योग्य लड़कियों को पीले रंग के कपड़े ज्यादा से ज्यादा पहनना चाहिए। इसके अलावा काले और गहरे नीले कपड़े पहनने से बचना चाहिए।

शादी योग्य लड़के हर मंगलवार हनुमान मंदिर में जाकर उनकी पूजा करनी चाहिए और उसके बाद उनके माथे से थोड़ा सिंदूर लेकर उसे राम-सीता के चरणों में अर्पित करनी चाहिए।

मान्यता है कि 21 मंगलवार तक ऐसा करने से शादी की राह में आ रही मुश्किल हट जाएगी।विवाह योग्य लड़के-लड़कियों को ध्यान रखना चाहिए कि उनका कमरा घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में न हो।

ऐसा करना उनकी शादी में सबसे बड़ी रुकावट डालता है। इसके अलावा दक्षिण दिशा में पैर करके सोना भी शादी में देरी कराता है। इसलिए सोते समय दिशा का विशेष ध्यान रखें।

Continue Reading

झारखंड

सरेंडर के पीछे उसकी बेटी प्रेरणा: 10 लाख के इनामी माओवादी किया आत्मसमर्पण,सुरेश के खिलाफ थे 67 नक्सल कांड…

Published

on

भाकपा माओवादियों के सेंट्रल कमिटी मेंबर मिसिर बेसरा के खास सहयोगी सुरेश सिंह मुंडा और लोदरो लोहरा ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। जोनल कमांडर सुरेश पर 10 दस लाख, जबकि लोदरो पर दो लाख का इनाम झारखंड पुलिस ने रखा था।

झारखंड के अभियान आईजी अमोल वी होमकर ने कहा कि भाकपा माओवादियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चल रहा है। पुलिस माओवादियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सरेंडर पॉलिसी के तहत काम कर रही है, वहीं सरेंडर नहीं करने वाले के खिलाफ सख्त अभियान भी चलाया जा रहा है।

होमकर ने बताया कि केंद्रीय कमिटी सदस्य मिसिर बेसरा के सबसे खास सहयोगियों में सुरेश और लोदरो की गिनती होती थी। माओवादी जीवन कंडुलना के सरेंडर के बाद सुरेश और लोदरो को कोल्हान इलाके से पौड़ाहाट भेजा गया था, लेकिन संगठन में बढ़ती दबिश और प्रताड़ना से तंग आकर दोनों ने सरेंडर कर दिया।

सुरेश के खिलाफ 67 व लोदरो के खिलाफ 54 नक्सल कांड अलग अलग जिलों में दर्ज हैं। रांची के जोनल आईजी कार्यालय में माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने के दौरान सीआरपीएफ आईजी राजीव सिंह, अभियान आईजी अमोल वी होमकर, आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी अनूप बिरथरे और चाईबासा एसपी अजय लिंडा मौजूद थे।

बेटी ने पिता को सरेंडर के लिए किया था प्रेरित

माओवादी जोनल कमांडर की सरेंडर के पीछे उसकी बेटी प्रेरणा बनी। जानकारी के मुताबिक, साल 1997-98 में कुंदन पाहन का दस्ता सुरेश को अपने साथ उठा ले गया था। तब सुरेश की उम्र महज छह साल थी। बाल दस्ते में काम करते हुए चांडिल-बुंडू जोन के गांव में जनमिलिशिया में सुरेश को शामिल कर लिया गया। 2002 में उसे नाबालिग उम्र में ही एरिया कमांडर बना दिया गया। 2004 में सुरेश गिरफ्तार हो गया।

जेल में ही सुरेश ने मैट्रिक की परीक्षा पास की और संगठन से अलग होना चाहा, लेकिन तब बुंडू स्थित उसके गांव का ही दबंग बुद्धू दास ने उसे मारने की योजना बनायी। इसके बाद वह दोबारा माओवादी नकुल यादव और दिनेश उर्फ चश्मा से मिला और माओवादी संगठन में शामिल हो गया। साल 2012 में सुरेश को पौड़ाहाट सबजोनल कमांडर बनाकर संगठन ने उसे एसएलआर हथियार दिया।

2015 में प्रमोशन देकर आनंदपुर एरिया का जोनल कमांडर बनाया गया। सुरेश के मुताबिक, बीते कुछ साल पूर्व उसकी पत्नी की मौत हो गई। इकलौती बेटी उसके एक संबंधी के यहां रहती थी।

कई बार बेटी से मुलाकात की इच्छा होती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सुरेश ने बताया कि बेटी ने कई बार पत्र लिखकर संगठन छोड़ने का संदेश भिजवाया। इसलिए उसने मुख्यधारा में आने का फैसला लिया। इसके बाद 21 दिसंबर 2021 को किसी तरह लोदरो के साथ जंगल से निकल गया।

पुलिस के लिए काम करता था लोदरो फिर बना माओवादी

लोदरो लोहरा ने बताया कि साल 2009 तक अड़की इलाके की पुलिस के साथ उसका बेहतर संबंध था। गांव में उसके पास ट्रैक्टर था। ऐसे में पुलिस को वह मदद पहुंचाता था। इसी दौरान मेहनत उर्फ मोछू का दस्ता गांव में आया था।

माओवादियों ने उसे पुलिस की मुखबीरी नहीं करने की हिदायत दी। बाद में पुलिस गांव के लोगों पर माओवादियों के साथ सांठगांठ का आरोप लगाने लगी। ऐसे में वह मजबूरन 2010 में भाकपा माओवादी दस्ते में शामिल हो गया।

2011 में उसे पौड़ाहाट भेजा गया था। 2013 से वह संगठन में एरिया कमांडर की जिम्मेदारी निभा रहा था।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 day ago

तत्काल ट्रेन टिकट बुक करनी हो तो करे ऐसे, जाने पूरा प्रोसेस…

      RCTC Tatkal Ticket Booking: अगर आपको कहीं दूर-दराज या पास की भी यात्रा करनी है, तो आपके पास...

छत्तीसगढ़3 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़4 days ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़6 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़1 week ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  
ज्योतिष2 hours ago

HOME VASTU TIPS: स्टडी रूम गलत दिशा में होने से रुक सकते है बच्चो के बौधिक विकास, वास्तु के अनुसार जाने किस दिशा में होनी चाहिये स्टडी रूम…

ज्योतिष3 hours ago

आज का राशिफल: इस राशि के जातको का नौकरी और परिवार में हो सकती है मनमुटाव, संपति में भी हो सकती है परेशानी, देखे कौन सी है आपकी राशि…

जॉब3 hours ago

नौकरी की बात: इन 5 विभागों में होने जा रही है 10 लाख पदों पर बंपर भर्ती, जल्द पढ़े पूरी खबर…

जॉब3 hours ago

12वी पास उम्मीदवार के लिए निकली RPSC में बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

जॉब5 hours ago

यहां अध्यापक के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1,42,400 रुपए सैलरी, ये रही शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब7 days ago

    10वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब7 days ago

    PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • देश - दुनिया6 days ago

    PM KISAN TRACTOR YOJANA: सरकार किसानो को दे रही है ट्रैक्टर खरीदने पर इतने प्रतिशत की सब्सिडी, इस तरह से उठाये इसका लाभ…

  • जॉब6 days ago

    पशुधन विकास बोर्ड में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,आवेदन का अंतिम तिथि 10 जून

  • जॉब6 days ago

    5वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि कल…

  • जॉब6 days ago

    कांस्टेबल की निकली भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि..

  • जॉब6 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    ग्रेजुएट्स पास के लिए निकली लाइब्रेरियन की बंपर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…