Connect with us

Tech & Auto

OnePlus के दो दमदार 5G स्मार्टफोन्स, कई खास फीचर्स के साथ मिलेंगे 4 कैमरे

Published

on

लेटेस्ट 8 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन वनप्लस 8 5G और वनप्लस 8 प्रो 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद ग्राहकों को ये फोन काफी सस्ते में मिल जाएगा…

अगर आप वनप्लस के नए स्मार्टफोन्स को सस्ते में खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. कंपनी की लेटेस्ट 8 सीरीज़ के दो स्मार्टफोन वनप्लस 8 5G और वनप्लस 8 प्रो 5G पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके बाद ग्राहकों को ये फोन काफी सस्ते में मिल जाएगा. अमेज़न इंडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक इन दोनों 5G फोन पर कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं. बताया गया है कि अगर ग्राहक फोन को ICICI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदते हैं तो फोन को 3 हज़ार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं, क्योंकि कंपनी इसपर इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा दे रही है.

इसके अलावा फोन पर 6 महीने के लिए No-Cost EMI का भी ऑप्शन दिया जा रहा है. साथ ही ग्राहकों को 50GB का क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा. ऑफर के बाद OnePlus 8 5G के बेस वेरिएंट (6GB+128GB) को 41,999 रुपये के बजाय 38,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 44,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये है.

दूसरी तरफ बात करें OnePlus 8 Pro की तो इस फोन पर डिस्काउंट का फायदा पाया जा सकता है. इस फोन को 54,999 रुपये की शुरुआती कीमत के बजाय 51,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. ये कीमत 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की है. फोन का हाई-एंड मॉडल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 56,999 रुपये है.

OnePlus 8 और OnePlus 8 प्रो के फीचर्स
वनप्लस 8 स्मार्टफोन में 6.55 इंच का डिस्प्ले दिया गया है. फोन में फुल HD+ डिस्प्ले है. स्क्रीन का अस्पेक्ट रेशियो 20:9 है. फोन 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. वहीं वनप्लस 8 प्रो में 6.78 इंच स्क्रीन QHD+ स्क्रीन है. डिस्प्ले 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आती है. वनप्लस 8 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है. स्टोरेज के लिए 256 जीबी तक विकल्प मिलता है. वहीं वनप्लस 8 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है. फोन में 12 जीबी रैम की है.

कैमरे की बात करें तो वनप्लस 8 में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी (OIS और EIS), 16 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड ऐंगल और एक मैक्रो सेंसर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है. वहीं वनप्लस 8 प्रो में क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा, 3x टेलिफोटो कैमरा और एक कलर फिल्टर कैमरा दिया है. (Disclaimer: ये ऑफर कब तक वैलिड है फिलहाल इस बात की कोई जानकारी नहीं है.)

Advertisement
Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Tech & Auto

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी,वॉट्सऐप से पेमेंट करने पर 51 रुपये का कैशबैक मिलेगा, कैसे मिलेगा फायदा? जानिए

Published

on

By

वॉट्सऐप  यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. प्लेटफॉर्म से पैसे ट्रांसफर करने वालों को वॉट्सऐप की तरफ से 51 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. हालांकि ये ऑफर फिलहाल सबके लिए नहीं खोला गया है, बल्कि केवल एंड्रॉयड बीटा टेस्टर ही इसका लाभ उठा पा रहे हैं. यदि आप अभी से इसका लाभ लेना चाहते हैं को आपको बीटा वर्जन प्राप्त करके बीटा टेस्टर बनना होगा. बीटा टेस्टर कैसे बना जा सकता है, इस खबर में अच्छे से विस्तार से जानकारी दी गई है.

वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. अपने प्लेटफॉर्म से पैसे ट्रांसफर करने वालों को वॉट्सऐप की तरफ से 51 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. हालांकि ये ऑफर फिलहाल सबके लिए नहीं खोला गया है, बल्कि केवल एंड्रॉयड बीटा टेस्टर ही इसका लाभ उठा पा रहे हैं. लेकिन समझा जा रहा है कि जल्द ही हर कोई इसका लाभ ले सकेगा.

एंड्रॉयड वीटा वर्जन 2.21.20.3 में इस ऑफर को प्रोमोट करने के लिए एक बैनर का इस्तेमाल किया गया है. बैनर में लिखा है ‘ मतलब कैश दीजिए और 51 रुपये वापस पाइए. बिजनेस इन्साइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप यूजर्स को अलग-अलग कॉन्टैक्ट्स को पैसे भेजने पर 51 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है. रिपोर्ट आगे बताती है कि यूजर्स पांच बार पेमेंट करने पर हर बार 51 रुपये के कैशबैक पा सकते हैं. इस तरह एक यूजर 255 रुपये का कैशबैक ले सकता है.

आप भी बन सकते हैं WhatsApp बीटा यूजर

बीटा ऐप यूजर्स के लिए ही अपनी ये फीचर रोल आउट हुए है इसलिए ये अभी आम यूजर्स को नहीं दिखेगा. लेकिन आपको बता दें कि ये फीचर चैट लिस्ट के ऊपर एक बैनर है जो यूजर्स को ऑफ़र के बारे में बताता है. WhatsApp बीटा के लिए एनरोल करने के लिए, Google Play खोलें और WhatsApp सर्च करें > ‘बीटा टेस्टर बनें‘ पैनल तक नीचे स्क्रॉल करें > ‘I’m in‘ पर टैप करें > ‘Join‘ चुनें > इसके बाद आपको कुछ घंटों में बीटा यूजर बनने के लिए एक अपडेट मिलेगा.

Continue Reading

Tech & Auto

भारतीय ईवी स्टार्टअप वजीरानी ऑटोमोटिव ने देश की सबसे ज्यादा टॉप स्पीड वाली हाइपर कार पेश की है

Published

on

By

भारतीय ईवी स्टार्टअप वजीरानी ऑटोमोटिव ने देश की सबसे ज्यादा टॉप स्पीड वाली हाइपरकार पेश की है। ये कार सिंगल सीट वाली होगी। इस कार का नाम एकॉन्क है। स्टार्टअप का दावा है कि यह दुनिया में सबसे तेज रफ्तार पकड़ने वाली इलेक्ट्रिक कारों में से एक है।

डिजाइन और लुक की बात करें तो यह कार एक अनआईडेंटिफाईड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट  या फिर एक रेसिंग कार की तरह नजर आती है। इसका वजन 738 किलोग्राम है। स्टार्टअप ने हाइपरकार में ईवी स्टार्टअप के नए इनोवेटिव बैटरी सॉल्यूशन का इस्तेमाल किया है, जो पारंपरिक कॉम्प्लेक्स लिक्विड कूलिंग टेक्नोलॉजी का स्थान लेती है।

डिको नाम की टेक्नोलॉजी पर काम करती है

स्टार्टअप ने इस हाइपरकार में डिको  नाम की एक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसमें बैटरियों को हवा से सीधे ठंडा रखने की खूबी मिलती है। इसमें लिक्विड कूलिंग की जरूरत नहीं होती है। वजीरानी का दावा है कि ये टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिक कार को हल्का, तेज और सेफ बनाने के साथ-साथ इसकी रेंज में इजाफा करती है।

एकॉन्क का इंजन और पावर

एकॉन्क हाइपरकार का इंजन 722 hp की पावर जनरेट करता है। वजीरानी द्वारा एंड-टू-एंड बनाई गई इलेक्ट्रिक हाइपरकार का इंदौर के पास हाल ही में इनौगुरेशन हुआ है। कार की नैक्सट्रैक्स  हाई-स्पीड व्हीकल टेस्टिंग सेंटर में भी टेस्टिंग की गई है। इसमें कार ने 309 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड हासिल की है। यह कार 2.54 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

एकॉन्क नाम ही अनोखा

एकॉन्क शब्द का अर्थ ‘दिव्य प्रकाश की शुरुआत’ बताया है। वाहन निर्माता के लिए यह इलेक्ट्रिक व्हीकल एक नए युग की शुरुआत को दर्शाता है, इसमें वजीरानी-ऑटोमोटिव के फाउंडर और CEO चंकी वजीरानी ने कहा कि इस इलेक्ट्रिक कार के आने से, दुनिया भर की कंपनियों को एक खाली कैनवास से शुरुआत करनी होगी।

Continue Reading

Tech & Auto

Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी!10 और 20 रुपये में भी करा सकते हैं जियो का रिचार्ज,वैलिडिटी एक्सपायर नहीं होगी

Published

on

By

रिलायंस जियो के रिचार्ज प्लान जानना चाहते हैं तो यह आपके लिए जरूरी सूचना है. मान लें आप जियो का कोई नंबर बंद नहीं करना चाहते, लेकिन इस्तेमाल नहीं होने की सूरत में रिचार्ज कराने से भी बचना चाहते हैं तो कम पैसे के कई प्लान आते हैं. ये प्लान आपके मोबाइल नंबर को जिंदा रखेंगे क्योंकि अब नंबर को ज्यादा दिनों तक बिना रिचार्ज नहीं रख सकते. इससे नंबर बंद होने और किसी और को मिल जाने का खतरा है. ग्राहकों को इस डर से बचाने और नंबर को बनाए रखने के लिए जियो कम पैसे के कई प्लान देती है.

ये रिचार्ज प्लान 10, 20 और 50 रुपये के आते हैं. बाकी मोबाइल कंपनियों की तुलना में ये तीनों प्लान बेहद सस्ते हैं क्योंकि बाकी कंपनियों ने नंबर ‘जिंदा रखने वाले’ प्लान की कीमतें बढ़ा दी हैं. ऐसे प्लान को वैलिडिटी वाला प्लान कहते हैं.

ऐसे में पहले लोग नंबर बनाए रखने के लिए 49 रुपये में कमा चला लेते थे, लेकिन अब वही काम 79 रुपये में हो रहा है. इसका नतीजा ये हुआ कि ग्राहक या तो रिचार्ज नहीं करा रहे या तेजी से दूसरी कंपनियों में पोर्ट करा रहे हैं. रिलायंस जियो में वैलिडिटी का प्लान 10 रुपये से शुरू होता है जो अधिकतम 1000 रुपये तक जाता है.

इन सभी प्लान में अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ टॉकटाइम भी मिलता है. आप चाहते हैं कि जियो का नंबर बंद नहीं हो, तो इन रिचार्ज प्लान को देख सकते हैं.  10 रुपये के प्लान पर अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ 7.47 रुपये का टॉकटाइम मिलता है. 20 रुपये के रिचार्ज पर अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ 14.95 रुपये का टॉकटाइम मिलता है.

इसी तरह, अगर 50 रुपये का रिचार्ज कराते हैं तो अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ 39.37 रुपये का टॉकटाइम मिलेगा. ऊपर बढ़ें तो 100 रुपये, 500 और 1000 रुपये का भी अनलिमिटेड प्लान आता है. हजार रुपये के रिचार्ज पर 844.46 रुपये का टॉकटाइम मिलता है. कम पैसे के रिचार्ज में 10, 20 और 50 रुपये का प्लान बेहतर है क्योंकि जो लोग कम पैसे कमा चलाना चाहते हैं, उनके लिए ये तीनों प्लान कारगर माने जा सकते हैं.

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

#Chhattisgarh खबरे !!!!

छत्तीसगढ़1 hour ago

CM भूपेश बघेल का बड़ा फैसला, स्कूलों में बच्चों को गाना होगा ‘रघुपति राघव राजा राम..’

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने स्कूलों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है. अब छत्तीसगढ़ के स्कूलों में प्रार्थना के...

छत्तीसगढ़19 hours ago

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के जीवंत माडल का, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निरीक्षण किया

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कालेज मैदान में चल रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव-2021 में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी...

छत्तीसगढ़20 hours ago

रायपुर :बंजारी नगर को अस्थायी बस्ती से स्थायी करने को सर्वे, आयुक्त से प्रस्ताव बनाने की मांग

छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की 50 साल पुरानी बंजारी नगर बस्ती का शनिवार को डीडीनगर पार्षद मधु चंद्रवंशी और ईश्वरी...

छत्तीसगढ़20 hours ago

छत्तीसगढ़ : राज्योत्सव के मौके पर छत्तीसगढ़ के 21 लाख किसानों की दोगुनी होगी दिवाली की खुशी

राज्योत्सव के मौके पर एक नवंबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य के किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की...

छत्तीसगढ़22 hours ago

बिलासपुर : करियर की तलाश करने वाले युवाओं के लिए राहत भरी खबर, बिलासपुर में लगेगा रोजगार मेला

करियर की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर हो सकती है। सोमवार एक नवंबर को निपनिया स्थित लाइवलीहुड...

#Exclusive खबरे

Calendar

November 2021
S M T W T F S
  1 2 3 4 5 6
7 8 9 10 11 12 13
14 15 16 17 18 19 20
21 22 23 24 25 26 27
28 29 30  

निधन !!!

Advertisement

Trending

  • देश - दुनिया6 days ago

    चीन में लगा लॉकडाउन, 11 राज्यों में बढ़ा कोरोना का कहर

  • देश - दुनिया6 days ago

    सोने के दाम में आई जोरदार गिरावट, फटाफट चेक करें

  • देश - दुनिया4 days ago

    50 रुपए में करवा लीजिए टंकी फुल, यहां माचिस से भी सस्ता है एक लीटर पेट्रोल

  • देश - दुनिया6 days ago

    नवंबर 2021 में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक,देखें छुट्टियों की पूरी लिस्‍ट

  • देश - दुनिया7 days ago

    करोड़पति की बीवी 13 साल छोटे रिक्शावाले पर फिदा, घर से 47 लाख रुपये लेकर हुई फरार

  • देश - दुनिया6 days ago

    पीएम किसान के बदल गए नियम, तुरंत करें यह काम वरना नहीं आएगा खाते में पैसा

  • देश - दुनिया3 days ago

    असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर निकली 1200 से अधिक पदों पर भर्ती

  • देश - दुनिया4 days ago

    हत्यारे ने वकील के हर सवाल का जवाब म्याऊं-म्याऊं में दिया, गुस्साए जज ने कोर्ट से निकाला

  • देश - दुनिया5 days ago

    शाहरुख खान ने आर्यन खान को जेल से निकालने के लिए ली इस शख्स से मदद

  • देश - दुनिया5 days ago

    पति को ढूंढ रही थी 5 राज्यों की पुलिस, पत्नी ने जीता पंचायत का चुनाव