देश - दुनिया
आज से PF से पेमेंट तक…1 जून से होंगे ये 6 बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर

आज यानी 1 जून में कई नियम बदल रहे हैं. इन बदलावों से आपकी जेब पर सीधा असर पड़ेगा. कुछ नियम से राहत मिल सकती है. कुछ से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.लिमिटेड आय वाले लोगों इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है.क्योंकि उन पर सीधा असर पड़ता है. नौकरी-पेशा करने वालों को जरूर जानना चाहिए. हवाई यात्रा, गूगल ड्राइव में फोटो सेव करना, पीएफ-आधार लिंक, चेक पेमेंट, आईटीआर, एलपीजी सिलेंडर से जुड़े नियम में बदवाल हुए हैं. तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से…
1. PF अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य
प्रोविडेंट फंड यानी पीएफ से जुड़े नियमों में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है. नए नियम के मुताबिक हर खाताधारक का पीएफ खाता आधार से लिंक होना चाहिए. इस काम की जिम्मेदारी नियोक्ता की होगी कि वो अपने कर्मचारियों से कहे कि वे अपना पीएफ आधार से वेरिफाई करवाएं. ये नया नियम 1 जून से लागू होगा. EPFO ने इस बारे में एंप्लॉयर्स के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. नौकरी देने वाली कंपनी यानी एंप्लॉयर ऐसा नहीं कर पाती है तो इससे सब्सक्राइबर के खाते में एंप्लॉयर का योगदान रोका जा सकता है. साथ ही सब्सक्राइबर्स का UAN भी आधार से वेरिफाइड होना जरूरी है.
फाइलिंग की साइट
इनकम टैक्स रिटर्न की डेट भले ही बढ़ा दी गई है, लेकिन लोग समय से पहले ई-फाइलिंग करना चाहते हैं. हालांकि अगर आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो आपको 6 दिन रुकना होगा. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, 1 जून 2021 से लेकर 6 जून 2021 तक विभाग की ई-फाइलिंग सर्विस काम नहीं करेगी.
टैक्सपेयर्स की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इनकम टैक्स ई-फाइलिंग का नया पोर्टल लांच करने जा रहा है. यह पोर्टल पिछली वेबसाइट से ज्यादा सुविधाजनक होगा. www.incometaxindiaefiling.gov.in से नए पोर्टल www.incometaxgov.in पर डेटा माइग्रेशन का काम पूरा हो गया है. 7 जून को नया पोर्टल लॉन्च होने जा रहा है.
3. बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 जून से लागू होगा पॉजिटिव पे सिस्टम
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ध्यान रखें कि बैंक में आज से चेक से पेमेंट का तरीका बदल गया है. बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ‘पॉजिटिव पे कन्फर्मेशन’ शुरू की है, जिसमें चेक जारी करने वाले को उस चेक से जुड़ी कुछ जानकारी इलेक्ट्रॉनिक तरीके से भुगतान करने वाले बैंक को देनी होगी. यह जानकारी SMS, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग या ATM के जरिए दी जा सकती है. ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम के तहत चेक की डिटेल्स को तभी रिकन्फर्म करना होगा, जब वे 2 लाख रुपए या इससे ज्यादा के बैंक चेक जारी करेंगे.
4. आज से बढ़ेगा घरेलू हवाई यात्रा का किराया
देश में पिछले साल किराए में लगाए कैप की लोवर लिमिट को डीजीसीए ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर बढ़ा दिया है. खबरों के मुताबिक, घरेलू हवाई यात्रा 1 जून से महंगी होने जा रही है. किराए में 13% से 16% तक की वृद्धि होगी. केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक 40 मिनट की दूरी वाले विमानों के किराए की निचली सीमा 2,300 रुपये से बढ़ाकर 2,600 रुपये कर दिया गया है. वहीं, 40 से 60 मिनट की यात्रा वाली फ्लाइट के किराये की निचली सीमा 2,900 रुपए की जगह अब 3,300 रुपए प्रति व्यक्ति कर दी गई है. राहत की बात ये है कि सरकार ने कोविड काल में किराए के लिए लगाए गए कैप की अपर लिमिट को ज्यों का त्यों रखा है. इसके कारण हवाई यात्रा के अधिकतम किराए वहीं रहेंगे जो पिछले एक साल से चले आ रहे हैं.
5. आज से LPG हुआ सस्ता
LPG ग्राहकों (LPG Gas Cylinder) के लिए बड़ी खबर है. 1 जून (1 june 2021) को सरकारी तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती कर दी है. IOC ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG Price Today) की कीमतों में राहत दी है. वहीं, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लगातार तीसरे महीने घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं. न इनमें इजाफा हुआ है और न ही कटौती की गई. बता दें 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम इससे पहले मई में घटाए गए थे. IOC की वेबसाइट के मुताबिक, दिल्ली में 1 जून से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 122 रुपये की कटौती की गई हैं, जिसके बाद इसकी कीमत 1473.50 रुपये प्रति सिलेंडर हैं.
6. गूगल फोटोज़ का स्पेस अब नहीं रहेगा फ्री
आज यानी 1 जून के बाद से गूगल फोटोज में अनलिमिटेड फोटोज अपलोड नहीं कर सकेंगे. गूगल का कहना है कि 15GB का स्पेस हर जीमेल यूजर्स को दिया जाएगा. इस स्पेस में जीमेल के ईमेल भी शामिल हैं और साथ ही आपके फोटोज भी. इसमें गूगल ड्राइव भी शामिल है. अगर 15GB से ज्यादा स्पेस यूज करना है तो इसके लिए पैसे देने होंगे. अभी तक अनलिमिटेड स्टोरेज फ्री था. गूगल फोटोज़ का इस्तेमाल करने के लिए अब आपको गूगल वन का सब्सक्रिप्शन लेना होगा. इसके बाद 100GB के लिए 149 रुपये हर महीने या 1,499 रुपये सालाना देने होंगे. इसी तरह 200GB के लिए 219 रुपये हर महीने या 2,199 रुपये सालाना देने होंगे. इतना ही नहीं 2TB स्पेस के लिए 749 रुपये हर महीने या 7,500 रुपये सालाना देने होंगे.
7. YouTube से कमाई करने वालों को देना होगा टैक्स
अगर आप यूट्यूब से कमाई करते हैं तो आपको 1 जून के बाद इसके लिए You Tube को पे करना होगा. लोग आजकल यूट्यूब पर वीडियो बनाकर काफी पैसे कमा रहे हैं. ऐसे में अब यूट्यूब से होने वाली कमाई पर आपको टैक्स देना होगा. हालांकि आपको सिर्फ उन्हीं व्यूज के टैक्स देने होंगे, जो अमेरिकी व्यूअर्स से मिले हैं. इस पॉलिसी 1 जून 2021 से शुरु किया जाएगा.


देश
मिली बड़ी तोहफ़ा,बढ़ी DA और डीआर में इतनें % का इजाफा…महंगाई भत्ते में हुआ बढ़ोतरी,जानें डिटेल

7th Pay Commission Update: सरकार ने कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% का इजाफा किया है. सरकार ने सातवें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 30 प्रतिशत का एरियर देने का ऐलान किया है. सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने एक बार फिर कर्मचारियों के डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी की है. ये बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू हो गई है.
डीए और डीआर में 3% की बढ़ोतरी
दरअसल, केंद्र सरकार ने पहले ही अपने कर्मचारियों के डीए को 31% कर दिया है. इसी क्रम में ओडिशा राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों के डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है. ओडिशा के कर्मचारियों को भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 31% डीए और डीआर का लाभ मिलने लगा है.
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में 3% बढ़ोतरी कर दिया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, इस फैसले से राज्य के करीब 7.5 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिल रहा है.
ऐसे करें दूसरा पैन कार्ड सरेंडर
– PAN सरेंडर करने की प्रक्रिया आसान है. इसके लिए कॉमन फॉर्म है जिसे आपको भरना होगा.
– इसके लिए आप इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं.
– अब ‘Request For New PAN Card Or/ And Changes Or Correction in PAN Data’ लिंक पर क्लिक करें.
– अब फॉर्म डाउनलोड कर लें.
– अब इसके बाद फॉर्म भरकर किसी भी NSDL दफ्तर में जाकर इसे जमा कर दें.
– दूसरा PAN कार्ड सरेंडर करते समय फॉर्म के साथ उसे भी जमा करें.
– ऐसा आप ऑनलाइन भी कर सकते है.
आपको बता दें कि एक ही पते पर एक ही व्यक्ति के नाम आए दो अलग-अलग पैन कार्ड इस श्रेणी में आते हैं. अगर आपके पास भी दो पैन कार्ड हैं तो एक को सरेंडर करना होगा.
देश
अगर आपके पास भी है ई-श्रम कार्ड तो जल्द मिलेगा फायदा,ये रही डिटेल…

अगर आपका नाम ई-श्रम कार्ड धारक योजना से जुड़ा है तो फिर आपकी किस्मत जागने जा रही है है। इस योजना से जुड़े लोगों को 500 रुपये की किस्त के साथ-साथ कई बड़े फायदे मिल रहे हैं, जिनका फायदा आप समय रहते आसानी से उठा सकते हैं। आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत आपको 2 लाख रुपये तक का बीमा कवर मिलता है। अगर किसी हादसे में कामगार की मौत हो जाती है, तो उसके परिवार को 2 लाख रुपये मिलते हैं।
वहीं, अगर व्यक्ति के विकलांगता होने पर 1 लाख रुपये की राशि मिलती है – मकान बनाने पर भी मिल रहा फायदा हर कोई चाहता है कि उसका भी खुद का अपना घर हो। अगर आपके पास ई-श्रम कार्ड है, तो आपको इस योजना के तहत मकान निर्माण में सहायता के तौर पर धनराशि भी प्रदान की जाएगी।
वहीं, केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की योजनाओं का सीधा लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक को मिलेगा। श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ भी मिलता है।
दूसरी ओर भविष्य में राशन कार्ड को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आपको राशन मिल सकेगा। इसके अलावा लोगों को हर महीने उनके बैंक खाते में 500 से एक हजार रुपये तक सरकार द्वारा भेजे जा रहे हैं।
देश - दुनिया
कर्मचारियों के लिए आई एक बार फिर से बड़ी खुशखबरी: DA सहित HRA में होगी बंपर बढ़ोत्तरी…

7th Pay Commission Update: केंद्र सरकार एक बार फिर कर्मचारियों को खुश कर सकती है. सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3% की बढ़ोतरी कर दी है. अब इसके साथ ही सरकार जल्दी ही हाउस रेंट अलाउंस (HRA) बढ़ाने की घोषणा कर सकती है. आइए जानते हैं इस बढ़ोतरी के बाद कितनी होगी सैलरी.
केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर खुशखबरी मिल सकती है. सरकार डीए के बाद अब एक और भत्ते को बढ़ाने पर विचार कर रही है. अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारियों की सैलरी में एक बार फिर से बढ़ोतरी होगी. जानकारी के मुताबिक डीए बढ़ोतरी के बाद अब HRA बढ़ोतरी का ऐलान भी हो सकता है. दरअसल, डीए बढ़ने के साथ ही एचआरए में भी संशोधन का अनुमान है.
34% हुआ कर्मचारियों का डीए
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लंबे इंतजार के बाद, महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान हो गया है. मार्च की सैलरी के साथ कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का फायदा भी मिल गया है. इसके साथ ही अब एचआरए में भी जल्दी हो बढ़ोतरी हो सकती है.
एचआरए में वृद्धि की उम्मीद
डीए बढ़ने के बाद एचआरए में भी बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है. इससे पहले एचआरए में पिछले साल जुलाई में बढ़ोतरी हुई थी. तब डीए को भी बढ़ाकर 28 फीसदी किया गया था. अब जब डीए बढ़ाकर 34 फीसदी कर दिया गया है एचआरए में भी संशोधन हो सकता है.
कैसे तय होता है एचआरए
अब देखते हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए एचआरए कैसे तय होता है. आपको बता दें कि जिस शहर की आबादी 50 लाख से ज्यादा होती है वह ‘X’ कैटेगरी के तहत आते हैं. वहीं जिसकी आबादी 5 लाख से ज्यादा होती है वे ‘Y’ कैटेगरी में आते हैं. और 5 लाख से कम आबादी वाले शहर ‘Z’ कैटेगरी के तहत आते हैं. तीनों कैटेगरी के लिए मिनिमम HRA 5400, 3600 और 1800 रुपए होगा.
कितना बढ़ सकता है एचआरए
इस हिसाब से कर्मचारी का एचआरए उस शहर की श्रेणी से निर्धारित होता है जहां वे काम करते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, X श्रेणी के शहरों में रहने या काम करने वाले सरकारी कर्मचारियों के एचआरए (HRA) में डीए की तरह ही 3 फीसदी तक की वृद्धि संभावित है. फिलहाल इन शहरों के कर्मचारियों को मूल वेतन का 27 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Y श्रेणी के शहरों के लिए एचआरए में 2 फीसदी बढ़ोतरी संभव है. फिलहाल इन कर्मचारियों को 18-20 फीसदी एचआरए मिलता है. वहीं, Z श्रेणी के शहरों के लिए 1 फीसदी एचआरए बढ़ाया जा सकता है. इन्हें अभी 9-10 फीसदी की दर से एचआरए दिया जाता है.
-
Lifestyle6 days agoVastu Tips: आईने को गलत दिशा में रखने से हो सकती है परेशनी, जाने इसे सही दिशा में रखने के उपाये…
-
जॉब6 days agoभारतीय डाक विभाग में निकली बम्फर भर्ती,जल्द करें आवेदन
-
देश - दुनिया5 days agoमौसम मे आज आयगा बदलाव:दक्षिण से आ रही हवा के चलते मौसम में नमी, हल्की बूंदाबांदी के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना
-
जॉब5 days agoपंजाब नेशनल बैंक में 12वीं पास के लिए चपरासी पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया4 days agoसुकन्या समृद्धि योजना में हुए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या है ये बदलाव…
-
जॉब6 days agoनौकरी पाने का शानदार मौका : बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली इतने पदों पर भर्ती,लाखोँ में मिलेगी सैलरी…
-
छत्तीसगढ़4 days agoCGPSC में निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 1.2 लाख सैलरी, जाने आवेदन तिथि और शैक्षणिक योग्यता…
-
देश - दुनिया5 days agoदेश में लॉन्च हुआ 7 सीटर अर्टिगा, जाने क्या है इसकी कीमत और फीचर्स…
-
जॉब6 days agoइंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली भर्ती,उम्मीदवार जल्द करें आवेदन…
-
जॉब5 days agoदिल्ली परिवहन निगम में निकली बंपर पदो पर भर्ती, मिलेगी 46,000 रुपए तक सैलरी, जाने आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…



























You must be logged in to post a comment Login