Accident
सड़क हादसा: ओवरटेक करते समय कार ने बाइक सवार को कुचला मौत…

केकड़ी सिटी थाना इलाके में बघेरा गांव के पास एक फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से बाइक की मौत हो गई। एक गंभीर घायल हो गया। बघेरा निवासी राहुल (15) पुत्र गणेश और राजू (17) पुत्र प्यारेलाल रैगर बाइक पर सवार होकर केकड़ी की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान बघेरा के पास पेट्रोल पंप के समीप पीछे से तेज गति में आई एक फॉर्च्यूनर कार ने ओवरटेक करते हुए बाइक टक्कर मार दी। दुर्घटना में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठा राजू रैगर गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को केकड़ी के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल का उपचार जारी है। सूचना पर सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपेगी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
बघेरा में सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे जहां पर अपने लाड़ले की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर हाल बुरा हो गया।
घर का इकलौता चिराग बुझा
मृतक राहुल घर का इकलौता चिराग था। मृतक के एक बहन है। घर के लाड़ले की मौत की खबर सुनकर परिजन शोक में है। मृतक के पिता मजदूरी करते है। मृतक राहुल 8वीं कक्षा में पढ़ाई करता था।

Accident
झारखंड केबल कार हादसे में 2 की मौत 48 अब भी फंसे हुए
झारखंड केबल कार हादसा
2 की मौत, 48 लोग अब भी फंसे हुए हैं
एयरफोर्स बचावकार्य में जुटी
देवघर के त्रिकूट रोपवे पर रविवार से फँसे लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ़ के जवानों के अलावा सेना के जवान और हेलिकॉप्टर भी पहुँचा @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/6IGmLjJKLz
— manish (@manishndtv) April 11, 2022
Accident
सड़क हादसा: बाइक सवार पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, मौत…

कोरबा। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे में महिला ट्रेलर गाड़ी के चक्के के नीचे आ गई थी। जिसके चलते उसकी जान चले गई। बताया गया है कि महिला अपने पति के साथ आधार कार्ड (Aadhar Card) बनवाकर वापस लौट रही थी। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के राताखार बाईपास (Ratakhar Bypass) शराब दुकान के पास हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जूनापारा पड़निया निवासी तीज बाई महंत अपनी पति के साथ बाइक में बैठकर कोरबा आधार कार्ड बनवाने के लिए गई थी। आधार कार्ड बनवाने के बाद वह सुबह करीब 11 बजे वापस लौट रही थी। इसी दौरान राताखार बाईपास के पास सामने से आए ट्रेलर गाड़ी ने उसे चपेट में ले लिया। पता चला है कि ट्रेलर चालक ने अचानक गाड़ी को मोड़ दिया। जिसके चलते ये हादसा हो गया।
हादसे के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं ड्राइवर ट्रेलर छोड़कर भाग निकला था। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना में महिला के पति को भी हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तब तक महिला की जान जा चुकी थी।
इधर, धीर-धीरे आस-पास के लोगों की भीड़ बढ़ती गई। फिर लोगों ने नारेबाजी शूरू कर दिया और रास्ते में चक्काजाम कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची। तब जाकर लोगों को शांत कराया गया। इस प्रकार करीब 3 घंटे के बाद चक्काजाम समाप्त हुआ। इसके बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
Accident
सड़क हादसा : ट्रेलर में जा घुसी बस,मौक़े 24 कर्मचारी घायल,यात्रियों में मची चीख-पुकार

हादसा इतना भयंकर था कि बस में सवार पशुपालन विभाग के 28 कर्मचारियों में से 24 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना पर परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हो गए.उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर आज एक तेज रफ्तार निजी ट्रेवल्स की बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गई. हादसे में बस में सवार दो दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर मौके पर पहुंची परसाद थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और हॉस्पिटल भिजवाया.दरअसल, यह हादसा परसाद थाना क्षेत्र के उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे स्थित राजपुताना होटल के पास हुआ. बताया जा रहा है कि बस में खेरवाड़ा उपखण्ड के पशुपालन विभाग के कर्मचारी सवार थे, जो जयपुर में आयोजित हुए विभाग के प्रदर्शन में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे. इस दौरान अल सुबह बस चालक को झपकी आ गई और बस आगे चल रहे ट्रेलर से भिड़ गए. हादसा इतना भयंकर था कि बस में सवार पशुपालन विभाग के 28 कर्मचारियों में से 24 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना पर परसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हो गए. पुलिस ने लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से उन्हें स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया, जहां घायलों का उपचार जारी है. करीब एक दर्जन घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
-
Lifestyle5 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब7 days agoपरिवहन उप निरीक्षक की निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…
-
जॉब5 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 100 पदों पर बम्फर भर्ती,1 लाख 50 तक मिलेगी सैलरी..
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
जॉब7 days agoबैंक ऑफ बड़ौदा मे निकली भारती,उम्मीद्वार जल्द करे आवेदन
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…


















You must be logged in to post a comment Login