Connect with us

देश - दुनिया

पशुओं के लिए खुला जिम सेंटर,रहेगा स्वास्थ्य ठीक

Published

on

करनाल: व्यायाम का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। व्यायाम करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते है। इसलिए डॉक्टर्स द्वारा भी रोजाना व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। वहीं जिस तरह से व्यायाम इंसानों के लिए जरूरी है उसी तरह से पशुओं के लिए भी व्यायाम जरूरी होता है। इसलिए अब करनाल में भी अब पशुओं के लिए खास जिम तैयार किया गया है जहां वे रोजाना कसरत कर सकते हैं।

इस जिम को हरियाणा के करनाल के राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में बनाया गया है। ये बेहद ही खास व्यायामशाला है जहां रोजाना 1 घंटे पशुओं को कसरत कराई जाती है जिससे वे फिट रहते हैं। संस्थान के निदेशक डॉ एमएस चौहान ने पशुओं को कसरत कराने के फायदे बताते हुए कहा कि इससे बैलों के सीमन की क्वालिटी बढ़ती है जिससे अच्छी नस्ल के बछड़े प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए भी व्यायाम उतना ही जरूरी है जितना इंसानों के लिए।

इससे उनका शारीरिक विकास होता है और स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान में पशुओं के लिए खास जिम बनवाया गया है। यहाँ बैल काफी बढ़िया तरीके से व्यायाम करते है। संस्थान में पशुओं के व्यायाम करने का समय फिक्स है और सभी पशु खुशी खुशी व्यायाम करते हैं।इस जिम में सुबह 6 बजे से 7 बजे तक पशुओं को व्यायाम कराया जाता है जिससे वे चुस्त दुरुस्त रहते है। डॉ चौहान ने बताया कि इस जगह पर पशुओं के व्यायाम के लिए एक उपकरण लगाया गया है जिसमे एक मोटर भी लगी हुई है जो पशुओं को घुमाती रहती है।

वहीं पशुओं को भी इस तरह से खड़ा किया जाता है जिससे वे आपस में लड़ न सके। व्यायाम करने के बाद पशुओं को अलग अलग कमरे में भेज दिया जाता है।केंद्र के प्रभारी और प्रधान वैज्ञानिक पवन सिंह ने पशुओं के व्यायाम करने के फायदे बताते हुए कहा की उनके संस्थान में 120 बैल हैं और 70 सीमन कलेक्शन में रहते हैं। रोजाना 10 बैलों का सीमन कलेक्ट किया जाता है। इससे पहले उन्हें व्यायाम कराया जाता है जिससे उनका शरीर एक्टिव रहता है। पवन सिंह के मुताबिक इससे बैल सीमन भी जल्दी देता है और इसकी गुणवत्ता भी काफी अच्छी होती है। वही व्यायाम करने के बाद पशुओं को आराम करने में भी मजा आता है।

पवन सिंह ने बताया कि इसके साथ ही बैलों को विशेष फव्वारों से स्नान कराया जाता है, उनके सभी कमरों में पंखे लगे हैं ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि जल्द ही संस्थान में एक और अत्याधुनिक जिम बनाया जाएगा ताकि ज्यादा बैलों को एक्सरसाइज कराई जा सके।

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

देश

मंकीपॉक्स के बढ़ रहे है खतरा,अब तक 75 देशों में 16000 से अधिक मामले सामने आए

Published

on

By

वैश्विक स्तर पर, 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में, मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन भारत में और एक थाईलैंड में पाया गया है.दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन की क्षेत्रीय निदेशक ने सदस्य देशों से मंकीपॉक्स से निपटने के लिए सतर्कता बढ़ाने और जन स्वास्थ्य से जुड़े कदमों को मजबूत करने का रविवार को आह्वान किया.क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि मंकीपॉक्स तेजी से और कई ऐसे देशों में फैल रहा है, जहां पहले इसके मामले सामने नहीं आए थे, जो बड़ी चिंता का कारण है.उन्होंने कहा, ‘‘संक्रमण के मामले ज्यादातर उन पुरुषों में पाए गए हैं, जिन्होंने पुरुषों के साथ संबंध बनाए. ऐसे में उस आबादी पर केंद्रित प्रयास करके बीमारी को और फैलने से रोका जा सकता है, जिनमें संक्रमण का खतरा अधिक है.’’

16,000 से अधिक मामले सामने आए
वैश्विक स्तर पर, 75 देशों में मंकीपॉक्स के 16,000 से अधिक मामले सामने आए हैं. डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में, मंकीपॉक्स के चार मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन भारत में और एक थाईलैंड में पाया गया है. क्षेत्रीय निदेशक ने कहा, ‘‘महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारे प्रयास और कदम संवेदनशील तथा भेदभाव रहित होने चाहिए.डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने शनिवार को कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रसार होना एक असाधारण हालात है और यह अब वैश्विक आपात स्थिति है.डॉ सिंह ने कहा, हालांकि वैश्विक स्तर पर और क्षेत्र में मंकीपॉक्स का जोखिम मध्यम है, लेकिन इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैलने का खतरा वास्तविक है. इसके अलावा, वायरस के बारे में अब भी कई बातों का पता नहीं चल पाया है. हमें मंकीपॉक्स को और फैलने से रोकने के लिए सतर्क रहने और तेजी से कदम उठाने को तैयार रहने की जरूरत है.’’मंकीपॉक्स संक्रमित जानवर के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संपर्क में आने से मनुष्यों में फैलता हैं. एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य में यह संक्रमण संक्रमित की त्वचा और श्वास छोड़ते समय नाक या मुंह से निकलने वाली छोटी बूंदों के संपर्क में आने से फैलता है.

 इसे भी पढ़िये :-

बॉलीवुड तड़का: शर्लिन चोपड़ा रणवीर सिंह के NUDE फोटोशूट पर दी ये प्रतिक्रिया, पढ़े पूरी खबर…

इंटेलिजेंस ब्यूरो में नौकरी पाने का सुनहरा मौका,निकली बम्फर भर्ती,अंतिम तिथि 22 अगस्त

PEN Card : अगर आपके पास भी नही है पेन कार्ड तो रुक सकते है आपके बहुत से जरुरी काम जाने क्या-क्या काम आती है पेन कार्ड…

 

Continue Reading

देश

भारत में फिर बढ़ रहा है कोरोना का खतरा,बीते 24 घंटे में 21000 से ज़्यादा नए केस..

Published

on

By

भारत में कोरोना के नए मामलों में कल की तुलना में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। देश में पिछले 24घंटों में कोरोना के 21,411 मामले सामने आए हैं। वहीं देश में अबतक कोरोना के 4,38,68,476 मामले दर्ज किए गए है। इतने ही समय में 67 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4 करोड़ 38 लाख 68 हजार 476 तक पहुंच गई है। वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 5 लाख 25 हजार 997 हो गई है। साथ ही देश में अब तक 4 करोड़ 31 लाख 92 हजार 379 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं। देश में 1,50,100 सक्रिय मामले है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 712 नए मरीज सामने आए है। इसके साथ 593 डिस्चार्ज हो गए है। इसके साथ ही प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या 2,209हो गई है। प्रदेश में 19,47,025 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है।

दिल्ली के पड़ोसी राज्य हरियाणा पिछले 24 घंटों में कोरोना के 428 नए मामले सामने आए है। इसके साथ ही कोरोना के कारण किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। राज्य में 10,11699लोगों ने रिकवरी दर्ज की है। राज्य में 2392सक्रिय मामले है।

इसके साथ ही केरल के पिछले 24 घंटों में 2,515 कोरोना के नए मामले सामने आए है। जिसके चलते सक्रिय मामलों की संख्या 14,579 पर पहुंच गई है।

इसे भी पढ़िये : –

इस विभाग में निकली भर्ती,देखें आवेदन तिथि और जानें शैक्षणिक योग्यता

श्रम योगी मानधन योजना: सरकार सालाना का दे रही है 36 हजार रूपये की पेंशन, ऐसे उठाये इसका लाभ…

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

CG News: डोंगरगढ़ में दुष्कर्म कांड को लेकर लोगो ने निकला कैंडल मार्च, छात्रा को दी श्रद्धांजलि, कहा- कार्रवाई नही तो, उग्र आंदोलन

Continue Reading

देश

इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख़ बढ़ी,जानिए इसके बारे में डिटेल

Published

on

By

Income Tax Return Update: अगर आप भी इनकम टैक्स भरते हैं तो आप जान लीजिए कि वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की शुरुआत 15 जून, 2022 से हो चुकी है, अगर आपने भी अब तक रिटर्न दाखिल नहीं किया है तो तुरंत कर लें. इस बीच सरकार ने लास्ट डेट बढ़े जाने पर बड़ा बयान भी दिया है.अगर आपने अब तक इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है तो तुरंत भर लें. इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई है. सरकार ने इसकी अंतिम तारीख बढ़ाने से फिलहाल साफ इंकार कर दिया है, यानी अब आपको हर हाल में 31 जुलाई से पहले इनकम टैक्स फाइल कर लेना होगा. दरअसल, राजस्व सचिव ने कहा है कि 31 जुलाई से आगे ITR भरने की तारीख़ बढ़ाने का सरकार का फिलहाल कोई विचार नहीं है. आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न भरने की शुरुआत 15 जून, 2022 से हो चुकी है।

सरकार ने बताई डेडलाइन 

दरअसल, अंतिम दो वर्षों की तरह इस बार भी टैक्स फाइलिंग के लिए लास्ट डेट बढ़ाए जाने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब सरकार ने अपना पक्ष साफ कर दिया है. अगर आपको आपके दफ्तर से फॉर्म -16 (Form -16) मिल चुका है तो बिना देरी किए इसे भर लें. अगर आपने डेडलाइन के पहले इसे नहीं भरा तो आपको पेनल्टी भरनी पड़ सकती है. इसके अलावा जब इनकम टैक्स की ई-फाइलिंग वेबसाइट पर ज्यादा टैक्सपेयर्स रिटर्न फाइलिंग करते हैं तो लोड बढ़ जाता है. ऐसे में, अगर आप भी इनकम टैक्स फाइलिंग में होने वाली दिक्कतों से बचना चाहते हैं तो आखिरी समय का इंतजार नहीं करें.

31 जुलाई से पहले भर लें रिटर्न

गौरतलब है कि वित्त वर्ष 2021-22 और एसेसमेंट ईयर 2022-23 के लिए बिना किसी लेट फीस के आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2022 है. अगर आप डेडलाइन के बाद इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं तो इनकम टैक्स के सेक्शन 234A और अंडर सेक्शन 234F के तहत आपको पेनल्टी के साथ टैक्स पर ब्याज भी देना पड़ेगा.इसके अलावा आपको बता दें कि पर्सनल HUF के लिए आयकर रिटर्न भरने की लास्ट डेट 31 जुलाई, 2022 है. वहीं, जिन लोगों को ऑडिट की जरूरत होती है उनके लिए आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख  31 अक्टूबर, 2022 है. और जिन लोगों का बिजनेस है और जिसमें टीपी रिपोर्ट की जरुरत होती है उनके लिए आयकर रिटर्न भरने की लास्ट डेट 30 नवंबर, 2022 है. यानी विभाग ने सभी तरह के आयकर दाताओं के लिए डेडलाइन पेश कर दी है, अगर आप डेडलाइन के पहले टैक्स नहीं भरते हैं तो आपको जुर्माना देना पड़ेगा।

इसे भी पढ़िये 

Vastu Tips: घर के इस दिशा में भूलकर भी न रखे फ्रिज, जाने वास्तु के अनुसार कौन सा दिश होता है शुभ…

केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी

लॉन्च हुआ AirLit006 का ईयरबड्स, मिल रहा इतने सस्ते दामो में  

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर : ग्रुप बी और ग्रुप सी यहाँ निकली भर्ती,इस दिन से करें आवेदन

सोना की कीमत भारी गिरावट,मिल रहा 10 ग्राम इतने रुपये में…

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़4 days ago

यात्रियों को बड़ा झटका : 20 ट्रेनों को किया रद्द,देखें लिस्ट

बिलासपुर : ट्रेनों के कैंसिल होने से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच SECR...

क्राइम न्यूज़5 days ago

CG Crime News : नाबालिग का अपहरण कर किया सामूहिक , दुष्कर्म

Manendragarh : कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ में एक नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने की सनसनीखेज घटना सामने आयी...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News: खेलते-खेलते 6 साल का मासूम हुआ गायब, परिजन ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

  भिलाई में 6 साल का बच्चा तीन दिनों से लापता है। अब तक पुलिस को उसका कोई सुराग नहीं...

छत्तीसगढ़1 week ago

Cg News : हरेली तिहार से गौ-मूत्र की खरीदी की शुरुआत,बिकेगा करीब 4 रुपये लीटर

रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में हरेली तिहार (हरियाली अमावस्या) से गौ—मूत्र की खरीदी करने का फैसला किया है। राज्य के...

छत्तीसगढ़1 week ago

CG News : CM बघेल ने लिया बड़ा फैसला, पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को करेगे प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गांवों के गौठानों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौठानों में...

#Exclusive खबरे

Advertisement

Calendar

July 2022
M T W T F S S
  1 2 3
4 5 6 7 8 9 10
11 12 13 14 15 16 17
18 19 20 21 22 23 24
25 26 27 28 29 30 31
Advertisement
Advertisement

Trending

  • Tech & Auto6 days ago

    लॉन्च होना वाला है Samsung 200MP कैमरे वाला यह फ़ोन, मिलेंगे दमदार फीचर्स एवं शानदार लुक, मोटोरोला और शाओमी से होगी टक्कर

  • देश4 days ago

    केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती खुशखबरी, डीए हो सकती है 38 फीसदी…पढ़िये पूरी खबर

  • व्यापर2 days ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम

  • 5 days ago

    मारुती ने उठाया MARUTI SUZUKI GRAND VITARA से पर्दा, देखे इसके चमकदार लुक, बुकिंग हुई शुरु

  • Tech & Auto2 days ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स 

  • 5 days ago

    MINI PORTABLE WASHING MACHINE: मार्केट में उतारते ही तेजी से बिक रही ये बाल्टी के आकार मिनी पोर्टेबल वाशिग मशीन, जाने क्या है इसकी कीमत…

  • Tech & Auto1 day ago

    19 हजार रुपए की छुट के साथ मिल रहा बंफर ऑफर में ये दमदार Daikin 1.5 Ton स्प्लिट AC,जानें इसकी बेहतरीन फीचर्स

  • Tech & Auto1 day ago

    Electric Sewing Machine मिल रहा मात्रा 461 रुपये में,जानें कैसे खरीदें

  • जॉब4 days ago

    इन विश्वविद्यालयों में निकली 6,549 पद पर भर्ती,ये रही योग्यता

  • व्यापर1 day ago

    Gold Price Today : सोने की कीमत में गिरावट,सोना 9,100 रूपये हुआ सस्ता…जानिए चाँदी के दाम