Connect with us

Lifestyle

Health Tips: क्या आपका बच्चा भी है मोटापे से परेशन, जानिए इसे कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक उपाये

Published

on

पिछले दो सालों में कोरोना महामारी ने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और खेलने-कूदने पर कई पाबंदियां लगा दीं। इसके चलते उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों पर ही बुरा असर पड़ा। जो बच्चे स्कूल में अपना आधा दिन बिताते थे, वे घर में कैद होकर अपना पूरा दिन फोन के सामने गुजारने लगे। उन्हें बिना कोई फिजिकल एक्टिविटी किए बैठे-बैठे खाने की आदत हो गई। ऐसे में जहां कुछ बच्चों का वजन बढ़ा, वहीं कुछ का वजन आउट ऑफ कंट्रोल हो गया।

WHO के अनुसार मोटापा क्या है?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मोटापा ऐसी कंडीशन होती है, जिसमें हमारे शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा हो जाता है। इससे कई गंभीर बीमारियां, जैसे हृदय रोग और टाइप-2 डायबिटीज, होने का रिस्क बढ़ता है। ये रोग मोटे बच्चों को भी अपना शिकार बना रहे हैं।जिन लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) 25 से ज्यादा होता है, उन्हें ओवरवेट कहा जाता है और जिनका BMI 30 से ज्यादा होता है, उन्हें ओबीस (मोटा) कहा जाता है। BMI एक मेट्रिक सिस्टम है, जिसका इस्तेमाल इंसान के ज्यादा और कम वजन को मापने के लिए किया जाता है।

भारतीय बच्चों में बढ़ रहा मोटापा

नवंबर 2021 में रिलीज हुई नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 (NFHS-5) की रिपोर्ट के अनुसार, 5 साल की उम्र तक के बच्चों में मोटापा बढ़ा है। NFHS-4 में 2.1% के मुकाबले मोटापे से ग्रसित बच्चों की संख्या बढ़कर NFHS-5 में 3.4% हो गई है। इस बदलाव को अलार्मिंग स्टेज भी समझा जा सकता है। बता दें कि देश में करीब 1.44 करोड़ बच्चे अधिक वजन वाले हैं। दुनियाभर में करीब 2 अरब बच्चे मोटापे से ग्रस्त हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि चाइल्ड ओबेसिटी जल्द ही महामारी में तब्दील हो सकती है।

बच्चों में मोटापा कम करने के आयुर्वेदिक नुस्खे

आयुर्वेद की मदद से वजन कम करने के साथ-साथ शरीर का मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रखा जा सकता है।आयुर्वेद के अनुसार, मोटापे से जूझ रहे लोगों को कम तेल में बना हल्का खाना खाना चाहिए, जो शरीर आसानी से पचा सके।व्यंजनों में हल्दी, अदरक, मिर्च, धनिया, दालचीनी जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए।त्रिफला, वलिया लक्षदी जैसे तेल के इस्तेमाल के साथ ही स्टीम बाथ लेनी चाहिए। एक भाप से भरे कमरे में खुद को निश्चित समय तक रखना स्टीम बाथ कहलाता है। इससे पसीना ज्यादा आएगा और फैट कम होगा।योगासन जैसे ताड़ासन, पश्चिमोत्तानासन, सूर्य नमस्कार, पवनमुक्तासन, भुजंगासन और धनुरासन का रोजाना अभ्यास करने से मोटापा कम होता है।प्राणायाम जैसे कपालभाति, अनुलोम विलोम, भस्त्रिका और भ्रामरी का अभ्यास करने से शरीर में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Lifestyle

गर्मियों में वजन कम करने के लिए अपनाये ये घरेलु व्यायाम…

Published

on

By

Yoga Asanas For Weight Loss: 7 yoga asanas that may help lose weight more than intense workout

 

Yoga Asanas for Weight Loss: स्वस्थ रहने के लिए वजन को नियंत्रित रखना आवश्यक है। बढ़ा हुआ वजन कई बीमारियों को आमंत्रण देता है। शरीर में अतिरिक्त वसा होने से मोटापा या वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ने की एक वजह गलत खान-पान और बिगड़ी लाइफस्टाइल हैं। ऐसे में वेट लॉस करने के लिए लोगों को अपने खान पान और लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत होती है। इसके साथ ही कई तरीकों से लोग वजन कम कर सकते हैं।

सबसे जरूरी है शरीर को एक्टिव रखना। रोजाना सुबह की एक्सरसाइज या योग वजन कम करने में फायदेमंद हैं। इसके लिए लोग जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन गर्मियों में वजन कम करने में मेहनत लगती है। कभी कभी अधिक एक्सरसाइज करने या पसीना बहाने से डिहाइड्रेशन हो सकता है। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी हो जाती है और कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में अगर आप गर्मी के मौसम में वजन कम करना चाहते हैं तो अपने वर्कआउट रूटीन में बदलाव करें। हैवी एक्सरसाइज करने के बजाए कुछ ऐसे व्यायाम करें जो अधिक तापमान में आसानी से किए जा सकते हैं। चलिए जानते हैं गर्मियों में वजन घटाने के लिए आसान और कारगर व्यायाम के तरीके।

साइकिल चलाना

वजन कम करने के लिए कैलोरी बर्न करनी होती है। इसके लिए साइकिल चलाना एक बेहतर विकल्प है। नियमित रूप से साइकिल चलाने से मांसपेशियां मजबूत होती है और अच्छे से काम करती हैं। साइकिल चलाने के लिए तड़के सुबह या शाम को धूप जाने के बाद का समय चुनें। इससे आपकी एक्सरसाइज भी हो जाएगी और अधिक गर्मी भी महसूस नहीं होगी।

तैराकी करना 

स्विमिंग एक अच्छा व्यायाम है। तैराकी के दौरान आपके दोनों हाथ और पैर गतिशील रहते हैं। इस कारण आपका फुल बॉडी वर्कआउट होता है। गर्मियों में नियमित स्विमिंग करें। एक घंटा स्विमिंग करने से 400 कैलोरी बर्न होती है और शरीर को बेहतर शेप मिलता है। वजन कम करने के लिए रोजाना स्विमिंग करें और स्विमिंग करते समय अलग अलग तरह के वेरिएशन अपनाएं।

पैदल चलना

रोजाना मात्र थोड़ी दूर पैदल चलकर भी अपने वजन घटा सकते हैं। गर्मियों में मॉर्निंग वॉक के लिए निकलें। शाम को भी वॉक कर सकते हैं। किसी पार्क में पेड़ पौधों की ठंडी हवा के बीच पैदल चलने से कैलोरी भी बर्न होगी और गर्मी भी कम लगेगी। इसके अलावा अगर आप पहाड़ों के आसपास रहते हैं तो ट्रैकिंग पर जा सकते हैं।

योगाभ्यास करें

वजन कम करने के लिए योग का नियमित अभ्यास भी फायदेमंद है। योग कई तरह की बीमारियों से बचाता है और शरीर को स्वस्थ रखता है। योग मुद्राएं, श्वास और ध्यान तकनीकों का अभ्यास करें। घर से बाहर हैं तो स्टैंडिंग योगा कर सकते हैं।

वॉटर योगा करें

गर्मियों में व्यायाम करने का एक बेहतर विकल्प है वाॅटर योग। वाॅटर योग शरीर और मन को तनाव मुक्त रखता है। मांसपेशियों में दर्द की शिकायत को कम करने के साथ ही मानसिक आराम भी देता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आप वाॅटर योग करके भी वजन घटा सकते हैं।

Continue Reading

Lifestyle

HEALTH CARE TIPS: डायबिटीज से है परेशन तो इस जूस का करे सेवन, जड़ सहित ख़त्म हो जायेगी  सारी परेशनी…

Published

on

 

अपनी सेहत को अच्छा रखने के लिए लोग वर्कआउट और एक्स्ट्रा एक्टिविटी करने के बारे में सोचते हैं लेकिन समय नहीं निकाल पाते हैं। इसकी वजह से उनकी कोशिश होती है कि समय न दे पाने की कमी को हेल्दी डाइट लेकर पूरा किया जा सके। जी हाँ और इस कोशिश में व्हीट ग्रास जूस आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से व्हीट का सेवन करें तो शरीर कई गंभीर बीमारियों से भी बचा रहता है। जी दरअसल व्हीट ग्रास को गेंहू के ज्वारे के नाम से भी जाना जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से युक्त होती है और कई विटामिन और मिनरल्स का अच्छा सोर्स मानी जाता है। व्हीट ग्रास में विटामिन A,K,C,E,B के साथ-साथ आयरन, कैल्शियम, मैगनीशियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आइए आज हम आपको बताते हैं इसके फायदे।

टॉक्सिन रिलीज- व्हीट ग्रास का सेवन करने से शरीर के शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं। बॉडी डेटॉक्स करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए व्हीट ग्रास अच्छा ऑप्शन है। हालांकि ध्यान रहे कि इसे लेना शुरू करें, इससे पहले एक्सपर्ट से अपनी हेल्थ कंडीशन और व्हीट ग्रास लेने के बारे में जरूर पूछे।

पाचन तंत्र मजबूत- व्हीट ग्रास में भरपूर मात्रा में फाइबर और एंजाइम्स पाए जाते हैं। जिन्हें डाइजेशन से जुड़ी प्रॉब्लम होती है, वे व्हीट ग्रास का सेवन कर सकते हैं। जी दरअसल यह खाना पचाने में तो मदद करता ही है, साथ ही साथ गैस, एसीडिटी जैसी बीमारियों से भी राहत मिलती है।

मेटॉबॉलिज्म बढ़ाती है- व्हीट ग्रास का सेवन करने से शरीर का मेटॉबॉलिज्म बढ़ता है। वेट लॉस के लिए यह बेहतरीन है।

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार- पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण व्हीट ग्रास शरीर में पोषण की कमी पूरी करके इम्यूनिटी बढ़ाने में असरदार होती है।

डायबिटीज- डायबिटीज के मरीजों के लिए व्हीट ग्रास काफी फायदेमंद साबित हो सकती है। नियमित रूप से व्हीट ग्रास का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कैसे और कितनी मात्रा में करें व्हीट ग्रास का सेवन- व्हीट ग्रास का सेवन लिक्विड या पाउडर के रूप में किया जाता है। ध्यान रहे इसकी मात्रा बेहद कम होनी चाहिए। अगर आप व्हीट ग्रास की ड्राप ले रहे हैं, तो शुरुआत 1-4 बूंद व्हीट लिक्विड के साथ करें। अगर पाउडर का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो 1 टीस्पून व्हीट ग्रास पाउडर का सेवन काफी होगा है।

Continue Reading

Lifestyle

हड्डियों और कमर की दर्द हो सकता है,ब्लड कैंसर का लक्षण…जानें कारण और बचाव

Published

on

World Blood Cancer Day: हर साल 28 मई का दिन विश्व ब्लड कैं.सर दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को जागरूक करना है. ऐसे में इसके लक्षण, कारण, उपचार के बारे में पता होना जरूरी है। हर साल 28 मई का दिन विश्व ब्लड कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है. इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को इस समस्या के बारे में जागरूक करना है।

बता दें, जब शरीर की कोशिकाएं जरूरत से ज्यादा उत्परिवर्तित हो जाती हैं तब यह समस्या हो जाती है. कैंसर खून के जरिए शरीर में फैलना शुरू हो जाता है और ये कोशिकाओं बढ़ती चली जाती हैं।

ऐसे में इसके शुरुआती लक्षण के बारे में पता होना जरूरी है. आज का हमारा लेख इसी विषय पर है. आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ब्लड कैंसर के कितने प्रकार हैं. साथ ही लक्षण और कारण के बारे में भी जानेंगे।

ब्लड कैंसर के प्रकार
ल्यूकेमिया
लिंफोमा
मायलोमा
ब्लड कैंसर के लक्षण
बता दें कि जब यह समस्या होती है तो असामान्य ब्लड सेल्स की उपस्थिति की तुलना में सामान्य ब्लड सेल्स कम हो जाते हैं, जिसके कारण यह लक्षण नजर आते हैं.

ये लक्षण 

हड्डियों में दर्द महसूस करना
बुखार का ना उतरना.
रात को सोते समय पसीना आना.
भूख ना लगना.
वजन घटना.
पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग.
नाक, मसूड़े और मलाशय से खून आना.
हाथों में गले में और कमर में सूजन महसूस करना.
पेट के उल्टे हिस्से में दर्द और सूजन महसूस करना.
ब्लड कैंसर के कारण
ब्लड कैंसर का स्पष्ट कारण नहीं पता चला है. लेकिन माना जाता है कि विकिरण और कुछ विशेष कैमिकल्स जैसे बेंजीन आदि के संपर्क में आने से समस्या हो सकती हैं. इससे अलग जो लोग धूम्रपान करते हैं,शराब का सेवन करते हैं, उन लोगों में ब्लड कैंसर का खतरा ज्यादा होता है. इसके अलावा परिवार के अन्य व्यक्ति को यदि ब्लड कैंसर है तो आनुवांशिक रूप से आपको भी समस्या हो सकती है.

ब्लड कैंसर की जांच
कंपलीट ब्लड काउंट टेस्ट
बायोप्सी
ब्लड प्रोटीन टेस्ट
ब्लड कैंसर का इलाज
स्टेम सेल ट्रांसप्लांटेशन यानी बोन मैरो से स्टेम सेल्स पेरीफेरल ब्लड को इकट्ठा कर स्वस्थ रक्त बनाने वाली कोशिकाओं के साथ इन्फ्यूज करना
कीमोथेरेपी
रेडिएशन थेरेपी

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़9 hours ago

डॉक्टरों की लापरवाही पड़ी भारी, मरीज को ब्लड की बदले लाल रंग की दवा चढ़ा दी, जाने फिर आगे….

    बीमार बेटे की हालत बिगड़ते देख मां के हंगामे को लेकर अस्पताल प्रशासन ने युवक को जिला अस्पताल...

छत्तीसगढ़10 hours ago

Today corona update: देश में एक्टिव केस मरीजों की संख्या बढ़कर 17,087 हो गई, एवं देश में रिकवरी रेट 98.74% तक पहुचा…

  देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,828 नए केस सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत...

छत्तीसगढ़1 day ago

मोबाइल के जरिये कमाए हजारो रु, जानिए कौन से है वो आसान से तरीके…

  Online Money Earning in Mobile: आज के इस आधुनिक दौर में अगर आपके पास अच्छी समझ और स्किल है, तो...

छत्तीसगढ़1 day ago

CG News: नहाते समय हुआ हादसा, डेम में पिकनिक मनाने गये 3 दोस्त, 2 की मौत, 1 गंभीर… 

      बिलासपुर में डैम में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं, तीसरा छात्र गंभीर है।...

छत्तीसगढ़2 days ago

तापमान में मिली राहत, एवं जम्मू कश्मीर मे 28 से 30 मई तक बारिश होने की सम्भावना..

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 से 30 मई तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश हो...

#Exclusive खबरे

Calendar

May 2022
M T W T F S S
  1
2 3 4 5 6 7 8
9 10 11 12 13 14 15
16 17 18 19 20 21 22
23 24 25 26 27 28 29
30 31  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब6 days ago

    हेड कॉन्स्टेबल की बंफर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • ज्योतिष6 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • 6 days ago

    PWD में निकली बड़ी भर्ती,जानें शैक्षणिक योग्यता और आवेदन की तिथि…

  • ज्योतिष5 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में भूलकर भी न लगाये घडी, नही तो हो सकती है परेशानी.. जाने इसे सही दिशा में लगाने के उपाये…

  • ज्योतिष4 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • जॉब6 days ago

    युवाओं के लिए खुशखबरी : ICAR IARI में निकली भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • जॉब6 days ago

    CRPF में डिप्टी कमांडेंट की निकली बंपर भर्ती,जाने शैक्षणिक योग्यता…मिलेगा 75000 तक सैलरी 

  • जॉब5 days ago

    PWD में निकली बंपर भर्ती, जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षिणक योग्यता…

  • ज्योतिष3 days ago

    Vastu Tips: घर की दीवारों पर इस दिशा में लगाये घड़ी वरना,हो सकती है ये बड़ी परेशानी…ये रही बहेतरीन उपाये

  • ज्योतिष4 days ago

    VASTU TIPS: क्या आप भी करते है झाड़ू से जुड़ी ये गलतियां, तो जान ले इसे सुधारने के उपाये…