Connect with us

Tech & Auto

48MP कैमरा, 128GB स्टोरेज के साथ Vivo Y31 भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Published

on

वीवो इंडिया ने अपने स्मार्टफोन Vivo Y31 को भारत में लॉन्च कर दिया है. Vivo ने इस नए स्मार्टफोन को भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है. Vivo Y31 में 48 मेगापिक्सल AI रियर कैमरा और ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड कलर ओएस दिया गया है. वीवो का यह फोन रेसिंग ब्लैक और ओशन ब्लू कलर में उपलब्ध कराया गया है. आइये आपको बताते हैं वीवो वाई31 की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में सबकुछ…

Vivo Y31 की कीमत
हैंडसेट को देश में 20 हजार रुपये से कम वाली कैटिगिरी में पेश किया गया है. Vivo Y31 स्मार्टफोन की कीमत 16,490 रुपये रखी गई है. हैडसेट को देशभर के पार्टनर रिटेल स्टोर के अलावा वीवो इंडिया-ई स्टोर, ऐमजॉन, फ्लिपकार्ट और पेटीएम से खरीदा जा सकेगा.

फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी प्लस एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2408×1080 पिक्सल है. इसके अलावा फोन में फोन में Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर दिया गया है. वीवो वाई31 ऐंड्रॉयड 11 बेस्ड कलरओएस 11 पर चलता है

कैमरा
कैमरे की बात करें तो Vivo के इस फोन में 48MP का AI ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48MP का है, दूसरा लेंस 2MP का और तीसरा लेंस 2MP का है. सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरे के साथ नाइट, पोट्रेट, लाइव फोटो, स्लो मोशन जैसे फीचर्स मिलेंगे. हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है.

कनेक्टिविटी
Vivo Y31 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी, एफएम रेडियो, ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास दिए गए हैं.

 

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

paytm यूजर्स के लिए बढ़ी खबर, अब paytm से रिचार्ज करना हुआ महंगा…

Published

on

By

 

अगर आप भी इस सर्विस के लिए करते हैं पेटीएम यूज, तो हो जाएं सावधान, चुपके से लिया जा रहा ये चार्ज - Hindi Headline

 

 

पेटीएम के मुताबिक यह चार्ज प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में लिया जा रहा है। यहां एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे।

कुछ महीने पहले फोनपे ने मोबाइल रिचार्ज पर सर्विस चार्ज के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज लेने का एलान किया था जिसका ग्राहकों ने काफी विरोध किया था और अब Paytm ने भी मोबाइल रिचार्ज पर एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। यदि आप Paytm से मोबाइल रिचार्ज करते हैं तो आपको 1 रुपये से लेकर 6 रुपये तक सर्विस चार्ज देना पड़ सकता है। सर्विस चार्ज की वास्तविक राशि आपके रिचार्ज की राशि पर निर्भर करती है।

1-6 रुपये तक का एक्स्ट्रा चार्ज पेटीएम के जरिए होने वाले सभी तरह के पेमेंट मोड पर लागू होगा। यदि आप पेटीएम से यूपीआई पेमेंट भी करते हैं तो भी आपसे चार्ज वसूला जा सकता है। ट्विटर पर कई यूजर्स ने इसे लेकर विरोध भी दर्ज किया है। पेटीएम के मुताबिक यह चार्ज प्लेटफॉर्म चार्ज के रूप में लिया जा रहा है। यहां एक बात ध्यान देने वाली यह है कि एक्स्ट्रा चार्ज आपसे तभी लिया जाएगा जब आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करेंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2019 में पेटीएम ने कहा था कि वह किसी भी ग्राहक से कभी भी किसी तरह का एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लेगा। Paytm ने इस संबंध में ब्लॉग के लिंक के साथ एक ट्वीट भी किया था। ट्वीट तो आज भी मौजूद है लेकिन ब्लॉग का लिंक एक्सपायर हो गया है।

बता दें कि पिछले साल अक्तूबर में PhonePe ने आधिकारिक तौर पर कहा था कि वह अब मोबाइल रिचार्ज के लिए शुल्क लेगा। कंपनी के बयान के मुताबिक 50 रुपये से अधिक के रिचार्ज पर 1 रुपये का चार्ज लगता, वहीं यदि आप 100 रुपये से अधिक का रिचार्ज करते हैं तो आपसे 2 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।

 

Continue Reading

Tech & Auto

कोई ट्रेक तो नही कर रहा है आपका मोबाइल नंबर करे एसे चेक..

Published

on

By

 

आजकल लोगों को ऑनलाइन ट्रैक करना कोई बड़ी बात नहीं है। मार्केट में तो कई ऐसे एप्स हैं जिनकी मदद से लोग एक-दूसरे को उनकी इजाजत के साथ ट्रैक कर रहे हैं, लेकिन आपमें से कई लोग ऐसे होंगे जिनके दोस्त शिकायत करते होंगे कि तुम्हारा नंबर हमेशा बिजी आता है। कभी कॉल ही नहीं लगता। आज हम आपको 3 USSD कोड बता रहे हैं जिनकी मदद से आप यह पता कर सकते हैं कि कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं हो रहा है?

अपने एंड्रॉयड फोन में इस कोड को डायल करके आप यह जान सकते हैं कि आपके मैसेज, कॉल या कोई और डाटा को कहीं दूसरी जगह डायवर्ट तो नहीं किया जा रहा है। अगर आपके कॉल कहीं डायवर्ट किया जा रहा होगा तो इस कोड की मदद से नंबर सहित पूरा डिटेल आपको मिल जाएगा। वह नंबर भी पता चल जाएगा जिस पर आपका कॉल डायवर्ट किया गया है।

कोड *#62#
कई बार आपका नंबर no-service या no-answer बोलता है। ऐसे में इस कोड को आप अपने फोन में डायल कर सकते हैं। इस कोड की मदद से आप जान सकते हैं कि आपका फोन किसी दूसरे नंबर पर री-डायरेक्ट किया गया है या नहीं। कई बार आपका नंबर ऑपरेटर के नंबर पर री-डायरेक्ट हो जाता है।

कोड ##002#
यह एंड्रॉयड फोन के लिए एक ऐसा कोड है जिसकी मदद से आप किसी भी फोन के सभी फॉरवर्डिंग को डी-एक्टिव कर सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपका कॉल कहीं डायवर्ट हो रहा है तो आप इस कोड को डायल कर सकते हैं।

Continue Reading

Tech & Auto

क्या आपका मोबाइल चोरी हो गया तो करे ये काम, मिनटों में मिल जायेगा आपका स्मार्टफोन..

Published

on

By

how to find your mobile phone when lost : चोरी हो गया है फोन? फौरन करें ये काम, मिनटों में मिल जाएगा आपका स्मार्टफोन - Navbharat Times

 

How To Find Lost Mobile Phone: आज हम सभी लोगों के पास स्मार्टफोन है। मोबाइल फोन आने के बाद हमारी जिंदगी काफी बदल गई है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर कई मर्तबा हमारा स्मार्टफोन या तो गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है। ऐसे में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। वे अपने स्मार्टफोन को दोबारा पाने के लिए हर तरह के प्रयास करते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक खास ट्रिक के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप अपने चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन का पता लगा सकते हैं। स्मार्टफोन चोरी या गुम होने की स्थिति में आपको बिना देर किए इस ट्रिक को फॉलो करना चाहिए। इस ट्रिक को फॉलो करने के बाद आपके गुम या चोरी हुए स्मार्टफोन के मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है। ये ट्रिक काफी आसान है। फोन का पता लगाने के लिए बस आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से –

फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में आपको बिना देर किए दूसरा डिवाइस लेना है। इसके बाद दूसरे डिवाइस में गूगल प्ले स्टोर से फाइंड माई डिवाइस एप डाउनलोड करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको फाइंड माई डिवाइस एप ओपन करके उसमें जीमेल आईडी को लॉगिन करना है, जो कि आपके चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन में लॉगिन थी।

अगर आपका चोरी या गुम हो चुका स्मार्टफोन और उसका जीपीएस ऑन हुआ। इस स्थिति में आप आसानी से अपने स्मार्टफोन को ट्रैक कर सकेंगे। वहीं अगर जिस व्यक्ति ने आपके स्मार्टफोन को चोरी करके उसमें कोई छेड़छाड़ की है।

ऐसे में आपके मोबाइल फोन के मिलने की संभावना काफी कम हो जाएगी। इस स्थिति में आपको तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में विजिट करना है।

पुलिस स्टेशन में विजिट करके आपको अपने चोरी या गुम हो चुके स्मार्टफोन की रिपोर्ट लिखवानी होगी। इसके अलावा आपको अपने सिम कार्ड को भी ब्लॉक कराना है। स्मार्टफोन ट्रैक करने की ये ट्रिक केवल एंड्रॉयड मोबाइल फोन्स के लिए है

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़13 hours ago

CGPSC में निकली चपरासी के पदों पर बंपर भर्ती, उम्मीदवार जल्द करे आवेदन…

  छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने चपरासी पद के रिक्त पद को भने के लिए अनुभवी उम्मीदवारों के लिए आवेदन...

छत्तीसगढ़3 days ago

CG News: नाइट शिफ्ट कर लौट रही नर्सिंग छात्राओं से भरी बस खेत में अनियंत्रित होकर जा पलटी, हादसे में 20 छात्राये गंभीर रूप से घायल…

  छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नर्सिंग छात्राओं से भरी बस सड़क किनारे खेत में पलट गई है। इस हादसे में...

छत्तीसगढ़4 days ago

फ्री में मिल सकती है सिलाई मशीन, जाने कैसे करे आवेदन एवं महत्वपूर्ण जानकारिया…

      Free Silai Machine Yojana 2022: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं, जो सच में जरूरतमंद है जिन्हें...

छत्तीसगढ़4 days ago

CG Weather Update: भीषण गर्मी से लोगो के छुट रहे है पसीने, दिन का तापमान 45, और रात तक भी पारा 33 के पार पहुँचा…

  छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। भीषणता का अनुमान...

छत्तीसगढ़5 days ago

today weather update: बढ़ रहा है गर्मी का कहर, जानिए कहां तक पहुंचा मानसून…

    Weather Update: दक्षिण-पश्चिम मानसून दस्तक दे चुका है और सही गति से आगे बढ़ रहा है, लेकिन इससे...

#Exclusive खबरे

Calendar

June 2022
M T W T F S S
  1 2 3 4 5
6 7 8 9 10 11 12
13 14 15 16 17 18 19
20 21 22 23 24 25 26
27 28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • जॉब7 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • देश7 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब6 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर हो रही भर्ती, जाने भर्ती की अंतिम तिथि एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारिया..

  • जॉब7 days ago

    STATE BANK OF INDIA में निकली बंपर भर्ती, उमीदवार जाने क्या है आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता… 

  • जॉब5 days ago

    भारतीय खाद्य निगम में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब6 days ago

    सरकारी टीचर बनने का शानदार मौका : टीचर की निकली बंपर पदों पर भर्ती,ये रही शैक्षणिक योग्यता

  • जॉब7 days ago

    KIOCL में मैनेजर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, मिलेगी 2.80 लाख सैलरी, जाने क्या है आवेदन की तिथि और शैक्षणिक योग्यता…

  • देश5 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर : डीए और डीआर में होगी इतने फीसदी का इजाफा..जानिए

  • जॉब4 days ago

    राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, जाने आवेदन की अंतिम तिथि और शैक्षणिक योग्यता…