देश - दुनिया
पीएम मोदी ने पूछा- बंगाल-केरल में क्यों नहीं करते आंदोलन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत देश के नौ करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ की सम्मान निधि हस्तांतरित की। इस दौरान उन्होंने छह राज्यों के किसानों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। अरुणाचल प्रदेश के किसान गगन पेरिंग से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने पूछा कि प्राइवेट कंपनी ने सिर्फ आपकी फसल खरीदी या जमीन भी ले ली? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘उत्पाद को ले जाने का एग्रीमेंट हुआ है, जमीन का नहीं। जमीन तो सुरक्षित है।’ किसानों के साथ संवाद के बाद प्रधानमंत्री ने देशवासियों को भी संबोधित किया। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कृषि सुधारों के फायदे गिनवाएं। यहां पढ़ें प्रधानमंत्री के संबोधन की 10 बड़ी बातें-
पूरे देश के किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिला रहा है, सभी विचारधारा की सरकारें इसे जुड़ी हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार वहां के 70 लाख के किसानों को इसका फायदा नहीं पहुंचने दे रही है। बंगाल की सरकार अपने राजनीतिक कारणों से राज्य के किसानों को पैसा नहीं दे रही है।
जो दल बंगाल में किसानों की हालत पर कुछ नहीं बोलते, वे दिल्ली के नागरिकों को परेशान करने पर लगे हैं। देश की अर्थनीति को बर्बाद करने में लगे हैं, वह भी किसान के नाम पर। इन दलों को आजकल एपीएमसी- मंडियों की बहुत याद आ रही है। लेकिन ये दल बार-बार भूल जाते हैं कि केरल में एपीएमसी- मंडियां हैं ही नहीं। केरल में ये लोग कभी आंदोलन नहीं करते।
मैं इन दलों से पूछता हूं कि यहां फोटो निकालने के कार्यक्रम करते हो, जरा केरल में आंदोलन करके वहां तो एपीएमसी चालू करवाओ। पंजाब के किसानों को गुमराह करने के लिए आपके पास समय है, केरल में यह व्यवस्था शुरू कराने के लिए आपके पास समय नहीं है। क्यों आप लोग दोगली नीति लेकर चल रहे हो।
हमारी सरकार ने प्रयास किया कि देश के किसान को फसल की उचित कीमत मिले। हमने लंबे समय से लटकी स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, लागत का डेढ़ गुना एमएसपी किसानों को दिया। पहले कुछ ही फसलों पर एमएसपी मिलती थी, हमने उनकी भी संख्या बढ़ाई।
इन कृषि सुधार के जरिए हमने किसानों को बेहतर विकल्प दिए हैं। इन कानूनों के बाद आप जहां चाहें जिसे चाहें अपनी उपज बेच सकते हैं। आपको जहां सही दाम मिले आप वहां पर उपज बेच सकते हैं। 2014 में सरकार बनने के बाद हमारी सरकार ने नई अप्रोच के साथ काम करना शुरू किया। हमने देश के किसान की छोटी छोटी दिक्कतों, कृषि के आधुनिकीकरण और उसे भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करने पर ध्यान दिया।
आज कृषि कानून को लेकर झूठ फैलाए जा रहे हैं। एमएसपी और मंडी पर अफवाह जारी है, कानून लागू हुए कई महीने हो गए हैं लेकिन क्या किसी को कोई नुकसान हुआ है।
किसान आंदोलन में सभी गलत लोग नहीं हैं, कुछ भोले किसानों को भड़काया जा रहा है। पहले एमएसपी पर फसल बेची गई और उसके बाद आंदोलन को हवा दी गई।
देश के किसान को इतने अधिकार मिल रहे हैं तो इसमें गलत क्या है? अगर किसानों को अपनी उपज बेचने का विकल्प ऑनलाइन माध्यम से पूरे साल और कहीं भी मिल रहा है तो इसमें गलत क्या है?
कुछ राजनीतिक दल जिन्हें देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से नकार दिया है, वो आज कुछ किसानों को गुमराह कर रहे हैं।
पिछले दिनों अनेक राज्यों, चाहे असम हो, राजस्थान हो, जम्मू-कश्मीर हो, इनमें पंचायतों के चुनाव हुए। इनमें प्रमुखता से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने, किसानों ने ही भाग लिया। उन्होंने एक प्रकार से किसानों को गुमराह करने वाले सभी दलों को नकार दिया है। सरकार किसान के साथ हर कदम पर खड़ी है।


amazing amazing
जानिए 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर कैसे बना मॉडल…

केरल के 60 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर मम्मिक्का इन दिनों इंटरनेट मीडिया में छाए हुए हैं। कोझिकोड जिले के रहने वाले मम्मिक्का ने अपनी लुंगी और शर्ट छोड़कर एक लोकल ब्रांड के लिए सूट और सनग्लास को अपना लिया है। नए लुक में फोटोग्राफर शारिक वायालिल की ली हुईं उनकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। हजारों लोग इस नए माडल को बधाई दे रहे हैं। दरअसल, शारिक ने पूर्व में मम्मिक्का की एक फोटो खींची थी और उसे अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट कर दिया था। अभिनेता विनायकन जैसा दिखने की वजह से मम्मिक्का की यह फोटो वायरल हो गई। इसके बाद शारिक ने मम्मिक्का से अपनी वेडिंग सूट कंपनी के लिए माडलिंग करने के लिए कहा। फोटो शूट से पहले मम्मिक्का का मेकओवर किया गया जिसका एक वीडियो बनाया गया था।
Daily wage Labourer Mammika from Kerala & his photographer Vayalil Shareek became social media sensation, when the photographer shared his makeover photos on various social media platforms. pic.twitter.com/ZzweKJ3KDm
— sanatanpath (@sanatanpath) February 15, 2022
इंस्टाग्राम पर हजारों ने इस वीडियो को देखा है। पिछले हफ्ते साझा किए जाने के बाद से इसे 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं।शारिक ने कहा कि उन्हें अपनी कंपनी के माडल के तौर पर मम्मिक्का से बेहतर कोई नहीं लगा। फोटोशूट की तस्वीरों से साबित हो चुका है कि वह गलत नहीं थे। इन तस्वीरों में मम्मिक्का हाथ में आइपैड लिए क्लासिक ब्लेजर और ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं। मम्मिक्का अपनी शोहरत का श्रेय शारिक को देते हुए कहते हैं कि अब वह अपने मजदूरी के काम के साथ-साथ माडलिंग में भी कोशिश करना चाहेंगे।
छत्तीसगढ़
सचिन तेंदुलकर ने बप्पी लहरी को याद कर कहा- ये…

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर बप्पी लहरी के गानों के मुरीद हैं। बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर और गायक बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे 69 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित क्रिटी केयर हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी बहुचर्चित फिल्म ‘सचिन ए बिलियन ड्रीम्स’ में कहा था कि हर बार जब वह मैदान पर कुछ तनाव में होते थे तो वह बप्पी लहरी का गाना- याद आ रहा है, सुनते थे।सचिन तेंदुलकर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा, ‘मैंने वास्तव में बप्पी दा के संगीत का खूब आनंद लिया, विशेष रूप से याद आ रहा है इस गाने को ड्रेसिंग रूम में कई बार सुना। उनकी प्रतिभा वास्तव में अद्भुत थी। आप हमेशा हमें याद रहोगे बप्पी दा।’
‘बप्पी दा भी थे सचिन के फैन
वहीं बप्पी दा से भी जब यह सवाल पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था कि वह सचिन के फैन हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं सचिन तेंदुलकर से प्यार करता हूं। मैं एक क्रिकेट प्रेमी हूं और बचपन से इस खेल को पसंद करता रहा हूं। सचिन क्रिकेट के भगवान हैं।’
सचिन की तारीफ को बताया था सबसे बड़ा उपहार
बप्पी लहरी ने सचिन के तारीफ किए जाने को सबसे अहम उपहार बताया था। उन्होंने कहा था, ‘यह मेरे लिए बहुत बड़ा उपहार है। मैं बहुत प्रभावित और खुश हूं कि सचिन तेंदुलकर ने मेरे गीत की सराहना की है।’
डिस्को म्यूजिक को बनाया लोकप्रिय
बप्पी दा के नाम से मशहूर आलोकेश लाहिड़ी ने डिस्को म्यूजिक को भारतीय सिनेमा में लोकप्रिय बनाया। उनका जन्म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। 1980 के दशक में अपने संगीत और गानों के जरिये वे लोगों के दिलों पर छा गए थे। उनके गाने डिस्को डांसर, शराबी और नमक हलाल जैसी सुपरहिट फिल्मों में गाए गए थे।
Lifestyle
Health Tips: पेट की चर्बी कम करने के लिए रोजाना करे ये योगासन…

पेट की चर्बी यानी बेली फैट आपके पूरे लुक को खराब कर देती है। इसके साथ ही सेहत के लिए भी नुकसानदायक होती है। लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं। डाइटिंग से लेकर जिम में पसीना बहाने तक कई तरह के उपायों को अपनाकर अक्सर लोग पेट की चर्बी को कम करने का प्रयास करते हैं लेकिन यह प्रक्रिया इतनी आसान नहीं होती। ऐसे में लोग वह उपाय तलाशते हैं जिसमें अधिक मेहनत किए बिना जल्दी बेली फैट को कम किया जा सके, साथ ही सेहत पर भी कोई बुरा प्रभाव न पड़े। इसके लिए योगासन बेहतर विकल्प है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, कुछ आसान और खास योगासन के नियमित अभ्यास से बेली फैट की समस्या से निजात पाया जा सकता है। इन योगासन को करने से पेट की चर्बी तो कम होती ही है, साथ ही कब्ज, सूजन, अपच जैसी पेट संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।चलिए जानते हैं पेट की चर्बी कम करने वाले लाभकारी योगासन के बारे में।वजन कम करने और पेट की चर्बी को घटाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है, जिससे पेट के आसपास की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। साथ ही रीढ़ की हड्डी की समस्या से पीड़ितों को भी इस योगासन से लाभ मिलता है। सर्वाइकल की समस्या में भी आराम मिलता है।
भुजंगासन
वजन कम करने और पेट की चर्बी को घटाने के लिए भुजंगासन का अभ्यास फायदेमंद है। इस आसन के अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है, जिससे पेट के आसपास की चर्बी को आसानी से कम कर सकते हैं। साथ ही रीढ़ की हड्डी की समस्या से पीड़ितों को भी इस योगासन से लाभ मिलता है। सर्वाइकल की समस्या में भी आराम मिलता है।
भुजंगासन करने का तरीका
इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट कर अपनी हथेलियो को कंधों के नीचे रखें। गहरी सांस लेते हुए शरीर के शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं और करीब 10 से 20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें। फिर सामान्य पोजीशन में आ जाएं।
प्लैंक पोज
प्लैंक पोज को फलकासन कहते हैं। पेट की चर्बी को कम करने के लिए इस योगासन का अभ्यास सबसे कारगर होता है। योग विशेषज्ञों के मुताबिक, प्लैंक योगासन का अभ्यास करने से कैलोरी बर्न होती है। नियमित इस योगासन को अभ्यास करने से कोर स्ट्रेंथ, शरीर में लचीलापन और मेटाबाॅलिज्म में सुधार होता है।
प्लैंक योगासन करने का तरीका
इस आसन को करने के लिए उत्तानासन की स्थिति में आ जाएं। अब दाएं और बाएं पैर को पीछे की तरफ ले जाएं। दोनों हथेलियों पर शरीर को उठा लें और पंजों पर पूरा भार दें। शरीर को सीधा रखने की कोशिश करें। हाथ एकदम सीधा रखें, घुटनों को मुड़ने न दें। करीब 40 से 60 सेकेंड तक इसी स्थिति में रहें। फिर घुटनों को मोड़ते हुए जमीन पर रख दें और कुछ देर आराम करें।
-
देश7 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बदलावों,जाने क्या है बदलाव
-
Breaking6 days agoशिक्षकों को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने 46 हजार शिक्षकों की पदोन्नति पर लगाई रोक
-
खेल7 days agoपिछले दो सालो से सेना में भर्ती नही होने से आक्रोश युवा, उतरे सड़कों पर…
-
Breaking6 days agoभारतीय डाक विभाग ने मेल मोटर सर्विस के इतने पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
छत्तीसगढ़7 days agoबैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली इतने पदों पर भर्ती, जल्द करे आवेदन…
-
जॉब6 days agoसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती, मिलेंगी 78 हजार तक सैलरी
-
Lifestyle6 days agoHealth Tips: अगर सफेद बालों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा…
-
Trending3 days agoखुशखबरी: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए ये 5 बदलाव जानिए क्या है ये योजना…
-
जॉब7 days agoयहाँ निकली शिक्षा विभाग में बंम्फर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता…
-
जॉब3 days agoखुशखबरी: अब केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में होगी बढ़ोत्तरी…




























You must be logged in to post a comment Login