Tech & Auto
WhatsApp Tricks: व्हाट्सप पर बड़े ही आसान तरीके से जाने अपनी भाषा, और चेटिंग को बदलने का तरीका
WhatsApp Tips And Tricks: वॉट्सऐप आए दिन अपनी ऐप में अपडेट भी पेश करता रहता है, जिससे कि इसमें नए-नए फीचर्स भी जुड़ते रहते हैं. वॉट्सऐप का इस्तेमाल तो हम काफी समय से कर रहे हैं लेकिन बहुत कम लोगों को ये बात मालूम होगी कि ऐप पर भाषा बदलने का भी ऑप्शन है.
वॉट्सऐप ग्राहकों के लिए कई तरह की सुविधा पेश करता है, जिससे कि यूज़र्स को चैटिंग में काफी आसानी हो जाती है. वॉट्सऐप आए दिन अपनी ऐप में अपडेट भी पेश करता रहता है, जिससे कि इसमें नए-नए फीचर्स भी जुड़ते रहते हैं. वॉट्सऐप का इस्तेमाल तो हम काफी समय से कर रहे हैं लेकिन बहुत कम लोगों को ये बात मालूम होगी कि ऐप पर भाषा बदलने का भी ऑप्शन है.
वॉट्सऐप iPhone पर 40 से ज़्यादा भाषाओं में और Android पर करीब 60 भाषाओं में उपलब्ध है. WhatsApp, आपके फोन पर सेट की गई भाषा में ही काम करता है. उदाहरण के लिए, अगर आप अपने फोन की भाषा बंगाली करते हैं, तो WhatsApp की भाषा भी बंगाली हो जाती है.
Android पर कैसे इस्तेमाल करें ये Setting:-
इसके लिए सबसे पहले फोन में WhatsApp ओपन कर लें.
उसके बाद राइट साइड में बने तीन डॉट आइकन पर टैप करें.
फिर स्क्रॉल डाउन करके नीचे की तरफ आए, और यहां आपको सबसे नीचे Setting का ऑप्शन मिल जाएगा.
उस पर क्लिक करने के बाद आपको Chats के ऑप्शन पर जाना होगा.
यहां आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, उनमें से App Language को सेलेक्ट करें.
अब आपके सामने कई भाषाओं के ऑप्शन आ जाएंगे. लिस्ट में से आप जिसे चाहें अपनी भाषा बना सकते हैं.
iPhone पर कैसे ऑन करें सेटिंग:-
इसके लिए सबसे पहले Settings पर जाएं.
फिर General पर जाएं.
अब Language & Region पर टैप करें.
iPhone की भाषा पर जाएं. कोई भाषा चुनें और फिर {भाषा} में बदलें पर टैप करें.

Tech & Auto
यहाँ की सरकार ड्रोन टेक्नोलॉजी को देगी बढ़ावा,कैबिनेट में मांगी मंजूरी

कर्नाटक ने अपनी नई एयरोस्पेस और रक्षा नीति में ड्रोन टेक्नोलॉजी को शामिल करने की मांग की है. रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग विभाग ने अन्य विभागों के परामर्श से मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है और अब कैबिनेट की मंजूरी मांगी है.कर्नाटक ने अपनी नई एयरोस्पेस और रक्षा नीति में ड्रोन टेक्नोलॉजी को शामिल करने की मांग की है. दरअसल, राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में इसके व्यापक उपयोग को देखते हुए इसकी उभरती हुई टेक्नोलॉजी में निवेश को बढ़ावा देना चाहती है. साथ ही राज्य की ड्राफ्ट पॉलिसी में नए निवेश या बेंगलुरु एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर में मौजूदा यूनिट्स के विस्तार के लिए भी छूट दी गई है.इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक राज्य की हालिया सभी नीतियों में केवल बेंगलुरु के बाहर के निवेश के लिए प्रोत्साहन और रियायतें दी गईं थीं. रुख में बदलाव से पता चलता है कि सरकार देश की टेक्नोलॉजी कैपिटल के साथ-साथ इंसेंटिव को भी पॉलिसी में शामिल करना चाहती है, क्योंकि यहां एक वाइब्रेंट डिफेंस और एयरोस्पेस मैन्यूफैक्चरिंग इको सिस्टम मौजूद है और केम्पे गौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास 1,200 एकड़ का क्लस्टर भी बन रहा है.रिपोर्ट के मुताबिक उद्योग विभाग ने अन्य विभागों के परामर्श से मसौदे को अंतिम रूप दे दिया है और अब कैबिनेट की मंजूरी मांगी है. इस संबंध में उद्योग मंत्री मुरुगेश आर निरानी ने कहा कि कर्नाटक भारत के रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम और प्रोडक्ट्स का 40% हिस्सा तैयार करता है. उन्होंने इकॉनोमिक टाइम्स से कहा कि हमारा इंसेंटिव पैकेज सेक्टर को और बढ़ावा देगा. उन्होंने कहा कि राज्य ने अगले पांच वर्षों में 6 बिलियन डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है।
नई नीति इस क्षेत्र में बदलती गतिशीलता को पहचानेगी और खुद को आत्मानिर्भर कार्यक्रम और उभरते ग्लोबल ट्रेंड के साथ चलेगी. 1940 में सरकार की स्थापना के बाद, IT/BPO क्षेत्र के अलावा बेंगलुरु ने भारत के सबसे बड़े एयरोस्पेस क्लस्टर के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत किया है और एशिया का एयरोस्पेस हब बनाने की महत्वाकांक्षाओं की ओर बढ़ रहा है.निरानी ने कहा कि पिछले साल बेंगलुरु में एयरो इंडिया शो में राज्य सरकार ने एयरोस्पेस और रक्षा फर्मों के साथ 34 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए थे।
सरकार अगले पांच वर्षों में बेंगलुरु, बेलागवी, मैसूरु, तुमकुरु और चामराजनगर को एयरोस्पेस और रक्षा केंद्र के रूप में स्थापित करेगी. उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि कर्नाटक एयरोस्पेस डिजाइन और निर्माण में अपने नेतृत्व को बनाए रखने के लिए तैयार है.वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज की पेश करेगी गौरतलब है कि कर्नाटक की नई नीति ऐसे समय में सामने आएगी जब केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण कर रही है. मंत्री ने कहा कि नीति अंतरिक्ष, रक्षा और एयरोस्पेस निर्माताओं और उनके सब- सेक्टर के लिए एक विशाल भूमि और वित्तीय प्रोत्साहन पैकेज की पेशकश करेगी।
इसे भी पढ़िये : –
Gold Price Today : सोने की कीमत मे जोरों से उठा-पटक,जानिए 10 ग्राम सोने के लेटेस्ट रेट
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर
स्टेनोग्राफर की यहाँ निकली भर्ती,फटाफट करें आवेदन…ये रही शैक्षणिक योग्यता
Tech & Auto
Amazon Prime Day Sale आज से शुरू, iPhone 13, सैमसंग ओप्पो जैसे स्मार्टफोनों पर मिल रही भारी छूट
Amazon Prime Day Sale 2022: सेल में iPhone 13, सैमसंग ओप्पो जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन को भी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है.अगर आप प्राइम डे सेल का इंतज़ार स्मार्टफोन खरीदने के लिए कर रहे थे तो आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में..
Amazon Prime Day Sale 2022: अमेज़न प्राइम डे Sale भारत में आज (23 जुलाई) से शुरू हो गई है. इस सेल के दौरान ग्राहक स्मार्टफोन मोबाइल, दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम, किचन के सामान, कपड़ों, खिलौनों आदि सभी तरह के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट पा सकते हैं. सेल में iPhone 13, सैमसंग ओप्पो जैसे प्रीमियम स्मार्टफोन को भी कम कीमत में उपलब्ध कराया जा रहा है.
सेल के दौरान ICICI बैंक और SBI के डेबिट कार्ड से शॉपिंग करने पर 10 फीसदी की छूट भी दी जा रही है. यही नहीं ग्राहंको को 6 महीने की रिप्लेसमेंट गारंटी भी मिलेगी. ऐसे में अगर आप प्राइम डे सेल का इंतज़ार किसी स्मार्टफोन को खरीदने के लिए कर रहे थे तो आइए जानते हैं फोन पर मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में..
OPPO A15s के 4GB एक्सपेंडेबल RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,490 रुपये है, लेकिन 27% डिस्काउंट के बाद ये 10,990 रुपये में मिलेगा. एक्सचेंज ऑफर में 8,900 की एक्सट्रा बचत की जा सकती है.
iPhone, Samsung के प्रीमियम फोन भी सस्ते में….
iPhone 13 and 13 Pro Max पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर मिलेगा. वहीं प्रीमियम फोन सैमसंग गैलेक्सी S21 FE पर 30% का डिस्काउंट दिया जाएगा.
बजट फोन Tecno Spark 8T के 7GB एक्सपेंडेबल RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, लेकिन 24 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 9,899 रुपये में मिलेगा. Vivo Y15C के 3GB एक्सपेंडेबल RAM और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,490 रुपये है, लेकिन 34 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 9,499 रुपये में मिल जाएगा. एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन पर 8,900 की एक्सट्रा सेविंग की जा सकती है.
लॉन्च होंगे नए प्रोडक्ट्स
Amazon ने बताया था कि सेल में 400 से ज्यादा ब्रांड्स कुल मिलाकर 30 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया जाएगा. इन ब्रांड्स में Samsung, Xiaomi, boAt, Fastrack, Tresemme, Mamaearth, Sony, Puma, Whirlpool जैसे बड़े नाम शामिल हैं.
Tech & Auto
लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
![]()
सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। इस फोन की टक्कर मोटोरोला फ्रंटियर और शाओमी 12T प्रो से होगी। कंपनी इस फोन में 40 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी देने वाली है।
स्मार्टफोन्स की दुनिया में सैमसंग (Samsung) बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी आजकल अपनी नई सीरीज Galaxy S23 पर काम कर रही है। कैमरा स्पेसिफिकेशन्स के मामले में इस नई सीरीज में बहुत कुछ खास मिलने वाला है। टिपस्टर IceUniverse के अनुसार Samsung Galaxy S23 Ultra में कंपनी 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर ऑफर करने वाली है। सैमसंग के इस फोन का मुकाबला 200MP कैमरे वाले मोटोरोला फ्रंटियर (Motorola Frontier) और Xiaomi 12T Pro से होगा। मोटो का यह फोन सैमसंग गैलेक्सी S23 अल्ट्रा और शाओमी 12T प्रो से पहले मार्केट में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इन डिवाइसेज की लॉन्च डेट के बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
सैमसंग और मोटो के फोन में एक जैसा कैमरा सेंसर
टिपस्टर के अनुसार सैमसंग ने अभी यह नहीं बताया है कि गैलेक्सी S23 अल्ट्रा में ऑफर किया जाने वाला 200MP कैमरा सेंसर कौन सा होगा। माना जा रहा है कि कंपनी इसमें मोटोरोला फ्रंटियर वाला कैमरा सेंसर ही ऑफर कर सकती है। मोटोरोला फ्रंटियर में लगे 200MP कैमरा सेंसर को सैमसंग ने ही तैयार किया है। इस सेंसर का नाम 200MP Samsung ISOCELL HP1 है। रिपोर्ट्स के अनुसार शाओमी भी अपने नए फोन Xiaomi 12T Pro में 200MP कैमरा ऑफर कर सकती है।
सैमसंग ने लॉन्च किया एक नया कैमरा सेंसर
सैमसंग ने हाल में 200MP वाले ISOCELL HP3 सेंसर को भी पेश किया है। इसमें मिलने वाले कैमरा मॉड्यूल का एरिया HP1 सेंसर से करीब 20 पर्सेंट कम है और ऐसा 12 पर्सेंट छोटे पिक्सल्स के कारण संभव हो पाया है। लीक रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी S23 सीरीज में कंपनी नवंबर में लॉन्च होने वाला स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर ऑफर कर सकती है।
फ्रंट कैमरा भी शानदार
सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के फ्रंट कैमरा को लेकर भी काफी चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि कंपनी अपनी सीरीज के स्मार्टफोन्स में 40 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दे सकती है। सैमसंग गैलेक्सी S23 सीरीज के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स को लेकर यूजर्स में काफी एक्साइटमेंट है। उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी S22 अल्ट्रा की तरह नई S23 सीरीज का कैमरा भी जबर्दस्त होगा।
-
जॉब6 days agoWork From Home : अब घर बैठे करे काम, मिलेगा 12000 हजार तक सैलरी, इच्छुक उम्मीदवार कर सकते है आवेदन…
-
Tech & Auto7 days agoलॉन्च हुई 50km की स्पीड चलने वाली यह इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल, जाने क्या है इसकी कीमत
-
जॉब6 days agoAIIMS नौकरी पाने का सुनहरा अवसर : निकली भर्ती ,करें 24 जुलाई तक आवेदन
-
Tech & Auto7 days agoSolar Cooking Stove: गैस के टेंशन से हो जाइये फ्री, बड़े काम की है ये सोलर चूल्हा, मिल सकती है सब्सिडी, जल्द देखे इसकी कीमत…
-
जॉब4 days ago10वीं पास है तो करें अप्लाई , निकली भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भर्ती, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
छत्तीसगढ़6 days agoCG News: CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित
-
देश - दुनिया6 days agoराशन कार्ड वालो के लिए खुशखबरी: सरकार इन राशन कार्ड वालो को फ्री दे रही है गैस सिलेंडर, ऐसे उठाये इसका लाभ…
-
3 days agoMARUTI SUZUKI GRAND VITARA : मारुती ने उठाया नये Grand Vitara से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक और फीचर्स, इसकी बुकिग हुई शुरू
-
Tech & Auto2 days agoलॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर
-
जॉब7 days agoIndia Post भर्ती,करें अप्लाई मिलेगा नौकरी































You must be logged in to post a comment Login